Showing posts with label film. Show all posts
Showing posts with label film. Show all posts

Thursday, 6 April 2017

तो ये है अक्षय और ट्विंकल के बीच लड़ाई की बड़ी वजह !


अक्षय कुमार के बारे में सभी जानते हैं कि वह जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही अच्छे पति और पापा भी हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी पत्नी ट्विंकल को बेशुमार प्यार करने वाले अक्षय को ट्विंकल की एक आदत कतई रास नहीं आती।

वही आदत है जिसके कारण अक्सर उनके घर में कलेश होता रहता है और वह है ट्विंकल का बड़बोलापन जो अक्की को कतई पसंद नहीं है। ट्विंकल का बड़बोलापन जिससे अक्की परेशां है।

खुद एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने कहा कि अक्षय बहुत ही शांत और सोच समझकर बोलने वाले इंसान हैं।

वह गुस्से में भी आपा नहीं खोते और बहुत सोझ समझकर बात करते हैं जबकि मैं उनका उल्टा करती हूं जिस पर अक्षय नाराज हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि जब भी वह किसी के बारे में कोई बयान देती हैं तो अक्षय उनसे गुस्सा हो जाते हैं और उसके बाद उन दोनों की खूब बहस होती है।

अक्की हमेशा उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं किसी के बारे में बोलकर कुछ नहीं होगा। वह कभी भी विवादों में नहीं पड़ते और कोशिश करते हैं कि उनका परिवार भी विवादों से दूर रहे, लेकिन मैं तो अपनी आदत से मजबूर हूं।

ट्विंकल ने बताया कि जब भी कोई मुझसे कुछ पूछता है तो मैं उससे वही बोलती हूं जो मेरे दिल में होता है फिर चाहे उसके लिए लड़ाई हो या फिर वार। मैं साफ-साफ बोलना पसंद करती हूं और मेरी तरह मेरी बेटी भी साफ-साफ अपने मन की बात करती है।

जबकि मेरा बेटा आरव हूबहू अपने पापा की कॉपी है। वह भी उनकी तरह शांत और सोझ समझकर बात करने वाला है। वह अक्सर मुझे समझाता है कि मैं बोलने से पहले सोचूं और फिर बोला करूं, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता।

मुझे लगता है कि अपने मन की बात करने से मन हल्का हो जाता है। कभी-कभार तो हमारा घर दो गुट में बंट जाता है जिसमें एक तरफ मैं और नितारा होते हैं और दूसरी तरफ अक्षय और आरव।

Tuesday, 14 March 2017

करन जौहर की “वसीयत” में शाहरुख़ खान के बच्चे !




करन जौहर की वसीयत में शाहरुख़ खान के बच्चे ! ये जानकार कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना !

अभी हाल ही में सरोगेसी से दो जुड़वाँ बच्चों के पिता बने करन जौहर एक बार फिर खबरों में है।

वैसे तो करन जौहर कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते है कि आये दिन उनके बारे में मीडिया में ख़बरें देखने सुनने को मिल जाती है। लेकिन इस बार वे अपनी वसीयत को लेकर चर्चा में है।

दरअसल फिल्म मेकर करन जौहर ने अपनी एक वसीयत तैयार की है। करन जौहर की वसीयत में कई चौकाने वाली बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि करन जौहर की वसीयत के अनुसार उनकी सारी संपत्ति उनके दोनों बच्चो के अलावा शाहरुख़ खान के बच्चो में बराबर बांटी जायेगी।

बताया जा रहा है कि मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार करन और शाहरुख़ बेहद करीबी दोस्त है और शाहरुख़-गौरी के बच्चों सुहाना, आर्यन और अबराम को वे अपने बच्चों की तरह ही मानते है। अक्सर वो कहते भी रहे है कि आर्यन उनका बेटा ही है. इसी आधार पर कहा जा रहा है शाहरुख़ खान के बच्चों को भी करन जौहर ने अपनी वसीयत में हक़दार बनाया है।

इस खबर की मानें तो करन ने कहा है कि आर्यन और सुहाना उनकी वसीयत के दो गोल्डन मेम्बर्स की तरह है। हालांकि इनके बाद करन की जिंदगी में ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ के स्टार आलिया, वरुण और सिद्धार्थ को भी वे अपने बच्चो की तरह ही मानते है। और उनकी सफलता पर एक पेरेंट की तरह खुशी जाहिर करते है।

अब आगे जाकर देखते है कि करन जौहर की वसीयत का क्या होता है।

क्या करन सच में अपनी वसीयत का आधा हिस्सा शाहरुख़ के बच्चो को देंगे?

