Showing posts with label jio. Show all posts
Showing posts with label jio. Show all posts

Tuesday, 4 April 2017

रिलायंस जियो के इस धमाके से उड़े DTH कंपनियों के होश


नई दिल्ली (3 अप्रैल): जियो सिम बाजार में लाने के बाद रिलायंस ने देश की सभी टेलिकॉम कंपनियों के होश उड़ा दिए है।

एक बार फिर रिलायंस ऐसा ही कुछ धमाका करने जा रहा है और इस बार देश की डीटीएच सर्विस मुहैया कराने वाली कं‍पनियां परेशान है।

रिलायंस जल्द ही डायरेक्‍ट टु होम (DTH) सर्विस लेकर आ रही है। रिलायंस जियो के डीटीएच सेट टॉप बॉक्‍स की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं।

यह पहली बार है जब जियो सेट टॉप बॉक्स की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। इससे पहले खबर आई थी कि रिलायंस एक ऐसा सेट टॉप बॉक्स लाने की तैयारी में हैं जिससे किसी भी टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलना संभव होगा।

फ्री में 3-6 महीने मिल सकती है DTH सर्विस

फिलहाल जियो सेट टॉप बॉक्स की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले कुछ महीनों में जियो सेट टॉप बॉक्स लॉन्‍च कर सकती है।

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी सेट टॉप बॉक्स को पेश कर 3-6 महीने की सर्विस और इंस्टॉलेशन मुफ्त में उपलब्ध करा सकती है। इसमें UHD (4K) सपोर्ट और इंटरनेट कनेक्शन जैसे फीचर दिए जाने की उम्मीद है।

Saturday, 1 April 2017

30 जून तक FREE में ऐसे उठाएं Jio प्राइम की सुविधा


नई दिल्ली (31 मार्च): रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप अबतक जियो का प्राइम मेंबर नहीं बने हैं तो मायूस होने की कोई बात नहीं है।

रिलायंस ने अपने ग्राहकों के लिए प्राइम मेंबर बनने की तारीख को 31 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल तक कर दिया है।

इससे पहल 31 मार्च कंपनी के प्राइम मेंबरशिप रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख थी।

इतना ही नहीं रिलायंस जियो प्राइम मेंबर पर टैरिफ प्लान जुलाई से लागू होगें। हालांकि यूजर्स को जियो की इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए कंपनी की ओर से निर्धारित टैरिफ प्लान को रिचार्ज कराना होगा।

यानी 15 अप्रैल तक जियो प्राइम रजिस्ट्रेशन के साथ 303 रुपये का रिचार्ज कराने पर टैरिफ अब जुलाई के लिए कैरी फारवर्ड हो जाएगा। यानी अब आप 30 जून तक जियो का फ्री में सुबिधा उठा सकते हैं।

Friday, 31 March 2017

अब 15 अप्रैल तक FREE में उठाएं Jio की सुविधा


नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने एकबार फिर अपने ग्राहकों को बड़ी सुविधा दी। रिलायंस ने 31 मार्च यानी आज खत्म हो रही अपनी फ्री सेवा को 15 अप्रैल तक बढ़ दिया है।

यानी अब आप बिना किसी खर्च के मुफ्त में फोन के साथ-साथ डाटा की सुविधा उठा सकेंगे। दरअसल रिलायांस जियो ने अपनी सेवा के प्रति ग्राहकों में लगातार बढ़ती रूचि के कारण इसे 15 अप्रैल तक बढ़ाने का पैसला किया है। यानी अब तक 15 अप्रैल तक आप जियो की प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं।

इससे पहले आज यानी 31 मार्च तक रिलायंस के जियो प्राइम मेंबरशिप लेने की मियाद तय की थी। आपको बता दें रिलायांस जियो की प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपये का शुक्ल तय किया है। इसे देकर आप एकसाल तक मुफ्त में देशभर में कही भी बात कर सकते हैं। 15 अप्रैल तक रीचार्ज नहीं करने पर सर्विस खत्म हो जायेगी।

आपको बता दें कि जियो ने अब तक 7.2 करोड़ प्राइम मेंबर्स जोड़े है। जियो प्राइम मेंबरशिप को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। शानदार रिस्पॉन्स के चलते जियो प्राइम मेंबरशिप स्कीम को 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया है।

Saturday, 18 March 2017

49 रुपए में मिल रही है Jio की प्राइम मेम्बरशिप, ये है प्रॉसेस



अगर आपने अभी तक Jio का प्राइम मेम्बरशिप नहीं ली है और आने वाले दिनों में इसे लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इसके लिए 99 रुपए खर्च नहीं करने होंगे। आप जियो की प्राइम मेम्बरशिप प्लान को 49 रुपए में ले सकते हैं।करना होगा ये...

