Showing posts with label internet. Show all posts
Showing posts with label internet. Show all posts

Wednesday, 17 May 2017

VIRUS को पसंद है यूजर की ये 8 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे



इन दिनों रेनसमवेयर वायरस ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। यदि ये वायरस आपके सिस्टम में आता है तब आपको डाटा बचाने के लिए हैकर्स की डिमांड के मुताबिक पैसा देना होगा। वायरस के डर से देशभर में कई जगह 3 दिन तक ATM भी बंद कर दिए गए हैं। साथ ही, लोगों को वायरस से बचने की सलाह दी जा रही है। सोशल मीडिया फेसबुक और वॉट्सऐप पर भी इससे बचने के टिप्स दिए जा रहे हैं।

- वॉट्सऐप पर एक मैसेज तेजी से फैल रहा है जिसमें बताया गया है कि 'tasksche.exe' नाम की फाइल आपके मेल पर आए तो उसे ओपन नहीं करे।
- इस फाइल पर जैसे ही यूजर क्लिक करेगा उसके सिस्टम में वायरस आ जाएगा और उसके डाटा को तुरंत ब्लॉक कर देगा।

- रेनसमवेयर वायरस उन्हीं सिस्टम पर अटैक कर रहा है जो विंडोज बेस्ड हैं।
- वैसे, आपके PC में वायरस आने के अन्य जरिए भी हो सकते हैं।

- यूजर से डेली वर्क के दौरान कुछ कॉमन मिस्टेक होती हैं, जिन्हें वो लगातार दोहराता भी है।






















Tuesday, 21 February 2017

रिलायंस जियो ने मौजूदा जियो यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी


रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने भले ही मौजूदा जियो यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी हो, लेकिन इसमें एक लोचा भी है।

सबसे खास बात ये है कि मुकेश अंबानी ने 99 रुपये में प्राइम मेंबरशिप की सदस्‍यता देने की बात कही है, जिसमें यूजर्स को 303 रुपये प्रति महीने में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 जीबी डेटा डेली मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए एक से 31 मार्च तक जियो यूजर्स को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

जियो प्राइम प्लान में शामिल होने वाले ग्राहकों की वन टाइम फीस 99 रुपये देनी होगी। इसके बाद 303 रुपये हर माह देने होंगे जिसमें वॉइस, विडियो कॉलिंग, 4जी इंटरनेट समेत जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसी सभी सेवाएं 31 मार्च 2018 तक मुफ्त रहेंगी।
इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि 99 रुपये की यह मेंबरशिप मौजूदा 10 करोड़ जियो ग्राहक ही ले पाएंगे, यानि की जियो की इस योजना का असली फायदा केवल उन्ही यूजर्स को मिलेगा, जोकि 31 मार्च तक जियो के यूजर्स हैं।

गौर करने लायक बात ये भी है कि मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में ये जिक्र नहीं किया कि मार्च 17 के बाद नए यूजर्स के लिए जियो कोई नया प्लान लेकर आएगा या नहीं। मार्च 17 के बाद बनने वाले नए यूजर्स के लिए डाटा और कॉलिंग के लिए क्या-क्या प्लान रहेंगे?

हालांकि मुकेश अंबानी ने ये जरूर घोषणा की कि अगले 12 महीने में डाटा प्लान और सस्ते होंगे। पूरे देश में रोमिंग फ्री रहेगी। इसके अलावा जियो से अन्‍य नंबर पर कॉलिंग फ्री रहेगी। इसके साथ साथ 31 मार्च के बाद भी डॉमेस्टिक नंबर पर मुफ्त कॉल्स करने की सहूलियत जारी रहेगी।

Saturday, 11 February 2017

नोटबंदी के दौरान आपने भी करवाये है इन खातों में पैसे जमा तो आपके लिये है ये बड़ी



बैंक शाखाओं में शून्य बैलेंस पर खुले खातों में नोटबंदी के बाद बरसी लक्ष्मी की निकासी को सीज कर दिया गया है। आयकर विभाग ने खातों में अचानक जमा हुई मोटी राशि की जांच भी शुरू कर दी है। इससे दो नम्बर का रुपया जमा करने वाले लोगों की नींद उडी़ है। वहीं खून-पसीने की कमाई को खातों में जमा कराने वाले लोग जरूरत के समय रुपए निकालने के लिए यहां-वहां चक्कर काट रहे हैं।

