Showing posts with label good sleep. Show all posts
Showing posts with label good sleep. Show all posts

Friday, 9 December 2016

रात में सोने से पहते करें ये खास उपाय


आमतौर पर लोगों को शिकायत रहती है उन्हें रात में अच्छे से नींद नहीं आती। या फिर बीच बीच में खुल जाती है। ऐसे में वह पूरी रात परेशान होते रहते है। ऐसे में वह फिर नींद की गोलियां लेना शुरू कर देते है। क्या आप भी इस समस्या से परेशान है तो सिर्फ एक ग्लास दूध से इससे छुटकारा पा सकते है। जी हां रात को एक ग्लास दूध पीकर सोने से अच्छी नींद आती है। ऐसा एक अध्ययन में सामने आया है।


दक्षिण कोरिया के युमयांग रिसर्च इंस्टीट्यूट और न्यूरासांइस ने एक अध्ययन के जरिए पता किया है कि रात के समय पीए गए दूध में विशेष ट्रिप्टोफेन और मेलाटोनिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह अध्ययन चूहों को लेकर किया गया। चूहों को दिन में दूध व रात में दूध रखा गया।

दिन में दूध पीने वाले चूहों की तुलना में रात में दूध पीने वाले चूहे महज एक घंटे बाद ही कम एक्टिव दिखे। अध्ययन में पाया गया रात के समय दूध पीने से नींद संबंधित सभी परेशानियां खत्म हो जाती है। ऐसे में रात के समय नींद नहीं आने वाले के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।