Showing posts with label technology. Show all posts
Showing posts with label technology. Show all posts

Monday, 15 May 2017

14 साल के बच्चे के इस कारनामे को देख न केवल साइंटिस्ट हैरान, बल्कि पाकिस्तान का भी होने वाला है बुरा हाल !


इसमें कोई शक नहीं, कि हमारे भारत देश में हुनर कूट कूट कर भरा है. बस कोई उस हुनर को ढूढ़ने और पहचानने वाला चाहिए.

जी हां भारत में कितने ही ऐसे लोग हैं, जिनके दम पर भारत नाजाने किस मुकाम तक पहुंच सकता है. वैसे आज हम आपको एक ऐसे ही होनहार और प्रतिभाशाली बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने देश के लिए बहुत बड़ा काम कर दिखाया है.

यहाँ तक कि उसके इस कारनामे ने देश के बड़े बड़े वैज्ञानिकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया. आपको जान कर हैरानी होगी, कि इस बच्चे की वजह से भारत के सैनिको की ताकत भी बढ़ गई.

आपको बता दे कि अहमदाबाद का एक 14 साल का छात्र जिसका नाम हर्षवर्धन सिंह जाला है. वो एक दिन टीवी पर डिस्कवरी साइंस देख रहा था. दरअसल इसमें यह बताया जा रहा था, कि अमेरिकी सैनिक कैसे ईराक में बारूदी सुरंग खोज कर उसे नष्ट कर रहे थे और ठीक उसी समय एक सुरंग में विस्फोट हो गया.

जिसमे कई सैनिक गंभीर रूप से घायल भी हो गए. इसके बाद उस छोटे से बच्चे जाला ने सोचा कि क्या हम कोई ऐसी डिवाइस बना सकते हैं, जो बारूदी सुरंगो को नष्ट करके भारतीय सैनिकों की मदद कर सके. इसके इलावा ऐसी डिवाइस जिससे सैनिकों की जान को कोई खतरा भी न हो?

गौरतलब है, कि हर्षवर्धन को बचपन से ही विज्ञान में काफी रूचि थी. ऐसे में उसके दिमाग में इस बात को लेकर कई तरह के विचार आने लगे.

फिर हर्षवर्धन ने समय न गवाते हुए उसी समय इंटरनेट पर रिसर्च करना शुरू कर दिया. आपको जान कर हैरानी होगी, कि उसने एक ऐसा ड्रोन बनाया जो जमीन से 2 फीट ऊपर उड़कर रेडियो तरंगो को फैलाता है. इसके इलावा आपको ये भी बता दे कि ये तरंगे हवा में फैलकर किसी भी विस्फोटक चीज का पता लगा सकती है.

वही ये ड्रोन लेजर से गुजर कर बारूदी सुरंग को भी नष्ट कर सकता है. ऐसे में हर्षवर्धन की इस रिसर्च में गुजरात सरकार ने भी काफी योगदान दिया.

जी हां दरअसल सरकार ने हर्षवर्धन को इस काम के लिए करीब 3 लाख रूपये दिए. फिर आख़िरकार हर्षवर्धन सिंह झाला ने ड्रोन बना ही दिया. इसके बाद इस ड्रोन को सेना ने भी आजमाया और फिर सेना ने इस ड्रोन को अप्रूव कर दिया.

आपको जान कर बिलकुल आश्चर्य नहीं होगा, कि इस छात्र को गुजरात सरकार ने इसके कमर्शियल उत्पादन के लिए साइंस एंड टेक्नोलाॅजी विभाग की तरफ से 5 करोड़ का एमओयु साइन किया है. जिसके चलते हर्षवर्धन ने एक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी बनाई और इसके लिए स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ने उसे लोन भी दिया.

