Showing posts with label miracle. Show all posts
Showing posts with label miracle. Show all posts

Tuesday, 16 May 2017

चीन सड़कों पर अचानक छा गया अंधेरा और होने लगी आग की बारिश !


चीन के शेनयांग शहर में अचानक अंधेरा छा गया और आसमान से आग की बारिश होने लगी। जो लोग उस वक्त सड़कों पर अपनी कारों में मौजूद थे वो इस घटना को देखकर दहशत में पड़ गए।

दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हुआ है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

चाईना प्लस न्यूज के मुताबिक, आठ सेकेंड का यह वीडियो 11 मई को शेनयांग शहर के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हुआ था। चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना बिजली गिरने की है।

शिनयांग शहर में सड़क पर जब बिजली गिरी थी कब सड़क पर काफी ट्रैफिक था। घटना के दौरान गनीमत यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि सड़क पर सामान्य दिनों की तरह गाड़ियां गुजर रही थीं।

तभी वहां कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाता है। इसके बाद दिखता है कि आसमानी बिजली सड़क पर गिरी है। बिजली का गिरना ऐसा दिख रहा जैसे आसमान से आग की बारिश हो रही है

Saturday, 25 February 2017

बदरीनाथ धाम में उगे इस चमत्कारिक पौधे से हैरत में पड़े वैज्ञानिक


देश-दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े बदरीनाथ क्षेत्र के इस पौधे ने अपनी चमत्कारिक खूबियों से वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है।

वैज्ञानिक तो बस इतना पता कर रहे थे कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का बदरी तुलसी पर क्या असर पड़ेगा?

लेकिन नतीजों ने उन्हें चौंका दिया कि हजारों साल पहले हिमालय की बर्फीली वादियों में उपजी और ठंडे माहौल में रहने की आदी बदरी तुलसी अधिक कार्बन तो सोखेगी ही, तापमान बढ़ने पर और बलवती हो जाएगी।

चारधाम आने वाले सैलानी और श्रद्धालु बदरी तुलसी को प्रसाद के रूप में अपने घर ले जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इसे भगवान बदरी विशाल को समर्पित कर दिया है। कोई भी इसके पौधों को हानि नहीं पहुंचाता। सिर्फ श्रद्धालु इसे प्रसाद ग्रहण करने की भावना से तोड़ते हैं।

बदरी तुलसी इतने बड़े पैमाने पर सिर्फ बदरीनाथ धाम में ही मिलती है। पुराणों में इसके औषधीय गुणों का खूब बखान किया गया है। लोग इसकी चाय भी पीते हैं। लेकिन जलवायु परिवर्तन से पैदा हो रहे नए माहौल में इसके अन्य गुण भी उजागर हो गए हैं।

जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से जड़ी-बूटियों के संरक्षण के लिए तैयार किए जा रहे डाटा बेस के तहत पहली बार विज्ञानियों ने बदरी तुलसी पर परीक्षण किया। इस देसी हिमालयी जड़ी के अंदर जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने की अद्भुत क्षमता पाई गई।

वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) की इकोलॉजी, क्लाइमेट चेंज एंड फॉरेस्ट इन्फ्सुएंस डिवीजन ने अपने ओपन टॉप चैंबर में इस पर परीक्षण किया। इसमें पाया गया कि सामान्य तुलसी और अन्य पौधों से इसमें कार्बन सोखने की क्षमता 12 फीसदी अधिक है। तापमान अधिक बढ़ने पर इसकी क्षमता 22 फीसदी और बढ़ जाएगी। इसका पौधा 5-6 फुट लंबा हो जाता है। पौधे एक कै नोपी (छतरी) की शक्ल बना लेते हैं, जिससे यह अधिक कार्बन सोख लेती है।

इन बीमारियों में फायदेमंद: चर्म रोग (लेसमेनियासिस), डायरिया, डायबिटीज, घाव, बाल झड़ना, सिर दर्द, इंफ्लुइंजा, फंगल संक्रमण, बुखार, कफ-खांसी, बैक्टीरियल संक्रमण आदि।

बदरी तुलसी में जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के मुकाबले की अद्भुत क्षमता है। रिसर्च के परिणाम से यह साबित हो गया है। यह अधिक कार्बन सोखती है और तापमान बढ़ने पर इसकी क्षमता और बढ़ेगी।