Showing posts with label free. Show all posts
Showing posts with label free. Show all posts

Friday, 3 February 2017

सिर्फ 888 रुपए में कर सकते हैं हवाई सफर, यह कंपनी दे रही है मौका...


नई दिल्‍ली। स्‍पाइसजेट ग्राहकों के लिए एक बार फिर ऑफर लाई है। कंपनी ‘ग्रेट बजट सेल’ के तहत ग्राहकों को 888 रुपए के किराए पर हवाईसफर करने का मौका दे रही है।
यह सेल बुधवार 1 फरवरी से शुरू हो गई है, जो 4 फरवरी 2017 की रात तक रहेगी। चार दिन के इस सेल ऑफर के जरिए स्‍पाइसजेट ग्राहकों को कंपनी से जोड़ना चाहती है। ऑफर के तहत 19 फरवरी 2017 से 12 अप्रैल 2017 तक के लिए टिकट बुक की जा सकती है।

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग
ऑफर में टिकट कंपनी की वेबसाइट www.spicejet.com, स्पाइसजेट मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट ऑफिस या ट्रैवल एजेंट के जरिए बुक किए जा सकता है। इस ऑफर को ‘पहले आओ पहले पाओ’ की नीति के तहत लागू किया जाएगा।  हालांकि ऑफर के साथ कंपनी ने कुछ नियम और शर्तें भी रखी हैं।

ये हैं शर्तें
यह ऑफर किसी एक तरफ की यात्रा पर ही लागू होगा।
इस ऑफर के तहत किराया रिफंडेबल होगा।
कंपनी का यह ऑफर ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं होगा।

टिकट बुकिंग के बाद इसमें बदलाव पर फीस और फेयर अलग होंगे।
इस ऑफर को पहले आओ – पहले पाओ के तहत लागू किया जाएगा।
यह ऑफर केवल नॉन स्‍टॉप फ्लाइट के लिए ही लागू है।

अलग-अलग जगहों के अनुसार टिकट की कीमत में भी बदलाव हो सकता है।
यह ऑफर सिर्फ डोमे‍स्‍टिक फ्लाइट के लिए ही लागू होगा।

स्‍पाइसजेट द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि यह ऑफर चेन्‍नई – हैदराबाद, चेन्‍नई- पुणे, पुणे-बंगलूरू, कोयंबटूर-चेन्‍नई, अगरतल्‍ला-गुवहाटी, जम्‍मू - श्रीनगर, श्रीनगर-जम्‍मू, चंडीगढ़-श्रीनगर और श्रीनगर-चंडीगढ़ जैसे पॉपुलर रूट के लिए मान्‍य होगा।

Friday, 23 December 2016

Reliance Jio का एक और धमाका, अब लॉन्च किया ये नया प्लान


नई दि‍ल्‍ली। Reliance Jio ने 51 रुपए में स्पेशल डाटा बूस्‍टर पैक लॉन्‍च कि‍या है। यह बूस्टर प्लान आपके इन्टरनेट की स्पीड को बढ़ाने का काम करता है। मान लीजिए आपने शुरुआती ऑफर में रोजाना FREE 4GB हाई स्‍पीड डाटा का इस्‍तेमाल कर लिया तब इन्टरनेट की स्‍पीड घटकर 128kbps हो जाती है। इसीलिए इन्टरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए कंपनी ने 31 मार्च 2017 तक यह ऑफर दिया है।
Jio ने 31 मार्च तक की सभी सर्विस FREE
  • Reliance Jio ने अब अपने फ्री डाटा और वॉयस कॉलिंग सर्वि‍सेज को 31 दि‍संबर 2016 से बढ़ाकर 31 मार्च 2017 तक कर दि‍या।
  • कंपनी ने इसे हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर का नाम दि‍या है।
  • इस ऑफर के तहत यूजर्स को केवल 1 GB हाई स्‍पीड डाटा ही मि‍लेगा, जो कि‍ अभी 4GB डाटा है।