क्या शाहरुख़ खान की संपत्ति में भी करन के हाल ही में हुए बच्चों का हिस्सा बनता है?

फिलहाल इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन अगर भविष्य में ऐसा होता है तो करन बॉलीवुड के बड़े दिल वाले व्यक्ति बन जायेंगे।

Thursday, 9 March 2017

करण जौहर के बेडरूम में मिली इस बॉलीवुड स्‍टार की पत्‍नी, तस्‍वीरें हुई वायरल


करण जौहर एक सक्सेसफुल पर्सन में से एक हैं इनका नाम बॉलीवुड के खास जाने माने लोगों में लिया जाता है। कहा जाता है कि हर इंसान के सक्‍सेस के पीछे किसी औरत का हाथ होता है तो आपको बता दें कि इनके पीछे भी किसी औरत का ही हाथ है।

लेकिन आप सोच रहे होंगे कौन हैं वो मोहतरमा। तो हम आपको बता दें कि हम उनकी मां की नहीं बल्कि किसी और की बात कर रहे हैं।

ये एक सुपरस्टार की बीवी हैं जो करण जौहर के घर में रहती हैं और करण को सपोर्ट करती है और ये हैं शाहरुख खान की बीवी गौरी खान। क्यूं चौंक गए ना ?

दरअसल करण अपने बेडरूम में गौरी की फोटो रखते हैं। हाल ही में करण जौहर ने गौरी और शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कहा कि गौरी और शाहरुख उनके परिवार का अहम हिस्सा हैं।

खासकर गौरी से उन्हें बेहद लगाव है। वो जिस तरह से पूरे परिवार और अपने काम को बैलेंस करती हैं वो काबिले तारीफ हैं।

करण ने ये भी बताया कि वो अपने बेडरूम में माता-पिता के अलावा शाहरुख और गौरी की एक फोटो भी रखते हैं जो हमेशा ही उनकी फोटो को निहारते रहते हैं क्यूंकि इससे उन्हें ताकत मिलती है।

Sunday, 5 March 2017

लीक हुई बाहुबली 2 की स्‍टोरी, जानें कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा, यहां पढ़ें पूरी स्‍टोरी




फिल्म बाहुबली अब तक 500 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है, और जिस तरह से लोगो में फिल्म का क्रेज बना हुआ है उससे यही लगता है की फिल्म जल्द ही 600 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
साल 2017 के शुरुवात में फिल्म का दूसरा पार्ट भी आ जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट देखने के बाद लोग ये सोच सोच कर हैरान हुए जा रहें है की आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।

खबरों के अनुसार फिल्म के पार्ट 2 रिलीज़ के लिए अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन फिल्म की पूरी कहानी लीक हो गई है। व्हाट्सअप पर फिल्म बाहुबली 2 की कहानी शेयर की जा रही है। अब ये कहानी सही है या गलत अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैं।

कटप्पा महिष्मति सिंघासन का ग़ुलाम था और सिर्फ वही नहीं उनके पूर्वज जो उस राज्य में जन्म लिए थे और जो लेते वो भी सिंघासन के ग़ुलाम होते, ये कटप्पा के पूर्वजो ने वचन दिया था।
जब बाहुबली राजा बना तो उसके राज्य में “देवसेना” नाम की रानी थी जिसे बाहुबली से प्रेम हुआ और बाहुबली भी उनसे प्रेम करने लगा, कहानी में ट्विस्ट ये है की भल्लालदेव भी देवसेना से प्रेम करने लगता है। राजमाता ने आदेश दिया की जो देवसेना से विवाह करेगा उसे राज्य से बाहर जाना पड़ेगा। बाहुबली इसके लिए तैयार हो जाता है और देवसेना से विवाह करके राज्य से दूर चला जाता है।

बता दें कि इधर बाहुबली के जाने के बाद कालकेय के पुत्र की वापसी होती है और महिष्मति राज्य में आक्रमण होता है। फलस्वरूप बाहुबली फिर आकर महिष्मति को बचाता है, लेकिन भल्लालदेव को डर था के राजमाता कही राज्य बाहुबली को वापस ना लौटा दें।
इस डर से भल्लालदेव कटप्पा को आज्ञा देता है के बाहुबली को मार दे। चूंकि कटप्पा राज सिंघासन का ग़ुलाम था और उस वक़्त राजा भल्लालदेव था इसलिए उसकी आज्ञा का पालन करते हुए कटप्पा ने बाहुबली को मार दिया। वैसे कहानी तो काफी दिलचस्प है, लेकिन अब ये तो बाहुबली 2 के रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा की कहानी असली या या नकली।

Thursday, 2 March 2017

ये खबर सुनकर बॉलीवुड का हर सेलेब्रिटी हैरान है...


