Showing posts with label offer. Show all posts
Showing posts with label offer. Show all posts

Monday, 6 March 2017

Jio ने नए प्लान में रख दी ऐसी कंडीशन, आप भी जानिए


रिलायंस जियो के साथ तेजी से 100 मिलियन यूजर्स जुड़े थे। इसकी बड़ी वजह फ्री इंटरनेट डाटा के साथ फ्री कॉलिंग और फ्री रोमिंग थी। इतना ही नहीं, यूजर्स ने जियो की 4G डाटा का यूज हॉटस्पॉट के तौर पर भी जमकर किया। हालांकि, 1 अप्रैल के बाद ऐसा नहीं रहेगा।

कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप की Terms and Conditions में कुछ बदलाव किए हैं। जिसके बाद यूजर्स को पहले की तरह फ्री हॉटस्पॉट का फायदा नहीं मिलेगा। ऐसे में आप जियो के साथ जुड़ने जा रहे हैं तब इन कंडीशन को जान लीजिए।

यूजर्स अभी जियो हॉटस्पॉट पर कई डिवाइस एक साथ कनेक्ट कर सकता है। इन सभी पर स्पीड भी बेहतर आती है। यानी एक साथ कई यूजर्स को फ्री डाटा का फायदा मिलता था।

1 अप्रैल से जियो प्राइम मेंबरशिप प्लान शुरू होने वाला है। इस प्लान को लेने के लिए यूजर को 99 रुपए का रिचार्ज करना होगा और उसके बाद हर महीने 303 रुपए खर्च करने होंगे। यानी फ्री हैप्पी न्यू ईयर ऑफर खत्म हो जाएगा।

प्राइम मेंबरशिप में कंपनी ने एक ऐसी कंडीशन रख दी है, जिससे हॉटस्पॉट पर आप सिर्फ एक ही यूजर को कनेक्ट कर सकेंगे। 11 नंबर की कंडीशन में कंपनी ने लिखा है, "The user device may be used as a personal hotspot connection (this is also known as tethering) for upto 1 device only at a time."

इस बारे में जब हमने जियो कस्टमर केयर पर बात की तब वहां के एग्जीक्यूटिव ने बताया कि आप हॉटस्पॉट पर एक साथ कई यूजर्स को कनेक्ट कर सकते हैं। लेकिन जो स्पीड एक यूजर को मिलेगी वो कई ज्यादा यूजर्स को कनेक्ट करने पर नहीं मिलेगी।

Friday, 3 February 2017

सिर्फ 888 रुपए में कर सकते हैं हवाई सफर, यह कंपनी दे रही है मौका...


नई दिल्‍ली। स्‍पाइसजेट ग्राहकों के लिए एक बार फिर ऑफर लाई है। कंपनी ‘ग्रेट बजट सेल’ के तहत ग्राहकों को 888 रुपए के किराए पर हवाईसफर करने का मौका दे रही है।
यह सेल बुधवार 1 फरवरी से शुरू हो गई है, जो 4 फरवरी 2017 की रात तक रहेगी। चार दिन के इस सेल ऑफर के जरिए स्‍पाइसजेट ग्राहकों को कंपनी से जोड़ना चाहती है। ऑफर के तहत 19 फरवरी 2017 से 12 अप्रैल 2017 तक के लिए टिकट बुक की जा सकती है।

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग
ऑफर में टिकट कंपनी की वेबसाइट www.spicejet.com, स्पाइसजेट मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट ऑफिस या ट्रैवल एजेंट के जरिए बुक किए जा सकता है। इस ऑफर को ‘पहले आओ पहले पाओ’ की नीति के तहत लागू किया जाएगा।  हालांकि ऑफर के साथ कंपनी ने कुछ नियम और शर्तें भी रखी हैं।

ये हैं शर्तें
यह ऑफर किसी एक तरफ की यात्रा पर ही लागू होगा।
इस ऑफर के तहत किराया रिफंडेबल होगा।
कंपनी का यह ऑफर ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं होगा।

टिकट बुकिंग के बाद इसमें बदलाव पर फीस और फेयर अलग होंगे।
इस ऑफर को पहले आओ – पहले पाओ के तहत लागू किया जाएगा।
यह ऑफर केवल नॉन स्‍टॉप फ्लाइट के लिए ही लागू है।

अलग-अलग जगहों के अनुसार टिकट की कीमत में भी बदलाव हो सकता है।
यह ऑफर सिर्फ डोमे‍स्‍टिक फ्लाइट के लिए ही लागू होगा।

स्‍पाइसजेट द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि यह ऑफर चेन्‍नई – हैदराबाद, चेन्‍नई- पुणे, पुणे-बंगलूरू, कोयंबटूर-चेन्‍नई, अगरतल्‍ला-गुवहाटी, जम्‍मू - श्रीनगर, श्रीनगर-जम्‍मू, चंडीगढ़-श्रीनगर और श्रीनगर-चंडीगढ़ जैसे पॉपुलर रूट के लिए मान्‍य होगा।