Jio का बूस्टर पैक लॉन्च
  • कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर स्‍पेशल डाटा बूस्‍टर पैक लॉन्‍च कि‍या है। यह 51 रुपए का पैक है।
  • पैक के तहत आपको एक दि‍न की वैलेडि‍टी के साथ 1GB LTE डाटा दि‍या जाएगा।

हाईस्‍पीड डाटा वाले ऐसे करें यूज
  • अगर कोई यूजर हाई-स्‍पीड डाटा चाहता है तो वह डाटा लि‍मि‍ट खत्‍म होने के बाद इस बूस्‍टर पैक का यूज कर सकते हैं।
  • इससे उन्‍हें हाईस्‍पीड डाटा मिलेगा, जिसके जरिए वह अपना डाटा पैक खत्‍म होने के बाद भी हाईस्‍पीड इंटरनेट चला सकेंगे।
  • रि‍चार्ज करने के लि‍ए यूजर्स अपने माईजि‍यो ऐप या जि‍यो वेबसाइट से अपडेट कर सकते हैं।

Thursday, 1 December 2016

Jio का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर लॉन्च

Jio का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर लॉन्च, नए-पुराने यूजर्स को 31 मार्च तक सब कुछ फ्री, मोबाइल पोर्टेबिलिटी भी शुरू


मुंबई.रिलायंस जियो ने गुरुवार को हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लॉन्च किया। इसमें नए-पुराने यूजर्स को 31 मार्च तक 4G इंटरनेट के साथ वॉइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, फ्री रोमिंग मिलेगी। मुकेश अंबानी ने बताया कि 90 दिन में कंपनी के 5 करोड़ यूजर्स हो गए हैं।

हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 4 दिसंबर से...

4 बातें जो जानना जरूरी हैं
1. हैप्पी न्यू ईयर ऑफर कब से शुरू होगा।
यह नया ऑफर 4 दिसंबर 2016 से शुरू होकर 31 मार्च 2017 तक रहेगा। उसके बाद आपको टैरिफ प्लान लेना होगा।

2. टैरिफ प्लान:
टैरिफ प्लान 1 जनवरी, 2017 से लागू होना था, अब 1 अप्रैल, 2017 से होगा।

3. डेटा:
जियो वेलकम ऑफर प्लान में एक दिन में 4GB डाटा 4G की स्पीड से मिलता है। यह खत्म होने पर 128kb की इंटरनेट स्पीड मिलती।
हैप्पी न्यू ईयर प्लान में एक दिन में 1GB डाटा 4G की स्पीड से मिलेगा। यह खत्म होने के बाद 128kb की इंटरनेट स्पीड रहेगी।

4. मोबाइल पोर्टेबिलिटी
अब दूसरे नेटवर्क के कस्टमर भी मोबाइल पोर्टेबिलिटी से जियो नेटवर्क पर शिफ्ट हो सकते हैं।


हर रोज 6 लाख यूजर्स जुड़े हैं
  • "जियो यूजर्स किसी दूसरे ब्रॉडबैंड कस्टमर के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा डेटा यूज कर रहे हैं।" 
  • "देशभर के 2 लाख से ज्यादा आउटलेट्स पर कस्टमर्स के eKYC (नो यॉर कस्टमर) से 5 मिनट में सिम एक्टीवेट किए गए।" 
  • "eKYC आउटलेट्स की तादात देशभर में मौजूद ATM के बराबर है। मार्च 2017 तक यह बढ़ाकर दोगुनी कर दी जाएगी। बता दें कि देश में करीब 2 लाख 20 हजार एटीएम हैं।"

दूसरे नेटवर्क की गई कॉल फ्री रहेगी
  • मुकेश अंबानी ने बताया- "पिछले 3 महीने में जियो से तीन अन्य ऑपरेटर्स पर भी गई करीब 900 करोड़ वॉयस कॉल ब्लॉक की गईं।" 
  • "लॉन्चिंग के बाद से अब तक कॉल ब्लॉक रेट 90 % से 20 % तक कम हुए।" 
  • "जियो से किसी भी ऑपरेटर पर की गई सभी डॉमेस्टिक कॉल्स हमेशा फ्री रहेगीं।"

