Showing posts with label fraud. Show all posts
Showing posts with label fraud. Show all posts

Monday, 20 March 2017

बैंक खाताधरकों के लिए ये बड़ी खबर उड़ा सकती है होश, चेक से पेमेंट करने से पहले जरूर पढ़ लें इसे


आप बैंक में चैक जमा करा रहे हैं तो सावधान। आपके चैक पर किसी जालसाज की नजर हो सकती है। शहर पुलिस ने एक ऐसे ही अन्तरराज्यीय गिरोह को पकडा है जो बैंक से चैक चोरी कर उसपर अपना नाम लिखते और रुपए खुद के खाते में डलवाते थे।

गिरफतार दो अभियुक्तों से पूछताछ में और नामों का भी खुलासा हो सकता है। अभियुक्त ने ठगी की रकम से एक लैट व लग्जरी कार खरीदी थी। उन्होंने जयपुर में ही नौ खाते खुलवा रखे थे। उनके कब्जे से कई नाम के आधार कार्ड, पेनकार्ड, वोटर आईडी व बैंकों की मुहर तथा जाली दस्तावेज मिले हैं।

डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि वारदात करने से पहले आरोपित बैंक में फर्जी नाम से खाता खुलवाते थे। फिर उसी बैंक में चैक चोरी करने का प्रयास करते। आरोपित बैंकों से चोरी चैक पर लिखे हुए नाम को खुरच देते थे। इसके बाद कांटछाट छिपाने के लिए उस पर बैंक की फर्जी मुहर लगाते।

भुगतान के लिए उसी बैंक में चैक जमा करा देते थे। खाते में रुपए आते ही उसे अलग-अलग स्थान से एटीएम के माध्मय से निकाल लेते थे।

इस तरह खुला मामला
प्रताप नगर थाने में गत वर्ष दिनेश मीना ने मामला दर्ज कराया था। कु भा मार्ग स्थित बैंक शाखा में 5 लाख रुपए का चैक जमा कराया, जो चोरी हो गया। इसका भुगतान मीना देवी नाम के खाते में चला गया। कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने मामले में एफ.आर. लगा दी थी।

अब पता चला कि इस तरह जालसाजी करने वाला व्यक्ति सूरत में गिर तार हुआ था और जमानत मिलने पर जयपुर में रह रहा है। इस तरह आरोपति बादशाह और उसका साथी पकड़े गए। पूछताछ में बादशाह ने बताया कि दिनेश मीना के चैक में से दिनेश खुरच दिया। उस पर एसबीबीजे की मुहर लगाई और मीना के आगे देवी लिख दिया।

ये हुए गिरफतार
1. बाशा उर्फ बादशाह उर्फ बुडवा मंसूरी (40) खरौनी, बलिया उत्तर प्रदेश हाल गुरू शिखर अपार्टमेंट, प्रस्तावित रिंग रोड के पास
2.जितेन्द्र कुमार यादव (21) निवासी पर्वतपुर जयनगर, बलिया उत्तर प्रदेश।

Saturday, 24 December 2016

क्रेडिट कार्ड यूजर्स को मिलते हैं ये राइट्स, जरूरत पर ऐसे करें यूज

नई दिल्ली। आप क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि क्रेडिट कार्ड यूजर के तौर पर आपके पास किस तरह के राइट्स हैं। जरूरत पड़ने पर आप इन राइट्स का यूज कर सकते हैं। उपभोक्‍ता के अधिकार के तौर पर सरकार और रिजर्व बैंक आपके हितों की रक्षा करने के लिए ये राइट्स देते हैं। ऐसे में आज आपको हम बता रहे हैं, कि क्रेडिट कार्ड होल्डर के रूप में आपके पास क्या राइट्स हैं और इनका यूज आपको कैसे करना चाहिए।