मासिक सीमा तय
इन खातों का दुरुपयोग रोकने को निकासी की मासिक सीमा 30 नवंबर से 10,000 रुपये तय की गई। जनधन खातों में जमा की अधिकतम सीमा 50,000 है। 9 नवंबर को 500 और 1,000 का नोट बंद करने के दौरान देश के कुल 25.5 करोड़ जनधन खातों में 45,636.61 करोड़ की राशि जमा थी।

इन पर भी नजर
गंगापुरसिटी कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के प्रबंधक रामेश्वर मीणा ने बताया कि पैन कार्ड से नहीं जुड़े जनधन व सामान्य खातों को भी सीज किया गया है। वहीं पांच लाख रुपए से अधिक बैलेंस वाले सामान्य खातों को निगरानी के दायरे में लिया है। सीज होने के बाद खातों से लेन-देन मुश्किल हो गया है।

3 लाख खाते हुए प्रभावित
लीड बैंक कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं से कुल 3 लाख शून्य बैलेंस पर खुले खातों को सीज किया गया है। इनकी सूचना आयकर विभाग व भारत सरकार के वित्त मंत्रालय को उपलब्ध करा दी गई।
इन बैंक खातों में नोटबंदी के दौरान ढाई लाख से अधिक राशि जमा करने वाले लोगों को आयकर विभाग ने नोटिस जारी किए है। नोटिस के जरिए से बैंक खाता धारकों से इतनी बड़ी नकदी आने के स्रोत की जानकारी ली जा रही है।

ईमानदारी की भी रकम जमा हुई
नोटबंदी से पूर्व और नोटबंदी के बाद कई बैंक ग्राहकों खासकर जनधन खाता धारी ग्राहकों के बैंक में ईमानदारी की भी रकम जमा हुई। कई लोगों की शादी करने के लिए घर में रखी रकम को जमा किया था। कई लोगों ने मकान, जमीन खरीद करने के लिए जो रकम अपने पास रखी थी।
उस रकम को जनधन खाते में जमा की थी लेकिन दो नंबर की रकम जमा कराने वालों के चक्कर में इन एक नंबर की रकम जमा कराने वाले ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं। इस चक्कर में ही अधिकांश लोगों की रकम फंस गई है।

5 हजार ही निकाल रहे
बैंक प्रबंधन को शासन से आदेश आया है कि जिसके तहत जनधन खातों में जमा हुई रकम को निकालने नहीं दिया जाएगा। खासकर एक साथ रकम निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। हफ्ते में एक बार में 5 हजार रुपए ही निकालने की छूट दी गई है। इसके अलावा विशेष अनुमति से 10 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं।

राशि ही नहीं थी जमा
बैंक के अनुसार कई खाताधारकों के खाते में जनधान खाता खुलने के बाद कोई रकम ही जमा नहीं हुई थी। खाता खुलाने के बाद एक तरह से ग्राहकों ने खाते को ही भुला दिया था, लेकिन नोटबंदी के बाद इन लंबे समय से बंद पड़े खातों में यकायक लाखों की रकम जमा हुई है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने 8 नवंबर को 500 और 1000 के पुराने नोट का प्रचलन बंद कर दिया था। इसके बाद जिनके पास भी 500 व 1000 के पुराने नोट थे। उन्हें अपनी रकम खातों में जमा कराने या एक्सचेंज कराने की सलाह दी गई थी। इसके बाद बैंकों में रकम जमा करने के लिए लंबी लाइन लगी थीं।

वित्त मंत्रालय के आदेश पर जनधन खाते सीज किए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है। खाता धारकों को परेशानी न हो इसलिए इन खातों से 10 हजार की अधिकतम निकासी तय की गई है।

Wednesday, 8 February 2017

31 मार्च के बाद भी मिलेगी Jio की फ्री सर्विस!!!!


