Showing posts with label twinkel khanna. Show all posts
Showing posts with label twinkel khanna. Show all posts

Thursday, 6 April 2017

तो ये है अक्षय और ट्विंकल के बीच लड़ाई की बड़ी वजह !


अक्षय कुमार के बारे में सभी जानते हैं कि वह जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही अच्छे पति और पापा भी हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी पत्नी ट्विंकल को बेशुमार प्यार करने वाले अक्षय को ट्विंकल की एक आदत कतई रास नहीं आती।

वही आदत है जिसके कारण अक्सर उनके घर में कलेश होता रहता है और वह है ट्विंकल का बड़बोलापन जो अक्की को कतई पसंद नहीं है। ट्विंकल का बड़बोलापन जिससे अक्की परेशां है।

खुद एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने कहा कि अक्षय बहुत ही शांत और सोच समझकर बोलने वाले इंसान हैं।

वह गुस्से में भी आपा नहीं खोते और बहुत सोझ समझकर बात करते हैं जबकि मैं उनका उल्टा करती हूं जिस पर अक्षय नाराज हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि जब भी वह किसी के बारे में कोई बयान देती हैं तो अक्षय उनसे गुस्सा हो जाते हैं और उसके बाद उन दोनों की खूब बहस होती है।

अक्की हमेशा उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं किसी के बारे में बोलकर कुछ नहीं होगा। वह कभी भी विवादों में नहीं पड़ते और कोशिश करते हैं कि उनका परिवार भी विवादों से दूर रहे, लेकिन मैं तो अपनी आदत से मजबूर हूं।

ट्विंकल ने बताया कि जब भी कोई मुझसे कुछ पूछता है तो मैं उससे वही बोलती हूं जो मेरे दिल में होता है फिर चाहे उसके लिए लड़ाई हो या फिर वार। मैं साफ-साफ बोलना पसंद करती हूं और मेरी तरह मेरी बेटी भी साफ-साफ अपने मन की बात करती है।

जबकि मेरा बेटा आरव हूबहू अपने पापा की कॉपी है। वह भी उनकी तरह शांत और सोझ समझकर बात करने वाला है। वह अक्सर मुझे समझाता है कि मैं बोलने से पहले सोचूं और फिर बोला करूं, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता।

मुझे लगता है कि अपने मन की बात करने से मन हल्का हो जाता है। कभी-कभार तो हमारा घर दो गुट में बंट जाता है जिसमें एक तरफ मैं और नितारा होते हैं और दूसरी तरफ अक्षय और आरव।

Saturday, 25 March 2017

ये क्या कह दिया मैडम....कुछ तो सोच लिया होता।



यूपी के नए सीएम को लेकर आजकल बॉलीवुड कुछ ज्यादा ही सजग हो गया है। अभी हाल ही बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर ने योगी आदित्यनाथ के लिए कुछ ऐसा कह दिया कि मामला FIR तक पहुँच गया।

जिसके बाद आखिरकार उन्होंने बिना शर्त माफी भी मांग ली। दरअसल, शिरीष ने ट्विटर के जरिए योगी आदित्यनाथ की तुलना गुंडे और रेपिस्ट से की थी। उनके इस ट्वीट के फौरन बाद मामला इतना गरमा गया कि यूपी पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

FIR की बात सामने आते ही उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया और ट्विटर पर ही माफी मांग ली।

इधर शिरीष कुंदर वाला मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब बॉलीवुड एक्ट्रेस-लेखक और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने यूपी के नए योगी आदित्यनाथ को पेट से गैस निकालने वाला आसन करने की सलाह दे डाली।

दरअसल, ट्विंकल दिल्ली में महिलाओं से जुड़ी एक समिट में गई थीं जहां उनसे योगी आदित्यनाथ के द्वारा महिलाओं के सुरक्षा को लेकर दिए गए बयानों पर उनसे राय पूछी गई। इस पर ट्विंकल ने कहा कि उन्हें इस तरह के आसान करने चाहिए जिससे गैस को निकालने में मदद मिलती हो।

ट्विंकल इतने पर ही नहीं रुकी बल्कि उन्होंने तो ये भी कहा कि योगी आदित्यनाथ ने तो फैशन में भी बदलाव लाया है।

ट्विंकल ने अपने एक ट्वीट का ज़िक्र करते हुए कहा जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘एशियन पेंट्स को इस सीजन के लिए एक नए रंग की घोषणा कर देनी चाहिए। आकर्षक भगवा और वह भी इस टैगलाइन के साथ- ऑरेंज अब नया ब्राउन है।’ आपको बता दें कि ट्विंकल, योगी आदित्यनाथ के कपड़ों की बात कर रही थीं जो हमेशा भगवा वस्त्रों में ही दिखते है।

बता दें, महिला सशक्तिकरण और फेमिनिज्म का मुद्दा ट्विंकल के दिल के काफी करीब है जिन्होंने हाल ही में अपने कॉलम में काम करने की जगहों पर महिलाओं का शोषण किए जाने को लेकर लेख लिखा था। ‘मिसेज़ फनीबोन्स’ के नाम से मशहूर ट्विंकल खन्ना अपने बिंदास और बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं।

हाल ही में करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में भी उन्होंने ऐसे कई बयान दिए थे जिसको लेकर काफी चर्चा हुई थी। ट्विंकल इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ को प्रोड्यूस कर रही हैं जो सस्ते सेनेटरी नैपकिन बनाने वाले की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म महिलाओं के मासिक धर्म जैसे मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने को लेकर है।