Showing posts with label comment. Show all posts
Showing posts with label comment. Show all posts

Tuesday, 13 June 2017

कांग्रेस ने पार की नीचता की सभी हदें, गुस्से से आगबबूला हुआ सेना का हर जवान


नई दिल्ली : आजकल एक फैशन सा चल पड़ा है, कमज़ोर कानून होने की वजह से जिसके मन में आता है सेना को गाली दे देता है. अब धीरे धीर ही सही देश के गद्दारों के चेहरे सामने आ ही रहे हैं.

जो देश की सेना की इज्जत नहीं कर सकता, वो क्या देश का सम्मान करेगा. वो सेना जिसके जवान अपनी जान पर खेलकर रात दिन दुश्मनो से हमारी रक्षा करते हैं. अभी कुछ वक़्त पहले ही इतिहासकार पार्थो चटर्जी ने आर्मी चीफ बिपिन रावत की तुलना जालियांवाला बाग़ कांड के हत्यारे, जनरल डायर से कर दी थी.

जिसके बाद पूरे देश की जनता ने ज़ोरदार गुस्सा दिखाया था. इस कड़ी में अब कांग्रेस पार्टी के नेता ने सेना प्रमुख के लिए शर्मनाक बयां देकर सियासी माहौल एक बार फिर गरमा दिया है.

कांग्रेस पार्टी पिछले कई दिनों से अपने देश विरोधी कर्मों की वजह से सुर्ख़ियों में बने हुए हैं
शुरआत होती है जब कांग्रेस पार्टी की युथ कांग्रेस के सदस्यों ने मोदी सरकार के मवेशियों की बिक्री पर रोक वाले कानून के विरोध में केरल के कन्नुर में बीच सड़क गाय के बछड़े को काट कर, गौ मांस की पार्टी करी थी.

उसके बाद अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने अपनी एक मैगज़ीन में भारत के नक़्शे में कश्मीर को “भारत के कब्जे वाला कश्मीर” बता दिया था. वही अब मीडिया ख़बरों के मुताबिक कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आर्मी चीफ बिपिन रावत को “सड़क का गुंडा” कह दिया है.

जिसके बाद ही सेना के जवानों ने इसका कड़ा विरोध जताया और कानूनी कार्यवाही की मांग करी है. कांग्रेस पार्टी ने तुरंत ही अपने आपको इस बयान से अलग कर लिया और इसे संदीप का निजी बयान बना कर अफ़सोस जता दिया.

भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
वहीँ अब भाजपा पार्टी के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बेहद गुस्सा जताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है “कांग्रेस पार्टी के साथ क्या समस्या है? कांग्रेस ने आर्मी चीफ को ‘सड़क का गुंडा’ कहने की हिम्मत कैसे की.”

भारतीय सेना का अपमान देश का अपमान है
संदीप दीक्षित ने कहा “पाकिस्तान को एक ही चीज़ तो करना आता है. वो है ऊल जलूल बयान बाज़ी करना. खराब तो तब लगता है जब हमारे भारतीय सेना के प्रमुख एक सड़क के गुंडे की तरह बयान देते हैं.

पाकिस्तान कैसा है ये तो पूरी दुनिया जानती है. लेकिन हमारे सेना अध्यक्ष भी इसी तरह का बयान क्यों देते हैं.” इसके साथ साथ संदीप दीक्षित ने जनरल बिपिन रावत की योग्यता और बर्ताव पर भी सवाल उठा दिए. हालाँकि आम जनता के गुस्से का पारा चढ़ता देख कर उन्होंने ये भी कहा कि अगर आपको मेरे शब्द गलत लगते हैं, तो मैं इन्हे वापस लेता हूँ.

Saturday, 25 March 2017

ये क्या कह दिया मैडम....कुछ तो सोच लिया होता।



यूपी के नए सीएम को लेकर आजकल बॉलीवुड कुछ ज्यादा ही सजग हो गया है। अभी हाल ही बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर ने योगी आदित्यनाथ के लिए कुछ ऐसा कह दिया कि मामला FIR तक पहुँच गया।

जिसके बाद आखिरकार उन्होंने बिना शर्त माफी भी मांग ली। दरअसल, शिरीष ने ट्विटर के जरिए योगी आदित्यनाथ की तुलना गुंडे और रेपिस्ट से की थी। उनके इस ट्वीट के फौरन बाद मामला इतना गरमा गया कि यूपी पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

FIR की बात सामने आते ही उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया और ट्विटर पर ही माफी मांग ली।

इधर शिरीष कुंदर वाला मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब बॉलीवुड एक्ट्रेस-लेखक और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने यूपी के नए योगी आदित्यनाथ को पेट से गैस निकालने वाला आसन करने की सलाह दे डाली।

दरअसल, ट्विंकल दिल्ली में महिलाओं से जुड़ी एक समिट में गई थीं जहां उनसे योगी आदित्यनाथ के द्वारा महिलाओं के सुरक्षा को लेकर दिए गए बयानों पर उनसे राय पूछी गई। इस पर ट्विंकल ने कहा कि उन्हें इस तरह के आसान करने चाहिए जिससे गैस को निकालने में मदद मिलती हो।

ट्विंकल इतने पर ही नहीं रुकी बल्कि उन्होंने तो ये भी कहा कि योगी आदित्यनाथ ने तो फैशन में भी बदलाव लाया है।

ट्विंकल ने अपने एक ट्वीट का ज़िक्र करते हुए कहा जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘एशियन पेंट्स को इस सीजन के लिए एक नए रंग की घोषणा कर देनी चाहिए। आकर्षक भगवा और वह भी इस टैगलाइन के साथ- ऑरेंज अब नया ब्राउन है।’ आपको बता दें कि ट्विंकल, योगी आदित्यनाथ के कपड़ों की बात कर रही थीं जो हमेशा भगवा वस्त्रों में ही दिखते है।

बता दें, महिला सशक्तिकरण और फेमिनिज्म का मुद्दा ट्विंकल के दिल के काफी करीब है जिन्होंने हाल ही में अपने कॉलम में काम करने की जगहों पर महिलाओं का शोषण किए जाने को लेकर लेख लिखा था। ‘मिसेज़ फनीबोन्स’ के नाम से मशहूर ट्विंकल खन्ना अपने बिंदास और बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं।

हाल ही में करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में भी उन्होंने ऐसे कई बयान दिए थे जिसको लेकर काफी चर्चा हुई थी। ट्विंकल इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ को प्रोड्यूस कर रही हैं जो सस्ते सेनेटरी नैपकिन बनाने वाले की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म महिलाओं के मासिक धर्म जैसे मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने को लेकर है।