Showing posts with label up election. Show all posts
Showing posts with label up election. Show all posts

Sunday, 19 March 2017

अभी अभी: यूपी के मुख्‍यमंत्री पर पीएम ने दिया बड़ा बयान, जानें क्‍या कहा


उत्तर प्रदेश में बीजेपी की शानदार जीत के बाद पार्टी ने राज्य की कमान एक योगी के हाथ में देने का निर्णय लिया है। योगी आदित्यनाथ को पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है।

साथ ही सत्ता संतुलन और राज्य की राजनीति की जातिवाद अवधारणा को साधने के लिए बीजेपी ने दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य को भी उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है।

लेकिन यह सत्य और सांविधानिक है कि मुख्यमंत्री ही सर्वोपरि है। योगी आदित्यनाथ को सीएम चुनकर बीजेपी ने पूर्व उत्तर प्रदेश के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भी साधने का काम किया है। गोरखपुर से लेकर मेरठ, मुजफ्फरनगर तक के मतदाताओं को बीजेपी ने खुश करने के लिए योगी आदित्यनाथ का चयन हुआ है।

योगी आदित्यनाथ गेरुवा वस्त्रधारी हैं। जब काफी छोटे थे तब ही संन्यास ले लिया था। 26 साल की उम्र में सांसद बने और लगातार इनका कद बढ़ता गया और आज योगी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

राज्य और देश में इनकी छवि एक फायरब्रैंड नेता की बनी है। यह भी इसलिए इनके द्वारा कई बार दिए गए बयान विवादित रहे हैं और योगी अपने ऐसे बयानों के चलते मीडिया में भी घिरे रहे हैं। उनके बयानों के चलते बीजेपी को कई बार असहजता महसूस हुई और पार्टी ने उनके बयानों पर सफाई भी दी।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा देश में यूरिया की किल्लत काफी पुरानी बात है। इससे किसान को हमेशा परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकरण अब देश में ही बनाए जाएंगे।

पीएम ने एक कॉनक्लेव में बोलते हुए कहा कि छह लाख से ज्यादा दिव्यांगों को उपकरण दिए गए हैं। जीएसटी पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के संघीय ढांच की पहचान जीएसटी ने करायी है। डिजिटलाइजेशन पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि करीब बीस लाख लोगों को डेबिट कार्ड दिया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहाँ के यूपी का मुख्यमंत्री यूपी को विकास की राह दिखायेगा

Friday, 17 February 2017

घर से ही ऐसे बनवाएं वोटर आईडी


उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। मतदान की तारीखें भी बता दी गई हैं। यूपी में चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च तक 7 चरणों में होंगे। यानी अब कम ही समय रह गया है चुनावों के लिए।

ऐसे में जिन मतदाताओं के वोटर पहचान पत्र अब तक नहीं बन पाए हैं या जो अभी 18 वर्ष की उम्र में पहुंचे हैं, उनके लिए वोटर पहचान पत्र बनवाने की बेहद सरल प्रक्रिया यहां बताई जा रही है। इसका लाभ जरूर उठाएं।
देखें कैसे घर बैठे वोटर आईडी बनवा सकते हैं...

अगर आप उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर या गोवा के निवासी है और आगामी विधासभा चुनाव में अपने चहेते उम्मीदवार को वोट करना चाहते हैं, तो जरूर करें। अगर आपका वोटर पहचान पत्र अब तक नहीं बना है तो मायूस न हों। वोटर आईडी बनवाने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष होना जरूरी है।

घर बैठे वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आपको बस स्मार्टफोन और उसमें 'Voter Online Services India' ऐप चाहिए होगा। यह एक फ्री ऐप है, इसे Tapapps ने डिजाइन किया और इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप का सीधा संबंध चुनाव आयोग से है।

सबसे पहले इस ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें। ऐप में जाकर नई वोटर आईडी के लिए अप्लाई करें। इसके लिए आपको ऐप में ही एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में एक फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो अपलोड करके फॉर्म को सेंड करें और आपकी वोटर आईडी बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अच्छी बात यह है कि वोटर आईडी लेने के लिए भी आपको कहीं नहीं जाना होगा, वोटर आईडी आपके घर के पते पर आ जाएगी।

खास बात यह भी है कि इस ऐप के माध्यम से आप पूरी वोटर लिस्ट भी देख सकते हैं।

Thursday, 12 January 2017

क्या है वजह जो ‌स‌िर्फ एक द‌िन में द‌िल्ली-एनसीआर में पकड़ गए 4.12 करोड़ के नए नोट

बृहस्पत‌िवार (12 जनवरी) का द‌िन द‌िल्ली और गाज‌ियाबाद के ल‌िए लगभग एक जैसा रहा। जहां एक ओर यहां कड़ाके की ठंड पड़ी तो करोड़ों के नए नोट लेकर चलने वाले भी खूब धरे गए।

गौरतलब है क‌ि द‌िल्ली पुल‌िस ने गांधी नगर इलाके से 2000 के नोट में 12 लाख की करेंसी बरामद की है।
वहीं दूसरी ओर गाज‌ियाबाद के ‌इंद‌िरापुरम में तीन वैन और गाड़ी में नए नोटों में कुल चार करोड़ रुपए पुल‌िस ने पकड़े।

पहला वाकया सुबह गाजियाबाद में इंदिरापुरम के यूपी गेट इलाके में हुआ जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन करोड रुपए की नई करेंसी पकड़ी।

पुलिस ने करेंसी लेकर जा रहे 4 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो ये पैसा उत्तर प्रदेश चुनावों में खपाने लेकर जाया जा रहा था। पुलिस और आयकर विभाग की टीम इस जांच में जुटी है कि पैसा किस राजनीतिक पार्टी का है। हालांक‌ि हिरासत में लिए गए युवकों का कहना है कि पैसा बैंक का है और वो उसे दिल्ली से ग़ज़ियाबाद लेकर आ रहे थे। पुलिस ने पैसे के कागजात मंगवाकर जांच शुरू कर दी है।

बृहस्पत‌िवार दोपहर में भी इंद‌िरापुरम पुल‌िस ने तीन और कैश वैन पकड़ी ज‌िसमें से 1 करोड़ की नकदी नए नोटों में बरामद हुई। पकड़े गए लोगों से पुल‌िस की पूछताछ जारी है। माना जा रहा है ‌क‌ि यह रुपए इलेक्शन में खपाने के ‌ल‌िए ले जाए रहे थे।