Showing posts with label uttar pradesh. Show all posts
Showing posts with label uttar pradesh. Show all posts

Friday, 13 January 2017

इस मंदिर में उतर जाता है आशिकी का भूत, प्यार करने वाले रहते हैं दूर

अपने प्यार को पाने के लिए लोग क्या नहीं करते। एेसे लोग प्यार के लिए कभी घरवालों की मिन्नतें करते हैं तो कभी मंदिरों में पूजा-अर्चना के जरिए भगवान से प्यार को हमेशा-हमेशा के लिए मिला देने की प्रार्थना करते भी नजर आ जाते हैं। हालांकि एक मंदिर एेसा भी है जहां पर प्यार करने वालों के सिर से भगवान प्यार का भूत ही उतार देते हैं। आपको ये जानकर आश्र्चर्य हो रहा होगा लेकिन भगवान के दर पर प्यार का भूत उतरवाने के लिए भी लोग जाते हैं।

प्यार के भूत को उतारने वाला ये मंदिर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट रोड़ पर है। यहां हनुमानजी के बाल स्वरूप श्री बालाजी महाराज का मंदिर एेसा है जहां पर प्यार करने वाले कदम रखने से भी डरते हैं क्योंकि इसी मंदिर में एेसे लोगों का इलाज किया जाता है जो प्यार में दीवानगी की हद तक पहुंच चुके हैं।

राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी की तर्ज पर तैयार हुए इस मंदिर में लोग दूर-दूर से आते हैं, लेकिन यहां सिर्फ इलाज होता है इश्क के रोगियों का। अपनाें के सिर पर चढ़े इश्क के मर्ज को उतरवाने के लिए इस मंदिर में लोग आते हैं।

मंदिर के पुजारी लोगों के दिलों से इश्क का मर्ज उतारने के लिए एक विशेष दिन पूजा करवार्इ जाती है। साथ ही अन्य समस्याआें को लेकर भी लोग यहां पर आते हैं।

हर सप्ताह शनिवार आैर मंगलवार को पूजा आैर अनुष्ठान किया जाता है। इसी के बाद पुजारी प्यार करने वालों के परिजनों को विशेष उपाय बताते हैं।

एेसी मान्यता है कि इन उपायों के प्रताप से आशिकी का भूत उतर जाता है। यही कारण है कि प्रेम करने वाले यहां आने से हिचकिचाते हैं।

Monday, 5 December 2016

हिन्दू विरोधी काम कर रही है मोदी सरकार: हिन्दू महासभा


अलीगढ़: हिन्दू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हिन्दू विरोधी कार्य करने और हिन्दू समाज को धोखा देने का आरोप लगाया है.
महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी हिन्दुओं के खिलाफ काम कर रहे हैं. हिन्दू समाज आज अनाथ की स्थिति में है. मोदी ने हिन्दू समाज को धोखा दिया है. प्रधानमंत्री ने हिन्दू समाज में विवाह शुरू होने से पहले नोटबंदी कर तमाम हिन्दू बेटियों की शादी रुकवा दी.


आंख बंद कर मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे हैं मोदी
पूजा शकुन पांडे ने कहा कि मोदी सरकार देश में इस्लामी बैंकिंग को अनुमति देकर आतंकवाद का वित्तपोषण करने वालों को खुली छूट दे रही है. मोदी आंख बंद कर मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे हैं.


अमीर और गरीब के बीच लड़ाई छेड़ने का प्रलोभन
पूजा ने कहा कि कल मुरादाबाद में मोदी ने जो बयान दिया था वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और देश में माओवाद को बढ़ावा देने वाला था. उनके बयान में अमीर और गरीब के बीच लड़ाई छेड़ने का प्रलोभन दिया गया है.


‘राम मंदिर हमारा चुनावी मुद्दा नहीं’
उन्होंने कहा कि नोटबंदी की अव्यवस्था से देश का गरीब परेशान है. मजदूर भूखों मरने की कगार पर हैं और प्रधानमंत्री चुनावी जुमले सुना रहे हैं. वही, बीजेपी के नेता हताशा और निराशा से भरे हुए बयान दे रहे हैं कुछ नेता कहते हैं कि राम मंदिर हम बनाएंगे लेकिन तारीख नही बताते, वहीं कुछ नेता कहते हैं कि राम मंदिर हमारा चुनावी मुद्दा नहीं है.


एक चाय वाले के पास त्यागने के लिए क्या होता है?
हिन्दू महासभा की सचिव ने कहा कि कुछ लोग मोदी के त्याग का उदाहरण देते हैं. आखिर उन्होंने क्या त्याग किया है? उनके पास कोई रियासत तो थी नहीं. एक चाय वाले के पास त्यागने के लिए क्या होता है?