Showing posts with label game. Show all posts
Showing posts with label game. Show all posts

Friday, 12 May 2017

टी-20 में रच गया इतिहास, भारतीय बल्लेबाज ने 39 गेंदों पर ठोका दिया दोहरा शतक


नई दिल्ली(12 मई): मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से मात्र 13 किलोमीटर दूर माटुंगा जिमखाना में इतिहास रचा गया। यहां खेले गए एक स्कूल लीग टी-20 मुकाबले में 19 साल के क्रिकेटर रुद्र दांडे ने 67 गेंदों में नाबाद 200 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया।

- मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के द्वारा आयोजित आबिस रिजवी चैंपियंस ट्रॉफी सुपर-8 कॉलेज टी-20 टूर्नामेंट में रिजवी और पी डालमिया कॉलेज के बीच खेले गए मैच में रूद्र ने 21 चौके और 15 छक्कों के साथ यह रिकॉर्ड पारी खेली।

- रुद्र ने मात्र 39 गेंदों में शतक जड़ डाला।

- रूद्र से पहले इसी साल फरवरी महीने में खेले गए एक टी-20 मैच में दिल्ली के मोहित अहलावत ने 322 रनों की पारी खेलकर सनसनी मचा दी थी।

- अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो फर्स्ट क्लास प्लेयर के तौर सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका के धानुका पाथिराणा के नाम है। धानुका ने साल 2007 में लंकाशायर के लिए खेलते हुए 72 गेंदों में 277 रनों की पारी खेली थी।

- रुद्र दांडे की इस पारी की दम पर रिजवी कॉलेज ने 20 ओवर में दो विकेट पर 322 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में डालमिया कॉलेज की टीम 10.2 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। रिजवी कॉलेज ने ये मैच 247 से जीता।

Wednesday, 10 May 2017

बड़ी खबर: इस मशहूर क्रिकेटर ने अपनी बीवी की गोली मारकर की हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा


एक तरफ कई क्रिकेटर अपने प्रदर्शन से नाम कमाते हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ कई बार क्रिकेटर ऐसे विवादों में फंस जाते हैं जिसके कारण उन्हें काफी मुश्‍किलों का सामना भी करना पड़ता हैं।
स्पॉट फिक्सिंग से लेकर ऐड कंट्रोवर्सी व बदसलूकी आदि मामलों में आजतक कई क्रिकेटरों का नाम आ चुका है।
लेकिन आज जो मामला सामने आया है उसे सुनकर आपको भी गुस्‍सा आ जाएगा। दरअसल इस क्रिकेटर की घिनौनी करतूत के कारण उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था।
हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज के लेस्ली हिल्टन की जो कि वहां का इकलौता क्रिकेटर था। बता दें कि हिल्टन ने अपने कैरियर की पहली टेस्ट सीरीज 1934-35 में ‘रीस वायट्स इंग्लिशमेन’ के खिलाफ खेली थी जिसमें हिल्टन ने 13 विकेट लिए थे। लेकिन इस क्रिकेटर ने कुछ ऐसा कर दिया था जिससे इसको फांसी की सजा हो गई थी।
हिल्टन की बीवी जमैका के इंस्पेक्टर की बेटी लर्लिन रोज थी दोनों ने 1942 में लव मैरेज कर ली। लेकिन एक बेटे के जन्‍म लेने के बाद दोनों में अनबन होने लगी।
इसी बीच उनकी बीवी उनसे दूर बार बार न्‍यूयॉर्क जाने लगी। उसी बीच हिल्टन को एक गुमनाम चिठ्ठी मिली, जिसमें लिखा था कि उनकी बीवी के ब्रूकलीन एवेन्यू में रहने वाले रॉय फ्रांसिस से नाजायज रिश्ते हैं।

Friday, 10 March 2017

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टीम इंडिया के साथ किया धोखा,कोहली ने खोली पोल


