Showing posts with label market. Show all posts
Showing posts with label market. Show all posts

Saturday, 25 February 2017

अब किसानों को कोई नहीं बना पाएगा उल्लू


जिस आलू को किसान बाजार में 2 से तीन रुपये प्रति किलो में बेचते हैं वहीं आम उपभोक्ताओं तक आते-आते पांच गुनी कीमत तक पहुंच जाता है। लेकिन इसका फायदा उन किसानों को नहीं होता जो इसकी पैदावार के लिए अपना खून पसीना बहाते हैं।

किसानों को उनका हक दिलाने के लिए तथा उन्हें सही जानकारी देने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने माय एग्री गुरू MyAgriGuru नाम से एक एंड्रॉयड ऐप को लॉन्च किया है।

क्या है माई एग्री गुरू ऐप ?
माय एग्री गुरू नाम का यह ऐप आपको प्ले-स्टोर पर अंग्रेजी और हिन्दी में उपलब्ध है। इस ऐप की मदद से देश के किसी भी मंडी के भाव को पता किया जा सकता है।

साथ ही किसान किसी भी समय खेती-किसानी से संबंधित परामर्श भी ले सकते हैं। आसपास के मंडियों में सब्जियों, फलों व अनाजों के क्या रेट चल रहे हैं इसे देख सकते हैं।

कैसे काम करता है ऐप
ऐप को डाउनलोड करने के बाद उसमें मोबाइल नंबर डालें, उसके बाद फोन पर आए ओटीपी को एंटर करें। अब आप ऐप के होम पेज पर पहुंच जाएंगे। वहां आपको फसल, चर्चा, बाजार भाव और मौसम जैसे कई विकल्प मिलेंगे जिन्हें चुनकर आप अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

कैसे करें यूज
जैसे- यदि आप यूपी के देवरिया में रहते हैं और आपको मंडी में चल रहे आलू का भाव पता करना है तो आप ऐप में सबसे पहले फसल विकल्प से आलू चुनें फिर अपना राज्य चुनें और फिर देवरिया को चुनें। अब आपके मोबाइल के स्क्रीन पर देवरिया मंडी में आलू का असली भाव दिख जाएगा। इस ऐप पर आपको 24×7 सेवाएं मिलेंगी।