नई दिल्‍ली. रिलायंस जियो यूजर्स को फ्री कॉल और डाटा की सुविधा 31 मार्च 2017 के बाद भी मिल सकती है। अभी कंपनी की डाटा और वॉयस कॉल सहित सारी सेवाएं मार्च 2017 तक मुफ्त हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो नए टैरिफ प्‍लान पर काम कर रही है।
हालांकि, जियो ने बीएसई को दी जानकारी में कहा था कि उसकी फ्री सर्विसेज 31 मार्च को समाप्‍त हो जाएंगी।

- रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो एक नए टैरिफ प्लान पर काम कर रही है, जो 30 जून तक वैलिड होगा। इसके लगभग डाटा और कॉलिंग फ्री होगा।
- इस प्लान के तहत पहले के फ्री ऑफर्स से उलट नए ऑफर में डेटा के लिए करीब 100 रुपए चार्ज किया जाएगा और वॉयस सर्विस फ्री होगी।

- जियो के मौजूदा ऑफर पर दूसरी टेलिकॉम कंपनियों ने सवाल उठाए हैं।
- मुकेश अंबानी की नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इन्‍फोकॉम के कस्‍टमर्स की संख्या 7.24 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

- पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्च के अंत तक रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ ग्राहक होंगे।
- कुछ रिपोर्ट का दावा है कि फ्री ऑफर खत्‍म होने के बाद भी लोग जियो कनेक्‍शन को जारी रखेंगे।

Tuesday, 7 February 2017

5-6 लाख रुपए सस्ता पड़ेगा घर, मोदी सरकार की इस स्की‍म का उठाएं फायदा


नई दिल्‍ली। अगर आप घर लेना चाहते हैं तो आपकी थोड़ी सी समझदारी से आपका होने वाला घर 5 से 6 लाख रुपए सस्‍ता हो सकता है। दरअसल, मोदी सरकार की एक स्‍कीम की वजह से ऐसा संभव हो गया है। शहरों में 2 करोड़ और गांवों में 4 करोड़ सस्‍ते घर उपलब्‍ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में हाउसिंग फॉर आल मिशन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना लॉन्‍च की थी।
नोटबंदी के बाद इस स्‍कीम में हुए संशोधन के बाद आपके लिए घर खरीदना सस्‍ता हो गया है। अब आपको घर खरीदने के लिए 5 से 6 लाख रुपए कम देने होंगे। इस स्‍कीम को लेकर आम बजट में भी कई घोषणाएं की गई हैं, जिससे आपके लिए घर खरीदना और आसान हो गया है। आज हम आपको इस पूरी योजना के साथ-साथ यह भी बताएंगे कि आप इस स्‍कीम का फायदा कैसे उठा सकते हैं।

क्‍या है यह स्‍कीम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून 2015 को 2022 तक हाउसिंग फॉर मिशन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना लॉन्‍च की थी। इस स्‍कीम के चार कंपोनेंट हैं। पहली- स्‍लम बस्तियों की जगह अपार्टमेंट्स, यहां स्‍लम में रह रहे लोगों को फ्लैट्स दिए जाएंगे। दूसरे – क्रेडिट से जुड़ी सब्सिडी के माध्‍यम से सस्‍ते घर, इसमें ईडब्‍ल्‍यूएस और एलआईजी कैटेगिरी के फ्लैट्स बनेंगे, जिसमें खरीददार को सब्सिडी दी जाएगी। तीसरे – पीपीपी के तहत सस्‍ते घर, इसमें डेवलपर्स को 35 फीसदी सस्‍ते घर बनाने के लिए कहा जाएगा और डेवलपर्स को केंद्रीय सहायता मिलेगी। चौथे – अपने घर के कंस्‍ट्रक्‍शन पर सब्सिडी।