स्टीव स्मिथ के एलबीडब्ल्यू डिसिजन पर डीआरएस लेने से पहले ड्रेसिंग रूप से पूछने का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है।

मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान के इस बर्ताव की निंदा की और उन पर धोखे का आरोप लगाया। कोहली ने कहा,मैं उनके(स्टीव) खिलाफ उस शब्द को नहीं बोलना चाहता लेकिन उन्होंने किया यही(धोखा)था।

दूसरे टेस्ट के चौथे और निर्णायक दिन स्टीव स्मिथ उमेश यादव की गेंद पर जब एलबीडब्ल्यू आउट हुए तो उन्होंने अंपायर के इस फैसले पर डीआरएस लेना चाहा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास बचे एकमात्र डीआरएस रिव्यू को वह बर्बाद नहीं करना चाहते थे,इसलिए उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम से पूछा कि क्या वह अंपायर के अपने खिलाफ गए इस निर्णय को चैलेंज करें या नहीं।

स्टीव का यह बर्ताव खेल भावना के खिलाफ है। मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कोहली ने कहा,हमने ऑस्ट्रेलिया के इस बर्ताव की शिकायत पहले ही मैच रेफरी और अंपायर से की थी।

टेस्ट में वह पिछले तीन दिन से ऐसा ही कर रहे हैं। इसको रोका जाना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में रिव्यू लेने से पहले अक्सर अपने ड्रेसिंग रूम से इशारों ही इशारों में संवाद कर रही थी,जो खेल भावना के खिलाफ है।

स्टीव के आउट होने के वक्त ऑस्ट्रेलिया के इस बर्ताव की पोल खुल गई। उन्हें ऐसा करते देख लिया और कोहली गुस्से में आकर स्मिथ पर बरस पड़े। कोहली ने कहा,वह जो कर रहे हैं वह खेल भावना के खिलाफ है और डीआरएस के नियमों के मुताबिक अगर किसी खिलाड़ी को अंपायर के निर्णय पर संदेह है तो वह सिर्फ मैदान पर खड़े खिलाडिय़ों से राय मशविरा कर डीआरएस ले सकता है।

स्मिथ ने मैदान पर खड़े अपने पार्टनर पीटर हैंड्सकॉम्ब से इस एलबीडब्ल्यू पर बात की लेकिन हैंड्सकॉम्ब इस पर कोई ठोस राय नहीं दे पाए तो उन्होंने अपने ड्रेसिंग रूम से पूछ लिया,ड्रेसिंग रूम में बैठा ऑस्ट्रेलियाई स्टाफ इस लाइव टेलिकास्ट को टीवी और अपने कंप्यूटर पर भी देख रहा था।

हालांकि स्मिथ को ऐसा करते देख कोहली के अलावा मैदान पर खड़े अंपायर ने भी देख लिया और उन्होंने भी स्मिथ को टोक दिया। अंपायर ने कहा कि वह ड्रेसिंग रूम की सलाह लेकर डीआरएस कॉल नहीं कर सकते। इसके बाद स्मिथ बिना कुछ कहे मैदान से पवैलियन लौट गए।

Sunday, 26 February 2017

गावस्कर-गांगुली ने सीरीज में वापसी के लिए दिया मंत्र


भारत के दो पूर्व कप्तानों सुनील गावस्कर और सौरव गांगुली ने पुणे टेस्ट में मिली 333 रन की करारी हार के बाद सीरीज में वापसी करने के लिए अपने सुझाव दिए हैं।

इन दोनों पूर्व दिग्गजों का मानना है कि सीरीज में बाकी बचे 3 टेस्ट मैचों के लिए ऐसी पिचें मुहैया कराई जाएं जो घरेलू टीम को फायदा पहुंचाएं न कि मेहमान टीम को। लगातार 19 टेस्ट तक अविजेय रहने वाली विराट सेना को पुणे में मिली करारी हार से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को करारा झटका लगा। भारतीय टीम की प्रशंसकों ने जमकर आलोचना भी की। लेकिन सबका ध्यान इस बात पर है कि कंगारुओं को किस तरह मात दी जाए। इसके लिए गावस्कर और गांगुली ने मांग की है कि बंगलूरू, रांची और धर्मशाला में टीम इंडिया को सपाट विकेट उपलब्ध कराए जाए।

