Showing posts with label election. Show all posts
Showing posts with label election. Show all posts

Sunday, 19 March 2017

जानिए क्यों यूपी में IAS अधिकारी अब दिन रात मोदी घोषणाओं को पढ़ रहें हैं !


उत्तर प्रदेश में इन दिनों IAS अधिकारी दिन रात एक करके भाजपा का संकल्प पत्र पढ़ने में जुटे हुए हैं.

ये अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों की रिकार्डिंग निकलवा कर उनकी घोषणाओं को नोट करने में लगे हुए हैं.

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत का असर प्रदेश के नौकरशाहों और उसके आकाओं पर साफ नजर आने लगा है. यही वजह है कि नौकरशाह पार्टी कार्यालय से भाजपा का संकल्प पत्र यानी घोषणा पत्र मंगाकर उसको पढ़ रहे हैं.

ये हाल तो तब है जब अभी मुख्यमंत्री का चुनाव भी नहीं हुआ है.

लेकिन जिस प्रकार नौकरशाहों में भाजपा का संकल्प पत्र जिसकी मांग बढ़ गई है उसको देखते हुए साफ है कि ये लोग समझ गए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर प्रदेश में विशेष फोकस रहने वाला है.

विकास योजनाओं को समय से पूरा करने का दवाब अभी से ही अधिकारियों पर नजर आने लगा है. यही वजह यह है कि वे भाजपा का संकल्प पत्र पढ़कर उसमें शामिल सभी योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करवाने के लिए अभी से ही उनका ब्ल्यू प्रिंट तैयार करने में जुट गए हैं.

खबर है कि अलग-अलग सरकारी विभागों ने लखनऊ भाजपा कार्यालय से भाजपा का संकल्प पत्र की अतिरिक्त प्रतियां मंगवाई हैं.

सूत्रों के हवाले से मीडिया में जो खबर आई है उसके अनुसार मुख्य सचिव को अभी से ही विकास योजनाओं की तैयारी में जुट जाने के आदेश मिलें हैं.

लेकिन ये आदेश कहां से मिले हैं इसको लेकर कोई भी अभी खुलकर बात नहीं कर रहा है. लेकिन इसको लेकर मुख्य सचिव अधिकारीयों की बैठक कर उनको नई सरकार की प्राथमिकताओं को पहले से ही समझने के लिए कह चुके हैं.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा जिस भारी बहुमत से चुनाव जीत कर आई है उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनता की अपेक्षाओं का संकेत मिलता है. लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत उम्मीदें है.

यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भलीभांति समझ रहे हैं. और ब्यूरोंक्रेसी को इस बात का अंदाजा तो दिल्ली में बैंठे अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मिल ही गया होगा कि नरेंद्र मोदी के काम करने का स्टाइल क्या है.

Saturday, 18 March 2017

अब तो चीन ने भी मान लिया कि 2024 तक मोदी से भिड़ने की न सोचे क्योंकि


मोदी के विरोधियों को चीन की सलाह – उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनावों में जिस प्रकार प्रचंड बहुमत मिला है उसकी धमक भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी चीन में भी महसूस की जा रही है

चीन ने भी अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोहा मान लिया है. चीन का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से सत्ता पर अपनी पकड़ बनाई है उससे साफ है कि 2019 में भी उनके विरोधी उन्हें चुनावों में नहीं हरा पाएंगे. उनका 2019 में फिर से पीएम बनना तय है.

इसलिए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री के बाद मोदी के विरोधियों को चीन की सलाह है कि 2019 के नहीं बल्कि 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करे.

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख के जरिए ये बातें कहीं हैं.

गौरतलब है कि चीन में अखबारों पर सरकार का नियंत्रण है और जो बात चीन किसी कारण से खुद नहीं कह सकता है उसे वह वहां के अखबारों के जरिए कहलवाता है.

आपको बता दें कि जिस प्रकार देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त हासिल की है उससे इंटरनेशनल मीडिया भी मोदी का मुरीद हो गया है.

अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और मिडिल ईस्ट के बड़े-बड़े अखबारों की सुर्खियों में प्रधानमंत्री मोदी छाए हुए हैं.

यही नहीं सबसे बड़ी खबर तो चीन से आई है जो चीन कभी भारत की तारीफ नहीं करता है वो भी अब मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा को मिली जबरदस्त जीत पर लिखा है कि नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से सत्ता पर अपनी पकड़ बनाई है उससे साफ है कि 2019 में उनका फिर से प्रधानमंत्री बनना तय है.

यही वजह है कि चीन भी अब कह रहा है कि मोदी लम्बे समय तक भारत की राजनीति में छाए रहेंगे और हो सकता है कि भारत की हार्ड-लाइन वाली मोदी सरकार भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को भी सुलझा ले. क्योंकि चीन की नजर में भी नरेंद्र मोदी मैन ऑफ एक्शन हैं. वो जो कहते हैं उस पर अमल भी करते.

