Showing posts with label discount. Show all posts
Showing posts with label discount. Show all posts

Friday, 17 March 2017

पीएम मोदी ने फिर दिया देश को जबरदस्त तोहफा


नई दिल्ली : पीएम मोदी ने देश की जनता से कहा था कि वो पूरी कोशिश करेंगे कि 2022 तक देश में सबके पास अपना घर हो. इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की भी शुरुआत की और अब इसी के तहत एक और बड़ी खुशखबर आज देश को दी है.

होम लोन पर बड़ी राहत
अब यदि आप 18 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष कमाते हैं तो सरकार की ओर से आपको होम लोन पर सब्सिडी दी जायेगी. मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (अर्बन) के लिए कुछ नए नियम भी बनाये हैं. इस योजना के तहत इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) और लोअर इनकम ग्रुप (LIG) के अलावा मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) के भी दो स‍ब ग्रुप्स को शामिल किया गया है.

जारी की गयी नई गाइडलाइन को पढ़कर आपकी ख़ुशी का भी कोई ठिकाना ही नहीं रहेगा. इसके मुताबिक़ यदि आप 12 लाख रुपये प्रतिवर्ष कमाते हैं तो आपको 90 वर्ग मीटर के घर के लिए, और यदि आपकी आय 18 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक है तो आपको 110 वर्ग मीटर के घर के लिए लोन में सब्सिडी दी जाएगी. इन नई गाइडलाइन के जरिये सरकार की मंशा है कि देश के काफी बड़े वर्ग को अपना खरीदने में सहायता मिल पाए.

नई गाइडलाइन
लोगों के साथ-साथ इस योजना से देश के रियल ऐस्टेट सेक्टर को भी काफी फायदा होगा. इस योजना के आने से काफी वक़्त से ठन्डे पड़े, रियल एस्टेट सेक्टर को भी नया बूम मिलेगा. नई गाइडलाइन के तहत 12 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष आय वाले लोगों को 9 लाख रुपये के होम लोन पर 4 फीसदी सब्सिडी मिलेगी. वहीँ 18 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष आय वाले लोगों को 12 लाख रुपये के होम लोन पर 3 फीसदी सब्सिडी मिलेगी.

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको 20 साल के लिए होम लोन लेना होगा. होम लोन पर सब्सिडी उसे ही मिल पायेगी जो पहले से सरकार की किसी हाउसिंग स्कीम का फायदा ना उठा रहा हो. और यदि पति-पत्‍नी मिलकर ज्‍वाइंट ओनरशिप के तहत होम लोन अप्‍लाई करते हैं तो उन्‍हें केवल एक घर के लिए ही सब्सिडी दी जायेगी.

इस योजना को इतना ऐतिहासिक बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ वर्षों में ये देश की तस्वीर बदल के रख देगा. नोटबंदी के फैसले को लागू करने के वक़्त भी पीएम मोदी ने 9 लाख और 12 लाख रुपये तक के होम लोन पर क्रेडिट लिंक्‍ड सब्सिडी दी जाने की बात कही थी.

कहा जा रहा है कि मिनिस्‍ट्री ऑफ हाउसिंग एंड पॉवर्टी एलिविएशन ने पीएम मोदी के इसी ऐलान के बाद ये नई गाइडलाइंस तैयार की हैं, ताकि पीएम मोदी का वादा पूरा किया जा सके. पांच राज्यों के चुनावों में आचार संहिता के चलते नई गाइडलाइंस का ऐलान नहीं किया था.

Friday, 3 February 2017

सिर्फ 888 रुपए में कर सकते हैं हवाई सफर, यह कंपनी दे रही है मौका...


नई दिल्‍ली। स्‍पाइसजेट ग्राहकों के लिए एक बार फिर ऑफर लाई है। कंपनी ‘ग्रेट बजट सेल’ के तहत ग्राहकों को 888 रुपए के किराए पर हवाईसफर करने का मौका दे रही है।
यह सेल बुधवार 1 फरवरी से शुरू हो गई है, जो 4 फरवरी 2017 की रात तक रहेगी। चार दिन के इस सेल ऑफर के जरिए स्‍पाइसजेट ग्राहकों को कंपनी से जोड़ना चाहती है। ऑफर के तहत 19 फरवरी 2017 से 12 अप्रैल 2017 तक के लिए टिकट बुक की जा सकती है।

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग
ऑफर में टिकट कंपनी की वेबसाइट www.spicejet.com, स्पाइसजेट मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट ऑफिस या ट्रैवल एजेंट के जरिए बुक किए जा सकता है। इस ऑफर को ‘पहले आओ पहले पाओ’ की नीति के तहत लागू किया जाएगा।  हालांकि ऑफर के साथ कंपनी ने कुछ नियम और शर्तें भी रखी हैं।

ये हैं शर्तें
यह ऑफर किसी एक तरफ की यात्रा पर ही लागू होगा।
इस ऑफर के तहत किराया रिफंडेबल होगा।
कंपनी का यह ऑफर ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं होगा।

टिकट बुकिंग के बाद इसमें बदलाव पर फीस और फेयर अलग होंगे।
इस ऑफर को पहले आओ – पहले पाओ के तहत लागू किया जाएगा।
यह ऑफर केवल नॉन स्‍टॉप फ्लाइट के लिए ही लागू है।

अलग-अलग जगहों के अनुसार टिकट की कीमत में भी बदलाव हो सकता है।
यह ऑफर सिर्फ डोमे‍स्‍टिक फ्लाइट के लिए ही लागू होगा।

स्‍पाइसजेट द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि यह ऑफर चेन्‍नई – हैदराबाद, चेन्‍नई- पुणे, पुणे-बंगलूरू, कोयंबटूर-चेन्‍नई, अगरतल्‍ला-गुवहाटी, जम्‍मू - श्रीनगर, श्रीनगर-जम्‍मू, चंडीगढ़-श्रीनगर और श्रीनगर-चंडीगढ़ जैसे पॉपुलर रूट के लिए मान्‍य होगा।