Showing posts with label Jayalalithaa. Show all posts
Showing posts with label Jayalalithaa. Show all posts

Wednesday, 7 December 2016

पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी मुंडवा रही हैं सिर (men and women shaved off their heads)

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद पूरा तमिलनाडू शोक की लहर में डूबा हुआ है. रोते-रोते लोगों का बुरा हाल है. अम्मा के नाम से मशहूर जयललिता के निधन के बाद समर्थक अपने सिर मुंडवा रहे हैं. न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं भी अपना सिर मुंडवा रही हैं.

जयललिता के निधन के बाद तमिलानडु में समर्थकों ने सामूहिक रुप से सिर मुंडवाए.
इस दौरान भी लोगों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे.
सिर मुंडवाने के दौरान महिलाओं ने अम्मा की तस्वीर सामने रखी हुई थी.

Monday, 5 December 2016

हमारी पूरी कोशिश के बावजूद जयललिता की हालत बेहद नाज़ुक: अपोलो

चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की हालत और बिगड़ गई है. सोमवार दोपहर में अपोलो अस्पताल की तरफ से कहा गया है कि अस्पताल की पूरी कोशिश के बावजूद उनकी हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है. इससे पहले भी दिन में करीब 12 बजे अस्पताल के मुख्य संचालन अधिकारी सुबिहा विश्वनाथन ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके कहा कि जयललिता की हालत बेहद नाजुक हो गई है. जयललिता को कृत्रिम तरीके से सांस दी जा रही है और उन्हें एक्स्ट्राकोरपोरियल मैम्ब्रेन आक्सीजीनेशन (ECMO ) पर रखा गया है.


जयललिता को कल शाम दिल का दौरा पड़ा जिसके तुरंत उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया. उनके नाजुक हालत की खबर फैलते ही चेन्नई में अपोलो हॉस्पिटल के बाहर भारी संख्या में अम्मा के समर्थक जमा हो गए. पूरी रात से लेकर अब तक समर्थक अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते दिख रहे हैं. बीते ढ़ाई महीने से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में जयललिता भर्ती हैं.


अपोलो अस्पताल ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया है कि रविवार शाम के पांच बजे जयललिता को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया. अस्पताल के मुताबिक उनका इलाज किया जा रहा है, विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं.



इससे पहले 22 सितंबर को उन्हें बीमार हालत में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वो लगभग दो महीने आईसीयू में रहीं थीं. इस बीच अपोलो के क़रीब लोग जमा होने लगे हैं जिसको देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है.


मंत्री और शीर्ष पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और हालात पर अनौपचारिक विचार-विमर्श किया. अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. वहां 68 वर्षीय ‘अम्मा’ के हजारों समर्थक और अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ता इस खबर को सुनने के बाद जमा हो गए.


समूचे राज्य में पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है और सभी पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि वे सुबह तक अपने-अपने थाने में रिपोर्ट करें.


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, द्रमुक प्रमुख एम करणानिधि, उनके पुत्र और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता एम के स्टालिन, केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं ने जयललिता के स्वास्थ्य की स्थिति पर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.


इससे पहले दिन में अन्नाद्रमुक प्रवक्ता सी पोन्नैयन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एम्स के चिकित्सकों ने कल अस्पताल में जयललिता को देखा और उनके :जयललिता के: स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्होंने हमारे साथ अच्छी खबर साझा की कि अम्मा पूरी तरह ठीक हो गई हैं.’’ पोन्नैयन ने कहा कि मुख्यमंत्री शारीरिक व्यायाम कर रही हैं, फिजियोथेरेपी करा रही हैं और खुद से खाना खा रही हैं. इसके अलावा वह अधिकारियों को सरकार और पार्टी की गतिविधियों से संबंधित मुद्दों पर परामर्श दे रही हैं.