गांगुली की मांग है कि टीम इंडिया को वैसी पिचें दी जांए जिनपर भारतीय टीम ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया। गांगुली का मानना है पुणे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारतीयों को यह सीख दे दी है कि इस तरह की मुश्किल पिच पर किस तरह बल्लेबाजी की जाती है। यदि आगे मैचों में भी पुणे की तरह घुमावदार पिचें मिलेगी तो भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह भयावह होगा। अब आशा की जा रही है कि क्यूरेटर ऐसी पिचें तैयार करेंगे जिसका घरेलू बल्लेबाजों और गेंदबाजों को फायदा हो। साथ ही ओ'कीफ की गेंद को स्पिन कराने की क्षमता का आकलन हो सके।

भले ही शेन वॉर्न जैसे दिग्गज ने स्टीव ओ'कीफ की क्षमता का कमतर आका हो लेकिन वॉर्न की यह बात शतप्रतिशत सही साबित हुई कि ज्यादा घुमावदार पिच का नुकसान टीम इंडिया को ही होगा। श्रीलंका में मिली हार से सबक लेते हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों ने गेंद को स्पिन होने से पहले ही खेलने की रणनीति का पालन किया। यदि वह गेंद को घूमने देंगे तो गेंद बल्ले के कोने पर लगकर फील्डर्स के हाथों में जा सकती है।

गांगुली मानते हैं कि टॉस ने भी पुणे में बड़ी भूमिका अदा की। यदि टीम इंडिया टॉस जीत जाती तो मैच का परिणाम कुछ और होता। टेस्ट मैच में हार जीत का फैसला टॉस से निर्धारित नहीं होने दें। अगले तीन मैच अच्छी विकेट पर खेलें। ऐसी पिचों पर चौथे-पांचवें दिन गेंद टर्न लेती है। ऐसे में मैच आखिर तक जाता है। यदि आप घुमावदार विकेट बनाते हैं तो इसका नुकसान आपके बल्लेबाजों को भी होगा। भारतीय टीम ऐसी पिचों पर खेलकर ही वापसी कर सकती है।

गावस्कर का मानना है कि भारत को हाइ स्कोरिंग मैच ज्यादा सूट करते हैं। जैसा कि हमें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में देखने को मिला। दोनों टीमें लगातार 400 से ज्यादा रन बना रही थीं। पुणे में ऑस्ट्रेलिया की जीत ने भारत दौरे से पहले उनकी तैयारी को सही साबित किया है जिसमें उन्होंने दुबई स्थित आईसीसी क्रिकेट अकादमी में जाकर कई तरह की स्पिन विकेट पर अभ्यास किया। एशिया में लगातार 9 टेस्ट में हारने के बाद उनका विश्वास लौटा है कि वो भी इस तरह की पिचों पर जीत हासिल कर सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पुणे में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में भारत को 333 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बल्लेबाज ओ'कीफ की फिरकी के जाल में फंसकर ढेर हो गए। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Friday, 24 February 2017

Indian Cricket Team की कप्तानी छोड़ चुके MS Dhoni पर बोले विराट.. बयान सुन कर हर कोई है हैरान


भारतीय टीम की सीमित ओवरों में कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपनी क्रिकेट का खुलकर मजा ले रहे हैं।

भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में भी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के कप्तान नहीं है। धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी करेंगे।

इस प्रतियोगिता में झारखंड को अपना पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलना है। इसी की तैयारियों में जुटी की धोनी की टीम ने जमकर अभ्यास किया। धोनी ने अभ्यास के दौरान नेट्स में गेंदबाजी भी की।