जियो के प्राइम मेम्बरशिप प्लान 49 रुपए में लेने के लिए आपको Mobikwik वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के साथ ही आप Android और iOS ऐप पर जाकर भी इस 99 मेम्बरशिप को 49 रुपए में ले सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर आपको ऑफर्स में जाना होगा। ऑफर्स का ऑप्शन टॉप लाइन में ही मिल जाएगा।

जैसे ही आप ऑफर्स पर क्लिक करते हैं आपके सामने सारे ऑफर्स खुल जाते हैं। जब आप स्क्रॉल करके नीचे आते हैं तो आपको Recharge and Bills केटेगरी में JIO PRIME MEMBERSHIP लिखा हुआ दिखाई देगा।

इसमें Jio Prime Membership: Get Flat 20 SuperCash on Subscription of ऑफर दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें ऑफर के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। जिसमें बताया गया है कि अगर आप नए mobikwik के नए यूजर हैं तो आपको जियो की प्राइम मेम्बरशिप लेने पर 50 रुपए का सुपरकैश मिलेगा। मतलब जियो मेम्बरशिप 49 रुपए में मिल जाएगी। अगर आप पुराने यूजर हैं 20 रुपए का सुपरकैश मिलेगा जिसमें जियो मेम्बरशिप 79 रुपए में मिलेगी।

49 रुपए में प्राइम मेम्बरशिप लेने के लिए नया अकाउंट बनाएं। इसके लिए टॉप लाइन में दिए गए SiGN UP के ऑप्शन पर क्लिक करें। जियो के नंबर से नया अकाउंट बना लें।

अब फिर से ऑफर वाले पेज जाएं। यहां आपको Coupon Code: PRIME लिखा दिखाई देगा। उसे कॉपी कर लें। यहां आपको Subscrib Now का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

Subscribe Now पर क्लिक कर रिचार्ज पर जाएं। यहां जाकर 99 रुपए का प्लान सिलेक्ट कर लें। और Recharge Now पर क्लिक करें।

अब यहां आपसे प्रोमो कोड मांगा जाएगा। यहां कॉपी किया हुआ प्रोमोकोड डाल दें। और पेमेंट की प्रॉसेस पूरी कर लें।

पेमेंट के बाद आपको Supercash का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें आपको 50 रुपए वापस मिल जाएंगे। यानि आपको जियो की प्राइम मेम्बरशिप 49 रुपए में मिल जाएगी।

लेकिन आप इन 50 रुपए में एक बार में 5 रुपए ही एक बार में खर्च कर सकेंगे। मतलब आपको 10 बार ट्रांजेक्शन और करने होंगे तब जाकर आप पूरे 50 रुपए यूज कर पाएंगे।

Wednesday, 15 March 2017

रिलायंस जियो और गूगल! बड़ा धमाका करने की तैयारी में...


रिलायंस ने जियो लॉन्च करके टेलिकॉम कंपनियों की नींद उड़ा रखी है।

ऐसे में खबर आ रही है कि अब रिलायंस जियो और गूगल साथ मिलकर बेहद किफायती 4जी फीचर फोन लॉन्च करने वाले है, जिसकी कीमत 1500 रुपए तक होगी।

खबरों की मानें तो गूगल और रिलायंस जियो इस सस्ते स्मार्टफोन को बनाने में साथ में काम कर रहे हैं।

यह नया स्मार्टफोन 4जी नेटवर्क पर काम करेगा। साथ ही कहा जा रहा है कि यह नया स्मार्टफोन साल 2017 के अंत तक लॉन्च हो सकता है।

बता दें कि इससे पहले भी गूगल ने माइक्रोमैक्स, स्पाइस और कार्बन के साथ एंड्रायड वन स्मार्टफोन पर काम किया था, जो कि कुछ खास नहीं चले थे।