कौन सी स्‍कीम आपके मतलब की है
अगर आप मिडल क्‍लास से हैं और एलआईजी फ्लैट लेना चाहते हैं तो दूसरी स्‍कीम आपके मतलब की है। यानी कि आप एलआईजी फ्लैट ले सकते हैं। इसके अलावा आप अपने खाली प्‍लॉट पर घर बनाने के लिए भी लोन ले सकते हैं, जिसमें आपको सब्सिडी मिल जाएगी। आमदनी और परिवार छोटा होने पर आप तीसरे स्‍कीम यानी कि डेवलपर्स द्वारा बनाए जा रहे ईडब्‍ल्‍यूएस कैटेगिरी के लिए भी अप्‍लाई कर सकते हैं।

जानें, आप योग्‍य हैं या नहीं
अगर आप सस्‍ता घर लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि क्‍या आप अपनी आमदनी के हिसाब से स्‍कीम में शामिल होने के योग्‍य हैं या नहीं।

  • अगर सालाना आमदनी 3 लाख (25 हजार महीना) रुपए हैं तो आप ईडब्‍ल्‍यूएस कैटेगिरी के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं।
  • अगर सालाना आपकी आमदनी 5 लाख (50 हजार महीना) रुपए है तो आप एलआईजी कैटेगिरी के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं।

क्‍या है फ्लैट का साइज
-अगर आप ईडब्‍ल्‍यूएस के लिए अप्‍लाई करते हैं तो आपको 30 वर्ग मीटर ( लगभग 323 वर्ग फुट) का फ्लैट मिलेगा
-अगर आप एलआईजी के लिए अप्‍लाई करते हैं तो आपको 60 वर्ग मीटर ( 645 वर्ग फुट) का फ्लैट मिलेगा।

-बजट लागू होने के बाद आपको यह फ्लैट कारपेट एरिया के हिसाब से मिलेगा। यानी कि आप 645 वर्ग फुट के कारपेट एरिया वाले फ्लैट में रहेंगे। ध्‍यान रहे कि वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने अफोर्डेबल हाउसिंग की गणना बिल्‍ट अप एरिया की बजाय कारपेट एरिया से होगी, जिससे सस्‍ते घर का साइज लगभग 30 फीसदी बढ़ जाएगा।

जानें, कैसे 5 से 6 लाख रुपए होगा सस्‍ता
नोटबंदी के बाद नववर्ष की पूर्व संध्‍या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 9 लाख रुपए लोन वालों को 4 फीसदी और 12 लाख रुपए लोन लेने वालों को 3 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। आइए जानते हैं कि कैसे आपका घर सस्‍ता हो जाएगा।

अगर आप 9 लाख रुपए का होम लोन लेते हैं तो आपको इन दिनों 9 फीसदी ब्‍याज दर पर मिलेगा और 20 साल बाद आपको 19 लाख 43 हजार रुपए का भुगतान करना होगा, लेकिन अगर आप प्रधानमंत्री आवास स्‍कीम के तहत चुने गए प्रोजेक्‍ट्स में अप्‍लाई करते हैं तो आपको 4 फीसदी सब्सिडी मिलती है और आपको 20 साल में 14 लाख 25 हजार रुपए भरने होंगे। यानि कि
आपके लिए यह घर 5 लाख 18 हजार रुपए सस्‍ता हो जाएगा।
अगर आप 12 लाख रुपए का होम लोन लेते हैं तो 9 फीसदी ब्‍याज दर के हिसाब से 20 साल में आपको 25 लाख 92 हजार रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आपको 20 लाख 63 हजार रुपए का भुगतान करना होगा। यानी कि यह घर आपको 5 लाख 19 हजार रुपए सस्‍ता हो जाएगा।

जानें, क्‍या बरतनी होगी सावधानी
अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको कुछ सावधानी बरतनी होगी। आपको अथॉरिटी से यह पता करना होगा कि जिस प्रोजेक्‍ट में आप अप्‍लाई कर रहे हैं, वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कवर हो रहा है या नहीं। जो प्रोजेक्‍ट पीएमएवाई में कवर हो रहा है, उसके लिए ही अप्‍लाई करना होगा। तब ही आपको ब्‍याज सब्सिडी मिलेगी।