नेट्स में अभ्यास सत्र के दौरान धोनी सौरभ तिवारी समेत बाकी खिलाड़ियो के बात करते हुए भी नजर आए।

उनमें से एक खिलाड़ी विराट सिंह भी थे, जिन्होंने ईस्ट जोन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने में अमूल्य योगदान दिया।

विराट सिहं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धोनी हमेशा ही युवा खिलाड़ियों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। इसलिए मैं उनसे थोड़ा दूर रहता हूं। हालांकि मैं उनसे डरता नहीं हूं। वे हर किसी के साथ समय बिताते हैं और सभी की मदद करने में आगे रहते हैं।”

अभ्यास के दौरान धोनी ने सभी खिलाड़ियों की बल्लेबाजी पर करीब से नजर रखी और खुद अंत में बल्लेबाजी की।

Friday, 20 January 2017

युवराज सिंह देते हैं नए बिजनेस के लिए पैसा और सपोर्ट, आप भी उठाएं फायदा..



नई दिल्‍ली। अगर आप अपना स्‍टार्ट-अप शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसे न होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो अपने जज्‍बे और हिम्‍मत के बल पर क्रिकेट के मैदान में धमाकेदार वापसी कर रहे युवराज सिंह आपके इस सपने को पूरा कर सकते हैं। क्रिकेट के मैदान में 6 छक्‍के मार चुके और जिंदगी की पिच पर कैंसर जैसी बीमारी को आउट कर चुके युवराज सिंह आपको न केवल फंड उपलब्‍ध कराएंगे, बल्कि आपके बिजनेस आइडिया को एक पहचान भी दिला सकते हैं। 2011 में कैंसर की बीमारी पर जीत हासिल करने के बाद युवराज ने न केवल अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी की, बल्कि यंग एंटरप्रेन्‍योर्स को सपोर्ट करने की मुहिम शुरू की। इसके लिए उन्‍होंने यूवीकैन (YouWeCan) वेंचर्स नाम से एक कंपनी की शुरुआत की है। आज हम आपको बताएंगे कि यह कंपनी किस तरह आपके स्‍टार्ट-अप की मदद कर सकती है।

जानें, युवराज ने कब की शुरुआत
कैंसर बीमारी पर जीत हासिल करने के बाद जब युवराज सिंह ने अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत की तो उन्‍होंने उन युवा एंटरप्रेन्‍योर्स को सपोर्ट करने की ठानी, जिनके पास आइडिया है, जज्‍बा है, लेकिन पैसे या अन्‍य सपोर्ट न होने के कारण वे एक बड़ा ब्रांड बनने का सपना पूरा नहीं कर पाते। उन्‍होंने अपने बिजनेस एडवाइजर निशांत सिंघल से बात की और 2014 में सिंघल के साथ मिलकर यूवीकैन वेंचर्स नाम से कंपनी की शुरुआत की।

जानें, क्‍या करती है युवराज की कंपनी
अगर आपके पास कोई आइडिया है और आप उसे पंख देना चाहते हैं तो युवराज सिंह आपका साथ दे सकते हैं। वह आपको ब्रांड, मार्केटिंग स्‍ट्रेंथ, टैक्‍नोलॉजी टीम के साथ फाइनेंशियल कंसलटिंग दे सकते हैं। युवराज आपके बिजनेस आइडिया को इंडोर्स करेंगे और उसे स्‍टार्ट करने में सहयोग देंगे। युवराज ग्‍लोबल ब्रांड पूमा, रिबॉक, हीरो मोटर्स जैसे एसोसिएट्स हैं और आपके स्‍टार्ट-अप में युवराज के ये एसोसिएट्स भी पैसा लगा सकते हैं।

क्‍या मिलेगा आपको सपोर्ट
यूवीकैन द्वारा स्‍टार्ट-अप्स को इस तरह से सपोर्ट किया जाता है।
  • सीड कैपिटल
  • टैक्‍नोलॉजी एडवाइजरी
  • फाइनेंशियल एडवाइजरी
  • ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं पीआर

