Showing posts with label rangoon. Show all posts
Showing posts with label rangoon. Show all posts

Friday, 6 January 2017

युद्ध के बीच हुई दोतरफा मोहब्बत के जंग की कहानी रंगून का ट्रेलर रिलीज़!

 बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म रंगून का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में सैफ अली खान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं.
 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विशाल भारद्वाज की यह फिल्म 1940 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांटिक फिल्म है.
विशाल इस फिल्म को ओमकारा के बाद ही बनाना चाहते थे लेकिन कुछ वजहों से ऐसा ना हो सका.
 इस फिल्म में कंगना रनौत फिल्म के दोनों लीडिंग एक्टर्स सैफ और शाहिद के साथ रोमांस करती नज़र आ रही है.

 इस फिल्म में दोनों एक्टर्स के साथ उनके कुछ बोल्ड सीन भी हैं.
फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया गया. ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म के बारे में हालांकि सबकुछ गोपनीय रखने की कोशिश की गई, लेकिन शाहिद का आर्मी अफसर के रूप में लुक फिल्म की शूटिंग के दौरान ही लीक हो गया था
इस फिल्म में कंगना रनौत साल 1940 के दशक की एक्शन डीवा जांबाज, मिस जूलिया की भूमिका निभा रही हैं. कंगना के लुक का पहला पोस्टर भी कल जारी किया गया है.
 साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज निर्मित ‘रंगून’ 24 फरवरी 2017 को रिलीज होगी. नीचे आप फिल्म का ट्रेलर देख सकते हैं.