Showing posts with label social media. Show all posts
Showing posts with label social media. Show all posts

Thursday, 18 May 2017

व्हाट्सऐप पर आए इस मैसेज को भूल कर भी ना करें क्लिक


अगर आपके किसी दोस्त ने व्हाट्सऐप पर कोई लिंक शेयर किया है जिसमें व्हाट्सऐप के नए अलग-अलग रंगों वाले वर्जन को इंस्टॉल करने की बात की गई है तो इस लिंक पर भूलकर भी क्लिक ना करें।

यह लिंक आपके कंप्यूटर, मोबाइल को बर्बाद कर सकती है। यहां तक की आपके मोबाइल में वायरस भी आ सकते हैं। लिंक कुछ इस प्रकार भेजे जा रहे हैं http://шһатѕарр.com/?colors

दरअसल रेडडिट के एक मेंबर ने व्हाट्सऐप पर शेयर हो रहे इस लिंक को लेकर दावा किया है कि यह वायरस है और इससे आपका फोन खराब हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह लिंक व्हाट्सऐप व सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल हो रही इस लिंक पर क्लिक करने पर व्हाट्सऐप का विभिन्न रंगों वाला वर्जन डाउनलोड करने का दावा किया जाता है और जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो यह आपको व्हाट्सऐप का नया वर्जन इंस्टॉल करने को कहता है। फिर नए वर्जन को इंस्टॉल करने से पहले आपको इस लिंक को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना का मैसेज मिलता है।

अगर आप ध्यान देंगे तो पाएंगे इस वेबसाइट पर अलग तरीके के फॉन्ट का इस्तेमाल किया गया है। इस लिंक को Cyrillic अलफाबेट में डिजाइन किया गया है। ये वेबसाइट कुछ шһатѕарр.com इस रूप में नजर आती है।

लिंक पर क्लिक करने पर कई बार यूजर्स को अलग-अलग http://blackwhats.site/ जैसे यूआरल पर रिडायरेक्ट किया जाता है। तो आपके लिए यही बेहतर है कि कलरफुल व्हाट्सऐप के टक्कर में ना पड़ें और इस प्रकार के लिंक पर क्लिक ना करें।

Saturday, 25 March 2017

परीक्षा ड्यूटी में श‌िक्षक ने क‌िया फोटो पोस्ट, लेक‌िन फोटो में द‌िखा कुछ ऐसा क‌ि उड़ गए होश




एग्जाम में ड्यूटी का फोटो डालकर जीआईसी प्रतापनगर के एक शिक्षक जगमोहन कैंतुरा विवादों में आ गए।

इस तस्वीर में गुरुजी के पीछे बैठे छात्र-छात्राएं किताब से देखकर परीक्षा देते हुए नजर आ रहे थे। जब उन्हें इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत अपने फेसबुक वॉल से फोटो हटा ली।

बाद में उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया कि वह पुरानी तस्वीर केवल अप्रैल फूल बनाने के लिए पोस्ट की गई थी। मामले में उनसे बात की गई तो वे गोलमोल जवाब देते रहे।

मामला है जीआईसी प्रतापनगर में इतिहास के शिक्षक जगमोहन कैंतुरा का। जगमोहन ने अपनी फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘बोर्ड परीक्षा में ब्यूटी करते हुए’।

ड्यूटी के बजाए ब्यूटी लिखने वाले शिक्षक को भी नहीं पता होगा कि यह तस्वीर मुसीबत बन जाएगी। दरअसल, इस तस्वीर को जूम करके देखो तो साफ नजर आ रहा है कि पीछे परीक्षा दे रहे छात्र खुलकर किताबों से नकल कर रहे हैं।

जब हमारे संवाददाता ने उनसे फोन पर बात की तो वह पहले तो खामोश हो गए। बाद में उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा नहीं यह तो गृह परीक्षा की फोटो थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या गृह परीक्षा में किताब से नकल करने का प्रावधान है तो बोले कि वह ड्राइंग का पेपर था।

लेकिन फोटो को जूम करने पर साफ पता चल रहा है कि वह ड्राइंग का पेपर नहीं था। शिक्षक के कुछ शुभचिंतकों ने जब उनका ध्यान इस तस्वीर के पीछे की ओर खींचा तो उन्होंने यह फोटो की पोस्ट डिलीट कर दी। बाद में अपने बचाव में उन्होंने पोस्ट किया कि वह केवल अप्रैल फूल बना रहे थे। शिक्षक की इस तस्वीर ने शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठा दिए हैं।

