Showing posts with label 2017 UP election. Show all posts
Showing posts with label 2017 UP election. Show all posts

Monday, 5 December 2016

हिन्दू विरोधी काम कर रही है मोदी सरकार: हिन्दू महासभा


अलीगढ़: हिन्दू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हिन्दू विरोधी कार्य करने और हिन्दू समाज को धोखा देने का आरोप लगाया है.
महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी हिन्दुओं के खिलाफ काम कर रहे हैं. हिन्दू समाज आज अनाथ की स्थिति में है. मोदी ने हिन्दू समाज को धोखा दिया है. प्रधानमंत्री ने हिन्दू समाज में विवाह शुरू होने से पहले नोटबंदी कर तमाम हिन्दू बेटियों की शादी रुकवा दी.


आंख बंद कर मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे हैं मोदी
पूजा शकुन पांडे ने कहा कि मोदी सरकार देश में इस्लामी बैंकिंग को अनुमति देकर आतंकवाद का वित्तपोषण करने वालों को खुली छूट दे रही है. मोदी आंख बंद कर मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे हैं.


अमीर और गरीब के बीच लड़ाई छेड़ने का प्रलोभन
पूजा ने कहा कि कल मुरादाबाद में मोदी ने जो बयान दिया था वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और देश में माओवाद को बढ़ावा देने वाला था. उनके बयान में अमीर और गरीब के बीच लड़ाई छेड़ने का प्रलोभन दिया गया है.


‘राम मंदिर हमारा चुनावी मुद्दा नहीं’
उन्होंने कहा कि नोटबंदी की अव्यवस्था से देश का गरीब परेशान है. मजदूर भूखों मरने की कगार पर हैं और प्रधानमंत्री चुनावी जुमले सुना रहे हैं. वही, बीजेपी के नेता हताशा और निराशा से भरे हुए बयान दे रहे हैं कुछ नेता कहते हैं कि राम मंदिर हम बनाएंगे लेकिन तारीख नही बताते, वहीं कुछ नेता कहते हैं कि राम मंदिर हमारा चुनावी मुद्दा नहीं है.


एक चाय वाले के पास त्यागने के लिए क्या होता है?
हिन्दू महासभा की सचिव ने कहा कि कुछ लोग मोदी के त्याग का उदाहरण देते हैं. आखिर उन्होंने क्या त्याग किया है? उनके पास कोई रियासत तो थी नहीं. एक चाय वाले के पास त्यागने के लिए क्या होता है?