Showing posts with label Petrol. Show all posts
Showing posts with label Petrol. Show all posts

Wednesday, 1 February 2017

रतन टाटा की यह कार चलेगी एक लीटर में 100 किमी


टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा के कहने पर एक खास कार तैयार की गई है। टाटा मेगापिक्सल के रूप में सामने आने वाली इस कार में बेहद एडवांस फीचर्स शामिल होंगे। यह कार 1 लीटर पेट्रोल में 100 किमी का माइलेज देगी।

वहीं एक बार कार की टंकी भरवाने पर यह कार 900 किलोमीटर तक चलाई जा सकेगी। इस कार को 2017 में लॉन्च किया जायेगा।टाटा मोटर्स कई सालों से फ्यूल की कम खपत करने वाली कारों पर काम कर रही है।

टाटा मोटर्स अगले साल कई मॉडल्स को लॉन्च करेगी जिसमें टाटा मेगापिक्सल भी शामिल है। इस खास कार का कॉन्सेप्ट लगभग तैयार हो चुका है। रतन टाटा ने इस कार को 82वें जिनेवा मोटर शो के दौरान पेश किया था।

रतन टाटा चाहते थे कि नेनो के बाद ऐसी कार बनाई जाये जो भारतीय सड़कों पर कम पेट्रोल में ज़्यादा चल सके। कंपनी ने इस कार को मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चार सीटों वाली इस कार को ईको फ्रेंडली बनाया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 5 से 6 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

टाटा मेगापिक्सल में एक लिथियम आयन फॉस्फेट बैटरी और चलती कार में रिचार्ज के लिये पेट्रोल इंजन जेनरेटर लगा है। इस कार में 325cc सिंगल सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया है। इस कार में प्रति किलोमीटर महज 22 ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन होगा।

Monday, 26 December 2016

पेट्रोल पंप पर ऐसे कटती है आपकी जेब, इन 8 बातों का जरूर रखें ध्‍यान

नई दिल्‍ली। पेट्रोल पंपों को लेकर आमतौर पर यह शिकायतें आती हैं कि पेट्रोल या डीजल पूरी माप के अनुसार नहीं मिलता है या उसमें मिलावट रहती है। पेट्रोल-डीजल भरवाने में कभी न कभी हममे से ज्‍यादातर लोग इस तरह की धोखाधाड़ी के शिकार हुए होंगे। कई बार जानते हुए भी हम इसे यह कहते हुए इग्‍नोर कर देते हैं कि थोड़ा-बहुत इधर-उधर तो हर जगह है। लेकिन एक जागरूक ग्राहक के लिए यह रवैया उचित नहीं है।

हम आपको कुछ उन वजहों के बारे में बताते हैं, जिसके चलते कई बार आपको पेट्रोल पंप पर चपत लग जाती है। आइए ऐसी 8 सावधानियों के बारे में जानते हैं, जिनसे पेट्रोल पंप पर धोखे से बचा जा सकता है.

1. डिजिटल मीटर वाले पेट्रोल पंप से भरवाएं तेल: पेट्रोल हमेशा डिजिटल मीटर वाले पंप पर ही भरवाएं। पुरानी पेट्रोल पंप मशीनों पर कम पेट्रोल भरे जाने की आशंका ज्‍यादा रहती है और आप इसे पकड़ भी नहीं सकते हैं। यही कारण है कि देश में लगातार पुरानी पेट्रोल पंप मशीनें को हटाया जा रहा है और डिजिटल मीटर वाले पंप लगाए जा रहे हैं।

2. मीटर बार-बार रुक जाए तो सावधान: कई बार आपने देखा होगा कि पेट्रोल भरने के समय मीटर बार-बार रुक जाता है। हालांकि धीरे-धीरे करके इसी तरह आपको पेट्रोल दे दिया जाता है। जानकारों के मुताबिक,  मीटर बार-बार रुकने से आपको पेट्रोल का नुकसान होता है। इसलिए अगर किसी पेट्रोल पंप पर ऐसी मशीन है तो इस मशीन पर पेट्रोल भरवाने से बचें।

3. मीटर को देखते रहें: अधिकांश लोग जब अपनी कार में पेट्रोल/डीजल भरवाते हैं तो गाड़ी से नीचे नहीं उतरते हैं। इसका फायदा पेट्रोलपम्पकर्मी उठाते हैं। पेट्रोल भरवाते समय कार से उतरें और मीटर के पास खड़े हों और सेल्समैन की सारी गतिविधियों को देखें। इससे आपके साथ धोखाधड़ी होने के मौके बेहद कम हो जाते हैं।

4. मीटर में जीरो जरूर देखें: पेट्रोल पंप ऐसा हो सकता है आपको बातों में लगाकर पेट्रोल पंपकर्मी  जीरो तो दिखाए, लेकिन मीटर में आपके द्वारा मांगा गया पेट्रोल का मूल्य नहीं सेट करे। आजकल सभी पेट्रोल पंप पर डिजिटल मीटर होते हैं। इनमें आपकी ओर से मांगा गया पेट्रोल फीगर और मूल्य पहले ही भरा  जाता है। इससे पेट्रोलपम्प कर्मी की मनमानी और चीटिंग करने की गुजांइश बेहद कम हो जाती है।

5. रीडिंग स्टार्ट का फीगर जरूर देखें: पेट्रोल पंप मशीन में जीरो फिगर तो आपने देख लिया,  लेकिन रीडिंग स्टार्ट किस फीगर से हुई।  सीधे 10, 15 या 20 से। मीटर की रीडिंग कम से कम 3 से स्टार्ट  हो। अगर 3 से ज्यादा अंक पर जंप हुआ तो समझो आपका नुकसान भी उतना ही होगा।

6. तेज चल रहा हो मीटर की स्‍पीड: आपने पेट्रोल आर्डर किया और मीटर बेहद तेज चल रहा है, तो समझिए कुछ गड़बड़ है। पेट्रोलपंपकर्मी को मीटर की स्पीड नार्मल करने को कहें। हो सकता है तेज मीटर चलने से आपकी जेब कट रही हो।

7. सूनसान पेट्रोल पंपों पर जाने से बचें: हमेशा पेट्रोल ऐसे पंप से भरवाएं जहां हमेशा चहल-पहल रहती हो और कुछ लोग पेट्रोल भरवाने के लिए मौजूद हों। हमें सूनसान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते हैं,  तो आपको पेट्रोल कम मिल सकता है। दरअसल ऐसे पंप की मशीन से पेट्रोल ले रहे हैं तो, नोजॅल में पेट्रोल आने से पहले वाली हवा आपकी गाड़ी की टंकी में भर जाएगी और आपको कुछ प्वाइंट्स का नुकसान हो जाए।

8. रिजर्व से पहले भरवाएं पेट्रोल: बहुत कम लोगों को पता है कि खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है। इसका कारण है कि जितना खाली आपका टैंक होगा,  उतनी ही हवा टैंक में मौजूद रहेगी। ऐसे में आप पेट्रोल भरवाते हैं,  तो हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी। इसलिए कम से कम टैंक के रिजर्व तक आने का इंतजार नहीं करें। आधा टैंक हमेशा भरा रखें।

Wednesday, 14 December 2016

खत्म हुआ सस्ते पेट्रोल-डीजल का दौर, 2017 के पहले 6 महीने में 80 रुपए तक पहुंच सकते हैं पेट्रोल के भाव

नई दिल्ली। क्रूड ऑयल उत्पादक देशों के संगठन OPEC ने अगले महीने से उत्पादन घटाने का फैसला किया है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दाम 5 दिन में 18 फीसदी तक उछल गए हैं। इसीलिए माना जा रहा है कि भारत समेत दुनियाभर के बड़े क्रूड इंपोर्ट करने वाले देशों में सस्ते पेट्रोल और डीजल का दौर अब खत्म हो गया है। लिहाजा 2017 के पहले छह महीने में घरेलू बाजार में पेट्रोल के दाम 80 रुपए तक पहुंच सकते है। खत्म हुआ सस्ते पेट्रोल और डीजल का दौर
एनर्जी एक्सपर्ट नरेन्द्र तनेजा ने एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि
साल 2017 भारत के लिए महंगे पेट्रोल और डीजल का साल होगा। क्योंकि ओपेक और नॉन ओपेक देशों ने क्रूड कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। लिहाजा आने वाले दिनों में क्रूड उत्पादक देश और प्रोडक्शन कट कर सकते हैं। इसीलिए अगले साल क्रूड की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर भी पहुंच सकती हैं।
ओपेक और नॉन ओपेक देश कीमतों में चाहते हैं तेजी
  • नरेन्द्र तनेजा आगे कहते हैं कि पिछले 2 साल से रूस, साऊदी अरब और अन्य क्रूड उत्पादक देश लगातार अपना प्रोडक्शन बढ़ा रहे थे। इसीलिए कीमतों में गिरावट आई थी। लेकिन इन देशों ने अब आपस में समझौता कर लिया है।
  • ये सभी देश क्रूड के जरिये ज्यादा से ज्यादा कमाई कर अपनी इकोनॉमी को अन्य चीजों पर शिफ्ट करना चाहते हैं ताकि उनकी क्रूड पर निर्भरता कम हो सके।
अगले 3 महीने में 5-8 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम
  • रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि जनवरी-मार्च तिमाही में पेट्रोल और डीजल के दाम 5 से 8 फीसदी तक बढ़ सकते हैं।
  • आपको बता दें कि 1 दिसंबर को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे की बढ़ोतरी और डीजल में 12 पैसे की कटौती की थी।
  • दिल्ली में फिलहाल (15 दिसंबर 2016) पेट्रोल 66.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 54.57 रुपए प्रति लीटर हैं।
मुंबई में पेट्रोल के दाम हो जाएंगे 80 रुपए!
  • क्रिसिल ने कहा है ओपेक के फैसले की वजह से मार्च, 2017 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 50-55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच जाएगी।
  • हालांकि अगर क्रूड 60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा, तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 80 रुपए और डीजल की कीमत 68 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।
OMCs करती हैं एडवांस बुकिंग
  • रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन ऑयल जैसी सरकारी कंपनियां 30-40 दिन एडवांस में क्रूड की बुकिंग करती हैं।
  • इसलिए दिसंबर में दाम बढ़ने का इन पर असर नहीं होगा। लेकिन जनवरी-मार्च में उन्हें ज्यादा कीमत पर क्रूड खरीदना पड़ेगा।
इसलिए लिया क्रूड उत्पादन में कटौती का फैसला
  • नरेन्द्र तनेजा के मुताबिक क्रूड के दाम करीब दो साल से नीचे चल रहे थे। इससे इनका उत्पादन करने वाले देशों की कमाई घट गई है।
  • इसलिए बीते बुधवार को ओपेक देशों ने क्रूड उत्पादन 12 लाख बैरल घटाने का फैसला किया। इससे दाम बढ़ेंगे।
  • ग्लोबल स्तर पर अभी 14 से 17 लाख बैरल रोजाना की ओवर सप्लाई है। उत्पादन में कटौती से मांग और आपूर्ति में संतुलन बनेगा।

अमेरिकी की ओर से मिल सकती है राहत
  • नरेन्द्र तनेजा बताते हैं कि राहत की बात यह है कि कच्चे तेल का भाव 50 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाते ही अमेरिका के ढेरों शेल तेल उत्पादकों के लिए एक बार फिर यह बिजनेस फायदेमंद हो जाएगा।
  • ऐसे में वहां उत्पादन बढ़ेगा। नतीजतन अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों पर लगाम लगेगी।