Showing posts with label religion. Show all posts
Showing posts with label religion. Show all posts

Sunday, 18 December 2016

भूलकर भी इस तरह का न खरीदें फर्नीचर, होगी हानि

नई दिल्ली: सभी चाहते है कि हमारा घर सपनों का महल हो। जिसके कारण हम हर चीज अपने हिसाब से रखते है। इन्ही में से एक है फर्नीचर। जो कि हमारे घर का एक जरुरी हिस्सा है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि फर्नीचर से आपके घर सुख-दुख आ सकते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जो हम फर्नीचर लाते है वो हमारी सफलता, तरक्की, खुशियां लेकर आती है। इसलिए कभी भी फर्नीचर सोचे-समझकर ही घर लाना चाहिए। जिससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा रहें। जानिए कैसे, कब, कहां फर्नीचर लाना चाहिए।


  • अगर आप फर्नीचर में किसी भी तरह की डिजाइन बनवाना चाहते है, तो उसमें फूल, मछली, सूरज. राधा-कृष्ण, गाय हाथी आदि की आकृति बनाएं। इसके साथ ही डार्क पॉलिश न करा कर हल्के रंग की मॉलिश कराएं। यह शुभ साबित होगा।
  • कई बार होता है कि फर्नीचर बनवाते समय हम किनारे नुकीले कर देते है। जो कि सही नहीं है। यह आपके लिए हानिकारक साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा भी लाता है। इसलिए हमेशा गोल आकार में ही किनारा बनवाएं।
  • अगर आप ऑफिर में फर्नीचर का इस्तेमाल करना चाहते है, तो स्टील का खरीदें। इससे सकारात्मक ऊर्जा आने के साथ-साथ धन की वृद्धि होती है।
  • फर्नीचर या फर्नीचर बनाने वाली लकड़ी किस शुभ दिन ही खरीदें। कभी भी शनिवार, अमावस्या या फिर मंगलवार को न खरीदें।

  • जब भी कभी फर्नीचर खरीदें, तो इस बात का जरुर ध्यान रखें कि वह किस तरह की लकड़ी से बनी है। यानि की हमेशा नीम, शीशम, अशोका, चंदन, सागवान, साल, अर्जुन से बनी हो। वही फर्नीचर खरीदें।
  • आपने फर्नीचर किस दिशा में रखा है। यह भी वास्तु के अनुसार बहुत ही जरुरी है। इससे आपको शुभ और अशुभ फल मिल सकता है। इसलिए हल्का फर्नीचर उत्तर और पूर्व दिशा में और भारी फर्नीचर पश्चिम और दक्षिण दिशा में रखें।
  • अगर आप घर पर ही फर्नीचर का काम करा रहे है, तो इसे दक्षिण या पश्चिम  की दिशा में शुरु करते हुए पूर्व या उत्तर की ओर खत्म कराएं। इससे आपके घर में धन-धान्य और तरक्की आएगी।
  • आप घर पर जिस लकड़ी को फर्नीचर बनाने के लिए लाएं हो। उसे उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व, उत्तर की ओर रखें, क्योंकि फर्नीचर बनाने में देरी आपको धन हानि दे सकते है।
  • Saturday, 17 December 2016

    जानिए, आखिर क्यों याद नहीं रहती हमें अपने पूर्व जन्म की बात

    जब कोई धरती में जन्म लेता है तो एक बच्चे के रुप में आता है। जिसे पिछले जन्म का कुछ भी नहीं याद रहता है, लेकिन इन्हीं में से कुछ ऐसे होते है कि जिन्हें अपने पिछले जन्म का सब कुछ याद होता है।
    हमारे दिमाग में हमेशा ये बात याद आती है कि आखिर हमें अपना पिछला जन्म याद क्यों नहीं रहता है। अगर आपके दिमाग में ये बात आती है, तो हम आपको बताते है कि इस बारें में वैज्ञानिक और हमारे शास्त्र क्या कहते हैं।
    वैज्ञानिको का मानना है कि पिछले जन्म की बातों को याद न रख पाने के पीछे कारण एक केमिकल है। जिसका नाम है ऑसीटॉसिन। यह केमिकल गर्भधारण के दौरान ही मां के गर्म से निकल जाते है। अगर मां के गर्भ में यह केमिकल रह जाता है, तो उसे अपने पिछले जन्म का सब कुछ याद रहता है।
    अगर आपकी मौत पूर्व जन्म में कोई दुख का कारण की वजह से है।  तो उसके दिमाग में वह हमेशा रहता है। जिसके कारण लगातार पूर्व जन्म की बातें और अपनों का दुख घूमता रहेगा।
    पूर्व जन्म का न रहें आज इस कारण हिंदू धर्म में कपाल क्रिया कराते है। शव को मुखाग्नि देने के करीब आधा घंटे बाद एक बांस में लोटा बांधकर शव के सिर पर घी डाला जाता है। जिससे पूरा सिर जल जाएं। माना जाता है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अगले जन्म में पिछले जन्म का सब याद रहता है।

    मनुष्य का दिमाग भूलने के लिए ही बनाया जाता है। हम सब टाइम के साथ हर चीज भूल जाते है। हमारे जीवन में कई ऐसी घटनाएं हो जाती है। जिसे हम भूल कर एक नई शुरुआत करते है। इसी तरह व्यक्ति पूर्ऩजन्म की कोई बात ध्यान नहीं रहती है।
    शास्त्रों के अनुसार कर्मों से ही उसका अगला जन्म सुधरता है। आत्मा के कर्म इंसान को उसके पिछले जन्म की ओर खींचते है। इसलिए अच्छा जीवन जीने के लिए पिछले जन्म अच्छे होना चाहिए।