किस तरह के होते हैं राइट्स
पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व सीजीएम जीएस बिंद्रा ने बताया कि क्रेडिट कार्ड धारक को तीन तरह के राइट्स मिलते हैं। एक तो वह जो उसे बैंक के तरफ से हुई चूक की वजह से मिलते हैं। दूसरा यह है कि अगर बैंकिंग ट्रांजैक्शन में किसी थर्ड पार्टी की वजह से फ्रॉड हुआ है। तीसरा कस्टमर की अनदेखी से प्रॉब्लम हुई है।

फ्रॉड होने पर क्‍या करें
आपके साथ क्रेडिट कार्ड यूज करते समय जिस तरह का फ्रॉड और मिसयूज हुआ है, उसकी सबसे पहली जानकारी आपको अपने बैंक को देनी चाहिए। ये जानकारी आप बैंक को टोल फ्री नंबर, आईवीआर नंबर, ई-मेल आदि के जरिए दे सकते हैं।

अपना कार्ड ब्‍लॉक कराएं
हो सकता है कि कोई फ्रॉड के जरिए आपके क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग या पेमेंट कर दे। ऐसी सिचुएशन में आप बैंक को जितनी जल्दी हो सके इन्फॉर्म करें और अपना कार्ड ब्‍लॉक कराएं । अगर आप बैंक द्वारा तय समय में क्रेडिट कार्ड से अवैध ट्रांजेक्‍शन के बारे में जानकारी नहीं देते हैं तो बैंक यह मानेगा कि आपने यह ट्रांजेक्‍शन स्‍वीकार कर लिया है और बैंक आपको इसकी हुए नुकसान की भरपाई नहीं करेगा।

बैंक करेगा आपके कार्ड से ट्रांजेक्‍शन की जांच
बैंक आपकी शिकायत के बाद आपके कार्ड को ब्‍लॉक कर देगा और आपके कार्ड से अवैध ट्रांजैक्शन की अपने स्‍तर पर जांच पड़ताल करेगा। अगर बैंक को लगता है कि आपके कार्ड से अवैध तरीके से ट्रांजैक्‍शन किया गया है तो वह यह अमाउंट आपके अकाउंट में वापस डाल देगा। अगर बैंक आपके साथ धोखाधड़ी की बात को स्‍वीकार नहीं करता है तो उसे यह साबित करना होगा कि यह आपकी गलती की वजह से हुआ है या आपकी वजह से कार्ड की ऐसी डिटेल चोरी हो गई है जो गोपनीय होती है।

सिस्‍टम में कमी से हुए नुकसान की भरपाई करेगा बैंक
अगर आपको क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक के सिक्‍युरिटी सिस्‍टम में कमी के कारण आपके क्रेडिट कार्ड से अवैध ट्रांजैक्‍श्‍न होता है तो बैंक आपको हुए नुकसान की पूरी भरपाई करेगा।

5 करोड़ रुपए तक के नुकसान की भरपाई की कर कर सकते है मांग
सायबर सिक्‍योरिटी मामलों के एक्‍सपर्ट पवन दुग्‍गल ने बताया कि अगर आप आईटी एक्‍ट के तहत अवैध ट्रांजैक्‍शन से हुए 5 करोड़ रुपए तक के नुकसान की भरपाई के लिए मांग कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि अवैध ट्रांजैक्‍शन में आपकी कोई गलती न हो।

बैंकिंग लोकपाल के पास कर सकते हैं शिकायत
अगर बैंक आपकी शिकायत को रिजेक्‍ट कर देता है या आप बैंक के जवाब से संतुष्‍ट नहीं है तो आप बैंकिंग लोकपाल के पास शिकायत कर सकते हैं। अगर आपकी शिकायत का समाधान बैंकिंग लोकपाल के यहां भी नहीं होता है या आप उसके आदेश से संतुष्‍ट नहीं है तो आदेश के 30 दिन के अंदर रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गवर्नर के पास अपील कर सकते हैं।