Showing posts with label ODI. Show all posts
Showing posts with label ODI. Show all posts

Friday, 6 January 2017

धोनी के कप्तानी छोड़ते ही युवी की वापसी, सोशल मीडिया पर आए ये कमेंट्स

स्पोर्ट्स डेस्क. धोनी के टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ते ही युवराज सिंह की वनडे और टी-20 टीम में वापसी ने सोशल मीडिया में तूफान मचा दिया है। युवराज और धोनी के फैन्स के बीच अब ट्वीट वॉर छिड़ चुका है पर ज्यादातर लोग इसे इसी नजरिए से देख रहे हैं कि धोनी के टीम इंडिया की कप्तानी से हटते ही युवराज सिंह का रास्ता अब बिलकुल साफ हो गया है।
सोशल मीडिया पर आए ऐसे मजेदार कमेंट्स
एक पेज ने लिखा, 'धोनी ने कप्तानी छोड़ी, और अब युवराज सिंह टीम में। सबकुछ आपसे में जुड़ा है'। युवराज इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम में शामिल।
अनूप ने लिखा, युवराज का टीम में शामिल होना उनके लिए शादी का गिफ्ट है या धोनी के कप्तानी छोड़ने का गिफ्ट। हम सोचने पर मजबूर हो गए हैं।

दिव्यांशु ने लिखा, युवराज की इंग्लैंड के खिलाफ वापसी होगी। मजा तो तब आएगा जब धोनी और युवी एक साथ बैटिंग करते नजर आएंगे।
सुशांत ने लिखा, वनडे और टी-20 और भी ज्यादा मजेदार होगा - पहला कारण धोनी विराट की कप्तानी में खेलेंगे और दूसरा युवराज की वापसी

सिद्धार्थ ने लिखा, साडा पंजाबी जट युवराज। टीम में वापसी के लिए बधाईयां पाजी।
गोविंद ने लिखा, भारतीय बब्बर शेर युवराज सिंह को पिंजड़े से बाहर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। युवी पाजी आपके बिना टीम अधूरी थी।
विनय ने लिखा, सुरेश रैना का आरक्षण खत्म हुआ। अब तक का बेस्ट टीम सिलेक्शन।
अजय ने लिखा, युवी की टीम में वापसी से टीम और मजबूत होगी। मिडिल ऑर्डर को और मजबूती मिलेगी साथ में युवी 5वें बॉलर भी बन सकते हैं।