Wednesday, 8 March 2017

Jio की डेली 4G लिमिट हो जाए खत्म, तब ऐसे करें अनलिमिटेड डाउनलोडिंग


रिलायंस जियो सिम पर इन दिनों हैप्पी न्यू ईयर का फ्री प्लान चल रहा है। इस प्लान में यूजर को 1GB 4G डाटा और इसके खत्म होने के बाद 128kbps की स्पीड से डाटा मिलता है।
इसके बाद, अगला 1GB 4G डाटा रात 12 बजे यूजर के अकाउंट में आता है। यदि कोई यूजर रात 12 के बाद 1GB से ज्यादा साइज की फाइल डाउनलोड करता है तब वो डाटा 1 घंटे में ही खर्च हो जाएगा।
इस स्थिति में यूजर के सामने तेजी से डाउनलोडिंग की प्रॉब्लम आ जाती है। हालांकि, यूजर चाहे तो इसके बाद भी 4G स्पीड से अनलिमिटेड डाउनलोडिंग कर सकता है।





Monday, 6 March 2017

Jio ने नए प्लान में रख दी ऐसी कंडीशन, आप भी जानिए


रिलायंस जियो के साथ तेजी से 100 मिलियन यूजर्स जुड़े थे। इसकी बड़ी वजह फ्री इंटरनेट डाटा के साथ फ्री कॉलिंग और फ्री रोमिंग थी। इतना ही नहीं, यूजर्स ने जियो की 4G डाटा का यूज हॉटस्पॉट के तौर पर भी जमकर किया। हालांकि, 1 अप्रैल के बाद ऐसा नहीं रहेगा।

कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप की Terms and Conditions में कुछ बदलाव किए हैं। जिसके बाद यूजर्स को पहले की तरह फ्री हॉटस्पॉट का फायदा नहीं मिलेगा। ऐसे में आप जियो के साथ जुड़ने जा रहे हैं तब इन कंडीशन को जान लीजिए।

यूजर्स अभी जियो हॉटस्पॉट पर कई डिवाइस एक साथ कनेक्ट कर सकता है। इन सभी पर स्पीड भी बेहतर आती है। यानी एक साथ कई यूजर्स को फ्री डाटा का फायदा मिलता था।

1 अप्रैल से जियो प्राइम मेंबरशिप प्लान शुरू होने वाला है। इस प्लान को लेने के लिए यूजर को 99 रुपए का रिचार्ज करना होगा और उसके बाद हर महीने 303 रुपए खर्च करने होंगे। यानी फ्री हैप्पी न्यू ईयर ऑफर खत्म हो जाएगा।

प्राइम मेंबरशिप में कंपनी ने एक ऐसी कंडीशन रख दी है, जिससे हॉटस्पॉट पर आप सिर्फ एक ही यूजर को कनेक्ट कर सकेंगे। 11 नंबर की कंडीशन में कंपनी ने लिखा है, "The user device may be used as a personal hotspot connection (this is also known as tethering) for upto 1 device only at a time."

इस बारे में जब हमने जियो कस्टमर केयर पर बात की तब वहां के एग्जीक्यूटिव ने बताया कि आप हॉटस्पॉट पर एक साथ कई यूजर्स को कनेक्ट कर सकते हैं। लेकिन जो स्पीड एक यूजर को मिलेगी वो कई ज्यादा यूजर्स को कनेक्ट करने पर नहीं मिलेगी।

Friday, 3 March 2017

Airtel लाया JIO का तोड़


डाटा वॉर में देश की सभी कंपनियां कूद पड़ी हैं। इसी बीच एयरटेल ने जियो की तरह ही अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल ने दो प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें 149 रुपये और 349 रुपये के प्लान शामिल हैं।

149 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें प्लान के तहत एयरटेल से एयरटेल कॉलिंग और रोमिंग में इनकमिंग फ्री है। साथ ही इसमें आपको 2 जीबी डाटा भी मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिन की होगी।

वहीं 349 रुपये वाले प्लान में 28GB डाटा के साथ लोकल नेशनल कॉलिंग अनलिमिटेड होगी, हालांकि यूजर्स एक दिन में सिर्फ 500 एमबी डाटा ही यूज कर पाएंगे। वहीं 3AM से 5AM के बीच यूजर्स को 500MB एक्स्ट्रा डाटा दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल का यह प्लान प्रीपेड यूजर के लिए है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस प्लान की पुष्टि नहीं हुई है। कई ग्राहकों ने इस ऑफर के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें इस ऑफर की जानकारी दी गई है।

Tuesday, 21 February 2017

रिलायंस जियो ने मौजूदा जियो यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी


रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने भले ही मौजूदा जियो यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी हो, लेकिन इसमें एक लोचा भी है।

