Showing posts with label anti virus. Show all posts
Showing posts with label anti virus. Show all posts

Wednesday, 17 May 2017

VIRUS को पसंद है यूजर की ये 8 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे



इन दिनों रेनसमवेयर वायरस ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। यदि ये वायरस आपके सिस्टम में आता है तब आपको डाटा बचाने के लिए हैकर्स की डिमांड के मुताबिक पैसा देना होगा। वायरस के डर से देशभर में कई जगह 3 दिन तक ATM भी बंद कर दिए गए हैं। साथ ही, लोगों को वायरस से बचने की सलाह दी जा रही है। सोशल मीडिया फेसबुक और वॉट्सऐप पर भी इससे बचने के टिप्स दिए जा रहे हैं।

- वॉट्सऐप पर एक मैसेज तेजी से फैल रहा है जिसमें बताया गया है कि 'tasksche.exe' नाम की फाइल आपके मेल पर आए तो उसे ओपन नहीं करे।
- इस फाइल पर जैसे ही यूजर क्लिक करेगा उसके सिस्टम में वायरस आ जाएगा और उसके डाटा को तुरंत ब्लॉक कर देगा।

- रेनसमवेयर वायरस उन्हीं सिस्टम पर अटैक कर रहा है जो विंडोज बेस्ड हैं।
- वैसे, आपके PC में वायरस आने के अन्य जरिए भी हो सकते हैं।

- यूजर से डेली वर्क के दौरान कुछ कॉमन मिस्टेक होती हैं, जिन्हें वो लगातार दोहराता भी है।






















Sunday, 14 May 2017

PC में छुपा हो सकता है खतरनाक 'रैनसमवेयर' virus, ऐसे करें खुद चेक


गैजेट डेस्क। दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में हुए अब तक के सबसे बड़े साइबर अटैक में रैनसमवेयर (Ransomware) नाम के वायरस की भूमिका सामने आई है।

ये मालवेयर कैटेगरी के ये वायरस यूजर्स के पीसी या लैपटॉप की स्क्रीन पर डरावने मैसेज या अश्लील तस्वीरें डिस्पले करके ब्रॉउजर, ऑपरेटिंग सिस्टम या पर्सनल डाटा को ब्लॉक कर देता है।

इसके बाद टेक्स मैसेज के जरिए फिरौती मांगता है जो Bitcoin नाम की डिजिटल करेंसी में होती है। UK और अन्य देशों में हुए अटैक में ये फिरौती मिनिमम 300 Bitcoin (करीब 3.25 करोड़ रुपए) मांगी जा रही है। साइबर एक्सपर्ट्स ऋतु माहेश्वरी के अनुसार ये वाइरस विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कम्प्यूटर्स को पहला शिकार बना रहा है। …फिरौती वसूलने वाला वायरस है रैनसमवेयर

रैनसमवेयर दो तरह के होते हैं: WinLock और Crypto. इनमें WinLock एक तरह का नॉन-एनक्रिप्शन रैनसमवेयर है जिसे रैनसमवेयर ट्रोजन के नाम से भी जानते हैं।

दूसरा, Crypto Ransomware एक ऐसा रैनसमवेयर है जो यूजर के डॉक्यूमेंट को एनक्रिप्ट करते हुए उसे हाईजैक कर लेता है, उसका एक्सटेंशन बदल देता है, और फिर यूजर को फिरौती के रूप में पैसा देने का मैसेज भेजता है । पैसे अक्सर TOR ब्राउजर की मदद से Bitcoin के जरिए लिए जाते हैं।

# ऐसे सर्च करें अपने पीसी-लैपटॉप में वायरस

अगर आपके कम्प्यूटर की स्पीड स्लो हो रही है और उसमें लगातार अनचाहे मैसेज आ रहे हैं तो ये वायरस होने के संकेत है। वायरस के आने के दो सबसे बड़े सोर्स हैं: इंटरनेट और एक्सटर्नल हार्डवेयर जो पेन ड्राइव, डीवीडी या हार्डडिस्क हो सकती है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट एंड्रा जहारिया बता रही हैं कि आपको अपने विंडोज बेस्ड कम्प्यूटर में वायरस मालवेयर कैसे सर्च करें और उन्हें कैसे हटाएं :

