Showing posts with label Bigg boss 10. Show all posts
Showing posts with label Bigg boss 10. Show all posts

Friday, 3 February 2017

हॉस्पिटल में एडमिट मनवीर गुर्जर ने तोड़ी शादी पर चुप्पी, जानिए क्या कहा...



मुंबई. शादी को लेकर 'बिग बॉस-10' विनर मनवीर गुर्जर काफी सुर्खियों हैं। हाल ही में मनवीर ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।
मनवीर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर फैन्स के सामने अपनी बात रखी है। मनवीर ने इस वीडियो में एक्सेप्ट किया है कि उनकी शादी हुई थी लेकिन उन्होंने अपनी शादी की बात नहीं छुपाई थी। उनकी ऐसी कोई स्ट्रेटजी नहीं थी।

शादी की बात छुपाने पर बोले मनवीर...
वीडियो में मनवीर ने कहा, "मैंने कभी शादी को छुपाया नहीं, साल 2014 में फैमिली और कुछ इमोशनल रीजन की वजह से शादी हुई थी। लेकिन 4-5 महीनो बाद ही उनकी(पत्नी) तरफ से रिलेशन खराब हुए और हम अगल हो गए।
मेरी शो में जाकर शादी की बात छुपाने की कोई स्ट्रैटजी नहीं थी। ना ही मैंने शो में कभी इसे अपने फायदे के लिए आजमाने का सोचा। मैंने शो में किसी का कोई फायदा नहीं उठाया, ना ही कभी कोई ऐसी कोशिश की है।"

हॉस्पिटल में एडमिट हैं मनवीर
मनवीर को फिलहाल तेज फीवर के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हाल ही में मनवीर ने अपने इंस्टग्राम पर फोटो पोस्ट कर बताया कि उन्हें फूड प्वाइजनिंग के चलते एडमिट कराया गया है। बात दें, मनवीर ने शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए जो वीडियो शेयर किया है वो हॉस्पिटल में एडमिट फोटो के सामने आने के 3 घंटे बाद ही शेयर किया है।

मनवीर पर दर्ज हुआ केस
मनवीर पर हाल ही में IPC के सेक्शन 341 के तहत एक केस भी दर्ज हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनवीर के फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स ने नोएडा के सेक्टर 46 स्थित पार्क में सम्मान समारोह रखा था और यही सम्मान समारोह उनके लिए नया विवाद लेकर आया।
दरअसल नोएडा पुलिस ने इस समारोह के लिए 40 वाहनों की इजाजत दी थी। लेकिन मनवीर के फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स इससे 25 गुना ज्यादा वाहनों के साथ वहां पहुंचे। पार्क के आसपास 1000 से ज्यादा वाहन होने की वजह से लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा और हंगामे के बाद पुलिस ने मनवीर गुर्जर के खिलाफ IPC के सेक्शन 341 के तहत FIR दर्ज की।

शादी को लेकर चर्चा में मनवीर
पिछले दिनों मीडिया में मनवीर गुर्जर की शादी का वीडियो वायरल हुआ। इसमें उन्हें फैमिली मेंबर्स और रिलेटिव्स की मौजूदगी में घोड़ी चढ़ते देखा जा सकता है।
रिपोर्ट्स में उनकी तीन साल की बेटी होने का दावा भी किया गया।

इसे लेकर खूब कानाफूसी हुई। लोगों ने यह सवाल उठाने शुरू कर दिए कि मनवीर ने अपनी शादी की बात छुपाई है। ऐसा करके उन्होंने फैन्स के साथ धोखा किया है।

हालांकि, सच्चाई यह है कि 'बिग बॉस सीजन 10' के चौथे दिन टेलिकास्ट हुए एपिसोड 'Day 4: Om Baba Gets Jailed' में मनवीर ने वीजे बानी को अपनी शादीशुदा होने की बात बताई थी।

मनवीर बानी को बताते हैं कि 22 साल की उम्र में उन्होंने शादी की थी।
इसपर बानी पूछती हैं कि आपके यहां आने पर वाइफ ने क्या कहा? तो मनवीर ने कहा कि मां और पत्नी के सिवाए उन्होंने किसी को भी बिग बॉस में आने की बात नहीं बताई।

मनवीर आगे कहते हैं कि उनकी एक 3 साल की बेटी है, जिसका नाम विविशा है।

Tuesday, 31 January 2017

मनवीर की खुली पोल, उल्लू बन गए सलमान और बिग बॉस




बिग बॉस सीजन 10 जीतकर मनवीर गुर्जर ने आम लोगों के साथ साथ सलमान का दिल भी जीत लिया था लेकिन अब उनका सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया है। ट्राईसिटी टुडे नाम की वेबसाइट के मुताबिक वो पहले से शादीशुदा है। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी 5 साल की एक बेटी भी है। उन्होंने और उनके परिवार ने मिलकर ये बात पूरे देश से छिपाई।

आपको बता दें कि बिग बॉस-10 के विजेता बने मनवीर गुर्जर उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले हैं। मनवीर ने करीब पांच साल पहले शादी की थी। उनके घोड़ी चढ़ते हुए वीडियो और उनकी दुल्हन के साथ फोटो भी मौजूद है। ये वीडियो और फोटो मनवीर के एक करीबी दोस्त मनीष भाटी ने उपलब्ध करवाए हैं। उसका कहना है कि मनवीर बहुत बड़ा धोखेबाज है।

ये भी खबर है कि मनवीर की पांच साल की एक बेटी भी है। क्या आपको पता है कि मनवीर ने जब बिग बॉस में एंट्री की थी तो शो के होस्ट सलमान खान को बताया था कि उनके पिता उनकी जबरदस्ती शादी करवाना चाहते थे और वो शादी नहीं करना चाहते थे इसलिए लंबे समय से वो अपने पिता से बात नहीं करते हैं।

मनीष भाटी के मुताबिक मनवीर ने अपनी जिंदगी के बारे में वो सारी बातें बिग बॉस में शेयर कीं जिनसे उन्हें फायदा मिलता लेकिन इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया। मनवीर की भाभी, मां, भाई और पिता का इंटरव्यू भी प्रसारित किया गया लेकिन किसी ने इस सच्चाई का जिक्र तक नहीं किया। तो क्या मनवीर का पूरा परिवार इस झूठ में शामिल है?