सबसे खास बात ये है कि मुकेश अंबानी ने 99 रुपये में प्राइम मेंबरशिप की सदस्‍यता देने की बात कही है, जिसमें यूजर्स को 303 रुपये प्रति महीने में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 जीबी डेटा डेली मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए एक से 31 मार्च तक जियो यूजर्स को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

जियो प्राइम प्लान में शामिल होने वाले ग्राहकों की वन टाइम फीस 99 रुपये देनी होगी। इसके बाद 303 रुपये हर माह देने होंगे जिसमें वॉइस, विडियो कॉलिंग, 4जी इंटरनेट समेत जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसी सभी सेवाएं 31 मार्च 2018 तक मुफ्त रहेंगी।
इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि 99 रुपये की यह मेंबरशिप मौजूदा 10 करोड़ जियो ग्राहक ही ले पाएंगे, यानि की जियो की इस योजना का असली फायदा केवल उन्ही यूजर्स को मिलेगा, जोकि 31 मार्च तक जियो के यूजर्स हैं।

गौर करने लायक बात ये भी है कि मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में ये जिक्र नहीं किया कि मार्च 17 के बाद नए यूजर्स के लिए जियो कोई नया प्लान लेकर आएगा या नहीं। मार्च 17 के बाद बनने वाले नए यूजर्स के लिए डाटा और कॉलिंग के लिए क्या-क्या प्लान रहेंगे?

हालांकि मुकेश अंबानी ने ये जरूर घोषणा की कि अगले 12 महीने में डाटा प्लान और सस्ते होंगे। पूरे देश में रोमिंग फ्री रहेगी। इसके अलावा जियो से अन्‍य नंबर पर कॉलिंग फ्री रहेगी। इसके साथ साथ 31 मार्च के बाद भी डॉमेस्टिक नंबर पर मुफ्त कॉल्स करने की सहूलियत जारी रहेगी।

Friday, 20 January 2017

खुशखबरीः जियो यूजर्स 31 मार्च के बाद भी उठा सकते हैं फ्री सर्विस का फायदा! जानिए कैसे?

नई दिल्ली। रिलायंस जियो का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। सूत्रों से हवाले से खबरें आ रही है कि कंपनी 31 मार्च 2017 के बाद भी अपनी फ्री सेवाओं को जारी रख सकती है। हालांकि कंपनी कुछ पैसा लेना शुरू करेगी, इसके उपभोक्ताओं में थोड़ी कमी आ सकती है।

बता दें कि टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो साढ़े सात करोड़ यूजर्स को अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल कर चुकी है। कयास लगाया जा रहा है कि रिलायंस जियो मार्च 2017 तक 10 करोड़ यूजर्स को अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल कर लेगी।
4जी फोन
जल्दी ही कंपनी 4जी फीचर वाले फोन भी लॉन्च कर सकती है। जिनकी बाजार में कीमत 1500 रुपए से भी कम होगी। सस्ते स्मार्ट फोन के चलते भी बड़ी संख्या में ग्राहक जियो से जुड़ेंगे।

कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है कि जियो से एयरटेल के नेटवर्क पर की जाने वाली हर 1000 कॉल्स में से 175 कॉल ड्रॉप होती हैं। नियमों के मुताबिक, 1000 कॉल्स में से 5 से ज्यादा कॉल ड्रॉप नहीं होनी चाहिए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जब तक कंपनी की सेवाएं तकनीकी रूप से दुरुस्त नहीं हो जाती, कंपनी अपनी फ्री सर्विस जारी रखेगी।

पहले फ्री कॉलिंग और फ्री अनलिमिटेड मोबाइल डाटा का जियो का ऑफर दिसंबर के अंत तक था लेकिन बाद में यह बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया। 31 दिसंबर को वेलकम ऑफर खत्म हो जाने के बाद रिलायंस जियो के ग्राहक हैपी न्यू ईयर ऑफर का फायदा उठा रहे है। इस ऑफर के तहत यूज़र हर दिन तेज स्पीड में 1जीबी डेटा इस्तेमाल मुफ्त में कर रहे है।

Thursday, 12 January 2017

रिलायंस जियो का एक और धमाका, 999 रुपये में 4G स्मार्टफोन

फ्री डाटा देकर बाकी टेलीकॉम कंपनियों की नींद उड़ाने वाली रिलायंस जियो अब बहुत जल्द स्मार्टफोन कंपनियों के लिए भी चुनौती पेश करने वाली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बहुत जल्द रिलायंस कंपनी बेहद सस्ते 4G फोन लॉन्च करने वाली है।
इतना ही नहीं इन फोन्स में 4G के साथ VoLTE फीचर होगा। यानि आप डाटा का इस्तेमाल कर ऑडियो कॉल कर पाएंगे।
इन स्मार्टफोन्स में जियो के एप्स के अलावा जियो मनी वॉलेट की भी सुविधा दी जा सकती है।
इन स्मार्टफोन्स की कीमत 999 से लेकर 1500 रुपये तक होगी।। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी तिमाही में ये स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं।

