Showing posts with label the kapil sharma show. Show all posts
Showing posts with label the kapil sharma show. Show all posts

Wednesday, 22 March 2017

फ्लाइट में क्यों भड़के थे कपिल, सुनील को मारा था जूता, पढ़ें झगड़े की पूरी कहानी



कपिल शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं. चर्चा तीन कारणों से है, पहला- अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी को दुनिया के सामने लाने के लिए. दूसरा- ऑस्ट्रेलियाई से लौटते वक्त फ्लाइट में सुनील ग्रोवर से लड़ाई और तीसरा- भारी भरकम एडवांस टैक्स भरने के कारण.

दूसरा कारण उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है. अब खुलासा हुआ है कि आखिर कपिल ने फ्लाइट में ऐसा सुनील के साथ क्या किया था कि विवाद इतना बढ़ गया और डॉक्टर मशहूर गुलाटी ने शो तक छोड़ दिया. यहां पढ़ें झगड़े की पूरी कहानी...

पूरी बोतल गटक गए थे कपिल, नहीं थे होश में
हुआ यूं कि कपिल अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से शो कर इंडिया लौट रहे थे. सभी एयर इंडिया की मेलबर्न-दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में थे. घटना पिछले शुक्रवार की है. हिंदुस्तान टाइम्स ने घटना के वक्त फ्लाइट में मौजूद एक चश्मदीद के हवाले से लिखा है- कपिल शर्मा ने विहस्की की एक पूरी बोतल ही गटक ली थी.

जब केबिन क्रू खाना सर्व कर रहे थे तो उस वक्त वहां मौजूद पूरी टीम ने खाना शुरू कर दिया. इसी बात से कपिल नाराज हो गए. कपिल अभी भी ड्रिंक कर रहे थे और उन्हें एतराज था कि लोग उनके बिना ही खाना खा रहे हैं.

कपिल ने सुनील पर फेंका जूता, मारे कई थप्पड़
कपिल बोले- जब मैंने खाना शुरू नहीं किया तो तुम लोगों ने कैसे ले लिया खाना? कपिल इतनी जोर से चिल्ला रहे थे कि वहां मौजूद को-पैसेंजर्स भी इससे डिस्टर्ब थे. चश्मदीद ने बताया- कपिल के चिल्लाने से उनकी टीम के मेंबर इतने सहम गए कि आधा खाना के बाद भी प्लेट क्रू मेंबर को लौटाने लगे.

इस दौरान सुनील ने कपिल को शांत करने की कोशिश की. इससे कपिल और भड़क गए और उन्होंने अपना जूता निकाल कर सुनील को मार दिया. सूत्रों का कहना है कि कपिल ने सनील का कॉलर भी पकड़ा और कई थप्पड़ मारे. इस दौरान कई फीमेल क्रू मेंबर भी घायल हो गए.

शांत ही रहे सुनील, सुनते रहे गाली
चश्मदीद का कहना है- इस दौरान सुनील शांत ही रहे. उन्होंने कपिल की तरह सीन नहीं क्रिएट किया. कपिल और भी भड़क गए थे और लगातार गालियां दे रहे थे. कपिल ने अपनी टीम से कहा- तुम लोगों को मैंने बनाया. सबका करियर खत्म कर दूंगा. तुम टीवी वाले क्या समझते हो? सबको निकाल दूंगा मैं.

सुनील को मारा ताना
इस दौरान कपिल ने सुनील पर जमकर ताने कसे. कहा- गया था ना तू तो, आया ना वापस मेरे ही पास. बता दें कि जब कपिल शर्मा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल करते थे तो उस दौरान सुनील ग्रोवर शो छोड़कर चले गए थे. उन्होंने एक नया शो लाया था. हालांकि, टीआरपी न होने की वजह से वह शो बंद हो गया था.

परेशान हो गए थे को- पैसेंजर, लगा कुछ इमरजेंसी हो गई
इस दौरान तक कई पैसेंजर इतना घबड़ा गए थे कि उन्हें लगा कोई इमरजेंसी हो गई. इस दौरान कपिल लगातार पंजाबी में गालियां दिए जा रहे थे. इस पर वहां मौजूद क्रू ने कहा- अगर कपिल शांत नहीं हुए थे फ्लाइट लैंडिंग के लिए सिक्युरिटी को बुलाया जाएगा.