पिछले दिनों खबर आई थी कि कादर खान बहुत बीमार हैं और इलाज के लिए उन्हें कनाडा ले जाया गया है। उनका बेटा सरफराज उन्हें वहां लेकर गया है। कल सरफराज ने स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को कॉल कर कादर खान की सेहत के बारे में काफी कुछ बताया।

सरफराज ने कहा, 'हां मेरे पिता को चलने-फिरने में काफी परेशानी है। हम हर तरह से उनका इलाज करने की कोशिश कर रहे हैं। थोड़ा सा चलने के बाद ही वो बैठने की जिद करते हैं। उन्हें डर लगता है कि कहीं वो गिर ना जाएं।'

बता दें कि फिल्म 'हो गया दिमाग का दही' की प्रोड्यूसर फौजिया आर्शी ने बताया था कि कादर खान का परिवार उनकी बिलकुल देखभाल नहीं करता है। इस वजह से वो काफी दुखी रहते हैं।

वहीं सरफराज का कहना है कि कुछ साल पहले उनकी सर्जरी हुई थी। लेकिन सर्जरी के बाद से वो कभी चले ही नहीं। डॉक्टर उन्हें चलने की कोशिश करने को कहते थे लेकिन उन्होंने कभी कोशिश नहीं की। फिलहाल वो ठीक हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। वो मेरे और मेरे परिवार के साथ रह रहे हैं और बहुत खुश हैं।

साथ ही सरफराज ने ये भी बताया कि शायद अब वो फिल्मों में कभी काम नहीं कर पाएंगे। क्योंकि वो चल नहीं पाते और बहुत कमजोर भी हो गए हैं। कादर खान कई साल पहले ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुके हैं।

सरफराज ने कहा कि बॉलीवुड से जु़ड़ा कोई भी शख्स उन्हें याद नहीं करता है। सब अपने काम से काम रखते हैं। कादर खान आज कल बहुत धीरे बोलने लगे हैं लेकिन उनकी याददाश्त पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Thursday, 23 February 2017

देशभक्त अभिनेता अक्षय कुमार मुसीबत में है, जानते हैं क्यों!


बॉलीवुड फिल्म जॉली एलएलबी-2 में मानहानि मुकदमे का सामना कर रहे अक्षय कुमार को समन नहीं मिल पाए। अदालत ने अक्षय का पूरा नाम व पता बताने का निर्देश दिया है।

वहीं, अदालत ने फिल्म के प्रोडयूसर्स फॉक्स स्टार स्टूडियो व अन्य को पेशी से छूट प्रदान कर दी।

इन सभी के खिलाफ प्रख्यात बाटा कंपनी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संदीप गुप्ता के समक्ष प्रोडयूसर्स कंपनी, अन्नू कपूर, लेखक सुभाष कपूर और कंपनी के कुछ शीर्ष अधिकारियों की ओर से पेश अधिवक्ता ने बताया कि सभी अपने पहले से तय कार्यक्रम में व्यस्त है। ऐेसे में वे नहीं आ पाए। अत: उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट प्रदान की जाए।

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि अक्षय कुमार को समन तामील नहीं हो पाए। ऐसे में वे नहीं आ पाए। अदालत ने मामले की सुनवाई अप्रैल माह तय करते हुए अक्षय कुमार को अपना नाम व पता बताने का निर्देश दिया है ताकि नए सिरे से समन भेजे जा सके।

कंपनी ने हाईकोर्ट में समन को चुनौती दी थी, मगर अदालत ने समन पर रोक लगाने से इनकार करते हुए सुनवाई 30 मार्च तय की थी। निचली अदालत ने आठ फरवरी को फॉक्स स्टार के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार, अन्नू कपूर, लेखक सुभाष कपूर और कंपनी के कुछ शीर्ष अधिकारियों को समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया था।

बाटा ने शिकायत की है कि इस मोशन फिल्म के ट्रेलर में बाटा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गयी है। बाटा ब्रांड की गलत छवि पेश की गयी है और संवाद में यह संदेश देने की कोशिश की गयी है कि बाटा केवल समाज के निचले तबके के लिए है और यदि कोई बाटा जूते-चप्पल पहनता है तो वह अपमानित महसूस करता है।