Showing posts with label police. Show all posts
Showing posts with label police. Show all posts

Saturday, 25 February 2017

ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया तो अब ये बात भी जान लीजिए, किसी ने बताई नहीं होगी

अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया है तो वाहन लेकर मस्ती मारने के लिए निकलने से पहले यह बात जरूर जान लीजिए, शायद ही किसी ने बताई हो आपको।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस चालान काटने के साथ साथ ड्राइवर का लाइसेंस भी रद्द किया करेगी। पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग और ट्रैफिक पुलिस को इस आदेश का नोटिफिकेशन पहुंचा तो इस बात का खुलासा हुआ। विभाग ने अब यह आदेश प्रदेश के सभी पुलिस प्रमुखों और ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों को जारी कर दिए हैं, साथ ही जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एडीसीपी ट्रैफिक ध्रुव दहिया ने बताया कि इस आदेश के तहत सभी लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द किए जाएंगे। नोटिफिकेशन के तहत पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत ओवरस्पीड, ड्रंक एंड ड्राइव, वाहन चलाते समय मोबाइल सुनना और ओवरलोड के पहले चालान के बाद ही चालक का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। उनका कहना है कि यह रूल तोड़ने वाले लोगों का चालान और पूरी डिटेल ट्रांसपोर्ट विभाग को लेटर लिख भेज दिया जाएगा।
ध्रुव दाहिया का कहना है कि शुरूआत में तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द किया जाएगा। उसके बाद भी चालक नियम तोड़ता है तो नियमों के मुताबिक उसका लाइसेंस पूरी तरह रद्द करने के लिए लिख कर भेजा जाएगा। जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी लवजीत कौर कलसी का कहना है कि नोटिफिकेशन की कॉपी आ गई है। ट्रैफिक पुलिस उन्हें जो लाइसेंस रद्द करने के लिए भेजेगी। कानूनी नियमों के मुताबिक उन ड्राइविंग लाइसेंसों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया जाएगा।
ध्रुव दाहिया ने बताया कि देश में आए दिन हो रहे सड़क हादसों को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए इस पर रोक लगाने चार बिंदु तय किए हैं। निर्धारित बिंदुओं का उल्लंघन करने वाले चालकों से पुलिस वाहन और लाइसेंस जब्त करके मामला तैयार करेगी। इसके बाद परिवहन विभाग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई करेगा। इससे पहले तत्काल लाइसेंस को निलंबित कर दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, मालवाहक पर सवारी नहीं बैठाई जा सकती। नशे में वाहन चलाने पर प्रतिबंध है। इसी तरह मोबाइल पर बात करते वाहन चलाने व रेड सिग्नल तोड़ने वाले को पुलिस पकड़ेगी और चालक का लाइसेंस जब्त करेगी। लाइसेंस नहीं होने पर वाहन की जब्ती की जाएगी। साथ ही एक मामला तैयार कर इसे परिवहन विभाग को सौंप दिया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा संबंधित का लाइसेंस तीन माह के लिए रद्द कर दिया जाएगा।

Sunday, 8 January 2017

नौकर के साथ सास ने बहू को पकड़ा तो...

नई दिल्ली : एक सास ने अपनी बहू को नौकर के साथ हमबिस्तर होते हुए रंगे हाथ पकड़ा तो उसने ऐसा घिनौना काम कर दिया, जिसके बाद उसे माफ नहीं किया जा सकता। बहू ने अपने अनैतिक संबंधों को छिपाने की गरज से सास की हत्या कर दी। इस काण्ड में बहु का साथ उसके प्रेमी नौकर ने दिया। पुलिस ने बहु और प्रेमी नौकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनीपत के भठगांव में एक 80 वर्षीय महिला की बेरहमी से की गई हत्या मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला को उनके नौकर और बहू के बीच चल रहे अनैतिक संबंध का पता चल गया था और इसलिए दोनों ने इसे छिपाने के लिए महिला की हत्या कर दी। उल्लेखनीय है कि पोस्टमॉर्टम के दौरान महिला के पेट से फिनाइल की प्लास्टिक की बोतल मिली थी जो उन्होंने बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट में डाल दी थी।
बुजुर्ग महिला मनोहरी देवी (80) बुधवार सुबह अपने घर में मृत मिली थीं। उनके शरीर के निचले हिस्से पर खून के निशान भी मिले थे। इसके बाद मृतका के बेटे जयभगवान ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इधर, मामले की जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला की हत्या उनकी बहू और नौकर ने की थी, जिसके साथ उनकी बहू के अनैतिक संबंध थे। नौकर उनके घर में पशुओं की देखभाल करता था। बुजुर्ग महिला ने बहू को नौकर के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। जिसके चलते ही आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Friday, 16 December 2016

