Showing posts with label card payment. Show all posts
Showing posts with label card payment. Show all posts

Monday, 27 March 2017

ड्यू डेट के बाद भी क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर नहीं लगेगी पेनल्‍टी, जानें RBI के नियम


नई दिल्‍ली। अगर आप क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो आपके पास हर माह क्रेडिट कार्ड बिल का एसएमएस आता है। इस एसएमएस में बिल अमाउंट के साथ ड्यू डेट लिखी होती है।

इसमें यह भी लिखा होता है कि चार्जेज से बचन के लिए बिल का पेमेंट जल्‍द करें। लेकिन आम तौर पर बैंक आपको यह नहीं बताते हैं कि क्रेडिट कार्ड बिल पर लेट पेमेंट चार्ज कब लगता है।

हम आपको बता रहे हैं कि क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में लेट पेमेंट को लेकर रिजर्व बैंक का क्‍या नियम है।

ड़यू डेट के बाद पेमेंट पर क्‍या होगा???

अगर आप किसी वजह से ड्यू डेट के अंदर क्रेडिट कार्ड का बिल जमा नहीं कर पाते हैं तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ड़यू डेट के अगले दिन भी क्रेडिट कार्ड का बिल जमा कर सकते हैं और बैंक इस पर आपसे लेट पेमेंट चार्ज नहीं ले सकता है। रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस में इस बारे में स्‍पष्‍ट निर्देश दिया गया है।

ड्यू डेट के बाद तीन दिन के अंदर बिल जमा कराने पर नहीं लगेगा चार्ज
Bankbazaar.com  के सीईओ आदिल शेट्टी ने बताया कि रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार बैंक क्रेडिट कार्ड ड़यूज पर लेट पेमेंट तभी लगा सकते हैं जब ड्यूज का पेमेंट ड्यू डेट के बाद तीन दिन तक न किया गया हो। लेट पेमेंट के लिए ड्यू डेट की गणना आपके क्रेडिट कार्ड बिल के स्‍टेटमेंट में दी गई ड्यू डेट से ही की जाएगी।

Sunday, 8 January 2017

अगर आज पेट्रोल पंप पर जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें!

नई दिल्ली: पेट्रोल पंप मालिकों और बैंकों के बीच कार्ड पेमेंट को लेकर जो शुरु हुआ विवाद फिलहाल सुलझ गया है. 13 जनवरी तक अब पेट्रोल पंप पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने में लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी. आगे क्या होगा इसके जलद ही बैंकों और सरकार के बीच बैठक में फैसला लिया जाएगा
क्या था विवाद?
नोटबंदी के बाद सरकार ने जो एमडीआर यानि मर्चेंट डिस्काउंट रेट को 50 दिनों के लिए हटाया था वो खत्म हो चुका था, लिहाज़ा बैंकों ने फौरन ही पेट्रोल पंपों को एमडीआर वसूलने का सर्कुलर भेजा. इसके विरोध में पंप मालिकों ने आज से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट नहीं लेने का फैसला कर लिया था लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद तेल कंपनियों ने उनसे फैसले को 13 जनवरी टालने को कहा. इसके साथ ही बैंकों ने ट्रांजेक्शन चार्ज लेने के अपने फैसले को भी टाल दिया, जिसके बाद पेट्रोल पंप मालिकों कार्ड पेमेंट ना लेने का अपना फैसला वापस ले लिया.
क्या है एमडीआर?
एमडीआर का मतलब है मर्चेंट डिस्काउंट रेट, जब भी कोई डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कुछ खरीदता है तो दुकानदार पर ये चार्ज लगता है. क्रेडिट कार्ड पर एक फीसदी और डेबिट कार्ड पर 0.25 से 1 फीसदी तक एमडीआर चार्ज लगता है. इसी एमडीआर को आज से पेट्रोल पंपों को देना पड़ता. इसीलिए पेट्रोल पंपों ने कार्ड पेमेंट को बंद करने का फैसला किया था.
पेट्रोल पंप पर अचानक बढ़ी भीड़
पंप मालिकों के इस फैसले के बाद देशभर के पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग गयी. क्योंकि एक तो कैश की किल्लत और ऊपर से कार्ड पेमेंट नहीं होने से अफरा तफरी मचने की पूरी संभावना थी.