Monday, 6 February 2017

जाने कैसे whatsapp पे आप दोस्तों की Live Location अपने मोबाइल पर देख सकते है



WhatsApp अब सिर्फ़ Messaging App नहीं है. इसमें फ़ोटो, वीडियो और कॉलिंग के अलावा अब Live Calling जैसे फ़ीचर भी जुड़ चुके हैं. Facebook ने जब से WhatsApp को खरीदा है, तब से उसमें हर दिन नए-नए ​फ़ीचर्स जुड़ते जा रहे हैं. ये बताया जा रहा है कि WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे आप WhatsApp Group के लोगों की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं. ये बिलकुल GPS Locator जैसा होगा.

Live Location Tracking अभी WhatsApp के Beta Version में पाया गया है, Android Version 2.16.399 और iOS Version 2.17.3.28 में. इस फीचर से लोग ग्रुप चैट में अपनी लोकेशन लोगों को दिखा सकते हैं, ताकि वो आसानी से एक दूसरे से मिल सकें.

Users के पास Live Location Tracking का आॅप्शन कुछ समय के लिए होगा. यानि 2,3 या 5 मिनट के लिए लोग आपकी लोकेशन देख पाएंगे. आपके पास 'Show my Friends' का आॅप्शन आएंगे, जिस पर क्लिक करके आप इसे इस्तेमाल कर सकेंगे

इस फीचर की जानकारी और कुछ तस्वीरें Twitter Account @WABetaInfo ने Tweet की हैं. जानकारी के मुताबिक ये फ़ीचर WhatsApp के कुछ Beta Version में मौजूद है पर Disabled है.

Privacy के लिए लोग चाहें, तो इस फीचर को Settings में जा कर बंद भी कर सकते हैं. अभी भी WhatsApp पर आप अपनी लोकेशन भेज सकते हैं, पर ये Real Time Location Tracking होगी. यानि आप जैसे-जैसे कदम बढ़ाते जाएंगे, आपके दोस्तों को पता चलता रहेगा.

ये भी कहा जा रहा है कि WhatsApp एक फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिससे आप भेजे हुए Message में चाहें, तो Editing कर सकते हैं. यानि ज़ुबान से निकली बात को ठीक किया जा सकता है. लेकिन ये आॅप्शन सिर्फ़ Unread Messages पर लागू होगा.

Saturday, 21 January 2017

अब घर बैठे मोबाइल से बनाएं अपना वोटर आइडी कार्ड

वोटर आईडी बनवाने के लिए आज-तक आपने काफी भाग-दौड़ की होगी। ढेर सारे डॉक्यूमेंट जमा किए होंगे और खूब पसीना भी बहाया होगा। तब जाकर आपका वोटर आईडी कार्ड बनकर आया होगा। कई बार तो वोटर आईडी कार्ड नहीं भी बन पाते है और हमे पता भी नहीं चल पाता। लेकिन अब वोटर आईडी कार्ड बनवाना बहुत आसान हो गया।
अब आपके एक क्लिक पर वोटर आईडी कार्ड आपके घर पर बनकर आ जाएगा। टेक्नोलॉजी का जमाना है तो भला इतनी भाग-दौड़ करने की क्या जरूरत है। सरकार ने घर बैठे वोटर आइडी कार्ड बनवाने की सुविधा दी है। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह मोबाइल से आप अपना वोटर आईडी कार्ड बना सकता है।

मोबाइल से वोटर आईडी बनवाने के लिए सबसे पहले आपको भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://eci-citizenservices.nic.in/ पर जाना होगा।
भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होता है।
मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के बाद यहां पर एक पेज ओपन होता है।
इस पेज में आपको आपकी सारी जानकारी सही-सही भरना होता है। इसमें जानकारी भरने के बाद आप फार्म को सबमिट कर दे।
इस फार्म को सबमिट करने के बाद चुनाव अधिकारी खुद आपके घर पर आकर आपकी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ले लेगा।
फार्म भरते समय इस बात का ध्यान रखे की सारी जानकारी आपकी सही हो जिससे की चुनाव अधिकारी आपके सही पते पर पहुंच सके। चुनाव अधिकारी आपके घर आकर डॉक्यूमेंट के माध्यम से आपको सत्यापित करेगा कि आप वोटर आईडी बनवाने के लिए योग्य है या नहीं अगर आप योग्य है तो कुछ ही दिनों में आपका वोटर आईडी कार्ड आपके घर आ जाएगा।