यहां की धरती उगल रही है सोना, पुलिस की आफत



नई दिल्ली: राजस्थान के टोंक में चौथी और पांचवीं शताब्दी के पुराने सोने के सिक्के मिलने की खबर के बाद हर कोई इसकी तलाश में सड़क पर उतर आया है। हजारों ग्रामीण सोने की तलाश में जमा होने लगे हैं, जिसके बाद पुलिस को अपनी गश्त बढ़ानी पड़ गई है।

- जिस जगह पर सोने के सिक्के होने की बात कही जा रही है वह इलाका पानी से भरा हुआ है। बावजूद इसके पिछले एक हफ्ते से हर रोज लोग इसके लिए इकट्ठे हो रहे थे। लेकिन अब माहौल बिल्कुल बदल गया है, अब पुलिस गाड़ियों पर लाउडस्पीकर लगाकर गश्त लगा रही है और लोगों से अपील कर रही है कि वह इन सिक्कों को वापस कर दे।

- पुलिस लाउडस्पीकर पर ऐलान कर रही है कि सभी ग्राम वासियो को सूचित किया जाता है कि सिक्कों को वापस कर दें, जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि ये सिक्के काफी कीमती हैं।

- जानकारी के अनुसार दो सिक्कों को 7 दिसंबर को एक ज्वेलरी की दुकान से बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने जयपुर मे पुरातत्व विभाग की टीम से इस सिक्के की कीमत का आंकलन करने को कहा है 

- गुप्त काल के हैं सिक्के एएसआई के वैज्ञानिक मनोज कुमार द्विवेदी और अनिल तिवारी ने बताया कि दो सिक्के पाए गए हैं व समुद्रगुप्त (335-380AD) और कुमारगुप्त प्रथम (414-485 AD) के समय का है, यह सिक्का जानकीपुरा में पाया गया है।

Sunday, 11 December 2016

चिप नहीं फिर कैसे पकड़े जा रहे हैं नोट के बंडल?

देश में जितने बड़े पैमाने पर नोटों के बंडल पकड़े जा रहे हैं वैसा अभी तक कभी नहीं हुआ होगा। हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि नोट के बंडल बैंकों से निकलते ही 2 से 4 दिन के अंदर पकड़ लिए जा रहे हैं। इनकम टैक्स के अफसरों को आखिर बड़ी तादाद में ले जाए जा रहे कैश का पता कैसे चल जा रहा है? यहां हम आपको बता दें कि नकदी की तलाश में मारे गए इनकम टैक्स के छापों में से एक भी अभी तक ऐसा नहीं है जिसमें उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा हो। ऐसे छोटे बड़े छापों में अब तक 300 करोड़ से ज्यादा कैश पकड़ा जा चुका है।

छापों में 100 फीसदी कामयाबी कैसे?
कई लोग इस बात पर हैरान हैं कि नकदी के लिए मारे गए छापे अब तक लगभग सौ फीसदी सफल रहे हैं। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में इनकम टैक्स अफसरों ने सीधे घर के बाथरूम में ही छापा मारा था और ऐसा लग रहा था कि वहां पर नोट कहां है इसकी जानकारी पहले से थी।

यही हाल लगभग सभी जगह हुआ है। चाहे वो दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट का दफ्तर हो या बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के इंजीनियरों का घर। सबसे ज्यादा बरामदगी नकदी को कार, ट्रेन या हवाई जहाज से ले जाने की कोशिश में हुई है। इसी वजह से कई लोग यह शक जताने लगे हैं कि नई नोट में चिप तो नहीं लेकिन कोई न कोई ऐसा सिक्योरिटी फीचर लगा है जिसकी वजह से इसका सुराग आसानी से मिल जा रहा है। इस बारे में इनकम टैक्स विभाग से जुड़े एक अहम व्यक्ति से बात की उन्होंने हमें कुछ अहम बातें बताईं वो इस तरह से हैं:

लेन-देन पर कई एजेंसियों की नज़र
पैसा बैंक की मिलीभगत से निकाला जा रहा हो या किसी और जरिए से इसके ट्रांजैक्शन को ट्रैक करने के लिए कई एजेंसियां काम पर जुटी हैं। इसमें सीबीआई और ईडी की भी मदद ली जा रही है। ऐसा करने से लेन-देन के लगभग हर चैनल पर पहरा है। जब भी कोई एक जगह से पैसा लेकर बाहर आता है तो वो व्यक्ति भी पकड़ा जाता है जिसने ये रकम दी और वो भी जिसके तक इसे पहुंचाया जाना है।

बैंकों से मिल रहे हैं लेनदेन के सुराग
किसी बैंक में मैनेजर या कोई दूसरा कर्मचारी जब किसी ग्राहक को गलत तरीके से उसके कोटे से ज्यादा नोट देता है तो हो सकता है कि उसके आसपास बैठा कोई दूसरा कर्मचारी ही इनकम टैक्स विभाग को जानकारी दे दे। दरअसल सभी बैंकों में एक टोल फ्री हेल्पलाइन दी गई है, जिस पर कॉल करके ऐसी लेन-देन की खबर बिना पहचान जाहिर किए दी जा सकती है।

खुद बैंक के अफसरों ने दी सूचना
दूर-दराज के कुछ मामलों में पैसा देने के लिए राजनीतिक या किसी किस्म का दबाव होता है तो मजबूरी में बैंक वालों को पैसे देने पड़ते हैं। लेकिन बाद में वो इसकी जानकारी पहले से तय तरीके से अपने ऊपरी अधिकारियों तक पहुंचा देते हैं। जिसके कारण पैसे पाने वाला पकड़ा जाता है। इस कैटेगरी में कई बड़े पुलिस अफसर और प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। इनकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग के पास है। इनका भी पकड़ा जाना तय है।

हर चोर देता है कई चोरों के सुराग!
किसी के पास नई करंसी पकड़ी गई तो ऐसा नहीं कि वो पैसे सिर्फ एक आदमी के पास से पकड़े गए। ज्यादातर मामलों में जब एक से पूछताछ होती है तो वो अपने जैसे कई और चोरों के सुराग दे देता है। जैसे कि दिल्ली में 3.5 करोड़ रुपये के साथ जब दो लोग पकड़े गए थे, तो उनसे पूछताछ के बाद बैंक के दो मैनेजर की गिरफ्तारी हुई। बाद में इन दोनों मैनेजरों ने कई और मामले खोल दिए। साथ ही यह पोल भी खुल गई कि कश्मीरी गेट ब्रांच जैसी धांधली चांदनी चौक ब्रांच में भी चल रही है। इस तरह से चोरों का एक पूरा जाल खुल जाता है। ये एक चेन रिएक्शन की तरह है जो काफी लंबा चलने वाला है।

जो बच गए उनकी भी बारी आएगी
हमारे सूत्र ने बताया कि कई छोटे मामलों को इनकम टैक्स अफसर अभी नजरअंदाज करके चल रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने किसी कमीशन एजेंट या दूसरे तरीकों से अपने काले नोट को सफेद बना लिया है। अगले छह महीने में इन सभी के घरों पर बिन बुलाए मेहमान पहुंच सकते हैं। इतना ही नहीं 8 नवंबर की रात के बाद बैक डेट में सोना, प्रॉपर्टी और कार खरीदने वालों का भी पूरा हिसाब सरकार के पास पहुंच चुका है। मतलब ये कि कैश ही नहीं, इसके बाद अवैध प्रॉपर्टी और सोना जब्त होने की बारी है।

Wednesday, 7 December 2016

रेलवे सहित 7000 से ज्यादा सरकारी पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई (Govt. Jobs)

रेलवे, पुलिस और सेना सहित करीब आधा दर्जन सरकारी विभागों में 7601 पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां पर हम आपको दे रहे हैं इन वैकेंसी की डिटेल्स।

1. पश्चिम मध्य रेलवे में कोटा और तुगलकाबाद के लिए विभिन्न ट्रेडों में ट्रेनी (ट्रेंड अपरेंटिस) पदों पर वैकेंसी

वैकेंसी डिटेलः 
ट्रेनी (ट्रेंड अपरेंटिस):145 पद

क्वालिफिकेशनः
प्रासंगिक ट्रेड में 10+2 पास

एज लिमिटः24 वर्ष

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई:
उम्मीदवार 9 दिसंबर 2016 तक विभाग की वेबसाइट www.wcr.indianrailways.gov.in पर दिए लिंक से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

2. सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) में अपरेंटिस के 201 पदों पर वैकेंसी निकली है।

