Showing posts with label akshay kumar. Show all posts
Showing posts with label akshay kumar. Show all posts

Friday, 17 March 2017

अक्षय कुमार के इस बड़े कदम की हर जगह हो रही है तारीफ़


नई दिल्ली : 11 मार्च 2017 को छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएएफ के 12 जवान शहीद हो गए थे. इन शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसका हर ओर तारीफ हो रही है

दरअसल, अक्षय ने शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को 9-9 लाख रुपए की आर्थिक मदद की है. अक्षय ने प्रत्येक परिवार को 9 लाख रुपए दिए हैं. यानि अक्षय ने शहीद के परिवारों की कुल मिलाकर 1.8 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद की है

शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवार को आर्थिक मदद देने पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अक्षय कुमार की तारीफ की है. अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद अक्षय ने गृह मंत्रालय से संपर्क किया था.

उन्होंने शहीद के परिवार का बैंक अकाउंट नंबर मांगा था ताकि उनतक यह राशि पहुंचाई जाए. उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने उनकी अपील स्वीकार करते हुए सीआरपीएफ को शहीद के परिवार वालों का बैंक अकाउंट नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे

राजनाथ सिंह ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, 'आपकी उदारता सराहनीय है. यह अन्य देशवासियों को भी शहीदों के परिवार की मदद के लिए प्रेरित करेगा'

गृह मंत्री ने एक और ट्वीट में लिखा, ' मैं सुकमा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवार वालों को यह राशि दान करने के लिए अक्षय कुमार का आभार जताता हूं

शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने भी अक्षय की तारीफ की है
अक्षय कुमार ने गुरुवार को सभी परिवारों के अकाउंट में 9 लाख रुपए भेज दिए हैं. सीआरपीएफ ने बयान जारी कर कहा, 'अक्षय कुमार ने देश और विशेषकर सीआरपीएफ के प्रति राष्ट्रभक्ति और समर्पण दिखाया है'

गौरतलब है कि सुकमा में 11 मार्च को नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें 12 जवान शहीद हो गए थे. नक्सली जवानों के हथियार लेकर भी भाग गए थे

Thursday, 23 February 2017

देशभक्त अभिनेता अक्षय कुमार मुसीबत में है, जानते हैं क्यों!


बॉलीवुड फिल्म जॉली एलएलबी-2 में मानहानि मुकदमे का सामना कर रहे अक्षय कुमार को समन नहीं मिल पाए। अदालत ने अक्षय का पूरा नाम व पता बताने का निर्देश दिया है।

वहीं, अदालत ने फिल्म के प्रोडयूसर्स फॉक्स स्टार स्टूडियो व अन्य को पेशी से छूट प्रदान कर दी।

इन सभी के खिलाफ प्रख्यात बाटा कंपनी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संदीप गुप्ता के समक्ष प्रोडयूसर्स कंपनी, अन्नू कपूर, लेखक सुभाष कपूर और कंपनी के कुछ शीर्ष अधिकारियों की ओर से पेश अधिवक्ता ने बताया कि सभी अपने पहले से तय कार्यक्रम में व्यस्त है। ऐेसे में वे नहीं आ पाए। अत: उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट प्रदान की जाए।

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि अक्षय कुमार को समन तामील नहीं हो पाए। ऐसे में वे नहीं आ पाए। अदालत ने मामले की सुनवाई अप्रैल माह तय करते हुए अक्षय कुमार को अपना नाम व पता बताने का निर्देश दिया है ताकि नए सिरे से समन भेजे जा सके।

कंपनी ने हाईकोर्ट में समन को चुनौती दी थी, मगर अदालत ने समन पर रोक लगाने से इनकार करते हुए सुनवाई 30 मार्च तय की थी। निचली अदालत ने आठ फरवरी को फॉक्स स्टार के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार, अन्नू कपूर, लेखक सुभाष कपूर और कंपनी के कुछ शीर्ष अधिकारियों को समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया था।

बाटा ने शिकायत की है कि इस मोशन फिल्म के ट्रेलर में बाटा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गयी है। बाटा ब्रांड की गलत छवि पेश की गयी है और संवाद में यह संदेश देने की कोशिश की गयी है कि बाटा केवल समाज के निचले तबके के लिए है और यदि कोई बाटा जूते-चप्पल पहनता है तो वह अपमानित महसूस करता है।

Sunday, 12 February 2017

अक्षय कुमार के लिए बुरी खबर...