Monday, 9 January 2017

इस जवान का दर्द सुनकर आपकी आंखों से आंसू टपक पड़ेंगे


नई दिल्ली: देश के जवान सीमा पर दिन रात चौकसी करते हैं तो हम और आप चैन की नींद सोते हैं. जवान शहीद होते हैं तो देश उनकी शहादत पर आंसू बहाता है लेकिन इस बीच में जवानों पर क्या गुजरती है, इसकी खबर बहुत कम लोगों को होती है? आज हम एक ऐसे जवान का दर्द आपको बता रहे हैं जिसे अपने अधिकारियों से खतरा है. उसने अपने अधिकारियों पर एक बड़े घोटाले का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर उसका दर्द काफी वायरल हो रहा है. अब तक दो लाख से अधिक लोगों ने इसे शेयर किया है.
देश का एक सपूत अपने ही अधिकारियों से अपनी जान को खतरा बता रहा है और डर की वजह रोटी का एक टुकड़ा है. बीएसएफ के अधिकारियों पर खाने में घोटाले का आरोप लगाते हुए तेज बहादुर यादव ने सबूत जुटाने के लिए स्टिंग ऑपरेशन भी किया है.
खास बात है कि अपने कैंप के खाने पीने में हो रहे कथित घोटाले के लिए तेज बहादुर केवल अपने अधिकारियों पर आरोप लगा रहा है, सरकार या सेना प्रशासन पर नहीं. रोटी के एक टुकड़े और दाल के नाम पर हल्दी पानी का ये मसला उस समय और गंभीर हो जाता है जब आपको पता चलेगा कि तेज बहादुर को कहां और किस हालत में अपनी ड्यूटी निभानी पड़ती है. तेज बहादूर कहते हैं कि देशवासियों मैं आपसे एक अनुरोध करना चाहता हूं. हम लोग सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक, लगातार 11 घंटे इस बर्फ में खड़े होकर ड्यूटी करते हैं. कितना भी बर्फ हो, बारिश हो, तूफान हो, इन्‍हीं हालातों में हम ड्यूटी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अपने संदेश को डालते हुए तेज बहादुर ने अपील की है कि उसके दर्द को देश समझे.
यादव वीडियो में आगे कहते हैं, ‘हम किसी सरकार के खिलाफ आरोप नहीं लगाना चाहते. क्‍योंकि सरकार हर चीज, हर सामान हमको देती है. मगर उच्‍च अधिकारी सब बेचकर खा जाते हैं, हमारे को कुछ नहीं मिलता. कई बार तो जवानों को भूखे पेट सोना पड़ता है.’
बीएसएफ की तरफ से कहा गया कि बीएसएफ अपने जवानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्पर रहता है. अगर किसी एक शख्स को कोई परेशानी हुई है तो इसकी जांच होगी. इस मामले की जांच के लिए एक उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच चुका है.
बीएसएफ की जांच का इंतजार देश को रहेगा. साथ ही ये उम्मीद भी कि न्याय मांग रहे इस सैनिक की आवाज को अनुशासन के नाम पर दबाया नहीं जाएगा. वैसे भी अपने ही अधिकारियों से खुद को खतरा बताकर तेज बहादुर ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं.