Thursday, 16 March 2017

यूपी में बम्पर जीत के बाद मोदी के इस ऐलान ने मचाई पूरे देश में खलबली


नई दिल्ली : यूपी और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के साथ जीतने के बाद आज पीएम मोदी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने देशभर में खलबली मचा दी है. पीएम मोदी के इस बयान को सुन देश की जनता की ख़ुशी का भी कोई ठिकाना ही नहीं है.

न्यू इंडिया के लिए पीएम मोदी का नारा !
दरअसल आज बीजेपी के संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा है कि, “अब ना ही वो खुद बैठेंगे और ना ही दूसरों को बैठने देंगे.” यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को चुनने के लिए बीजेपी ने संसदीय दल की बैठक बुलाई थी जिसमे पीएम मोदी ने ये बयान देकर सभी को चौंका दिया.

गौरतलब है कि इससे पहले भी पीएम मोदी भ्रष्टाचार मिटाने के लिए “ना खाउंगा , ना खाने दूंगा” का बयान दे चुके हैं. जिसका मतलब था कि ना तो वो खुद कोई भ्रष्टाचार करेंगे और ना ही किसी और को भ्रष्टाचार करने देंगे. इसी के बाद उन्होंने नोटबंदी और बेनामी संपत्ति के मामलों में अहम् फैसले लिए थे.

सिर्फ विकास और कुछ नहीं !
अब पीएम मोदी के इस नए बयान से ये बात साफ़ हो चुकी है कि वो पूरी निष्ठा के साथ देश के विकास में रात-दिन जी-तोड़ मेहनत करेंगे और अपने सहयोगियों से भी मेहनत करवाएंगे. यानी एक तरह से पीएम मोदी ने 2019 तक का अपना एजेंडा लोगों के सामने रख दिया है. पीएम मोदी 2019 का लोकसभा चुनाव सिर्फ विकास के मुद्दे पर लड़ना चाहते हैं इसीलिए वो खुद कठिन मेहनत करने के लिए तो सज्ज हैं ही और साथ ही अपने सहयोगियों से भी इसकी उम्मीद कर रहे हैं.

इस बैठक में शामिल सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनंत कुमार के मुताबिक़ पीएम मोदी ने सांसदों से कहा है कि सभी सांसद 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक अपने-अपने इलाकों में जाकर सरकार के कामकाज का प्रचार-प्रसार करें. उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने अच्छे कामों का एंबेसडर बनाकर उनके जरिये से सरकार के कामों को दूर-दूर तक ले जाएं.

अनंत कुमार ने बताया कि बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कहा कि बीजेपी के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव बेहद अहम हैं और सभी को इसके लिए तैयार रहना चाहिए. अमित शाह ने कहा कि यूपी में मिली इस जीत को देश के हर राज्य तक पहुचाने की ज़रुरत है.

बड़बोले नेताओं का अभिनन्दन !
वहीँ इस बैठक में पीएम मोदी ने बीजेपी के बड़बोले नेताओं पर भी तंज कसते हुए चुटकी ली. पीएम मोदी बोले कि इस जीत पर मुंह के उन लालों का भी मेरा अभिनन्दन जो चुनाव के दौरान चुप रहे. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी का इशारा विवादित बयानबाजी करने वाले कुछ बीजेपी नेताओं जैसे साक्षी महाराज, गिरीराज सिंह और विनय कटियार की तरफ था.

लगभग हर बार चुनाव से ठीक पहले या चुनाव के दौरान बीजेपी के कुछ नेता ऐसी बयानबाजी करते आये थे जिससे पीएम मोदी की मुश्किलें बढ़ जाती थी लेकिन यूपी चुनाव के दौरान इन नेताओं ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया जिसे आधार बनाकर विरोधी बीजेपी की ओर कीचड उछाल सकें. इसके लिए पीएम मोदी ने उन्हें धन्यवाद किया.

वहीँ सोशल मीडिया में पीएम मोदी के इस बयान की चर्चा जोरों से की जाने लगी. लोगों ने ट्वीट करके लिखा कि पीएम मोदी ने आज एक बार फिर देश का दिल जीत लिया. कई लोगों ने ट्वीट किया कि मोदी जी, आप एक ही दिल को कितनी बार जीतेंगे. कुल मिलाकर कहा जा रहा है कि आने-वाले दिनों में पीएम मोदी देश में पूरी ताकत के साथ जबदस्त विकास कार्य करेंगे.

