Showing posts with label t20. Show all posts
Showing posts with label t20. Show all posts

Friday, 12 May 2017

टी-20 में रच गया इतिहास, भारतीय बल्लेबाज ने 39 गेंदों पर ठोका दिया दोहरा शतक


नई दिल्ली(12 मई): मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से मात्र 13 किलोमीटर दूर माटुंगा जिमखाना में इतिहास रचा गया। यहां खेले गए एक स्कूल लीग टी-20 मुकाबले में 19 साल के क्रिकेटर रुद्र दांडे ने 67 गेंदों में नाबाद 200 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया।

- मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के द्वारा आयोजित आबिस रिजवी चैंपियंस ट्रॉफी सुपर-8 कॉलेज टी-20 टूर्नामेंट में रिजवी और पी डालमिया कॉलेज के बीच खेले गए मैच में रूद्र ने 21 चौके और 15 छक्कों के साथ यह रिकॉर्ड पारी खेली।

- रुद्र ने मात्र 39 गेंदों में शतक जड़ डाला।

- रूद्र से पहले इसी साल फरवरी महीने में खेले गए एक टी-20 मैच में दिल्ली के मोहित अहलावत ने 322 रनों की पारी खेलकर सनसनी मचा दी थी।

- अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो फर्स्ट क्लास प्लेयर के तौर सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका के धानुका पाथिराणा के नाम है। धानुका ने साल 2007 में लंकाशायर के लिए खेलते हुए 72 गेंदों में 277 रनों की पारी खेली थी।

- रुद्र दांडे की इस पारी की दम पर रिजवी कॉलेज ने 20 ओवर में दो विकेट पर 322 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में डालमिया कॉलेज की टीम 10.2 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। रिजवी कॉलेज ने ये मैच 247 से जीता।

Friday, 10 February 2017

T20 में 72 गेंदों में कैसे जमाया तिहरा शतक, सामने आया असली सच


21 साल के छोरे ने टी20 मैंच में 72 गेंदों में 300 रन बनाकर इतिहास रच दिया, लेकिन इसके पीछे का असली सच तो कुछ और ही है। आप भी जानिए।
बात हो रही है, पानीपत के तहसील कैम्प के रहने वाले मोहित अहलावत की। मोहित टी20 मैच में तिहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह वो कारनामा है, जो हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। दिल्ली के ललिता पार्क में खेली जा रही फ्रैंड्स प्रीमियर लीग के इस मैच में 72 गेंदों में 300 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 39 छक्के और 14 चौके जड़े।
पर क्या आप जानते हैं कि मोहित ने जिस मैदान पर यह कारनामा कर दिखाया वह इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंट से काफी छोटा है। यही कारण है कि वे इतने रन बनाने में कामयाब रहे। इस मैदान की बाउंड्री सिर्फ 40 गज की थी जो कि अंतरराष्ट्रीय मैदान से छोटी है।
औसतन अंतरराष्ट्रीय मैदान की बाउंड्री की लंबाई लगभग 65 से 70 गज की होती है। मैदान में इनर सर्किल 30 गज का होता है, जिसमें पावरप्ले के हिसाब से 4 या 5 खिलाड़ी होते हैं।
बता दें कि मोहित ने 17 गेंदों में फिफ्टी बनाई। इससे पहले युवराज इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंद में अर्धशतक लगा चुके हैं। एक ओवर में सबसे ज्यादा 36 रन युवी के नाम। मोहित 34 रन बना सके। मोहित लगातार 5 छक्के लगा सके, जबकि युवी 6 छक्के लगा चुके हैं।
स्कोर बोर्ड के अनुसार, मोहित ने 39 छक्के और 14 चौके के अलावा 6 सिंगल और 3 डबल भी लिए। इस तरह स्कोर 302 रन होना था। स्कोर बोर्ड पर 300 रन ही लिखे हैं।
मोहित का परिवार मूलत: पानीपत के गांव बबैल गांव का रहने वाला है। पिता पवन अहलावत टेम्पो चलाते हैं। मां एक छोटे स्कूल में टीचर हैं। मोहित ने क्रिकेट को तीन साल पहले ही गंभीरता से लेना शुरू किया था। प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि उन्हें बड़ी लीग के लिए चुना जाने लगा। मोहित अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता पवन अहलावत को देते हैं।
मोहित के पिता पवन अहलावत ने बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलने का जुनून था। स्कूल स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता में विकेट कीपर व बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाद में घर की आर्थिक स्थित कमजोर होने के कारण दसवीं के बाद पढ़ाई व क्रिकेट छोड़ना पड़ा। परिवार चलाने के लिए टेंपो चलाने लगे। शौकिया तौर पर क्रिकेट जारी रखा। बेटे मोहित को भी मैदान में साथ ले जाते थे। मोहित ने इच्छा जताई कि वह भी विकेटकीपर और बल्लेबाज बनना चाहता है।
पवन बताते हैं कि सैंट मैरी स्कूल में मोहित का दाखिला कराया तो उसका पढ़ाई में कम, क्रिकेट में ज्यादा मन लगता था। शिक्षक ने कह दिया था कि यह पढ़ाई में अच्छा नहीं है, इसे तो क्रिकेटर बना दीजिए। उन्होंने मोहित में अपना अक्स देखा और दसवीं के बाद मोहित को 2012 में बहादुरगढ़ बालाजी क्रिकेट एकेडमी में छोड़ दिया। वहां मोहित को खेलते देख क्रिकेटर गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज प्रभावित हुए और वे उसे दिल्ली के लाल बहादुर क्रिकेट अकादमी ले गए।
पवन ने बताया कि उनके दोस्त बबैल के रविंद्र ने फोन कर बताया कि मोहित ने बड़ी पारी खेली है। उन्होंने मोहित को फोन किया तो वह बोला कि मैं ठीक खेला हूं। पापा मैंने कर दिखाया है। अब रणजी में अच्छा खेलकर टीम इंडिया में जगह बनानी है। मोहित अहलावत दिल्ली की ओर से तीन रणजी खेल चुके हैं। मोहित का रणजी के लिए ऋषभ पंत से चयन हो गया था। तीन मैच भी खेले, लेकिन चल नहीं पाया। सफलता के लिए भाग्य के साथ मेहनत बहुत जरूरी है।