इस बीच वीडियो अपलोड करने वाले कांस्टेबल तेज बहादुर के बारे में बीएसएफ की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है. इसमें संगठन की ओर से बताया गया है कि शुरूआती दिनों में तेज बहादुर को नियमित काउंसलिंग की जरूरत पड़ी थी. वह अपने सीनियर ऑफिसर के साथ ही भी बल प्रयोग करता था. वह बिना बताए ड्यूटी पर अनुपस्थित भी रहता था. इसके साथ ही उसे शराब पीने की भी बुरी लत थी. उसका व्यवहार भी उचित नहीं था.
उसे ज्यादातर मुख्यालय पर ही ड्यूटी में रखा जाता था. लेकिन, 10 दिनों पहले ही उसे उक्त स्थान पर भेजा गया था. वहां कई अन्य जवान और अधिकारी भी तैनात थे लेकिन उनमें से किसी को भी दिक्कत नहीं हुई थी. उसे वहां भेजा गया था ताकि उसकी काउंसलिंग को लेकर उसके लाभ का आंकलन किया जा सके. बीएसएफ ने अपनी सरकारी विज्ञप्ति में कहा है कि डीआईजी स्तर के अधिकारी को मामले की जांच के लिए तैनाती की जगह पर भेज दिया गया है. जल्द ही मामले की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी.

जियो दे रही मोबाइल टॉवर लगाने का मौका, 25-30 हजार रु महीने होगी कमाई

नई दिल्ली। अगर आपके पास छत या खाली प्लॉट है तो आपके पास कमाई का बेहतर मौका हैै। आप रिलायंस जियो से जुड़कर हर महीने 25 से 30 हजार रुपए कमाई कर सकते हैं। अगर आपका घर दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो सिटीज में है तो यह मंथली इनकम डबल या इससे भी ज्यादा हो सकती है। असल में रिलायंस जियो अपने 4जी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अगले 6 महीनों में पूरे देश में 45000 मोबाइल टॉवर लगाने जा रही है। ऐसे में आप भी मोबाइल टॉवर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
रिलायंस जियो का अगले 4 साल के दौरान 1 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्टमेंट का प्लान है, जिसके तहत ये टॉवर भी लगाए जाने हैं। इस बारे में रिलायंस जियो और टेलिकॉम मिनिस्टर के बीच मीटिंग भी हुई है। कंपनी जल्द ही टॉवर लगवाने का प्रॉसेस शुरू करने जा रही है। जियो पहले भी 1.6 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर चुकी है और पूरे देश में 2.82 लाख बेस स्टेशन इंस्टाल किए जा चुके हैं। 
जियो ने टेलिकॉम मिनिस्टर को यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि कंज्यूमर्स की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया गया है, लेकिन पर्याप्त संख्या में इंटरकनेक्शन प्वॉइंट नहीं मिलने से कंज्यूमर्स को दिक्कतें आ रही हैं। प्रमुख टेलिकॉम ऑपरेटर्स जरूरत के हिसाब से इंटरकनेक्शन प्वॉइंट नहीं उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे उनके नेटवर्क पर जियो की कॉल ड्रॉप हो रही हैं। सूत्रों का कहना है कि जियो की इस सूचना के बाद टेलिकॉम मिनिस्टर ने प्रमुख टेलिकॉम ऑपरेटर्स से इंटरकनेक्शन प्वॉइंट का मसला आपस में मिलकर तुरंत सुलझाने को कहा है।

