Showing posts with label tech news. Show all posts
Showing posts with label tech news. Show all posts

Thursday, 18 May 2017

व्हाट्सऐप पर आए इस मैसेज को भूल कर भी ना करें क्लिक


अगर आपके किसी दोस्त ने व्हाट्सऐप पर कोई लिंक शेयर किया है जिसमें व्हाट्सऐप के नए अलग-अलग रंगों वाले वर्जन को इंस्टॉल करने की बात की गई है तो इस लिंक पर भूलकर भी क्लिक ना करें।

यह लिंक आपके कंप्यूटर, मोबाइल को बर्बाद कर सकती है। यहां तक की आपके मोबाइल में वायरस भी आ सकते हैं। लिंक कुछ इस प्रकार भेजे जा रहे हैं http://шһатѕарр.com/?colors

दरअसल रेडडिट के एक मेंबर ने व्हाट्सऐप पर शेयर हो रहे इस लिंक को लेकर दावा किया है कि यह वायरस है और इससे आपका फोन खराब हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह लिंक व्हाट्सऐप व सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल हो रही इस लिंक पर क्लिक करने पर व्हाट्सऐप का विभिन्न रंगों वाला वर्जन डाउनलोड करने का दावा किया जाता है और जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो यह आपको व्हाट्सऐप का नया वर्जन इंस्टॉल करने को कहता है। फिर नए वर्जन को इंस्टॉल करने से पहले आपको इस लिंक को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना का मैसेज मिलता है।

अगर आप ध्यान देंगे तो पाएंगे इस वेबसाइट पर अलग तरीके के फॉन्ट का इस्तेमाल किया गया है। इस लिंक को Cyrillic अलफाबेट में डिजाइन किया गया है। ये वेबसाइट कुछ шһатѕарр.com इस रूप में नजर आती है।

लिंक पर क्लिक करने पर कई बार यूजर्स को अलग-अलग http://blackwhats.site/ जैसे यूआरल पर रिडायरेक्ट किया जाता है। तो आपके लिए यही बेहतर है कि कलरफुल व्हाट्सऐप के टक्कर में ना पड़ें और इस प्रकार के लिंक पर क्लिक ना करें।

Saturday, 4 February 2017

अपनाएं ये आसान टिप्स तो नहीं हैंग होगा आपका स्मार्टफोन




एंड्रायड स्मार्टफोन का हैंग होना काफी आम समस्या है। कई बार स्मार्टफोन स्लो हो जाता है, तो कई बार हैंग होने की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसी परेशानी से निपटने के लिए कई यूजर फोन को ऑन-ऑफ करते हैं। तो कई यूजर्स फोन को सर्विस सेंटर ले जाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन का बार-बार हैंग होना कभी-कभी हमारी खुद की गलती भी होती है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। आपको केवल कुछ सावधानी बरतने की जरुरत है।

इंटरनल मेमोरी से एप्स को करें मूव
स्मार्टफोन में जो भी एप्स होते हीं है उसे इंटरनल मेमोरी में ही सेव किया जाता है। अगर फोन में एप्स ज्यादा होंगे, तो फोन की प्रोसेसिंग स्लो हो जाएगी। ऐसे में आप फोन में मौजूद एप्स को एसडी कार्ड मे ट्रांसफर कर दें। इससे फोन की प्रोसेसिंग फास्ट हो जाएगी।

बेकार की एप्स को करें डिलीट
कई एप्स ऐसी भी होती हैं, जो फोन की स्टोरेज को सिर्फ बढ़ाती हैं। लेकिन इसका यूज नहीं होता। ऐसी एप्स को डिलीट कर देना चाहिए।

गैलरी को करें मैनेज
सभी के स्मार्टफोन की गैलरी फोटोज और वीडियोज से भरी होती है। ऐसे में आपके फोन का स्पेस खत्म होने लगता है और फोन की प्रोसेसिंग कम हो जाती है। ऐसे में अपने वीडियो और फोटोज को गैलरी की जगह द क्लाउड और गूगल फोटोज पर सेव कर सकते हैं। इससे फोन की स्टोरेज पर ज्यादा लोड नहीं पड़ेगा।

डिलीट कर दें Cache
कैश मेमोरी को सीपीयू मेमोरी भी कहते हैं। जब भी आप स्मार्टफोन का यूज करते हैं तब फोन की कैश मेमोरी में अनवांटेड डाटा इंस्टॉल हो जाता है। ऐसे में आपको फोन से Cache डाटा को डिलीट करना बेहतर होगा। अगर Cache डाटा को कम कर दिया जाएं, तो फोन का मेमोरी स्पेस उपलब्ध हो जाएगा। और फोन की प्रोसेसिंग फास्ट हो जाएगी।

फैक्टरी रिसेट
अगर इन सबके बाद भी आपका फोन ठीक नहीं होता है, तो आप फोन को फैक्ट्री रीसेट कर दें। फोन की इंटरनल मेमोरी को बढ़ाने का यह आखिरी रास्ता होता है, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि फैक्ट्री डाटा रिसेट के ऑप्शन पर जाने से पहले फोन के महत्वपूर्ण डाटा का बैकअप ले लें, क्योंकि इसके बाद आपके फोन का सारा डाटा डिलीट हो जाएगा।

Monday, 23 January 2017

खतरनाक और वल्गर हैं ये 6 Adult Apps, बच्चों को रखना चाहिए इनसे दूर


गैजेट डेस्क। स्मार्टफोन पर बढ़ती डिपेंडेंसी के कारण अब 10 साल के बच्चे के हाथ में भी पेरेंट्स स्मार्टफोन पकड़ा देते हैं। भले ही वे बच्चे की सुरक्षा या उससे कनेक्ट रहने के लिए ऐसा करते हों, लेकिन उन्हें ये पता नहीं होता कि बच्चा फोन को किस तरह से इस्तेमाल कर रहा है। मार्केट में कई ऐसे ऐप्स हैं जो एडल्ट्स के लिए हैं, बच्चों को इन्हें नहीं यूज करना चाहिए। ऐसे हजारों ऐप्स हैं, इसके पहले भी हम  आपको पहले 10 ऐप्स के बारे में बता चुके हैं इसी कड़ी में आज हम आपको और खतरनाक और कॉमन ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि यूजर्स में बड़ी संख्या में बच्चे और टीनेजर्स भी शामिल हैं।

ये 6 ऐप्स हैं बच्चों के लिए खतरनाक...


क्या करता है - ये ऐप कुछ साल पहले एक वेबसाइट की तरह स्टार्ट हुआ था और अब ये ऐप में भी आ गया है। इस ऐप में आपके आस-पास के एरिया में मौजूद सबसे हॉट लोगों के बारे में बताया जाता है और उनके साथ डेटिंग फिक्स की जाती है।


क्यों है खतरनाक- हालांकि, इस ऐप में 17 साल से कम के लोग चैटिंग नहीं कर सकते, लेकिन कोई एज वेरिफिकेशन सिस्टम नहीं दिया गया है। कोई भी आसानी से अपनी एज गलत बता सकता है।


2. Pocket Girlfriend app
क्या करता है- ये ऐप एक एडल्ट वीडियो गेमिंग ऐप है जिसमें स्क्रीन पर पूरे कपड़े पहने हुए लड़की को अनड्रेस करना होता है।


क्यों है खतरनाक- ये पूरी तरह से एडल्ट ऐप है। इसे गूगल प्ले पर बैन कर दिया गया है, लेकिन ये ऐप थर्ड पार्टी स्टोर पर उपलब्ध है।


3. Badoo
क्या करता है - ये एडल्ट ओनली ऑनलाइन डेटिंग ऐप आपकी लोकेशन और फोटोज के हिसाब से उसी एरिया में मौजूद हजारों यूजर्स की लिस्ट सामने रख देगा जिन्हें डेटिंग करनी है।


क्यों है खतरनाक- ये ऐप खास तौर पर एडल्ट्स के लिए है। लोग यहां सेक्शुअल इमेज भेजते हैं और एक दूसरे से चैटिंग करते हैं।


4. Skout
क्या करता है ये ऐप- ये ऐप टीनएजर्स और एडल्ट्स के फ्लर्ट करने के लिए बनाया गया है। लोगों को आस-पास के एरिया में वैलिड डेट होती है तो आपके पास नोटिफिकेशन आता है और इसके बाद प्वाइंट्स देकर उस इंसान की डिटेल्स लेनी होती है।


क्यों है खतरनाक- इस ऐप में भी एज वेरिफिकेशन नहीं है। बच्चे भी इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।


5. MeetMe
क्या करता है ये ऐप- बाकी सोशल डेटिंग ऐप की तरह ही ये ऐप भी आपके लिए डेटिंग पार्टनर ढूंढता है।

क्यों है खतरनाक- इस ऐप की मदद से बच्चे भी डेटिंग कर सकते हैं।


6. Nude It app

क्या करता है ये ऐप- 
ये एक फन ऐप है जो थर्ड पार्ट स्टोर्स में उपलब्ध है। ये ऐप कहता है कि इससे आप अपने दोस्तों को न्यूड देख सकते हैं, लेकिन असल में इस ऐप का इस्तेमाल सिर्फ जोक के लिए किया जाता है।





क्यों है खतरनाक- 

इस ऐप का इस्तेमाल करते ही बच्चे साइबर बुलिंग का शिकार हो सकते हैं।

Friday, 20 January 2017

खुशखबरीः जियो यूजर्स 31 मार्च के बाद भी उठा सकते हैं फ्री सर्विस का फायदा! जानिए कैसे?

नई दिल्ली। रिलायंस जियो का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। सूत्रों से हवाले से खबरें आ रही है कि कंपनी 31 मार्च 2017 के बाद भी अपनी फ्री सेवाओं को जारी रख सकती है। हालांकि कंपनी कुछ पैसा लेना शुरू करेगी, इसके उपभोक्ताओं में थोड़ी कमी आ सकती है।

बता दें कि टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो साढ़े सात करोड़ यूजर्स को अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल कर चुकी है। कयास लगाया जा रहा है कि रिलायंस जियो मार्च 2017 तक 10 करोड़ यूजर्स को अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल कर लेगी।
4जी फोन
जल्दी ही कंपनी 4जी फीचर वाले फोन भी लॉन्च कर सकती है। जिनकी बाजार में कीमत 1500 रुपए से भी कम होगी। सस्ते स्मार्ट फोन के चलते भी बड़ी संख्या में ग्राहक जियो से जुड़ेंगे।

कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है कि जियो से एयरटेल के नेटवर्क पर की जाने वाली हर 1000 कॉल्स में से 175 कॉल ड्रॉप होती हैं। नियमों के मुताबिक, 1000 कॉल्स में से 5 से ज्यादा कॉल ड्रॉप नहीं होनी चाहिए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जब तक कंपनी की सेवाएं तकनीकी रूप से दुरुस्त नहीं हो जाती, कंपनी अपनी फ्री सर्विस जारी रखेगी।

पहले फ्री कॉलिंग और फ्री अनलिमिटेड मोबाइल डाटा का जियो का ऑफर दिसंबर के अंत तक था लेकिन बाद में यह बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया। 31 दिसंबर को वेलकम ऑफर खत्म हो जाने के बाद रिलायंस जियो के ग्राहक हैपी न्यू ईयर ऑफर का फायदा उठा रहे है। इस ऑफर के तहत यूज़र हर दिन तेज स्पीड में 1जीबी डेटा इस्तेमाल मुफ्त में कर रहे है।

Monday, 9 January 2017

Jio ने अपडेट की Myjio App, अब मिलेंगे ये नए फीचर्स

गैजेट डेस्क।रिलायंस जियो ने 5 महीने पहले हमारे बीच एंट्री ली थी। तबसे यह अब तक कंपनी का दावा 50 मिलियन यूजर बना लेने का है। जियो की फ्री सर्विसेस के साथ ही यूजर उसकी ऐप्स को बेहद पंसद कर रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यूजर 15 हजार रुपए की फ्री ऐप्स यूज कर रहे हैं।

जान सकेंगे सिम मिलने का टाइम
इसके साथ ही अब आप इस ऐप से 4G सिम कार्ड आपको कब मिलेगा और आपके घर पर कब डिलिवर होगा इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।

नया बैलेंस टैब
अब होमस्क्रीन पर नया बैलेंस टैब आ गया है। जो आपको पूरे दिन में आपने कितना डाटा यूज किया और यह रिन्यू कब तक होगा इसका पता चल जाएगा।

My Airtel app की तरह ही है Myjio app
jio की myjio app My Airtel App की तरह ही है। जियो सिम लेने के लिए आपके पास यह ऐप होना बहुत जरूरी है। इसपर बारकोड जनरेट करने के बाद ही आपको जियो सिम मिलती है।


Monday, 2 January 2017

अब कुछ सेकेंड में ऐसे डाउनलोड कर सेकेंगे अपनी पसंदीदा फिल्में


नई दिल्ली। आपको बता दें कि मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को साल 2017 में हाई स्पीड 5जी नेटवर्क की सौगात मिल सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि ये बिलकुल सच बात है।

मिंट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश और दुनिय की मोबाइल और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियां 5जी नेटवर्क का परीक्षण कर रही हैं और जल्द ही यह भारत में भी आ सकता है। खबर के मुताबिक, नए साल में सरकार देश में 5जी नेटवर्क शुरू करने पर विचार कर रही है। साथ ही दूरसंचार नियामक ट्राई देश में 5जी नेटवर्क के लिए जरूरी मापदंड और नियामकीय संरचना पर विचार-विमर्श संबंधी दस्तावेज जल्द जारी करेगा।

आपको बता दें कि इसके बाद 5जी के जरिए यूजर भारी डाटा फाइल के साथ हाई क्वालिटी डिजिटल फिल्म बिना किसी बाधा के बस कुछ सेकेंड आसानी से डाउनलोड कर लेंगे। इसके अलावा वो 3 डी फिल्में, गेम्स, अल्ट्रा एचडी कंटेंट और रिमोट मेडिकल जैसी सेवाओं का पूरा फायदा उठा सकेंगे।

गौरतलब हो कि 5जी तकनीक अगली पीढ़ी का इंटरनेट नेटवर्क तकनीक है। जो 4 जी के मुकाबले में 100 गुना अधिक स्पीड देने वाला होगा। जिसके बाद आपके इंटरनेट की स्पीड काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।