Showing posts with label new rule. Show all posts
Showing posts with label new rule. Show all posts

Wednesday, 24 May 2017

भयंकर गर्मी के बीच सीएम योगी ने लिया ऐसा गरमा-गर्म फैसला, मुस्लिम संगठनों के छूटे पसीने !


लखनऊ : देश कोई कुछ भी कर रहा हो लेकिन मीडिया और लोगों के दिलों पर तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ही छाए हुए हैं. प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता का कहना है कि उन्होंने योगी जैसा निडर और बेबाकी से फैसले लेने वाला सीएम पहले कभी देखा ही नहीं.

जनता की राय को सही साबित करते हुए सीएम योगी ने इस बार मुस्लिम महिलाओं के लिए ऐसा ही एक और जबरदस्त फैसला लिया है.

ट्रिपल तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक सहायता !

दरअसल सीएम योगी ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर पीएम मोदी और मुस्लिम महिलाओं के साथ खड़े हैं और उन्होंने फैसला लिया है कि ट्रिपल तलाक से पीड़ित सभी मुस्लिम महिलाओं को यूपी सरकार कानूनी व् अन्य सरकारी सहायता देंगी.

केवल इतना ही नहीं बल्कि ट्रिपल तलाक से पीड़ित महिलाओं को गुजर-बसर करने के लिए यूपी सरकार रानी लक्ष्मी बाई कोश से आर्थिक सहायता भी देगी.

इसे योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है क्योंकि कई महिलाएं इस डर से ट्रिपल तलाक के खिलाफ अपनी राय नहीं रख रही थी कि उनका गुजर-बसर कैसे होगा. लेकिन योगी के इस फैसले के बाद मुस्लिम महिलाएं खुलकर अपनी राय सामने रख सकेंगी और इससे पीएम मोदी को ट्रिपल तलाक ख़त्म करने के अपने वादे को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी.

मुस्लिम महिलाओं की राय जानेगी सरकार !
यही नहीं बल्कि योगी सरकार ने सभी धर्मों की महिलाओं की सहायता के लिए रानी लक्ष्मीबाई कोश खोलने का फैसला भी ले लिया है. इसके साथ ही ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में योगी सरकार मुस्लिम महिलाओं का पक्ष रखने की तैयारी भी यूपी सरकार कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम महिलाओं का साथ देने के लिए प्रदेश की सभी महिला मंत्रियों की तमाम सामाजिक संगठनों और मुस्लिम महिलाओं के साथ बैठक जारी है. 15 दिन के अंदर-अंदर इस बारे में एक रिपोर्ट तैयार हो जाएगी, जिसकी मदद से मुस्लिम महिलाओं का पक्ष सुप्रीम कोर्ट में अधिक मजबूत हो जाएगा.

सीएम योगी ने प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं की ट्रिपल तलाक के बारे में राय जानने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही सीएम योगी ने अनिवार्य विवाह पंजीकरण के लिये नियमावली से जुड़े जरुरी प्रस्ताव प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है.

गौरतलब है कि बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि यूपी में सरकार बनते ही वो ट्रिपल तलाक को ख़त्म करने की दिशा में तेजी से काम करेंगे, और सीएम योगी ने जिस तरह से ट्रिपल तलाक के खिलाफ हल्ला बोल दिया है उसे देखकर लगने लगा है कि अब वो दिन दूर नहीं जब समाज से ट्रिपल तलाक का सदा-सदा के लिए अंत हो जाएगा.

Monday, 13 March 2017

अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के ये 5 नियम, अब होगा ऐसा


लंदन। एक अक्टूबर 2017 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का अंदाज बदल जाएगा। एक अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियम बदल जाएंगे। नए नियमों के तहत अब बैट का साइज लिमिट में होगा और रनआउट करने के नियम में भी बदलाव होगा। ये सारे बदलाव क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने किए हैं।

बता दें कि एमसीसी ने रनआउट नियम में एक बड़ा बदलाव किया है, जो कि बैट्समैन के फेवर में है। नए नियम के मुताबिक, अगर क्रीज में पहुंचने के बाद बेल्स गिरते वक्त अगर बैट्समैन का बैट या बॉडी का कोई हिस्सा हवा में रहता है तो भी उसे आउट नहीं माना जाएगा।

क्रिकेट के नियमों में बदलाव की ये सिफारिशें बीते साल दिसंबर में एमसीसी ने की थीं, इसके लिए मुंबई में एक मीटिंग हुई थी। एमसीसी की वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रेयरली की अगुआई में हुई इस मीटिंग में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप कराने और चार दिनों का टेस्ट पर भी विचार किया गया था, लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं हुआ।

अब अन्य खेलों की तरह क्रिकेट में भी अंपायर रेड कार्ड दिखा सकेगा। प्लेयर्स के खराब और ऑब्जेक्शनेबल व्यवहार में सुधार के लिए यह नियम लाया गया है। इसमें अंपायर खिलाड़ियों के चार लेवल के अपराध के आधार पर ही अपना फैसला करेंगे। क्रिकेट हिस्ट्री में पहली बार होगा जब प्लेयर को मैदान से बाहर भेजा जा सकेगा।

इन शर्तों पर अंपायर दिखा सकेगा रेड कार्ड
प्लेयर्स के बार-बार अनुशासनहीनता करने पर। अंपायर को धमकी या उसके साथ हाथापाई करने की स्थिति में। प्लेयर्स, ऑफिशियल्स या विजिटर्स के साथ हिंसा करने पर। खेल के दौरान मैदान पर किसी भी प्रकार का हिंसक व्यवहार करते पाए जाने पर।

आउट होने का एक तरीका हुआ कम
आउट होने के तरीकों की संख्या भी घटाकर 10 से 9 कर दी गई है। बॉल को हाथ से रोकने पर दिया जाने वाला 'हैंडल्ड दी बॉल' अब 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' में गिना जाएगा।

बैट का साइज होगा लिमिट
बैट और बॉल के बीच बराबरी की टक्कर के लिए एमसीसी ने बैट के साइज की लिमिट भी तय कर दी है। अब बैट की चौड़ाई 108 मिमी, मोटाई 67 मिमी और कोनों की मोटाई 40 मिमी से ज्यादा नहीं हो सकेगी। क्रिकेटर्स अब बड़े बैट का यूज नहीं कर सकेंगे।

बॉलर क्रीज से पहले कर सकेगा रनआउट
बॉलर जब बॉल डालने की तैयारी में रहता है और वो रनअप ले रहा है, अगर उसी वक्त नॉन स्ट्राइकर एंड का बैट्समैन क्रीज से बाहर निकल गया तो बॉलर उसे बिना क्रीज तक पहुंचे रनआउट कर सकता है।