अक्षय कुमार की मूवी ‘जॉली एलएलबी 2’ इस शुक्रवार को भारत में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन करोड़ों का कारोबार किया है। लेकिन बुरी खबर ये है कि पाकिस्तान में ये फिल्म बैन हो गई है। दरअसल, फिल्म में कश्मीर मुद्दे को लेकर कुछ आपत्तिजनक सीन हैं जिन्हें हटाने की मांग की गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म से ये सीन नहीं हटाए गए इसलिए इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। अक्षय फिल्म में एक वकील के रोल में हैं जो अपने पेशे को लेकर गंभीर नहीं हैं। लेकिन एक बेकसूर इंसान की जिन्दगी उनके लिए सबक बन जाती हैं, जिसे मरने के बाद कश्मीरी मिलिटेंट कहा जाता है।
इस फिल्म में दिखाए गए कुछ सीन्स को पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने आपतिजनक बताया है। बता दें कि पिछले दिनों शाहरुख खान ‌की फिल्‍म 'रईस' को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।
फिल्म को मुस्लिम विरोधी दिखाए जाने के कारण बैन का सामना करना पड़ा थ्‍ाा। पाकिस्तान के एक थिएटर मालिक का कहना है ‌क‌ि भारत की फिल्में पाकिस्तान में बैन होना बहुत ही घाटे का सौदा है।

Sunday, 15 January 2017

देशभक्त अभिनेता अक्षय कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़ जानें किसकी हुई मौत !!

एक बेहद दुःख भारी ख़बर आ रही है। बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार के लिए इस नए साल की शुरुआत बहुत सारे दुखों के साथ हुई है। पहले उन्होंने अपने क़रीबी ओम पुरी को खो दिया था तो अब एक ज़बरदस्त फैन की दुखद मौत से अक्षय बेहद दुखी हैं। वैसे तो इस देशभक्त अभिनेता के करोड़ों फैन हैं, लेकिन यह फैन नहीं अक्षय के दिल का टुकड़ा था।

तभी तो जैसे ही 15 साल के मासूम मुदित भाटिया की मौत की खबर अक्षय कुमार को मिली, वो अपने आंसू नहीं रोक सके और बिलख बिलख कर बच्चों की तरह रो पड़े। वैसे भी बहुत हंसमुख थे मुदित भाटिया। उनकी बातों में एक खास तरह का हुनर था कि वो पलभर में किसी को भी हंसा देते थे।

आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि मुदित को ख़ुद भी पता था कि उनकी जिंदगी बस कुछ ही महीनों या दिनों की मेहमान है । लेकिन उन्हें कभी भी मौत से डर नहीं लगा और वे सदा हँसते रहते थे बल्कि जिंदगी को बड़ी ही जिंदादिली के साथ जिया । यही तो बात थी मुदित की कि अक्षय कुमार भी उनके दीवाने बन गए थे। बता दें कि अक्षय जब भी किसी भी काम से जयपुर आते थे, वो मुदित से मिलना नहीं भूलते थे और मुदित को भी तो अक्षय कुमार का साथ बहुत ज़्यादा अच्छा लगता था ।

ग़ौरतलब है कि मासूम और हँसमुख मुदित को मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी की बीमारी से ग्रसित थे। यहाँ ये जान लेना बेहद ज़रूरी है कि मेडिकल साइंस के अनुसार, यदि किसी को भी बचपन से ही यह बीमारी हो जाए, तो उसकी उम्र ज़्यादा से ज़्यादा 18 साल ही हो सकती है। इस बीमारी से व्यक्ति की मसल एक-एक कर खत्म होती जाती हैं। पिछले दिनों वो इसी बीमारी से जूझते हुए हॉस्पिटलाइज्ड हुए थे।

अक्षय की ऐसे हुई थी अपने इस ज़बरदस्त फैन से मुलाकात
ये क़िस्सा भी भावना से भरा हुआ प्रेम का क़िस्सा है। दरसल मुदित ने जब अक्षय की फिल्म जम्बो देखी, तो उन्होंने अपनी मां से कहा कि वह स्टार अक्षय कुमार से मिलना चाहता है। उसकी यह इच्छा सुनकर उसकी मां बेहद आश्चर्य में पड़ गई।

लेकिन जब उन्हें किसी ने मेक अ विश फाउंडेशन के जरिए इस इच्छा को पूरी करने के बारे में बताया, तो उन्होंने मुदित की यह ख्वाहिश अक्षय की एक बेहतरीन फ़िल्म वेलकम के सेट पर पूरी करा दी थी। इस मुलाकात के बाद अक्षय और मुदित के बीच ऐसी बॉन्डिंग हो गई कि अक्षय जब भी किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर आते, मुदित से मिले बिना नहीं रहते थे ।

आखिरी बार अक्षय ने फोन पर मुदित से बात की थी, तो कहा था- मैं जॉली एलएलबी 2 के प्रमोशन के लिए जयपुर आ रहा हूं। हम मिलेंगे ढेर सारी बातें करेंगे खूब एंजॉय करेंगे। लेकिन अब अक्षय और मुदित की मुलाकात कभी नहीं हो सकती। बेशक, अक्षय जयपुर आएंगे, लेकिन यहां वो किसी को मिस करेंगे, बहुत ज्यादा मिस करेंगे। बता दें कि अक्षय कुमार ने मुदित की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी मां को फोन किया और सांत्वना दी। अक्षय ने मुदित की मां से कहा- मुदित जैसा मेरे लिए कोई नहींं उस बच्चे से मैंने बहुत कुछ सीखा। उसकी सीख मेरे साथ हमेशा रहेंगी उसकी यादें मेरे जेहन में हमेशा बनी रहेंगी।