कैसे करें अप्‍लाई
अगर आप अपने बिजनेस आइडिया को स्‍टार्ट-अप में तब्‍दील करना चाहते हैं तो आप अपना प्रपोजल proposal@youwecanventures.com पर भेज सकते हैं। युवराज और उनकी टीम आपके प्रपोजल की पड़ताल करेंगे ओर आइडिया अच्‍छा होने पर आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Tuesday, 17 January 2017

विराट कोहली के साथ बिजनेस करने का मौका, हर महीने होगी लाखों में इनकम

नई दिल्‍ली। अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। मौका है करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले यूथ आइकन के साथ बिजनेस पार्टनर बनने का। यह यूथ आइकन कोई और नहीं, इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। आप भी कोहली के साथ अपना नया बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं।

विराट कोहली देश भर में अपने जिम और फिटनेस सेंटर का विस्तार करना चाहते हैं। इसके तहत चिशेल ब्रांड नाम से 75 सेंटर्स खोलने के लिए फ्रेंचाइजी दी जा रही है। आप किसी भी राज्य के रहने वाले हैं, इसकी फ्रेंचाइजी लेकर विराट काहेली के साथ बिजनेस पार्टनर बन सकते हैं।

किन शहरों में खुल सकता है सेंटर
विराट कोहली की जिम और फिटनेस सेंटर की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास एक स्टोर के बराबर स्पेस होनी चाहिए। यह स्टोर मार्केट या रेजिडेंशियल एरिया दोनों ही जगह खोला जा सकता है। अमूमन स्टोर का साइज इतना होना चाहिए कि उसमें एक जिम या फिटनेस सेंटर खुल सके। अमूमन इसके लिए 4000 से 5000 वर्गफुट जगह होनी चाहिए।
यह स्टोर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों के साथ जयपुर, इंदौर, लखनऊ, भोपाल जैसे शहरों में भी खोला जा सकता है।

कितनी होगी फ्रेेंचाइजी फीस
विराट के चिशेल ब्रांड नाम से जिम और फिटनेस सेंटर खोलने के लिए फ्रेंचाइजी और ब्रांड फीस देनी होगी। यह फीस अलग-अलग शहर के हिसाब से 20 से 30 लाख रुपए हो सकती है। इसके लिए किसी तरह की रॉयल्टी या कमिशन नहीं देना होगा।

कितनी होगी कमाई
जिम की मेंबरशिप फीस एक महीने की 3000 रुपए होगी। अनुमान लगाया गया है कि एक जिम को कम से कम 500 से 600 मेंबर ज्‍वॉइन करेंगे, यानी कि लगभग 18 लाख रुपए मंथली इनकम होगी। इसके अलावा फूड सेंटर, स्वीमिंग पूल, योगा, इनडिविजुअल हेल्थ ट्रेंनिंग जैसी एक्टिविटी से अलग से कमाई होगी। यानी फ्रेंचाइजी पर किया खर्च 1.5 साल में निकल जाएगा।

कैसे करें अप्लाई
इसके लिए आपको फ्रेंचाइजी इंडिया की वेबसाइट www.franchiseindia.com पर जाना होगा। इस पर आपको Chisel (शिशेल) फ्रेंचाइजी अपॉर्च्युनिटी पर क्लिक करना होगा। जो पेज खुलेगा, उस पर आपको आवेदन करने के लिए एक अलग से लिंक मिल जाएगा।
लिंक में आपको अपने नाम के साथ एड्रेस, मोबाइल नंबर, सिटी, स्टेट के साथ ई-मेल डालना होगा। इसके बाद आपको अप्लाई करना होगा।

ये होंगी सुविधाएं
-जिम में वर्ल्ड क्लास जिम इक्विपमेंट होंगे।-जिम में एक कैफे होगा, जिसमें हेल्थ फूड भी मिलेगा।-ट्रेनिंग के दौरान डायटीशियन खाने-पीने की टिप्स देंगे।-स्वीमिंग और वाटर एरोबिक्स सेंटर भी होगा।-फिजियोथेरेपी की भी सुविधा होगी।-जिम में ग्रुप और पर्सनल ट्रेनिंग सेशन दोनों की सुविधा होगी।-वेट लॉस ट्रेनिंग जरूरी होगा।

कोहली के पहले महेंद्र सिंंह धोनी भी जिम स्पोर्ट्स चेन के बिजनेस में उतर चुके हैं। धोनी ने रिति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर 2012 रिति एमएसडी आलमोड प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी शुरू की। इस कंपनी में धोनी की 65 फीसदी हिस्सेदारी हैं।

शिशेल ब्रांड नाम से जिम व फिटनेस सेंटर खोलने के लिए कम से कम 1 करोड़ रुपए का इन्वेस्ट करना होगा। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अगर आप यूनिट फ्रेंचाइजी शुरू करते हैं तो इसके लिए पे-बैक पीरियड 1.5 साल हो सकता है।

Friday, 13 January 2017

BB10: लोपामुद्रा को हिट करने की वजह से घर से बाहर हो जाएंगी बानी जे?

नई दिल्ली: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 10 में ऐसे कई मंजर आए हैं जहां ये पूरे आसार दिखे कि बानी जे और लोपामुद्र राउत कभी दोस्त नहीं बन सकते. दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं गंवाते. अब दोनों के बीच तल्खियां यहां तक गहरा गईं कि मामला हाथा-पाई पर पहुंच गया. जी हां, बिग बॉस के कॉल सेंटर टास्क के दूसरे दिन दोनों की जबरदस्त लड़ाई हुई और इस दौरान दोनों की आपसी व्यक्तिगत टिप्पणी उनके लड़ाई का कारण बनी.

टास्क के दूसरे दिन बानी कॉल सेंटर एग्जिक्यूटिव बनी थीं और लोपा को इस बात की छूट थी कि वो बानी से बात करके उन्हें उकसा सकें.

इसी क्रम में लोपा ने बानी को फोन कर के कहा, ”आप सिंपथी (सहानुभूति) पाने के लिए अपनी मां का इस्तेमाल करती हैं.” लोपा की इस बात पर बानी के गुस्से का गुबार भूटा पड़ा. इतना ही नहीं लोपा की बात से गुस्साई बानी उनके ऊपर हांथ उठाने तक उतारू हो गई

बानी ने गुस्से में आकर कई बार फोन तक तोड़ दिए. इसके बाद बानी तमतमाए अंदाज में अपनी मां पर कहे गए लोपा के कंमेट पर चिल्ला कर उन्हें अपना गु्स्सा जाहिर करती हैं. मामला जब हाथा-पाई पर पहुंच गया तब बानी ने लोपा को अपनी तरफ आने से बचने के लिए उन्हें उनकी कमर से पकड़ लिया

इसमें साफ जाहिर हो रहा है उस वक्त बानी ने लोपा के ऊपर फिजीकली हमला किया है, तब क्या बानी को बिग बॉस के घर से निकाल दिया जाएगा?

Saturday, 7 January 2017

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने किया धोनी को लेकर बड़ा चोंकाने वाला खुलासा