Friday, 6 January 2017

धोनी के कप्तानी छोड़ते ही युवी की वापसी, सोशल मीडिया पर आए ये कमेंट्स

स्पोर्ट्स डेस्क. धोनी के टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ते ही युवराज सिंह की वनडे और टी-20 टीम में वापसी ने सोशल मीडिया में तूफान मचा दिया है। युवराज और धोनी के फैन्स के बीच अब ट्वीट वॉर छिड़ चुका है पर ज्यादातर लोग इसे इसी नजरिए से देख रहे हैं कि धोनी के टीम इंडिया की कप्तानी से हटते ही युवराज सिंह का रास्ता अब बिलकुल साफ हो गया है।
सोशल मीडिया पर आए ऐसे मजेदार कमेंट्स
एक पेज ने लिखा, 'धोनी ने कप्तानी छोड़ी, और अब युवराज सिंह टीम में। सबकुछ आपसे में जुड़ा है'। युवराज इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम में शामिल।
अनूप ने लिखा, युवराज का टीम में शामिल होना उनके लिए शादी का गिफ्ट है या धोनी के कप्तानी छोड़ने का गिफ्ट। हम सोचने पर मजबूर हो गए हैं।

दिव्यांशु ने लिखा, युवराज की इंग्लैंड के खिलाफ वापसी होगी। मजा तो तब आएगा जब धोनी और युवी एक साथ बैटिंग करते नजर आएंगे।
सुशांत ने लिखा, वनडे और टी-20 और भी ज्यादा मजेदार होगा - पहला कारण धोनी विराट की कप्तानी में खेलेंगे और दूसरा युवराज की वापसी

सिद्धार्थ ने लिखा, साडा पंजाबी जट युवराज। टीम में वापसी के लिए बधाईयां पाजी।
गोविंद ने लिखा, भारतीय बब्बर शेर युवराज सिंह को पिंजड़े से बाहर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। युवी पाजी आपके बिना टीम अधूरी थी।
विनय ने लिखा, सुरेश रैना का आरक्षण खत्म हुआ। अब तक का बेस्ट टीम सिलेक्शन।
अजय ने लिखा, युवी की टीम में वापसी से टीम और मजबूत होगी। मिडिल ऑर्डर को और मजबूती मिलेगी साथ में युवी 5वें बॉलर भी बन सकते हैं।

Saturday, 17 December 2016

8 प्लेयर 0 पर आउट, लेकिन सिर्फ एक बल्लेबाज ने किया गेंदबाजों का कबाड़ा, कर दिया धमाका


नई दिल्ली(17 दिसंबर): दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं के टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हैरान कर देने वाला खेल देखने को मिला। यह मैच साउथ अफ्रीका की लोकल वुमंस टीमों मपुमलांगा अंडर-19 और ईस्टर्न अंडर-19 के बीच खेला गया। मपुमलांगा टीम के सलामी बल्लेबाज शानिया ली स्वार्ट को छोड़कर टीम की कोई भी बल्लेबाज खाता नहीं खोल सकी।

  • 8 बल्लेबाजों के शून्य पर आउट होने के बावजूद मपुमलांगा की टीम 169 रन बनाने में कामयाब रही।
  • 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्टर्न टीम 6 विकेट 127 रन ही बना सकी और इस तरह से मपुमलांगा ने यह मैच में 42 रनों के अंतर से जीत लिया।
  • शानिया ली स्‍वार्ट ने 160 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। उन्‍होंने अपनी नाबाद पारी में 86 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके व 12 छक्‍के लगाए।
  • टीम के स्‍कोर में नौ रन एक्‍स्‍ट्रा के रूप में जुड़े। स्‍वार्ट ने अपनी पारी में 144 रन चौके और छक्‍कों से बनाए। वे क्रीज में मौजूद रहीं और उनके सामने साथी आठ बल्‍लेबाज जीरो पर वापस पवैलियन लौट गईं।
  • पुमालंगा की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी 10वें विकेट के लिए 61 रन की हुई। स्‍वार्ट ने निकोलेट फिरी के साथ यह पार्टनरशिप की। इसमें फिरी ने तीन गेंद का सामना किया और वह भी नाबाद लौटीं। स्वार्ट ने बल्ले से करामात दिखाने के बाद गेंद से भी कमाल दिखाया और 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 
नीचे देखें स्कोर बोर्ड-