Showing posts with label Latest Photographs. Show all posts
Showing posts with label Latest Photographs. Show all posts

Friday, 17 February 2017

जिन चीजों को आप वेज समझ कर खा लेते हैं, जान लीजिए उसके पीछे की सच्चाई


क्या आप शाकाहारी हैं? अगर हां तो जरा इस लिस्ट पर गौर कर लें क्योंकि इन चीजों को आप शाकाहारी समझ कर तो खाते हैं लेकिन ये शाकाहारी तो बिलकुल भी नहीं हैं। जानिए आखिर कौन सी हैं वो चीजें

सूप- क्या आपको भी सूप खाना पसंद है? अगर आप इसे शाकाहारी समझ कर खाते हैं तो सावधान हो जाएं। आपका फेवरेट सूप शाकाहारी नहीं है। रेस्टोरेंट्स में इसको बनाने के लिए जिन सॉसेज का इस्तेमाल किया जाता है वो मछली से पाए जाने वाले उत्पादों से बनता है। तो अगली बार रेस्टोरेंट में सूप ऑर्डर करने से पहले वेटर से जरूर पूछ लें।

तेल- तेल जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाया जाता है वो दरअसल शाकाहारी नहीं हैं। कुछ तेल जिसमें विटामिन डी के होने का दावा किया जाता है। उसमें लेनोलिन पाया जाता है जो कि भेड़ से बनता है।

वाइट शुगर- वाइट शुगर को साफ करने की जो प्रक्रिया अपनाई जाती है उसमें नेचुरल कार्बन का इस्तेमाल होता है। क्या आप जानते हैं ये किससे मिलता है। ये बोन चार होता है जो जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता है इसलिए अगर शाकाहारी हैं तो भूलकर भी रिफाइंड शुगर न खरीदें।

बियर या वाइन- शराब को साफ करने के लिए इजिनग्लास का इस्तेमाल किया जाता है जो फिश ब्लेडर से बनता हैं।

जैम- अगर आप भी जैली और जैम खाने के शौकीन हैं तो संभल जाएं। इसमें जिलेटिन होता है और जिलेटिन जानवरों से पाया जाना वाला प्रोडक्ट है।