Monday, 6 February 2017

जानिए कब लॉन्च होगी एप्पल की सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक iCar

माना जा रहा है कि एप्पल फिलहाल एक कार परियोजना पर काम कर रही है जिसका कोड नेम 'टाइटन' है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह कार टेस्ला को कड़ी टक्कर देगी. एप्पल मौजूदा वक्त में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल iCar पर काम कर रही है, जिसको लेकर काफी शोध-विकास कार्य किया जा रहा है
मैकवर्ल्ड वेबसाइट में छपी खबर की मानें तो एप्पल ने कनाडा में इस ऑटोनॉमस कार के ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए ब्लैकबेरी से भी कई इंजीनियर्स को नियुक्त किया है. रिपोर्ट बताती हैं कि यह iCar दिखने में मिनी वैन की तरह होगी और 2020 तक इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा. एप्पल ने इसके रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर करीब 10 बिलियन डॉलर्स का भी निवेश किया है हाल ही में एप्पल इंक में प्रोडक्शन इंटिग्रिटी के निदेशक स्टीव केन्नर ने अमेरिकी ट्रांसपोर्ट रेगुलेटर्स को एक पत्र लिखकर ऑटोनॉमस कार और इससे जुड़े नियम की जानकारी ली इस पत्र में उन्होंने लिखा कि सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल्स के लिए बहुत ज्यादा नियम और कानून नहीं होने चाहिए और इसमें आने वाली नई कंपनियों के साथ भी पहले से मौजूद निर्माताओं की ही तरह व्यवहार किया जाना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि इन सिस्टम को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कंपनियों को चाहिए वे क्रैश और अन्य कमियों से जुड़े आकड़ों को दूसरों के साथ साझा करें फाइनेंसियल टाइम्स के मुताबिक एप्पल अपनी iCar परियोजना को और बेहतर बनाने के लिए मैकलॉरेन को भी खरीदने पर विचार कर रही है, क्योंकि मैकलॉरेन के एप्लाइड टेक्नोलॉजीज ग्रुप द्वारा फॉर्मूला 1 और नास्कार आदि को इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई की जाती है. इस वजह से मैकलॉरेन एप्पल की सेल्फ ड्राइव इलेक्ट्रिक कार के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है इससे पहले अगस्त 2016 में एप्पल ने दक्षिण कोरियाई बैटरी निर्माता कंपनी के साथ एक समझौता किया था, जिसके अंतर्गत सिलिंड्रिकल लीथियम ऑयन बैटरी का निर्माण किया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि एप्पल की नई ड्राइवरलेस कार में इन्हीं बैटरियों का इस्तेमाल किया जा सकता है फिलहाल एप्पल की iCar निर्माणाधीन हैं और कहा जा रहा है कि 2019 में इसे पहली बार सबके सामने पेश किया जाएगा और यह 2020-21 से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी यहां एक रोचक बात यह है कि एप्पल की iCar के सामने भविष्य की चुनौतियों में अन्य कार निर्माता नहीं होंगे बल्कि गूगल जैसी कंपनियां होंगी. इससे पहले कंपनी एप्पल कार से जुड़े कई डोमेन बुक करा चुकी है

Saturday, 4 February 2017

अपनाएं ये आसान टिप्स तो नहीं हैंग होगा आपका स्मार्टफोन




एंड्रायड स्मार्टफोन का हैंग होना काफी आम समस्या है। कई बार स्मार्टफोन स्लो हो जाता है, तो कई बार हैंग होने की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसी परेशानी से निपटने के लिए कई यूजर फोन को ऑन-ऑफ करते हैं। तो कई यूजर्स फोन को सर्विस सेंटर ले जाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन का बार-बार हैंग होना कभी-कभी हमारी खुद की गलती भी होती है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। आपको केवल कुछ सावधानी बरतने की जरुरत है।

इंटरनल मेमोरी से एप्स को करें मूव
स्मार्टफोन में जो भी एप्स होते हीं है उसे इंटरनल मेमोरी में ही सेव किया जाता है। अगर फोन में एप्स ज्यादा होंगे, तो फोन की प्रोसेसिंग स्लो हो जाएगी। ऐसे में आप फोन में मौजूद एप्स को एसडी कार्ड मे ट्रांसफर कर दें। इससे फोन की प्रोसेसिंग फास्ट हो जाएगी।

बेकार की एप्स को करें डिलीट
कई एप्स ऐसी भी होती हैं, जो फोन की स्टोरेज को सिर्फ बढ़ाती हैं। लेकिन इसका यूज नहीं होता। ऐसी एप्स को डिलीट कर देना चाहिए।

गैलरी को करें मैनेज
सभी के स्मार्टफोन की गैलरी फोटोज और वीडियोज से भरी होती है। ऐसे में आपके फोन का स्पेस खत्म होने लगता है और फोन की प्रोसेसिंग कम हो जाती है। ऐसे में अपने वीडियो और फोटोज को गैलरी की जगह द क्लाउड और गूगल फोटोज पर सेव कर सकते हैं। इससे फोन की स्टोरेज पर ज्यादा लोड नहीं पड़ेगा।

