Showing posts with label Android. Show all posts
Showing posts with label Android. Show all posts

Monday, 3 April 2017

1 रुपए में मिलेगा xioami का ये स्मार्टफोन, आज से ही कर लें तैयारी



xioami के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी 6 अप्रैल से mi fan festival आयोजित करने जा रही है।

इस फेस्टिवल में श्याओमी का Redmi note 4 स्मार्टफोन 1 रुपए में मिलेगा। दरअसल इस फेस्टिवल में 1 रुपए की फ्लैश सेल होगी।

जिसमें 1 रुपए में श्याओमी के प्रोडक्ट्स बेचे जाएंगे। यह सेल ऐप यूजर्स के लिए ही होगी। यह सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे होगी। ये भी मिलेगा फेस्टिवल में...

इस फेस्टिवल में Mi Band, 10000mAh का Mi Power भी 1 रुपए में उपलब्ध होगा। यहां श्याओमी का हाल ही लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Redmi 4A भी मिलेगा। अगर आप इस फेस्टिवल में भाग लेना चाहते हैं तो आपको श्याओमी की ऐप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

ये भी है ऑफर
mi Fan Festival में mi एयर प्यूरिफायर 2 पर 500 रुपए की छूट, mi वीआर प्ले पर 100 रुपए की छूट, 20,000 एमएएच पावर बैंक पर 200 रुपए की छूट और mi हेडफोन प्रो पर 300 रुपए की छूट मिलेगी। इसके साथ ही अन्य डिस्काउंट ऑफर्स भी मिलेंगे। mi Fan Festival की अधिक जानकारी mi ऐप और mi.com से प्राप्त कर सकते हैं।

अभी लें इन ऑफर्स का लाभ
इसके अलावा 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक रोज सुबह 10 बजे से 50 रुपए से 500 रुपए तक के डिस्काउंट कूपन भी कंपनी दे रही है। वहीं यदि आप एसबीआई डेबिट कार्ड से 5,000 रुपए की शॉपिंग करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।

बनाया ये रिकॉर्ड
बता दें कि note 4 के अब तक भारत में 10 लाख मोबाइल बिक चुके हैं। वहीं Redmi 4A को मार्च लास्ट में ही लॉन्च किया गया है जिसे शानदार रिस्पांस मिल रहा है।

Sunday, 19 February 2017

स्मार्टफोन का पैटर्न लॉक भूल जाएं तो ऐसे करें फोन अनलॉक


अगर गलती से कभी आप अपने स्मार्टफ़ोन का पैटर्न लॉक या पिन भूल जाएं तो फिर क्या करना चाहिए? ऐसा किसी के साथ हो सकता है जब कोई काफ़ी लंबे समय तक इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड या पिन को बदलता है। नए पासवर्ड या पिन को उसके बाद याद करना मुश्किल हो जाता है।

आप पासवर्ड, पिन या पैटर्न लॉक भूल जाएं तो आपके पास स्मार्टफोन को फैक्ट्री रिसेट करने का एक विकल्प होता है। फैक्ट्री रिसेट का फायदा ये होता है कि अगर आपको डेटा से ज्यादा अपने स्मार्टफोन की चिंता है, तो इसका इस्तेमाल तुरंत काम करता है।

लेकिन उससे स्मार्टफोन पर स्टोर किया पूरा डेटा बेकार हो जाएगा। लेकिन इस समस्या को सुलझाने के और भी तरीके हो सकते हैं।

पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में एंड्रायड डिवाइस मैनेजर आपके काम आएगा। स्मार्टफोन पर अगर आपने गूगल अकाउंट लॉग इन किया हुआ है तो उसकी मदद से आप अपने एंड्रायड डिवाइस को मैनेज कर सकते हैं।

स्क्रीन पर दिख रहे 'लॉक' बटन को क्लिक कीजिये, जिसके बाद आपको नया पासवर्ड देने का विकल्प दिखाई देगा। बस उसे टाइप कीजिये और फिर करीब पांच मिनट में आपका काम हो जाएगा।

अगर आप पैटर्न लॉक इस्तेमाल करते हैं तो एंड्रायड डिवाइस में 'फॉरगॉट पैटर्न' का एक विकल्प होता है। पांच बार अगर आपने गलत पैटर्न इस्तेमाल किया तो स्क्रीन पर 'ट्राई अगेन इन 30 मिनट्स' लिखा दिखाई देगा। इस समय नीचे 'फॉरगॉट पैटर्न' लिखा भी दिखाई देगा।

उसको क्लिक कीजिये और फिर आपको अपने गूगल अकाउंट के डिटेल को एंटर करना पडेगा। आपके पैटर्न लॉक के बारे में गूगल से आपको कभी भी ईमेल नहीं आएगा।

सेफ मोड में स्मार्टफोन को बूट करने से भी आप लॉक हो गए स्क्रीन का हल निकाल सकते हैं। ये तब सबसे बढिया काम करता है जब आपने स्क्रीन को लॉक करने के लिए कोई ऐप डाउनलोड किया हो।

एंड्रायड के ज्यादातर स्मार्टफोन को आप सेफ मोड में बूट कर सकते हैं। जब आप स्क्रीन पर ऑन-ऑफ करने के लिए बटन दबाएंगे तो स्क्रीन पर ये सवाल होगा कि क्या आप स्मार्टफोन को सेफ मोड में बूट करना चाहते हैं? ओके करते ही ये सेफ मोड में बूट हो जाएगा।

उसके बाद स्क्रीन को लॉक करने वाला ऐप थोडी देर के लिए डिसएबल हो जाता है। उसे एक बार अनइंस्टॉल कर दीजिये और स्मार्टफोन को फिर से ऑफ करके ऑन कर दीजिये।

Saturday, 4 February 2017

अपनाएं ये आसान टिप्स तो नहीं हैंग होगा आपका स्मार्टफोन




एंड्रायड स्मार्टफोन का हैंग होना काफी आम समस्या है। कई बार स्मार्टफोन स्लो हो जाता है, तो कई बार हैंग होने की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसी परेशानी से निपटने के लिए कई यूजर फोन को ऑन-ऑफ करते हैं। तो कई यूजर्स फोन को सर्विस सेंटर ले जाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन का बार-बार हैंग होना कभी-कभी हमारी खुद की गलती भी होती है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। आपको केवल कुछ सावधानी बरतने की जरुरत है।

इंटरनल मेमोरी से एप्स को करें मूव
स्मार्टफोन में जो भी एप्स होते हीं है उसे इंटरनल मेमोरी में ही सेव किया जाता है। अगर फोन में एप्स ज्यादा होंगे, तो फोन की प्रोसेसिंग स्लो हो जाएगी। ऐसे में आप फोन में मौजूद एप्स को एसडी कार्ड मे ट्रांसफर कर दें। इससे फोन की प्रोसेसिंग फास्ट हो जाएगी।

बेकार की एप्स को करें डिलीट
कई एप्स ऐसी भी होती हैं, जो फोन की स्टोरेज को सिर्फ बढ़ाती हैं। लेकिन इसका यूज नहीं होता। ऐसी एप्स को डिलीट कर देना चाहिए।

गैलरी को करें मैनेज
सभी के स्मार्टफोन की गैलरी फोटोज और वीडियोज से भरी होती है। ऐसे में आपके फोन का स्पेस खत्म होने लगता है और फोन की प्रोसेसिंग कम हो जाती है। ऐसे में अपने वीडियो और फोटोज को गैलरी की जगह द क्लाउड और गूगल फोटोज पर सेव कर सकते हैं। इससे फोन की स्टोरेज पर ज्यादा लोड नहीं पड़ेगा।

डिलीट कर दें Cache
कैश मेमोरी को सीपीयू मेमोरी भी कहते हैं। जब भी आप स्मार्टफोन का यूज करते हैं तब फोन की कैश मेमोरी में अनवांटेड डाटा इंस्टॉल हो जाता है। ऐसे में आपको फोन से Cache डाटा को डिलीट करना बेहतर होगा। अगर Cache डाटा को कम कर दिया जाएं, तो फोन का मेमोरी स्पेस उपलब्ध हो जाएगा। और फोन की प्रोसेसिंग फास्ट हो जाएगी।

फैक्टरी रिसेट
अगर इन सबके बाद भी आपका फोन ठीक नहीं होता है, तो आप फोन को फैक्ट्री रीसेट कर दें। फोन की इंटरनल मेमोरी को बढ़ाने का यह आखिरी रास्ता होता है, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि फैक्ट्री डाटा रिसेट के ऑप्शन पर जाने से पहले फोन के महत्वपूर्ण डाटा का बैकअप ले लें, क्योंकि इसके बाद आपके फोन का सारा डाटा डिलीट हो जाएगा।

Saturday, 3 December 2016

सावधानः 10 लाख से ज्यादा गूगल अकाउंट हैक, जानिए कैसे चेक करें (google account hacked)

एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बढ़ती प्रसिद्धि के चलते दुनिया भर में जीमेल यूजर्स की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी। लेकिन गूगल यूजर्स को अब सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 10 लाख से ज्यादा गूगल अकाउंट हैक हो चुके हैं।सिक्योरिटी फर्म चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के मुताबिक माना जा रहा है कि एक नए एंड्रॉयड मैलवेयर 'गूलीगन (gooligan)' ने गूगल के 10 लाख से ज्यादा अकाउंट्स में सेंध लगा दी है।

यह मैलवेयर एंड्रॉयड डिवाइसों को रूट कर देता है और फिर इन फोन में सुरक्षित ईमेल एड्रेस और पहचान चुरा लेता है। इससे हैकर्स को इन एंड्रॉयड डिवाइस यूजर्स के जीमेल, गूगल फोटोज, गूगल डॉक्स, गूगल प्ले, गूगल ड्राइव और जी सूट जैसे संवेदनशील डाटा को एक्सेस करने का मौका मिल जाता है।

चेक प्वाइंट में मोबाइल प्रोडक्ट के प्रमुख माइकल शौलोव ने कहा, "10 लाख (वन मिलियन) से ज्यादा गूगल अकाउंट डिटेल्स की चोरी बड़े खतरे की घंटी है और यह अगले चरण के साइबर-अटैक्स की ओर ईशारा करती  है। अब हम हैकर्स की रणनीति में बदलाव देख रहे हैं, यह अब मोबाइल डिवाइसों को निशाना बना रहे हैं ताकि उनमें मौजूद संवेदनशील जानकारी को हासिल किया जा सके।"

हालांकि गूगल द्वारा इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। रिपोर्ट बताती है कि इस मैलवेयर ने हर दिन 13,000 डिवाइसों को प्रभावित किया और गूलीगलन ने एंड्रॉयड के जेलीबीन, किटकैट और लॉलीपॉप वर्जन को निशाना बनाया। एंड्रायड डिवाइसों में इन वर्जन की हिस्सेदारी करीब 74 फीसदी है। इनमें से 40 फीसदी डिवाइसें एशियाई मुल्कों जबकि 12 फीसदी यूरोपीय देशों में हैं।

एक बार डिवाइस पर कब्जा होने के बाद यह हैकर्स फर्जी तरह से गूगल प्ले स्टोर से अनचाहे ऐप्स इंस्टॉल कर देते हैं और पीड़ित के खाते से उन्हें रेटिंग देकर मुनाफा कमाते थे।रिपोर्ट में बताया गया, "हैक की गई डिवाइसों पर रोजाना गूलीगन ने कम से कम 30 हजार ऐप्स इंस्टॉल किए या फिर जब से इसकी शुरुआत हुई इसमें 20 लाख से ज्यादा ऐप्स इंस्टॉल किए।"