नई दिल्ली। विराट कोहली को शुक्रवार को औपचारिक रूप से टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त कर दिया गया। इससे पहले तक वह केवल टेस्ट टीम के ही कप्तान थे। हालांकि विराट कोहली कप्तानी मिलने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी के उनके करियर में योगदान को नहीं भूले हैं और ट्वीट के बाद अब एक इंटरव्यू में भी एमएस धोनी की जमकर प्रशंसा की है।
उन्होंने धोनी को कप्तान नहीं बल्कि अपना संरक्षक बताते हुए कहा कि मुश्किल दौर में धोनी ने कप्तान और सीनियर खिलाड़ी के रूप में उनका हमेशा साथ दिया। यहां तक कि खराब प्रदर्शन के बावजूद कई बार टीम से बाहर होने से भी उन्हें बचाया था।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ करियर की शुरुआत करने वाले विराट कोहली पहले ही मैच में फेल हो गए थे और महज 12 रन पर आउट हो गए थे। अपने शुरुआती दिनों में विराट कोहली लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन एमएस धोनी ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया और उनका स्थान सुरक्षित रखा।
बीसीसीआई।टीवी के अनुसार विराट कोहली ने कहा, ‘‘वह (धोनी) वो इंसान थे जो शुरू में मेरे मार्गदर्शक थे और जिन्होंने मुझे मौके दिए। उन्होंने मुझे एक क्रिकेटर के रूप में उभरने का पर्याप्त समय दिया और कई बार मुझे टीम से बाहर होने से बचाया।’’
भारत के नंबर एक बल्लेबाज ने साफ किया कि कप्तान के रूप में धोनी की जगह लेना आसान नहीं होगा। कोहली ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर उनकी जगह भरना आसान नहीं है। जब आप महेंद्र सिंह धोनी के बारे में सोचते हो तो दिमाग में पहला शब्द कप्तान आता है। आप महेंद्र सिंह धोनी को किसी अन्य तरह से नहीं जोड़ सकते। मेरे लिये वह हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे। ’’
धोनी के बुधवार को सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने के बाद चयन समिति ने कोहली को इन दोनों प्रारूपों का भी कप्तान नियुक्त किया था। वह पहले ही टेस्ट टीम के कप्तान थे। कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम सबसे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा।

Friday, 6 January 2017

धोनी के कप्तानी छोड़ते ही युवी की वापसी, सोशल मीडिया पर आए ये कमेंट्स

स्पोर्ट्स डेस्क. धोनी के टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ते ही युवराज सिंह की वनडे और टी-20 टीम में वापसी ने सोशल मीडिया में तूफान मचा दिया है। युवराज और धोनी के फैन्स के बीच अब ट्वीट वॉर छिड़ चुका है पर ज्यादातर लोग इसे इसी नजरिए से देख रहे हैं कि धोनी के टीम इंडिया की कप्तानी से हटते ही युवराज सिंह का रास्ता अब बिलकुल साफ हो गया है।
सोशल मीडिया पर आए ऐसे मजेदार कमेंट्स
एक पेज ने लिखा, 'धोनी ने कप्तानी छोड़ी, और अब युवराज सिंह टीम में। सबकुछ आपसे में जुड़ा है'। युवराज इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम में शामिल।
अनूप ने लिखा, युवराज का टीम में शामिल होना उनके लिए शादी का गिफ्ट है या धोनी के कप्तानी छोड़ने का गिफ्ट। हम सोचने पर मजबूर हो गए हैं।

दिव्यांशु ने लिखा, युवराज की इंग्लैंड के खिलाफ वापसी होगी। मजा तो तब आएगा जब धोनी और युवी एक साथ बैटिंग करते नजर आएंगे।
सुशांत ने लिखा, वनडे और टी-20 और भी ज्यादा मजेदार होगा - पहला कारण धोनी विराट की कप्तानी में खेलेंगे और दूसरा युवराज की वापसी

सिद्धार्थ ने लिखा, साडा पंजाबी जट युवराज। टीम में वापसी के लिए बधाईयां पाजी।
गोविंद ने लिखा, भारतीय बब्बर शेर युवराज सिंह को पिंजड़े से बाहर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। युवी पाजी आपके बिना टीम अधूरी थी।
विनय ने लिखा, सुरेश रैना का आरक्षण खत्म हुआ। अब तक का बेस्ट टीम सिलेक्शन।
अजय ने लिखा, युवी की टीम में वापसी से टीम और मजबूत होगी। मिडिल ऑर्डर को और मजबूती मिलेगी साथ में युवी 5वें बॉलर भी बन सकते हैं।