Showing posts with label rajasthan. Show all posts
Showing posts with label rajasthan. Show all posts

Sunday, 25 December 2016

8 से 50 हजार रुपए के इन्वेस्टमेंट से शुरू करें सोलर बिजनेस, होगी अच्छी कमाई

नई दिल्‍ली। अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सोलर बिजनेस में काफी संभावनाएं हैं। मोदी सरकार ने जहां सोलर पावर के प्रमोशन के लिए कई कदम उठाए हैं, वहीं लोगों में भी सोलर पावर के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जिससे देश में सोलर बिजनेस का स्‍कोप बढ़ता जा रहा है। दिलचस्‍प बात यह है कि इसके लिए आपको बड़ी इन्‍वेस्‍टमेंट की भी जरूरत नहीं है।

कई कंपनियां मात्र 8 से 50 हजार रुपए के इन्‍वेस्‍टमेंट के बाद आपको अपने साथ जोड़ लेती हैं और आप इनके साथ मिलकर बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इन कंपनियों के साथ जुड़कर आप अच्‍छी खासी कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको इस बिजनेस के बारे में विस्‍तार से बता रहे हैं और साथ ही, बता रहे हैं कि कौन सी कंपनियां आपको यह मौका दे रही हैं।

25 से 50 हजार रुपए में शुरू करें बिजनेस
सोलर प्‍लांट इंस्‍टॉलेशन एंड कमीशनिंग कंपनी भारत सोलर एनर्जी द्वारा देश भर में फ्रेंचाइजी दी जा रही है। इसके लिए अलग अलग चार्ज लिए जा रहे हैं। टाउन में फ्रेंचाइजी लेने वालों को 20 हजार रुपए, टियर थ्री सिटी में 25 हजार रुपए, टियर टू सिटी में 28 हजार रुपए और टियर वन सिटी में 32 हजार रुपए देने होंगे।
आप फ्रेंचाइजी लेकर केवल 150 वर्ग फुट जगह पर अपना ऑफिस खोल सकते हैं। कंपनी की ओर से ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिसके लिए अलग से चार्ज लिया जाता है।

25 हजार में बने बिजनेस एसोसिएट
सोलर प्रोडक्‍ट्स बनाने वाली कंपनी सु-कैम द्वारा देश भर में बिजनेस एसोसिएट बनाए जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, मात्र 25 हजार रुपए में कोई भी कंपनी का बिजनेस एसोसिएट बन सकता है। कंपनी इस पैसे से सोलर बिजनेस की पूरी ट्रेनिंग देती है। ट्रेनिंग के बाद आप कंपनी के साथ बिजनेस एसोसिएट के तौर पर जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपको कंपनी के प्रोडक्‍ट्स के बारे में लोगों को बताना होगा और यदि लोग कंपनी के प्रोडक्‍ट्स इंस्‍टॉल करते हैं तो आपको प्रोडक्‍ट कॉस्‍ट के हिसाब से कमीशन मिलेगा। कंपनी का दावा है कि आप बिजनेस एसोसिएट बन कर 10 हजार रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक कमा सकते हैं।

बने सोलर सिस्‍टम इंटिग्रेटर
अगर आपके पास टेक्निकल टीम है तो आप सु-कैम के सोलर सिस्‍टम इंटिग्रेटर भी बन सकते हैं। इसके लिए कंपनी की ओर से 50 हजार रुपए लिए जाते हैं। इसके बाद आप ऑर्डर लेकर कंपनी के प्रोडक्‍ट्स इंस्‍टॉल और कमीशन कर सकते हैं। कंपनी की ओर से पहले से तय कीमत पर प्रोडक्‍ट्स दिए जाते हैं।