डिलीट कर दें Cache
कैश मेमोरी को सीपीयू मेमोरी भी कहते हैं। जब भी आप स्मार्टफोन का यूज करते हैं तब फोन की कैश मेमोरी में अनवांटेड डाटा इंस्टॉल हो जाता है। ऐसे में आपको फोन से Cache डाटा को डिलीट करना बेहतर होगा। अगर Cache डाटा को कम कर दिया जाएं, तो फोन का मेमोरी स्पेस उपलब्ध हो जाएगा। और फोन की प्रोसेसिंग फास्ट हो जाएगी।

फैक्टरी रिसेट
अगर इन सबके बाद भी आपका फोन ठीक नहीं होता है, तो आप फोन को फैक्ट्री रीसेट कर दें। फोन की इंटरनल मेमोरी को बढ़ाने का यह आखिरी रास्ता होता है, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि फैक्ट्री डाटा रिसेट के ऑप्शन पर जाने से पहले फोन के महत्वपूर्ण डाटा का बैकअप ले लें, क्योंकि इसके बाद आपके फोन का सारा डाटा डिलीट हो जाएगा।

Thursday, 12 January 2017

बिना स्टैंड के कैसे खड़ी हो सकती हैं बाइक, आप इस स्पेशल बाइक को देख ऐसा नही कह सकते

लास वेगस। होंडा ने हाल ही में एक राइडिंग असिस्ट बाइक को शोकेस किया। राइडिंग असिस्ट तकनीक के तहत बाइक चलाते समय आपको बैलेंस करने की जरूरत नहीं होगी। यह खुद अपना बैलेंस बना लेगी। इसके अलावा खड़े रहने के लिए भी इस बाइक को आपकी या स्टैंड की जरूरत नहीं होगी। मतलब यह खुद ब खुद खड़ी रहेगी।
लॉस वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 207) में होंडा ने Riding Assist technology को शोकेस किया। होंडा ने इस बाइक को सिलिकन वैली सेंटर पर विकसित किया है।
हालांकि अभी यह तय नहीं किया गया है कि होंडा इस तकनीक पर आगे चलकर बाइकों का निर्माण करेगी या नहीं। लेकिन इतना जरूर है कि होंडा के पास यह तकनीक है, तो शायद आगे चलकर यह उसकी अन्य बाइकों में देखने को मिले।

आपको बता दें कि होंडा ने इस तकनीक को सबसे पहले अपने असीमो रोबॉट में इस्तेमाल किया। होंडा का कहना है कि ये तकनीक सेंसर आधारित है और जानती है कि बाइक किस दिशा में गिरने जा रही है। जैसे ही बाइक किसी एक दिशा में गिरने लगती है ये तकनीक उसे विपरीत दिशा की तरफ  संभालने लगती है।
कंपनी के मुताबिक यह तकनीक हर सेकंड हजारों बार काम कर सकती है और इसीलिए उसके लडख़ड़ाने या गिरने की संभावना नहीं रहती। बेहतर संतुलन के लिए यह तकनीक गुरुत्वाकर्षण के केंद्र में भी सुधार करती है।
यही नहीं आने वाले दिनों में होंडा की बाइक्स अपने आप चलने में भी सक्षम हो सकती हैं। कंपनी ने एक इलेक्ट्रॉनिक स्टिर-बाय-द-वायर तकनीक विकसित की है। सरल भाषा में बात करें तो यह तकनीक बाइक के अगले पहिए का नियंत्रण एक कंप्यूटर के हवाले कर देगी।
यह तकनीक 1 मील प्रति घंटे की रफ्तार पर भी काम करेगी। इस रफ्तार से ऊपर चलने पर हैंडलबार पर लगा अलग मोटर और फॉर्म लॉक साथ मिलकर बाइक सवार को बाइक पर पूरा नियंत्रण देगा। कम रफ्तार में नियंत्रण के लिए 2 अलग मोटर्स लगाए गए हैं।

Monday, 2 January 2017

अब कुछ सेकेंड में ऐसे डाउनलोड कर सेकेंगे अपनी पसंदीदा फिल्में


नई दिल्ली। आपको बता दें कि मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को साल 2017 में हाई स्पीड 5जी नेटवर्क की सौगात मिल सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि ये बिलकुल सच बात है।