Monday, 9 January 2017

Jio ने अपडेट की Myjio App, अब मिलेंगे ये नए फीचर्स

गैजेट डेस्क।रिलायंस जियो ने 5 महीने पहले हमारे बीच एंट्री ली थी। तबसे यह अब तक कंपनी का दावा 50 मिलियन यूजर बना लेने का है। जियो की फ्री सर्विसेस के साथ ही यूजर उसकी ऐप्स को बेहद पंसद कर रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यूजर 15 हजार रुपए की फ्री ऐप्स यूज कर रहे हैं।

जान सकेंगे सिम मिलने का टाइम
इसके साथ ही अब आप इस ऐप से 4G सिम कार्ड आपको कब मिलेगा और आपके घर पर कब डिलिवर होगा इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।

नया बैलेंस टैब
अब होमस्क्रीन पर नया बैलेंस टैब आ गया है। जो आपको पूरे दिन में आपने कितना डाटा यूज किया और यह रिन्यू कब तक होगा इसका पता चल जाएगा।

My Airtel app की तरह ही है Myjio app
jio की myjio app My Airtel App की तरह ही है। जियो सिम लेने के लिए आपके पास यह ऐप होना बहुत जरूरी है। इसपर बारकोड जनरेट करने के बाद ही आपको जियो सिम मिलती है।


Friday, 23 December 2016

Reliance Jio का एक और धमाका, अब लॉन्च किया ये नया प्लान


नई दि‍ल्‍ली। Reliance Jio ने 51 रुपए में स्पेशल डाटा बूस्‍टर पैक लॉन्‍च कि‍या है। यह बूस्टर प्लान आपके इन्टरनेट की स्पीड को बढ़ाने का काम करता है। मान लीजिए आपने शुरुआती ऑफर में रोजाना FREE 4GB हाई स्‍पीड डाटा का इस्‍तेमाल कर लिया तब इन्टरनेट की स्‍पीड घटकर 128kbps हो जाती है। इसीलिए इन्टरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए कंपनी ने 31 मार्च 2017 तक यह ऑफर दिया है।
Jio ने 31 मार्च तक की सभी सर्विस FREE
  • Reliance Jio ने अब अपने फ्री डाटा और वॉयस कॉलिंग सर्वि‍सेज को 31 दि‍संबर 2016 से बढ़ाकर 31 मार्च 2017 तक कर दि‍या।
  • कंपनी ने इसे हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर का नाम दि‍या है।
  • इस ऑफर के तहत यूजर्स को केवल 1 GB हाई स्‍पीड डाटा ही मि‍लेगा, जो कि‍ अभी 4GB डाटा है।

Jio का बूस्टर पैक लॉन्च
  • कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर स्‍पेशल डाटा बूस्‍टर पैक लॉन्‍च कि‍या है। यह 51 रुपए का पैक है।
  • पैक के तहत आपको एक दि‍न की वैलेडि‍टी के साथ 1GB LTE डाटा दि‍या जाएगा।

हाईस्‍पीड डाटा वाले ऐसे करें यूज
  • अगर कोई यूजर हाई-स्‍पीड डाटा चाहता है तो वह डाटा लि‍मि‍ट खत्‍म होने के बाद इस बूस्‍टर पैक का यूज कर सकते हैं।
  • इससे उन्‍हें हाईस्‍पीड डाटा मिलेगा, जिसके जरिए वह अपना डाटा पैक खत्‍म होने के बाद भी हाईस्‍पीड इंटरनेट चला सकेंगे।
  • रि‍चार्ज करने के लि‍ए यूजर्स अपने माईजि‍यो ऐप या जि‍यो वेबसाइट से अपडेट कर सकते हैं।

Thursday, 1 December 2016

Jio का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर लॉन्च

Jio का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर लॉन्च, नए-पुराने यूजर्स को 31 मार्च तक सब कुछ फ्री, मोबाइल पोर्टेबिलिटी भी शुरू


मुंबई.रिलायंस जियो ने गुरुवार को हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लॉन्च किया। इसमें नए-पुराने यूजर्स को 31 मार्च तक 4G इंटरनेट के साथ वॉइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, फ्री रोमिंग मिलेगी। मुकेश अंबानी ने बताया कि 90 दिन में कंपनी के 5 करोड़ यूजर्स हो गए हैं।

हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 4 दिसंबर से...