Tuesday, 14 March 2017

अखिलेश तो नहीं बता पाए लेकिन मुलायम सिंह ने बता दी हार की वजह


अखिलेश यादव और राहुल गांधी का साथ न तो यूपी की जनता को पसंद आया और न ही मुलायम सिंह यादव को। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को ही हार का जिम्मेदार बताया है।

अंग्रेजी समाचार पत्र इकनॉमिक टाइम्स से बातचीत में मुलायम सिंह ने कहा,गठबंधन नहीं होता तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनती। अगर कोई कहता है कि मैंने गठबंधन का समर्थन किया तो यह झूठ है। मैंने सार्वजनिक रूप से इसका विरोध किया था।

कांग्रेस को यहां कोई पसंद नहीं करता। क्या जरूरत थी। 2012 में हम पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आए थे। तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम ने कहा,मेरे निकट के सारे जीत गए।

इसमें उनके छोटे भाई शिवपाल यादव भी शामिल हैं। सपा की हार के कारणों पर मुलायम ने शिवपाल यादव के बयान(अखिलेश यादव का घमंड)की ओर इशारा करते हुए कहा,गठबंधन का अहंकार जिम्मेदार है। क्या कहें अगर आप टीवी पर एक ठेले वाले का बयान सुनते हो कि मैंने हमेशा सपा को वोट दिया लेकिन इस बार नहीं क्योंकि नेताजी का अपमान हुआ है।

यह संदेश दूर तक गया। मैं क्या कर सकता था? पीएम ने कन्नौज की रैली में कहा था,जो लड़का अपने बाप का नहीं हो सकता वह आपका क्या होगा। भाजपा की प्रचंड जीत पर मुलायम सिंह ने कहा,यह बड़ी जीत है। भाजपा के लिए बड़ा दिन है।

बसपा का वोट शेयर भले ही बढ़ा है लेकिन पार्टी के तौर पर उसकी पकड़ ढीली हो रही है। विचित्र जीत है और हार भी। बहू अपर्णा यादव की हार पर कहा, कैंस बेकार सीट है। वहां की जनसांख्यिकी को देखो। हम वहां केवल एक बार जीते हैं।

वह चुनाव लडऩे के लिए उत्सुक थी और कड़ी मेहनत भी की लेकिन 3 लाख वोटर्स वाली एक सीट जिसमें केवल 6 हजार यादव वोटर्स हों,यह बहुत कठिन था।

चलो कोई बात नहीं। वह अभी लड़की है। अनुभव तो हो गया होगा। साधना गुप्ता के बयान पर मुलायम सिंह ने कहा,बहुत सादगी से उनसे ये कहा कि नेताजी का सम्मान होना चाहिए था। जब नेताजी से पूछा गया कि नतीजों के बाद क्या अखिलेश यादव ने फोन किया तो उन्होंने कहा,फोन करता रहता है। अब क्या बोलेगा?

भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर मुलायम सिंह ने कहा,काम करना पड़ेगा। मैंने मेहनत करके पार्टी बनाई है। हार का दुख ना मना के चिंतन करो तो समझो सफलता ही सफलता है जीवन में। यह केवल बदलाव का नहीं बल्कि मेकओवर का वक्त है।

Monday, 16 January 2017

अभी तो सिर्फ कांग्रेस में गए हैं, फायदे के लिए पाकिस्तान से भी मिल सकते हैं सिद्धू: हरसिमरत कौर


New Delhi : मोदी सरकार में मंत्री और पंजाब की बड़ी नेता हरसिमरत कौर ने नए नवेले कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू को करारा जवाब दिया है, उन्होंने जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सिद्धू को अपने आप पर शर्म आनी चाहिए क्योंकि वे खुद को पंजाबी बताते हैं, कहते हैं कि उन्हें सिख होने पर गर्व है लेकिन वे उस पार्टी में गए हैं जिसने सिखों का कत्लेआम करवाने का जुर्म किया था। इसी पार्टी ने सिखों की शान गोल्डन टेम्पल पर भी हमला करवाया था।


उन्होंने कहा कि सिद्धू की घर वापसी पर मै बधाई देती हूँ लेकिन उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। क्योंकि वे इससे पहले खुद सोनिया गाँधी, कांग्रेस और मनमोहन सिंह की हंसी उड़ाते थे और आज उन्हीं के साथ गले मिल रहे हैं। वह बड़े सेल्फिस आदमी हैं, आज यह भी साबित हो गया है कि वे अपना मतलब निकालने के लिए किसी के साथ भी जा सकते हैं।


हरसिमरत कौर ने कहा कि सिद्धू केवल अपना मतलब निकालने और राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए कांग्रेस में गए हैं, कुछ लोगों के पैर तीन नावों में होते हैं, बीजेपी, कभी कांग्रेस हो सकता है कि वह अपने फायदे के लिए पाकिस्तान के साथ भी जा मिलें।


उन्होंने कहा कि ड्रग का मुद्दा केवल राज्य को बदनाम करने के लिए उठाया जा रहा है। राहुल गाँधी जिसका कहना है कि पंजाब के युवा नशे की चपेट में हैं वे हो सकता है कि खुद ड्रग्स लेते हों। पंजाब के लोगों को ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए जो हमारे बच्चों को बदनाम कर रहे हैं।


जानकारी के लिए बता दें कि आज नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस से जुड़ने के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस की और बादल परिवार को धो डाला। उन्होंने सुखबीर सिंह पर पंजाब को बर्बाद करके अपना धंधा धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बादल परिवार पंजाब को लूट रहा है, इनकी जायदाद बढ़ती जा रही है लेकिन पंजाब के सर पर 2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया है। मै चुनावों में इनकी पोल पट्टी खोलने जा रहा हूँ।