Wednesday, 22 February 2017

फेसबुक पर एक और बुलंदी हासिल कि मोदी ने... जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे


नई दिल्ली: जब से नरेंद्र मोदी ने पीएम की कुर्सी संभाली है, उनके व्यक्तित्व में निखार और शोहरत का दायरा बढ़ता जा रहा है. इतना ही नहीं पीएम मोदी एक वैश्विक नेता के तौर पर भी उभरे हैं. देश हो या विदेश पीएम मोदी की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हुआ है.

वे जहां भी गए, उन्होंने वहां अपने व्यक्तित्व की गहरी छाप छोड़ी है. मोदी की बढ़ता लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौजूदा वक्त में दुनिया के ऐसे नेता हैं, जिनके फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं

ट्रंप दूसरे तो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नौंवें नंबर पर

एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के फेसबुक पर चार करोड़ फॉलोअर्स हैं. इतने फॉलोअर्स की संख्या दुनिया के किसी भी हिस्से के नेता के पास नहीं हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक पेज पर कुल दो करोड़ फॉलोअर्स हैं और इस सूची में वह पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर हैं.

पीएम मोदी के पास ट्रंप के दोगुने फेसबुक फॉलोअर्स हैं. फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली सूची में भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी है. भारत के राष्ट्रपित इस सूची में नौंवें स्थान पर हैं.

गौरतलब है कि यूपी चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी बीजेपी के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका अदा कर रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण लोगों के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता है.

जिसे देखते हुए बीजेपी के पोस्टर और रैलियों में पीएम मोदी का चमकता हुआ चेहरा छाया हुआ है. अब यह 11 मार्च को आने वाले परिणाम के बाद ही पता चल पाएगा कि पीएम की पॉपुलारिटी बीजेपी को कहां तक फायदा पहुंचाती है. फिलहाल फेसबुक के आंकड़ों में तो पीएम मोदी का कोई सानी नहीं है.

Wednesday, 11 January 2017

प्रैक्टिस मैच में हार के बाद धोनी ने युवराज को क्यों कहा ‘थैंक्यू’


कई लोगों के मानना है कि टीम इंडिया में युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के बीत अब वो बात नहीं रही, जो पहले देखने को मिलती थी। एक दौर में युवी और धोनी की टीम की जीत की गांरटी माना जाता था, मगर फिर दोनों के बीच दूरियों की खबर आने लगी।

मगर इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में धोनी की कप्तानी में युवराज आखिरी बार मैदान में उतरने का मौका मिला। हालांकि दोनों की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद इंडिया-ए 3 विकेट से हार गई, मगर धोनी और युवी की दिलकश बल्लेबाजी ने फैंस का खूब मनोरंजन किया।

हार के साथ कप्तानी का अंत करने बावजूद, धोनी ने अपना कूल अंदाज अपना रखा और युवराज सिंह के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। युवराज और धोनी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

इस वीडियो में युवराज धोनी से सवाल कर रहे हैं और धोनी अपने अंदाज में इन सवालों के जवाब दे रहे हैं। युवी ने धोनी से बतौर कप्तान उनके सफर के बारे में पूछा, जिसपर धोनी ने कहा कि उन्हें टीम की कप्तानी करने में बहुत मजा आया। युवी जैसे खिलाड़ियों के चलते काम आसान हो जाता है और उन्होंने कप्तानी का भरपूर लुत्फ उठाया।

युवी ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी सबसे बेहतरीन कप्तानों में शामिल हैं। उन्हें धोनी की कप्तानी में खेलने में बहुत मजा आया। धोनी ने युवराज का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि युवी के चलते ही उन्हें टी-20 में एक ओवर में 6 छक्के देखने को मिले।

हाल ही में टीम में वापसी पर युवराज ने कहा था कि वो और धोनी अब निडर होकर पुराने अंदाज में क्रिकेट खेल चाहते हैं। दोनों की बल्लेबाजी की शैली आक्रामक ही है। अभ्यास मैच में धोनी ने 40 गेंद में 68 रन बनाए और युवी ने 45 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली।