Showing posts with label technical. Show all posts
Showing posts with label technical. Show all posts

Wednesday, 15 March 2017

रिलायंस जियो और गूगल! बड़ा धमाका करने की तैयारी में...


रिलायंस ने जियो लॉन्च करके टेलिकॉम कंपनियों की नींद उड़ा रखी है।

ऐसे में खबर आ रही है कि अब रिलायंस जियो और गूगल साथ मिलकर बेहद किफायती 4जी फीचर फोन लॉन्च करने वाले है, जिसकी कीमत 1500 रुपए तक होगी।

खबरों की मानें तो गूगल और रिलायंस जियो इस सस्ते स्मार्टफोन को बनाने में साथ में काम कर रहे हैं।

यह नया स्मार्टफोन 4जी नेटवर्क पर काम करेगा। साथ ही कहा जा रहा है कि यह नया स्मार्टफोन साल 2017 के अंत तक लॉन्च हो सकता है।

बता दें कि इससे पहले भी गूगल ने माइक्रोमैक्स, स्पाइस और कार्बन के साथ एंड्रायड वन स्मार्टफोन पर काम किया था, जो कि कुछ खास नहीं चले थे।

Saturday, 25 February 2017

अब किसानों को कोई नहीं बना पाएगा उल्लू


जिस आलू को किसान बाजार में 2 से तीन रुपये प्रति किलो में बेचते हैं वहीं आम उपभोक्ताओं तक आते-आते पांच गुनी कीमत तक पहुंच जाता है। लेकिन इसका फायदा उन किसानों को नहीं होता जो इसकी पैदावार के लिए अपना खून पसीना बहाते हैं।

किसानों को उनका हक दिलाने के लिए तथा उन्हें सही जानकारी देने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने माय एग्री गुरू MyAgriGuru नाम से एक एंड्रॉयड ऐप को लॉन्च किया है।

क्या है माई एग्री गुरू ऐप ?
माय एग्री गुरू नाम का यह ऐप आपको प्ले-स्टोर पर अंग्रेजी और हिन्दी में उपलब्ध है। इस ऐप की मदद से देश के किसी भी मंडी के भाव को पता किया जा सकता है।

साथ ही किसान किसी भी समय खेती-किसानी से संबंधित परामर्श भी ले सकते हैं। आसपास के मंडियों में सब्जियों, फलों व अनाजों के क्या रेट चल रहे हैं इसे देख सकते हैं।

कैसे काम करता है ऐप
ऐप को डाउनलोड करने के बाद उसमें मोबाइल नंबर डालें, उसके बाद फोन पर आए ओटीपी को एंटर करें। अब आप ऐप के होम पेज पर पहुंच जाएंगे। वहां आपको फसल, चर्चा, बाजार भाव और मौसम जैसे कई विकल्प मिलेंगे जिन्हें चुनकर आप अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

कैसे करें यूज
जैसे- यदि आप यूपी के देवरिया में रहते हैं और आपको मंडी में चल रहे आलू का भाव पता करना है तो आप ऐप में सबसे पहले फसल विकल्प से आलू चुनें फिर अपना राज्य चुनें और फिर देवरिया को चुनें। अब आपके मोबाइल के स्क्रीन पर देवरिया मंडी में आलू का असली भाव दिख जाएगा। इस ऐप पर आपको 24×7 सेवाएं मिलेंगी।

Thursday, 22 December 2016

गधे से रेप करने चला था शेख, उल्टा गधे ने ही शेख के साथ...


सऊदी अरब।  खबरों के अनुसार, घटना सऊदी अरब की है, यहाँ खबर के मुताबिक शेख गधे के साथ दुष्कर्म करना चाह रहा था। शेख को पास आता देख गधे ने हमला कर दिया और दुलत्ती मारकर उसकी जान ले ली। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उसने शेख की लाश के पास गधे के साथ खड़ी एक एसयूवी देखी। पुलिस को इस घटना के बिंदुओं को जोड़ने में जरा भी देर नहीं लगी।

सूनसान जगह देखकर एक शेख का दिल गधे पर आ गया और उसने गधे के साथ रेप करने की कोशिश की। मगर, गधे ने अपनी आबरू बचाने के लिए शेख पर हमला कर दिया। गधे ने उसके चेहरे पर लात मारी और फिर तीन बार उसकी छाती पर हमला किया। इस हमले में शेख मारा गया।

पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो बीच रेगिस्तान एक शख्स का शव पड़ा था, पास में एक गधा मौजूद था और दूर खड़ी थी उसकी एसयूवी। पुलिस ने बताया कि शेख की पैंट उसकी एसयूवी में थी। पुलिस ने इस मामले में शेख का नाम नहीं बताया।