Showing posts with label vehicles. Show all posts
Showing posts with label vehicles. Show all posts

Monday, 6 February 2017

जानिए कब लॉन्च होगी एप्पल की सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक iCar

माना जा रहा है कि एप्पल फिलहाल एक कार परियोजना पर काम कर रही है जिसका कोड नेम 'टाइटन' है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह कार टेस्ला को कड़ी टक्कर देगी. एप्पल मौजूदा वक्त में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल iCar पर काम कर रही है, जिसको लेकर काफी शोध-विकास कार्य किया जा रहा है
मैकवर्ल्ड वेबसाइट में छपी खबर की मानें तो एप्पल ने कनाडा में इस ऑटोनॉमस कार के ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए ब्लैकबेरी से भी कई इंजीनियर्स को नियुक्त किया है. रिपोर्ट बताती हैं कि यह iCar दिखने में मिनी वैन की तरह होगी और 2020 तक इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा. एप्पल ने इसके रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर करीब 10 बिलियन डॉलर्स का भी निवेश किया है हाल ही में एप्पल इंक में प्रोडक्शन इंटिग्रिटी के निदेशक स्टीव केन्नर ने अमेरिकी ट्रांसपोर्ट रेगुलेटर्स को एक पत्र लिखकर ऑटोनॉमस कार और इससे जुड़े नियम की जानकारी ली इस पत्र में उन्होंने लिखा कि सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल्स के लिए बहुत ज्यादा नियम और कानून नहीं होने चाहिए और इसमें आने वाली नई कंपनियों के साथ भी पहले से मौजूद निर्माताओं की ही तरह व्यवहार किया जाना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि इन सिस्टम को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कंपनियों को चाहिए वे क्रैश और अन्य कमियों से जुड़े आकड़ों को दूसरों के साथ साझा करें फाइनेंसियल टाइम्स के मुताबिक एप्पल अपनी iCar परियोजना को और बेहतर बनाने के लिए मैकलॉरेन को भी खरीदने पर विचार कर रही है, क्योंकि मैकलॉरेन के एप्लाइड टेक्नोलॉजीज ग्रुप द्वारा फॉर्मूला 1 और नास्कार आदि को इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई की जाती है. इस वजह से मैकलॉरेन एप्पल की सेल्फ ड्राइव इलेक्ट्रिक कार के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है इससे पहले अगस्त 2016 में एप्पल ने दक्षिण कोरियाई बैटरी निर्माता कंपनी के साथ एक समझौता किया था, जिसके अंतर्गत सिलिंड्रिकल लीथियम ऑयन बैटरी का निर्माण किया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि एप्पल की नई ड्राइवरलेस कार में इन्हीं बैटरियों का इस्तेमाल किया जा सकता है फिलहाल एप्पल की iCar निर्माणाधीन हैं और कहा जा रहा है कि 2019 में इसे पहली बार सबके सामने पेश किया जाएगा और यह 2020-21 से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी यहां एक रोचक बात यह है कि एप्पल की iCar के सामने भविष्य की चुनौतियों में अन्य कार निर्माता नहीं होंगे बल्कि गूगल जैसी कंपनियां होंगी. इससे पहले कंपनी एप्पल कार से जुड़े कई डोमेन बुक करा चुकी है

Tuesday, 6 December 2016

भारत की सड़कों पर कब दौड़ेंगी मानवरहित कारें, जानिए इनकी टेक्नोलाॅजी (driverless cars launch in india)

मानवरहित कारें बिना ड्राइवर कंप्यूटर आैर अन्य आॅटोमेटेड डिवाइसेज से चलती हैं। इनको आप दूर से ही रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं बिलकुल जैसे आप इलैक्ट्रोनिक खिलौना कार चलाते हैं।

ड्राइवरलैस कार बनाने के लिए दुनिया भर की टाॅप कंपनियों जैसे गूगल, एपल, के अलावा फोर्ड, जनरल मोटर्स आैर उबर जैसी कंपनियों ने भी निवेश करना शुरू कर दिया है। ये सभी कंपनियां असल में सेल्फ ड्राइविंग टैक्सी बनाने की फिराक में हैं।

इधर सिंगापुर की केवल तीन साल पुरानी एक स्टार्टअप कंपनी नुटोनोमी ने हाल ही में दुनिया की पहली सेल्फ ड्राइविंग टैक्सी लाॅन्च करके धमाका कर दिया है। कंपनी के मुताबिक उसकी ये टैक्सी लेसर सेंसर, राडार आैर हार्इ डेफिनेशन कैमरा जैसी लेटेस्ट तकनीक से लैस है।

इसे मोबाइल एप की मदद से चलाया जा सकता है। हालांकि अभी इसे केवल टैस्ट ही किया जा रहा है। एेसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि भारत में मानवरहित कारें कब तक लाॅन्च होंगी। एक मीडिया समाचार के मुताबिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि चूंकि भारत की सड़कों पर ट्रैफिक बेतरतीब है इसलिए यहां ड्राइवरलैस कारों की कल्पना भी करना अभी मुश्किल है।

भारतीय सड़कों पर चलते समय कब कहां से जानवर या इंसान आपके सामने आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। एक इंसान के तौर पर हम इस स्थित को संभाल सकते हैं लेकिन एक कंप्यूटर ये सब सिचुएशन इमेजिन नहीं कर सकता है।

मानव रहित कारें यहां तभी संभव हो सकेेंगी जब भारत में स्मार्ट सिटी की परिकल्पना साकार हो सके। स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक व्यवस्था समेत सभी कार्य मशीन से कंट्रोल होते हैं। लेकिन अगर यहां एेसा होता भी है तो यकीन मानिए कि रोजाना टैक्सी से अपनी रोजी रोटी चलाने वाले लाखों टैक्सी-ड्राइवर बेरोजगार हो जाएंगे।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनिया भर में पहले कनेक्टेड कारें आएंगी, फिर सेमी आॅटोनोमस कारें आैर उसके बाद कहीं जाकर फुली आॅटोनोमस कारों का नंबर आएगा। उनका अनुमान है कि यह सब होने में अभी 10-15 साल का समय आैर लगेगा।