Thursday, 1 December 2016

Jio का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर लॉन्च

Jio का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर लॉन्च, नए-पुराने यूजर्स को 31 मार्च तक सब कुछ फ्री, मोबाइल पोर्टेबिलिटी भी शुरू


मुंबई.रिलायंस जियो ने गुरुवार को हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लॉन्च किया। इसमें नए-पुराने यूजर्स को 31 मार्च तक 4G इंटरनेट के साथ वॉइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, फ्री रोमिंग मिलेगी। मुकेश अंबानी ने बताया कि 90 दिन में कंपनी के 5 करोड़ यूजर्स हो गए हैं।

हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 4 दिसंबर से...

4 बातें जो जानना जरूरी हैं
1. हैप्पी न्यू ईयर ऑफर कब से शुरू होगा।
यह नया ऑफर 4 दिसंबर 2016 से शुरू होकर 31 मार्च 2017 तक रहेगा। उसके बाद आपको टैरिफ प्लान लेना होगा।

2. टैरिफ प्लान:
टैरिफ प्लान 1 जनवरी, 2017 से लागू होना था, अब 1 अप्रैल, 2017 से होगा।

3. डेटा:
जियो वेलकम ऑफर प्लान में एक दिन में 4GB डाटा 4G की स्पीड से मिलता है। यह खत्म होने पर 128kb की इंटरनेट स्पीड मिलती।
हैप्पी न्यू ईयर प्लान में एक दिन में 1GB डाटा 4G की स्पीड से मिलेगा। यह खत्म होने के बाद 128kb की इंटरनेट स्पीड रहेगी।

4. मोबाइल पोर्टेबिलिटी
अब दूसरे नेटवर्क के कस्टमर भी मोबाइल पोर्टेबिलिटी से जियो नेटवर्क पर शिफ्ट हो सकते हैं।


हर रोज 6 लाख यूजर्स जुड़े हैं
  • "जियो यूजर्स किसी दूसरे ब्रॉडबैंड कस्टमर के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा डेटा यूज कर रहे हैं।" 
  • "देशभर के 2 लाख से ज्यादा आउटलेट्स पर कस्टमर्स के eKYC (नो यॉर कस्टमर) से 5 मिनट में सिम एक्टीवेट किए गए।" 
  • "eKYC आउटलेट्स की तादात देशभर में मौजूद ATM के बराबर है। मार्च 2017 तक यह बढ़ाकर दोगुनी कर दी जाएगी। बता दें कि देश में करीब 2 लाख 20 हजार एटीएम हैं।"

दूसरे नेटवर्क की गई कॉल फ्री रहेगी
  • मुकेश अंबानी ने बताया- "पिछले 3 महीने में जियो से तीन अन्य ऑपरेटर्स पर भी गई करीब 900 करोड़ वॉयस कॉल ब्लॉक की गईं।" 
  • "लॉन्चिंग के बाद से अब तक कॉल ब्लॉक रेट 90 % से 20 % तक कम हुए।" 
  • "जियो से किसी भी ऑपरेटर पर की गई सभी डॉमेस्टिक कॉल्स हमेशा फ्री रहेगीं।"

सिम की होम डिलीवरी शुरू
  • मुकेश ने बताया कि "जियो ने सिम की होम डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी गई है। eKYC के जरिए इसे 5 मिनट में एक्टीवेट भी किया जा सकेगा।"
  • "जियो दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में 4 गुना ज्यादा डाटा स्पीड दे रहा है। यह भारत के किसी भी मोबाइल नेटवर्क से कहीं ज्यादा है।" 
  • "4 दिसंबर से जियो के हर नए कस्टमर को डेटा, वॉयस, वीडियो और एप्लीकेशन यूसेज फ्री मिलेगा। यह ऑफर 31 मार्च 2017 तक रहेगा। पुराने यूजर्स भी इस ऑफर पर माइग्रेट हो सकते हैं।"
  • " 80% जियो यूजर्स हर दिन 1 जीबी से कम डेटा यूज कर रहे हैं। हालांकि, यह किसी दूसरे नेटवर्क के यूजर्स के डेटा कंजम्पशन से कहीं ज्यादा है।"

जियो मनी वॉलिट 5 दिसंबर से
  • मुकेश अंबानी ने बताया कि नोटबंदी के बाद मोबाइल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए जियो भी मनी वॉलिट की शुरुआत करेगा। 5 दिसंबर से इस ऐप्लिकेशन को डाउनलोड किया जा सकता है। शुरुआत में 1 करोड़ छोटे कारोबारियों तक पहुंचने का हमारा टारगेट है।
  • इसे मंडियों, छोटे दुकानदारों, रेस्टोरेंटों, रेलवे, बस टिकट काउंटरों और ट्रांसपोर्ट या आपसी लेन-देन के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है।