Showing posts with label voter id. Show all posts
Showing posts with label voter id. Show all posts

Friday, 10 March 2017

अब घर बैठे ऑनलाइन बनवाईये कलर वोटर आईडी कार्ड


आप के पास अगर वोटर आईडी कार्ड नहीं है और आप घर बैठे उसे बनवाना चाहते हैं तो भारत सरकार ने आप की इस सपने को साकार कर दिया है। अब आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप की मदद से कलर वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एक महीने के अंदर आपको अपना वोटर कार्ड भी मिल जाएगा। इसके लिए आपको इन 5 स्‍टेप्‍स को फॉलो करना होगा।

चुनाव आयोग की बेबसाइट पर करें रजिस्‍ट्रेशन
वोटर आईडी कार्ड बनवाने से पहले आपके पास पर्सनल ई मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। जिससे चुनाव आयोग को आप से संपर्क करने में आसानी होगी।

कभी भी ऑफिस की मेल आईडी आप ना दें। सबसे पहले आप को चुनाव आयोग की बेबसाइट http://www.nvsp.in पर जाना होगा। यहां न्‍यू रजिस्‍ट्रेशन के ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा।

सभी सही जानकारियां भरें
ऑप्‍शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसपर आप अपनी सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें। वोटरआईडी कार्ड बहुत ही महत्‍वपूर्ण होता है। इसलिए कोई भी गलत जानकारी भरने से बचें। गलत जानाकरी देने पर चुनाव आयोग आप को जेल भी भेज सकता है। इसमें आप को कलर पार्सपोर्ट साइज फोटो जो व्‍हाइट बैकग्राउंड में होनी चाहिए वो भी अपलोड करनी होगी।

फॉर्म सेव होने के 15 दिन बाद तक कर सकते हैं इडिट
फॉर्म सेव करने के बाद आप इसको सबमिट करेंगे। सबमिट करने के 15 दिन बाद तक आप अपनी डिटेल्‍स में चेंज कर सकते हैं। आप अपने वोटर आईडी कार्ड एप्‍लीकेशन का स्‍टेटस भी ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।

बूथ लेवल ऑफीसर करेगा जांच
जानकारी देने के बाद चुनाव आयोग की तरफ से नियुक्‍त आपके एरिया का बूथ लेवल ऑफीसर बीएलओ आपके घर पर आएगा। जिन डॉक्‍यूमेंट्स को आप ने अपलोड किया है उनको चेक करेगा। इन डाक्‍यूमेंट्स की हार्ड कापी को वेरीफाई करने के लिए लेजाएगा। इसके बाद एक महीने के अंदर पोस्‍ट द्वारा आपके घर वोटर आईडी कार्ड पहुंच जाएगा।

इन के जरिए बन सकता है वोटर आईडी कार्ड
वोटर आईडी कार्ड के लिए आपको एड्रस प्रूफ और आईडी प्रूफ में अलग अलग डॉक्‍यूमेंट्स की कॉपी अपलोड करनी पड़ेगी। इसके लिए आप पासपोर्ट, दसवीं की मार्कशीट, बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोन पानी बिजली गैस का बिल, इनकम टैक्‍स का फार्म 16 आदि में से किन्‍हीं दो डॉक्‍यूमेंट्स की स्‍कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।

Friday, 17 February 2017

घर से ही ऐसे बनवाएं वोटर आईडी


उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। मतदान की तारीखें भी बता दी गई हैं। यूपी में चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च तक 7 चरणों में होंगे। यानी अब कम ही समय रह गया है चुनावों के लिए।

ऐसे में जिन मतदाताओं के वोटर पहचान पत्र अब तक नहीं बन पाए हैं या जो अभी 18 वर्ष की उम्र में पहुंचे हैं, उनके लिए वोटर पहचान पत्र बनवाने की बेहद सरल प्रक्रिया यहां बताई जा रही है। इसका लाभ जरूर उठाएं।
देखें कैसे घर बैठे वोटर आईडी बनवा सकते हैं...

अगर आप उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर या गोवा के निवासी है और आगामी विधासभा चुनाव में अपने चहेते उम्मीदवार को वोट करना चाहते हैं, तो जरूर करें। अगर आपका वोटर पहचान पत्र अब तक नहीं बना है तो मायूस न हों। वोटर आईडी बनवाने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष होना जरूरी है।

घर बैठे वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आपको बस स्मार्टफोन और उसमें 'Voter Online Services India' ऐप चाहिए होगा। यह एक फ्री ऐप है, इसे Tapapps ने डिजाइन किया और इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप का सीधा संबंध चुनाव आयोग से है।

सबसे पहले इस ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें। ऐप में जाकर नई वोटर आईडी के लिए अप्लाई करें। इसके लिए आपको ऐप में ही एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में एक फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो अपलोड करके फॉर्म को सेंड करें और आपकी वोटर आईडी बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अच्छी बात यह है कि वोटर आईडी लेने के लिए भी आपको कहीं नहीं जाना होगा, वोटर आईडी आपके घर के पते पर आ जाएगी।

खास बात यह भी है कि इस ऐप के माध्यम से आप पूरी वोटर लिस्ट भी देख सकते हैं।