Showing posts with label donald trump. Show all posts
Showing posts with label donald trump. Show all posts

Wednesday, 22 February 2017

फेसबुक पर एक और बुलंदी हासिल कि मोदी ने... जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे


नई दिल्ली: जब से नरेंद्र मोदी ने पीएम की कुर्सी संभाली है, उनके व्यक्तित्व में निखार और शोहरत का दायरा बढ़ता जा रहा है. इतना ही नहीं पीएम मोदी एक वैश्विक नेता के तौर पर भी उभरे हैं. देश हो या विदेश पीएम मोदी की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हुआ है.

वे जहां भी गए, उन्होंने वहां अपने व्यक्तित्व की गहरी छाप छोड़ी है. मोदी की बढ़ता लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौजूदा वक्त में दुनिया के ऐसे नेता हैं, जिनके फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं

ट्रंप दूसरे तो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नौंवें नंबर पर

एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के फेसबुक पर चार करोड़ फॉलोअर्स हैं. इतने फॉलोअर्स की संख्या दुनिया के किसी भी हिस्से के नेता के पास नहीं हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक पेज पर कुल दो करोड़ फॉलोअर्स हैं और इस सूची में वह पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर हैं.

पीएम मोदी के पास ट्रंप के दोगुने फेसबुक फॉलोअर्स हैं. फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली सूची में भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी है. भारत के राष्ट्रपित इस सूची में नौंवें स्थान पर हैं.

गौरतलब है कि यूपी चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी बीजेपी के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका अदा कर रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण लोगों के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता है.

जिसे देखते हुए बीजेपी के पोस्टर और रैलियों में पीएम मोदी का चमकता हुआ चेहरा छाया हुआ है. अब यह 11 मार्च को आने वाले परिणाम के बाद ही पता चल पाएगा कि पीएम की पॉपुलारिटी बीजेपी को कहां तक फायदा पहुंचाती है. फिलहाल फेसबुक के आंकड़ों में तो पीएम मोदी का कोई सानी नहीं है.

Monday, 12 December 2016

रोजगार छिनने वाले पाक कलाकारों के खिलाफ ट्रंप जैसा रुख अपनाएं मोदी: शिवसेना

मुंबई: शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि उन्हें देश के लोगों के नौकरी की रक्षा करने के लिए अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सीख लेनी चाहिए और देश में भारतीयों के रोजगार छीन रहे पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.



शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में लिखा गया, ‘‘पाकिस्तानी कलाकार, तकनीशियन और टीवी से जुड़े लोग दोस्ती और रिश्तों जैसे शब्दों को प्रचारित करते हुए धन कमाने के लिए भारत आते हैं. वे यहां के स्थानीय लोगों के रोजगार छीन लेते हैं.’’

संपादकीय में कहा गया, ‘‘क्या भारत ट्रंप जैसी नीति लागू कर सकता है और यह कह सकता है कि पाकिस्तानियों को यहां रोजगार नहीं मिलेगा? क्या वह यह घोषणा कर सकता है कि जो भी पाकिस्तानियों को काम देगा, वह भारत का दुश्मन है?’’

नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि वह अमेरिकी कर्मचारियों की जगह विदेशी कर्मचारियों को नहीं लेने देंगे. माना जा रहा है कि ट्रंप डिज्नी वर्ल्ड और अन्य अमेरिकी कंपनियों की ओर इशारा कर रहे थे, जिन्होंने एच-1बी वीजा पर भारतीय, विस्थापित अमेरिकी कर्मचारियों जैसे लोगों को नियुक्त किया है.

शिवसेना ने कहा, ‘‘जो ट्रंप जैसा व्यक्ति कर सकता है, उसे साहस और ज्ञान के लिए पहचाने जाने वाले पीएम तो निश्चित तौर पर कर सकते हैं.’’

शिवसेना ने दावा किया कि ऐसा लगता है कि ‘अमेरिका में नौकरियां- सिर्फ भूमिपुत्रों के लिए’ के नारे के लिए ट्रंप ने बालासाहब ठाकरे से प्रेरणा ली है. संपादकीय में कहा गया कि ट्रंप के इस रूख का सबसे ज्यादा असर भारत पर पड़ने वाला है और यह देखना होगा कि मोदी सरकार ट्रंप से बात करके इससे कैसे निपटती है.

रविवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान ने मनसे के प्रमुख राज ठाकरे से अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के प्रदर्शन से पहले बात की. इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान हैं.

पाकिस्तानी कलाकारों के मुद्दे ने इस साल उस समय तूफान खड़ा कर दिया था, जब मनसे ने पाक कलाकारों को बॉलीवुड फिल्मों में लिए जाने पर आपत्ति जताई थी. उसने यह आपत्ति आतंकी हमलों में पाकिस्तान की संलिप्तता के चलते जताई थी.

अक्टूबर में, मनसे ने करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल ’ में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को लिए जाने पर फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किए थे.

लेकिन बाद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद फिल्म जगत से आश्वासन मिल जाने पर मनसे ने विरोध प्रदर्शन बंद कर दिए.