जानें क्या है मोबाइल टॉवर लगवाने का प्रॉसेस

टावर लगाने वाली कंपनियों से भी कर सकते हैं संपर्क  
- मोबाइल ऑपरेटर्स कुछ प्राइवेट कंपनियों को मोबाइल टॉवर लगवाने का कांट्रैक्ट देती हैं। 
- इंडस टॉवर्स, अमेरिकन टॉवर कॉरपोरेशन, भारती-इन्फ्राटेल, एटीसी, वायोम, जीटीएल जैसी प्राइवेट कंपनियां मोबाइल ऑपरेटर्स के बेस पर अलग-अलग लोकेशंस पर मोबाइल टॉवर लगाने का काम करती हैं। 
- इन कंपनियों की वेबसाइट पर आप भी आवेदन कर सकते हैं। 
कैसे करें आवेदन... 
टावर लगाने वाली कंपनी को दें पूरी डीटेेल 
मोबाइल टॉवर लगवाने के लिए आपको टॉवर लगाने वाली कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको एक लिंक मिलेगा, जिसमें अपने नाम और एड्रेस के साथ प्रॉपर्टी की पूरी डिटेल देनी होगी। आपको बताना होगा कि आपका प्लॉट है या छत, ओनरशिप आपके नाम से है या ज्वॉइंट। इसके अलावा यह बताना होगा कि प्रॉपर्टी रेजिडेंशियल है या कमर्शियल। इसके बाद आपको अपने राज्य और शहर की जानकारी देनी होगी।
कितनी जगह होनी है जरूरी 
अगर आपके पास छत है तो टॉवर लगवाने के लिए आपको कम से कम 500 वर्ग फुट की जगह देनी होगी। वहीं, अगर आपके पास प्लॉट है तो इसके लिए कम से कम 2000 वर्ग फुट की जगह होनी जरूरी है।
कितनी होगी कमाई
मोबाइल टॉवर लगवाने के बाद मंथली रेंट औसत 25 से 30 हजार रुपए होगी। लोकेशन के हिसाब से मंथली इनकम बदल सकती है। जैसे दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो सिटीज में लोकेशंस अच्छी है तो 50 हजार या इससे भी ज्यादा मिल सकता हे। वहीं छोटे शहरों में 25 से 30 हजार तो रूरल एरिया में 15 हजार रुपए तक मंथली रेंट मिलता है।
टॉवर लगवाने के लिए नहीं खर्च करना होता है पैसा
अगर आपकी प्रॉपर्टी पर मोबाइल टॉवर लग रहा है तो इसके लिए आपको अपनी ओर से कोई खर्च नहीं करना होगा। यह बिल्कुल फ्री है, सारा काम मोबाइल लगाने वाली कंपनी को होगा।
जानें क्या है मोबाइल टॉवर लगवाने का एक और प्रॉसेस
मोबाइल ऑपरेटर्स खुद यह तय करती हैं कि किन लोकेशन में टॉवर लगवाने की जरूरत है। इसके बाद वह जगह का चुनाव करते हैं। अगर उनकी चुनी हुई लोकेशन में आपकी प्रॉपर्टी है तो आप इसका बेनेफिट ले सकते हैं। इसलिए आपकी प्रॉपर्टी की लोकेशन इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। हालांकि, जियो का पूरे देश में लगातार नेटवर्क बढ़ाने की योजना है तो ऐसे में इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठा सकते हैं।

Monday, 2 January 2017

अब कुछ सेकेंड में ऐसे डाउनलोड कर सेकेंगे अपनी पसंदीदा फिल्में


नई दिल्ली। आपको बता दें कि मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को साल 2017 में हाई स्पीड 5जी नेटवर्क की सौगात मिल सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि ये बिलकुल सच बात है।

मिंट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश और दुनिय की मोबाइल और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियां 5जी नेटवर्क का परीक्षण कर रही हैं और जल्द ही यह भारत में भी आ सकता है। खबर के मुताबिक, नए साल में सरकार देश में 5जी नेटवर्क शुरू करने पर विचार कर रही है। साथ ही दूरसंचार नियामक ट्राई देश में 5जी नेटवर्क के लिए जरूरी मापदंड और नियामकीय संरचना पर विचार-विमर्श संबंधी दस्तावेज जल्द जारी करेगा।

आपको बता दें कि इसके बाद 5जी के जरिए यूजर भारी डाटा फाइल के साथ हाई क्वालिटी डिजिटल फिल्म बिना किसी बाधा के बस कुछ सेकेंड आसानी से डाउनलोड कर लेंगे। इसके अलावा वो 3 डी फिल्में, गेम्स, अल्ट्रा एचडी कंटेंट और रिमोट मेडिकल जैसी सेवाओं का पूरा फायदा उठा सकेंगे।

गौरतलब हो कि 5जी तकनीक अगली पीढ़ी का इंटरनेट नेटवर्क तकनीक है। जो 4 जी के मुकाबले में 100 गुना अधिक स्पीड देने वाला होगा। जिसके बाद आपके इंटरनेट की स्पीड काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।