4 बातें जो जानना जरूरी हैं
1. हैप्पी न्यू ईयर ऑफर कब से शुरू होगा।
यह नया ऑफर 4 दिसंबर 2016 से शुरू होकर 31 मार्च 2017 तक रहेगा। उसके बाद आपको टैरिफ प्लान लेना होगा।

2. टैरिफ प्लान:
टैरिफ प्लान 1 जनवरी, 2017 से लागू होना था, अब 1 अप्रैल, 2017 से होगा।

3. डेटा:
जियो वेलकम ऑफर प्लान में एक दिन में 4GB डाटा 4G की स्पीड से मिलता है। यह खत्म होने पर 128kb की इंटरनेट स्पीड मिलती।
हैप्पी न्यू ईयर प्लान में एक दिन में 1GB डाटा 4G की स्पीड से मिलेगा। यह खत्म होने के बाद 128kb की इंटरनेट स्पीड रहेगी।

4. मोबाइल पोर्टेबिलिटी
अब दूसरे नेटवर्क के कस्टमर भी मोबाइल पोर्टेबिलिटी से जियो नेटवर्क पर शिफ्ट हो सकते हैं।


हर रोज 6 लाख यूजर्स जुड़े हैं
  • "जियो यूजर्स किसी दूसरे ब्रॉडबैंड कस्टमर के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा डेटा यूज कर रहे हैं।" 
  • "देशभर के 2 लाख से ज्यादा आउटलेट्स पर कस्टमर्स के eKYC (नो यॉर कस्टमर) से 5 मिनट में सिम एक्टीवेट किए गए।" 
  • "eKYC आउटलेट्स की तादात देशभर में मौजूद ATM के बराबर है। मार्च 2017 तक यह बढ़ाकर दोगुनी कर दी जाएगी। बता दें कि देश में करीब 2 लाख 20 हजार एटीएम हैं।"

दूसरे नेटवर्क की गई कॉल फ्री रहेगी
  • मुकेश अंबानी ने बताया- "पिछले 3 महीने में जियो से तीन अन्य ऑपरेटर्स पर भी गई करीब 900 करोड़ वॉयस कॉल ब्लॉक की गईं।" 
  • "लॉन्चिंग के बाद से अब तक कॉल ब्लॉक रेट 90 % से 20 % तक कम हुए।" 
  • "जियो से किसी भी ऑपरेटर पर की गई सभी डॉमेस्टिक कॉल्स हमेशा फ्री रहेगीं।"

सिम की होम डिलीवरी शुरू
  • मुकेश ने बताया कि "जियो ने सिम की होम डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी गई है। eKYC के जरिए इसे 5 मिनट में एक्टीवेट भी किया जा सकेगा।"
  • "जियो दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में 4 गुना ज्यादा डाटा स्पीड दे रहा है। यह भारत के किसी भी मोबाइल नेटवर्क से कहीं ज्यादा है।" 
  • "4 दिसंबर से जियो के हर नए कस्टमर को डेटा, वॉयस, वीडियो और एप्लीकेशन यूसेज फ्री मिलेगा। यह ऑफर 31 मार्च 2017 तक रहेगा। पुराने यूजर्स भी इस ऑफर पर माइग्रेट हो सकते हैं।"
  • " 80% जियो यूजर्स हर दिन 1 जीबी से कम डेटा यूज कर रहे हैं। हालांकि, यह किसी दूसरे नेटवर्क के यूजर्स के डेटा कंजम्पशन से कहीं ज्यादा है।"

जियो मनी वॉलिट 5 दिसंबर से
  • मुकेश अंबानी ने बताया कि नोटबंदी के बाद मोबाइल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए जियो भी मनी वॉलिट की शुरुआत करेगा। 5 दिसंबर से इस ऐप्लिकेशन को डाउनलोड किया जा सकता है। शुरुआत में 1 करोड़ छोटे कारोबारियों तक पहुंचने का हमारा टारगेट है।
  • इसे मंडियों, छोटे दुकानदारों, रेस्टोरेंटों, रेलवे, बस टिकट काउंटरों और ट्रांसपोर्ट या आपसी लेन-देन के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है।