50 हजार रुपए में लें डीलरशिप
सोलर प्रोडक्‍ट्स बनाने वाली कंपनियां देश भर में डीलर्स बना रही हैं। इसके लिए अलग अलग स्‍कीम्‍स चलाई जा रही हैं। आप दो लाख रुपए इंवेस्‍टमेंट करके सोलर डीलरशिप ले सकते हैं। सु-कैम के मुताबिक, डीलरशिप लेने के लिए आपके पास सेल्‍स और टैक्निकल टीम होनी चाहिए। कंपनी मार्केटिंग एवं ट्रेनिंग सपोर्ट देगी। वहीं, भारत सोलर एनर्जी द्वारा 50 हजार रुपए लेकर डीलरशिप दी जाती है, लेकिन कंपनी का कहना है कि डीलरशिप के लिए डीलर को कम से कम 2 लाख रुपए की पहली बिलिंग करानी होगी। यानी कि पहली बार कम से कम 2 लाख रुपए का सामान लेना होगा।

ऐसे ले सकते हैं डिस्ट्रिब्‍यूटरशिप 
भारत सोलर एनर्जी का कहना है कि पहली बिलिंग 6 लाख रुपए के साथ ही आप कंपनी का डिस्ट्रिब्‍यूटरशिप ले सकते हैं। कंपनी द्वारा 90 हजार रुपए फीस के रूप में लिए जाएंगे। वहीं, सोलर पावर कंपनी मोजरबियर, इंडोसोलर, आदित्‍य सोलर की डिस्ट्रिब्‍यूटरशिप लेने के लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन एप्‍लाई कर सकते हैं। इस पर खर्च कितना आएगा, इसका विवरण इन कंपनियों की वेबसाइट पर नहीं है।

8 हजार रुपए में बनें एजेंट
भारत सोलर एनर्जी अपने प्रोडक्‍ट्स बेचने या सोलर प्‍लांट इंस्‍टॉल कराने के लिए कमीशन एजेंट भी रखती है। इसके लिए कंपनी केवल 8 हजार रुपए फीस के रूप में लेती है। इसके बाद आप कंपनी के प्रोडक्‍ट्स बेच सकते हैं। कंपनी बदले में आकर्षक कमीशन भी देती हैं। आप दूसरी कंपनियों से संपर्क करके उनकी एजेंसी के बारे में पता कर सकते हैं।

Friday, 16 December 2016

यहां की धरती उगल रही है सोना, पुलिस की आफत



नई दिल्ली: राजस्थान के टोंक में चौथी और पांचवीं शताब्दी के पुराने सोने के सिक्के मिलने की खबर के बाद हर कोई इसकी तलाश में सड़क पर उतर आया है। हजारों ग्रामीण सोने की तलाश में जमा होने लगे हैं, जिसके बाद पुलिस को अपनी गश्त बढ़ानी पड़ गई है।

- जिस जगह पर सोने के सिक्के होने की बात कही जा रही है वह इलाका पानी से भरा हुआ है। बावजूद इसके पिछले एक हफ्ते से हर रोज लोग इसके लिए इकट्ठे हो रहे थे। लेकिन अब माहौल बिल्कुल बदल गया है, अब पुलिस गाड़ियों पर लाउडस्पीकर लगाकर गश्त लगा रही है और लोगों से अपील कर रही है कि वह इन सिक्कों को वापस कर दे।

- पुलिस लाउडस्पीकर पर ऐलान कर रही है कि सभी ग्राम वासियो को सूचित किया जाता है कि सिक्कों को वापस कर दें, जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि ये सिक्के काफी कीमती हैं।

- जानकारी के अनुसार दो सिक्कों को 7 दिसंबर को एक ज्वेलरी की दुकान से बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने जयपुर मे पुरातत्व विभाग की टीम से इस सिक्के की कीमत का आंकलन करने को कहा है 

- गुप्त काल के हैं सिक्के एएसआई के वैज्ञानिक मनोज कुमार द्विवेदी और अनिल तिवारी ने बताया कि दो सिक्के पाए गए हैं व समुद्रगुप्त (335-380AD) और कुमारगुप्त प्रथम (414-485 AD) के समय का है, यह सिक्का जानकीपुरा में पाया गया है।