Showing posts with label fake. Show all posts
Showing posts with label fake. Show all posts

Wednesday, 28 December 2016

100 और 50 रुपये नोट रखने वालों के लिए बुरी खबर

अजमेर। कंप्यूटर स्केनर से नकली नोट छापकर बाजार में खापने वाले गिरोह का रविवार को क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया। गिरोह डेढ़ साल से 100 और 50 रुपए के नकली नोट छापकर बाजार में खपा रहा था। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित तीन जनों को दबोचा है। 
पुलिस ने उनसे स्केनर प्रिंटर, असली नोट से बनी डाई, ग्लोटिंग पेपर व दो बाइक बरामद की है। गिरोह नोटबंदी के बाद दो हजार रुपए का नोट छापने की फिराक में था। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।