ट्राईसिटी टुडे के अनुसार मनवीर गुर्जर की पत्नी का नाम प्रीति है। प्रीति ग्रेटर नोएडा के सैंतली गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम राजा है। खबर है कि उनकी पत्नी मनवीर के घर आगाहपुर में ही हैं। इस बारे में जब मनवीर के घरवालों से संपर्क किया गया तो किसी ने फोन नहीं उठाया।

Friday, 13 January 2017

BB10: लोपामुद्रा को हिट करने की वजह से घर से बाहर हो जाएंगी बानी जे?

नई दिल्ली: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 10 में ऐसे कई मंजर आए हैं जहां ये पूरे आसार दिखे कि बानी जे और लोपामुद्र राउत कभी दोस्त नहीं बन सकते. दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं गंवाते. अब दोनों के बीच तल्खियां यहां तक गहरा गईं कि मामला हाथा-पाई पर पहुंच गया. जी हां, बिग बॉस के कॉल सेंटर टास्क के दूसरे दिन दोनों की जबरदस्त लड़ाई हुई और इस दौरान दोनों की आपसी व्यक्तिगत टिप्पणी उनके लड़ाई का कारण बनी.

टास्क के दूसरे दिन बानी कॉल सेंटर एग्जिक्यूटिव बनी थीं और लोपा को इस बात की छूट थी कि वो बानी से बात करके उन्हें उकसा सकें.

इसी क्रम में लोपा ने बानी को फोन कर के कहा, ”आप सिंपथी (सहानुभूति) पाने के लिए अपनी मां का इस्तेमाल करती हैं.” लोपा की इस बात पर बानी के गुस्से का गुबार भूटा पड़ा. इतना ही नहीं लोपा की बात से गुस्साई बानी उनके ऊपर हांथ उठाने तक उतारू हो गई

बानी ने गुस्से में आकर कई बार फोन तक तोड़ दिए. इसके बाद बानी तमतमाए अंदाज में अपनी मां पर कहे गए लोपा के कंमेट पर चिल्ला कर उन्हें अपना गु्स्सा जाहिर करती हैं. मामला जब हाथा-पाई पर पहुंच गया तब बानी ने लोपा को अपनी तरफ आने से बचने के लिए उन्हें उनकी कमर से पकड़ लिया

इसमें साफ जाहिर हो रहा है उस वक्त बानी ने लोपा के ऊपर फिजीकली हमला किया है, तब क्या बानी को बिग बॉस के घर से निकाल दिया जाएगा?

Monday, 9 January 2017

BIGG BOSS: स्वामी ओम की धमकी, 'एक लाख लोगों के साथ स्टेज पर जाकर सलमान को पीटेंगे'

बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी स्वामी ओम जबसे घर से बाहर आए हैं तबसे कुछ ना कुछ विवादित बयान दिए जा रहे हैं। जबरदस्ती घर से बाहर निकाले जाने से वो काफी नाराज हैं और वापस बुलाने के लिए बिग बॉस की टीम और सलमान खान को धमकी दे रहे हैं।
स्वामी ओम का कहना है कि जब तक वो घर पर थे तभी तक बिग बॉस की टीआरपी टॉप पर थी। अब उसकी टीआरपी जीरो हो गई है। उन्होंने कहा कि अब सलमान खान और मेकर्स घर में वापस एंट्री के लिए उन्हें बार-बार कॉल कर रहे हैं। स्वामी ओम कहते हैं कि मेकर्स उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री की तरह घर में लाना चाहते हैं।
इसके बाद स्वामी ओम ने कहा कि घर पर वापस जाने के लिए उन्होंने एक शर्त रखी है। स्वामी ओम ने कहा, 'मैं केवल एक ही शर्त पर वापस जाऊंगा। 10 जनवरी को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रख रहा हूं उसमें सलमान खान को मेरे पैरों में गिरकर अपनी नाक रगड़नी पड़ेगी और मुझसे माफी मांगनी होगी।'
अपने इस बयान के बाद स्वामी ओम ने कहा, 'अगर मुझे वापिस नहीं बुलाया जाएगा तो मैं शो का फिनाले नहीं होने दूंगा। फिनाले के दिन स्टेज पर जाकर मैं सुल्तान को मारूंगा।
सलमान देशद्रोही है इसीलिए मैं 28 जनवरी को एक लाख लोगों को अपने साथ लेकर जाऊंगा और उसे स्टेज पर मारकर काला और नीला कर दूंगा।'
स्वामी ने ये भी कहा कि वो सलमान को जान से नहीं मारेंगे क्योंकि वो उन्हें टॉर्चर करना चाहते हैं। स्वामी ओम यहां तक कह दिया कि उन्होंने शराब के नशे में धुत सलमान को जोरदार तमाचा जड़ा था।बता दें कि बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्वामी ओम ने अपने साथी कंटेस्टेंट बानी और रोहन मेहरा पर पेशाब फेंक दी थी। स्वामी की इस हरकत से नाराज होकर उन्हें बिग बॉस ने घर से बाहर निकाल दिया था।