Saturday, 18 February 2017

कपिल शर्मा को मिला होने वाली पत्नी के लिए गिफ्ट, जानिए पूरा मामला


मुंबई: कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्हें एक फैन की ओर से होने वाली पत्नी के लिए गिफ्ट मिला। खास बात यह है कि गिफ्ट उन्हें वेलेन्टाइन डे के दिन मिला है।

दरअसल, कपिल ने पिछले दिनों बीकानेर, राजस्थान में अपकमिंग फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग पूरी की है। इसी दौरान उनके कुछ फैन्स ने उन्हें गिफ्ट दिए। कपिल ने गिफ्ट्स की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

क्या है होने वाली पत्नी के गिफ्ट में शामिल..
कपिल ने सोशल मीडिया पर उस गिफ्ट की फोटो भी शेयर की है, जो उन्हें उनके फैन ने होने वाली पत्नी के लिए दिया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "बहुत-बहुत शुक्रिया आपके प्यार के लिए। एक गिफ्ट मेरी होने वाली पत्नी के लिए। लेडीज पर्स...हमेशा प्यार बनाए रखिए।"

इसके अलावा कपिल ने एक साईँ बाबा की मूर्ति शेयर की है और लिखा है, "खूबसूरत तोहफा, प्यारे से लोग....राजस्थान के प्यार में।"

नवंबर में रिलीज हो सकती है फिल्म
कपिल की अपकमिंग फिल्म को उनके खास दोस्तों में शामिल राजीव ढींगरा डायरेक्ट कर रहे हैं। 'आशिक बनाया आपने' फेम तनुश्री दत्ता की बहन इशिता फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कहानी एक विलेजर (कपिल) और NRI गर्ल (इशिता) की है। विलेजर इशिता को बचपन में प्यार करता है और फिर काफी लंबे समय बाद दोनों की मुलाक़ात होती है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी।

Monday, 16 January 2017

अभी तो सिर्फ कांग्रेस में गए हैं, फायदे के लिए पाकिस्तान से भी मिल सकते हैं सिद्धू: हरसिमरत कौर


New Delhi : मोदी सरकार में मंत्री और पंजाब की बड़ी नेता हरसिमरत कौर ने नए नवेले कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू को करारा जवाब दिया है, उन्होंने जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सिद्धू को अपने आप पर शर्म आनी चाहिए क्योंकि वे खुद को पंजाबी बताते हैं, कहते हैं कि उन्हें सिख होने पर गर्व है लेकिन वे उस पार्टी में गए हैं जिसने सिखों का कत्लेआम करवाने का जुर्म किया था। इसी पार्टी ने सिखों की शान गोल्डन टेम्पल पर भी हमला करवाया था।


उन्होंने कहा कि सिद्धू की घर वापसी पर मै बधाई देती हूँ लेकिन उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। क्योंकि वे इससे पहले खुद सोनिया गाँधी, कांग्रेस और मनमोहन सिंह की हंसी उड़ाते थे और आज उन्हीं के साथ गले मिल रहे हैं। वह बड़े सेल्फिस आदमी हैं, आज यह भी साबित हो गया है कि वे अपना मतलब निकालने के लिए किसी के साथ भी जा सकते हैं।


हरसिमरत कौर ने कहा कि सिद्धू केवल अपना मतलब निकालने और राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए कांग्रेस में गए हैं, कुछ लोगों के पैर तीन नावों में होते हैं, बीजेपी, कभी कांग्रेस हो सकता है कि वह अपने फायदे के लिए पाकिस्तान के साथ भी जा मिलें।


उन्होंने कहा कि ड्रग का मुद्दा केवल राज्य को बदनाम करने के लिए उठाया जा रहा है। राहुल गाँधी जिसका कहना है कि पंजाब के युवा नशे की चपेट में हैं वे हो सकता है कि खुद ड्रग्स लेते हों। पंजाब के लोगों को ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए जो हमारे बच्चों को बदनाम कर रहे हैं।


जानकारी के लिए बता दें कि आज नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस से जुड़ने के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस की और बादल परिवार को धो डाला। उन्होंने सुखबीर सिंह पर पंजाब को बर्बाद करके अपना धंधा धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बादल परिवार पंजाब को लूट रहा है, इनकी जायदाद बढ़ती जा रही है लेकिन पंजाब के सर पर 2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया है। मै चुनावों में इनकी पोल पट्टी खोलने जा रहा हूँ।