1- सबसे पहले कम्प्यूटर में वायरस डिफेंडर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें। ये टूल्स माइक्रोसॉफ्ट ने मुफ्त में अपनी ऑफिशियल साइट पर डॉउनलोड सेक्शन में अवेलेबल करा रखे हैं। डाउनलोड करने के लिए लिंक है: https://www.microsoft.com/en-us/security/portal/mmpc/products/default.aspx

2- यहां से अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के हिसाब से Windows Defender या malicious software removal tool डाउनलोड कर लें और उसे रन करके इंस्टॉल कर लें।

3- अब अपने पीसी या लैपटॉप को विंडोज की SafeMode में ले जाकर डाउनलोड किए गए डिफेंडर या मालवेयर टूल से डीप स्कैन करके वायरस सर्च (नीचे दी गई माइक्राेसॉफ्ट लिस्ट में नाम देखकर) करें और स्क्रीन पर आए इंस्ट्रक्शन्स के अनुसार उन्हें रिमूव करते जाएं।

4- कई ऐसे वायरस और मालवेयर हैं जो इस तरह की सर्च में पकड़ में नहीं आते हैं। उन्हें रिमूव करने के लिए एक्सपर्ट की हेल्प लें और नॉन पाइरेटेड एंटी वायरस इंस्टॉल करके रखें।

# माइक्रोसॉफ्ट ने जारी की है 10 रैनसमवेयर की लिस्ट
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कंप्यूटर्स को रैनसमवेयर से बचाने के लिए 10 वाइरस फाइलों की एक लिस्ट जारी की है। रैनसमवेयर विंडोज बेस्ड सिस्टम पर सबसे पहले अटैक कर रहे हैं ऐसे में यूजर्स को अपने सिस्टम में इन 10 फाइल्स को सर्च करके एंटी वाइरस या एंटी-मालवेयर सॉफ्टवेयर की मदद से डिलीट कर देना चाहिए।
# सर्च करेंये10तरह की फाइल्स
Ransom:HTML/Tescrypt.E
Ransom:HTML/Tescrypt.D
Ransom:HTML/Locky.A
Ransom:Win32/Locky

Ransom:HTML/Crowti.A
Ransom:HTML/Exxroute.A
Ransom:Win32/Cerber.A
Ransom:JS/FakeBsod.A
Ransom:HTML/Cerber.A
Ransom:JS/Brolo.C

Tuesday, 14 February 2017

दसवीं तक पढ़कर इस शख्स ने खड़ी कर दी 300 करोड़ की कंपनी, आखिर कैसे


इंडिया के सबसे पसंदीदा कंप्यूटर एंटीवायरस 'Quick Heal' के पीछे जिस इंसान की मेहनत है उन्हें काफी कम लोग जानते हैं। कैसे एक छोटी सी दुकान से खड़ी कर दी उन्होंने इतनी बड़ी कंपनी, हम बता रहे हैं।

कैलाश काटकर 'Quick Heal' के चेयरमैन और सीईओ हैं। एक गरीब परिवार में जन्में कैलाश ने केवल दसवीं तक पढ़ाई की है। अपने परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए वह मोबाइल रिपेयर की दुकान में काम करने लगे थे।

उसके बाद वह मुंबई चले गए जहां उन्होंने कुछ महीनों मोबाइल और कंप्यूटर की ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के बाद वह मोबाइल और कंप्यूटर के बारे में काफी कुछ जान चुके थे जिसके बाद उन्होंने पुणे में अपनी खुद की दुकान खोल ली।

अपनी 15 हजार की बचत से उन्होंने यह दुकान खोली जिसे वह अकेले चलाते थे। जब दुकान में मुनाफा होने लगा तब उन्होंने बिजनेस को आगे बढ़ाने की सोची। जब वह लाखों में कमा रहे थे तभी उन्हें एंटीवायरस का आईडिया आया। अपने छोटे भाई की मदद से उन्होंने एंटीवायरस बनाया जिसका नाम 'Quick Heal' रखा।

आज सभी जानते हैं कि 'Quick Heal' एंटीवायरस लोगों की पहली पसंद है। कैलाश ने अकेले दुकान चलानी शुरू की थी और आज उनकी कंपनी में 600 से ज्यादा लोग काम करते हैं। इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है।