मिंट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश और दुनिय की मोबाइल और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियां 5जी नेटवर्क का परीक्षण कर रही हैं और जल्द ही यह भारत में भी आ सकता है। खबर के मुताबिक, नए साल में सरकार देश में 5जी नेटवर्क शुरू करने पर विचार कर रही है। साथ ही दूरसंचार नियामक ट्राई देश में 5जी नेटवर्क के लिए जरूरी मापदंड और नियामकीय संरचना पर विचार-विमर्श संबंधी दस्तावेज जल्द जारी करेगा।

आपको बता दें कि इसके बाद 5जी के जरिए यूजर भारी डाटा फाइल के साथ हाई क्वालिटी डिजिटल फिल्म बिना किसी बाधा के बस कुछ सेकेंड आसानी से डाउनलोड कर लेंगे। इसके अलावा वो 3 डी फिल्में, गेम्स, अल्ट्रा एचडी कंटेंट और रिमोट मेडिकल जैसी सेवाओं का पूरा फायदा उठा सकेंगे।

गौरतलब हो कि 5जी तकनीक अगली पीढ़ी का इंटरनेट नेटवर्क तकनीक है। जो 4 जी के मुकाबले में 100 गुना अधिक स्पीड देने वाला होगा। जिसके बाद आपके इंटरनेट की स्पीड काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

Tuesday, 6 December 2016

भारत की सड़कों पर कब दौड़ेंगी मानवरहित कारें, जानिए इनकी टेक्नोलाॅजी (driverless cars launch in india)

मानवरहित कारें बिना ड्राइवर कंप्यूटर आैर अन्य आॅटोमेटेड डिवाइसेज से चलती हैं। इनको आप दूर से ही रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं बिलकुल जैसे आप इलैक्ट्रोनिक खिलौना कार चलाते हैं।

ड्राइवरलैस कार बनाने के लिए दुनिया भर की टाॅप कंपनियों जैसे गूगल, एपल, के अलावा फोर्ड, जनरल मोटर्स आैर उबर जैसी कंपनियों ने भी निवेश करना शुरू कर दिया है। ये सभी कंपनियां असल में सेल्फ ड्राइविंग टैक्सी बनाने की फिराक में हैं।

इधर सिंगापुर की केवल तीन साल पुरानी एक स्टार्टअप कंपनी नुटोनोमी ने हाल ही में दुनिया की पहली सेल्फ ड्राइविंग टैक्सी लाॅन्च करके धमाका कर दिया है। कंपनी के मुताबिक उसकी ये टैक्सी लेसर सेंसर, राडार आैर हार्इ डेफिनेशन कैमरा जैसी लेटेस्ट तकनीक से लैस है।

इसे मोबाइल एप की मदद से चलाया जा सकता है। हालांकि अभी इसे केवल टैस्ट ही किया जा रहा है। एेसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि भारत में मानवरहित कारें कब तक लाॅन्च होंगी। एक मीडिया समाचार के मुताबिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि चूंकि भारत की सड़कों पर ट्रैफिक बेतरतीब है इसलिए यहां ड्राइवरलैस कारों की कल्पना भी करना अभी मुश्किल है।

भारतीय सड़कों पर चलते समय कब कहां से जानवर या इंसान आपके सामने आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। एक इंसान के तौर पर हम इस स्थित को संभाल सकते हैं लेकिन एक कंप्यूटर ये सब सिचुएशन इमेजिन नहीं कर सकता है।

मानव रहित कारें यहां तभी संभव हो सकेेंगी जब भारत में स्मार्ट सिटी की परिकल्पना साकार हो सके। स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक व्यवस्था समेत सभी कार्य मशीन से कंट्रोल होते हैं। लेकिन अगर यहां एेसा होता भी है तो यकीन मानिए कि रोजाना टैक्सी से अपनी रोजी रोटी चलाने वाले लाखों टैक्सी-ड्राइवर बेरोजगार हो जाएंगे।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनिया भर में पहले कनेक्टेड कारें आएंगी, फिर सेमी आॅटोनोमस कारें आैर उसके बाद कहीं जाकर फुली आॅटोनोमस कारों का नंबर आएगा। उनका अनुमान है कि यह सब होने में अभी 10-15 साल का समय आैर लगेगा।