सिम की होम डिलीवरी शुरू
  • मुकेश ने बताया कि "जियो ने सिम की होम डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी गई है। eKYC के जरिए इसे 5 मिनट में एक्टीवेट भी किया जा सकेगा।"
  • "जियो दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में 4 गुना ज्यादा डाटा स्पीड दे रहा है। यह भारत के किसी भी मोबाइल नेटवर्क से कहीं ज्यादा है।" 
  • "4 दिसंबर से जियो के हर नए कस्टमर को डेटा, वॉयस, वीडियो और एप्लीकेशन यूसेज फ्री मिलेगा। यह ऑफर 31 मार्च 2017 तक रहेगा। पुराने यूजर्स भी इस ऑफर पर माइग्रेट हो सकते हैं।"
  • " 80% जियो यूजर्स हर दिन 1 जीबी से कम डेटा यूज कर रहे हैं। हालांकि, यह किसी दूसरे नेटवर्क के यूजर्स के डेटा कंजम्पशन से कहीं ज्यादा है।"

जियो मनी वॉलिट 5 दिसंबर से
  • मुकेश अंबानी ने बताया कि नोटबंदी के बाद मोबाइल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए जियो भी मनी वॉलिट की शुरुआत करेगा। 5 दिसंबर से इस ऐप्लिकेशन को डाउनलोड किया जा सकता है। शुरुआत में 1 करोड़ छोटे कारोबारियों तक पहुंचने का हमारा टारगेट है।
  • इसे मंडियों, छोटे दुकानदारों, रेस्टोरेंटों, रेलवे, बस टिकट काउंटरों और ट्रांसपोर्ट या आपसी लेन-देन के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है।

Wednesday, 30 November 2016

रिलायंस जिओ वेलकम ऑफर अब 3 दिसंबर तक सिम लेने वालों को ही मिलेगा(Last Chance to avail JIO welcome offer)

नई दिल्ली। रिलायंस जिओ का फ्री सर्विस वेलकम ऑफर अब केवल 3 दिसंबर से पहले सिम लेने वालों को ही मिलेगा। गौरतलब है कि इस ऑफर के तहत कंपनी 31 दिसंबर तक फ्री वॉयस कॉल, एसएमएस और इंटरनेट की सुविधाएं दे रही है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 4 सितंबर को जिओ के साथ दूरसंचार क्षेत्र में प्रवेश किया था और उससे जुडऩे वाले ग्राहकों के लिए फ्री ऑफर की पेशकश की थी।

ट्राई ने लगाई रोक
दूरसंचार नियामक ट्राई ने एक आदेश में कहा कि नियमों के अनुसार जियो की मुफ्त सेवाएं केवल 90 दिनों तक ही मुहैया करायी जा सकती हैं और यह अवधि तीन दिसंबर को खत्म हो रही है। इस संबंध में जिओ का कहना है कि उसका वेलकम ऑफर 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा लेकिन यह सुविधा 3 दिसंबर से पहले सिम लेने वाले ग्राहकों को ही मिलेगी।

बनाया वर्लड रिकॉर्ड
रिलायंस जियो ने अपने ऑपरेशन के पहले ही महीने में 1.6 करोड़ ग्राहक बनाए हैं। कंपनी का कहना है कि यह अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है। क्योंकि यह उपलब्धि दुनिया की किसी भी दूरसंचार कंपनी या स्टार्टअप ने हासिल नहीं की है। चाहे वह फेसबुक हो, व्हाट्सएप या स्काइप। कंपनी सिम एक्टिवेशन की आधुनिकतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रही है जिसमें आधार कार्ड धारक का नया सिम कुछ ही मिनटों में एक्टिवेट हो जाता है। कंपनी का कहना है कि वह 3100 शहरों कस्बों में यह प्रणाली इस्तेमाल कर रही है और इससे भी उसे अधिक व जल्दी सिम सक्रिय करने में मदद मिली है।