वैकेंसी डिटेलः
ग्रेजुएट अपरेंटिसः51 पद
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिसः30 पद
तकनीशियन (ITI) अपरेंटिसः120 पद

एज लिमिटः18 से 30 वर्ष

क्वालिफिकेशनः10वीं/ ITI/ डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन

सैलरीः
ग्रेजुएट अपरेंटिसः10000/-
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिसः8000/-
तकनीशियन (ITI) अपरेंटिसः5000/-

एप्लिकेशन फीसः
जनरल/OBC:100/-
SC/ ST:निशुल्क

कैसे करें अप्लाईः
उम्मीदवार 13 दिसंबर, 2016 तक विभाग की वेबसाइट www.sjvn.nic.in पर दी जानाकरी के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं।

3. भारतीय सेना में इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए 40 वैकेंसी है।

वैकेंसी डिटेलः

तकनीकी स्नातक कोर्स वैकेंसीः40 वैकेंसी
सिविलः11 वैकेंसी
मैकेनिकलः4 वैकेंसी
इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्सः5 वैकेंसी
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग / कंप्यूटरः6 वैकेंसी
इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचारः 7 वैकेंसी
इलेक्ट्रॉनिक्सः2 वैकेंसी
मेटलर्जिकलः2 वैकेंसी
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंटेशनः2 वैकेंसी
माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रोवेवः1 वैकेंसी

क्वालिफिकेशनः
उम्मीदवार ने इंजीनियरिंग के संबंधित विषय में BE/B.Tech की डिग्री ली हो और फिजिकली फिट हो।

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दार पर सिलेक्ट किया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई:
उम्मीदवार 7 दिसंबर, 2016 तक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

4. बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (पंजाब) में रेडियोग्राफर, हेल्थ वर्कर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 1362 पदों पर वैकेंसी।

वैकेंसी डिटेलः
रेडियोग्राफरः90 पद
MHW (फीमेल):1263 पद
रिसर्च साइंटिस्ट II:1 पद
रिसर्च साइंटिस्ट I:1 पद
लैब तकनीशियन: 4 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर:1 पद
रिसर्च साइंटिस्ट (मेडिकल):1 पद
लैब असिस्टेंट:1 पद

एज लिमिटः18 से 37 वर्ष

क्वालिफिकेशनः12वीं/ डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन डिग्री/ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा

सैलरीः
रेडियोग्राफरः10300- 34800/-, ग्रेड पे- 3600/-
MHW (फीमेल):10300- 34800/-, ग्रेड पे- 3200/-
रिसर्च साइंटिस्ट II:58900/-
रिसर्च साइंटिस्ट I:48469/-
लैब तकनीशियन:18360/-
डाटा एंट्री ऑपरेटर:16179/-
रिसर्च साइंटिस्ट (मेडिकल):43489/-
लैब असिस्टेंट:43489/-

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें अप्लाईः
उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से 12 दिसंबर, 2016 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी जानकारी के लिए विभाग की अधिकारिक वेबसाइट www.bfuhs.ac.in पर जाएं।

5. छत्तीसगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल के 2976 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

वैकेंसी डिटेलः

कॉन्स्टेबल(GD):2700 पद
कॉन्स्टेबल(Unskilled):276 पद

एज लिमिटः18 से 28 वर्ष

क्वालिफिकेशनः5वीं/10वीं/12वीं

सैलरीः5200- 20200/-, ग्रेड पे- 1900/-

चयन प्रक्रियाः
उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

एप्लिकेशन फीसः
जनरल/OBC:200/-
SC/ ST:125/-

कैसे करें अप्लाईः
उम्मीदवार वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर दिए लिंक से एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर 15 दिसंबर, 2016 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी भी जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी अधिसूचना देखें या वेबसाइट पर दिए लिंक पर क्लिक करें।

6. उत्तर प्रदेश विद्युत् निगम लिमिटेड में स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट के 2555 पदों पर वैकेंसी।

वैकेंसी डिटेलः

ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड III:2296 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड III:259 पद

एज लिमिटः21 से 40 वर्ष

क्वालिफिकेशनः ग्रेजुएशन

सैलरीः5200- 20200/-, ग्रेड पे- 2600/-

एप्लीकेशन फीस:
जनरल/OBC: 1000/-
SC/ ST: 700/-

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें अप्लाईः
उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से 29 दिसंबर, 2016 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अन्य किसी जानकारी के लिए विभाग की अधिकारिक वेबसाइट www.uppcl.org पर दिए लिंक पर क्लिक करें।