Showing posts with label marriage. Show all posts
Showing posts with label marriage. Show all posts

Monday, 15 May 2017

शादी के दस साल बाद अभिषेक ने ऐश्‍वर्या को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानकर चौंंक जाएंगे आप


बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी की थी। इस साल अप्रैल में दोनों की शादी को 10 साल हो जाएंगे।

अपनी शादी और ऐश को प्रपोज करने के पलों को याद करते हुए अभिषेक ने ट्विटर अकाउंट पर काफी कुछ लिखा है। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अभिषेक ने ऐश्वर्या के साथ अपने इस सफर को बेहद ही खुशनमा कहा है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि 10 साल पहले न्यूयॉर्क की कड़कड़ाती ठंड में बॉलकनी में खड़े होकर मैंने ऐश्वर्या से पूछा था- मुझसे शादी करोगी। इस पर ऐश्वर्या ने जवाब दिया था- ‘हां’।

अभिषेक के मुताबिक उन्होंने तेज धड़कते दिल से ऐश को प्रपोज किया था और ऐश्वर्या ने हां कहने में एक सेकेंड का भी समय नहीं लिया था।

ये लम्हा ऐश और अभिषेक दोनों की जिदंगी में बहुत खास है। आपको बता दें कि मणि रत्नम की फिल्म ‘गुरु’ के प्रीमियर के तुरंत बाद ही अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था।

क्या आपको मालूम है कि फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में ऐश्वर्या और अभिषेक ने पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद दोनों फिल्म ‘उमराव जान’ में भी एक साथ नजर आए थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

फिल्म ‘गुरु’ को रिलीज हुए भी 10 साल हो चुके हैं। ये फिल्म 12 जनवरी, 2007 को रिलीज हुई थी। अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी को भी 10 साल होने वाले हैं। आज दोनों 5 साल की बेटी आराध्या के माता-पिता हैं।

आपको बता दें कि एक समय अभिषेक की शादी करिश्मा कपूर सो होने वाली थी। अक्टूबर 2002 में अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी हो गई थी लेकिन जनवरी 2003 में ये रिश्ता टूट गया। इसके करीब 4 साल बाद अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी हुई।

Monday, 27 March 2017

बड़ा खुलासा: अभिषेक से पहले ऐश्‍वर्या ने इनसे की थी शादी, जानें कौन हैं वो


दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार ऐश्वर्या राय, आज बच्चन परिवार की बहू, अभिषेक बच्चन की पत्नी और प्यारी सी आराध्या की मां हैं और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।

मगर उनके चाहने वाले अब भी उन पर अपनी जान छिड़कते हैं और चूंकि आज उनका जन्मदिन है तो उनकी जिंदगी से जुड़े कई छुए और अनछुए पहलू एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। ऐसे में शादी से पहले ऐश्वर्या राय की चर्चित प्रेम कहानियों को कोई कैसे भुला सकता है।

खास ताैर से सलमान खान से उनके संबंध को लेकर। जो उनकी असल जिंदगी में भी ‘हीरो’ बनकर आए, मगर बाद में ‘खलनायक’ साबित हुए। इसके बाद ऐश्वर्या राय का विवेक ओबेरॉय के साथ अफेयर रहा।

वहीं दूसरी ओर, अभिषेक बच्चन का नाम भी ऐश से पहले करिश्मा और रानी मुखर्जी के साथ प्यार की पींगे बढ़ाने के लिए जुड़ता रहा। करिश्मा से तो अभिषेक बच्चन की 2002 में सगाई तक हो गई थी लेकिन फिर किन्हीं कारणों के चलते कपूर और बच्चन परिवार में ये रिश्तेदारी हो न सकीं।

इधर सलमान की हरकतों से परेशान हो ऐश्वर्या ने जब उनसे ब्रेकअप कर लिया तो विवेक ओबरॉय की बांहों का सहारा लिया, लेकिन इनका साथ भी ज्यादा दिन चल न सका।

ऐश्वर्या और अभिषेक के टूटे दिलों को एक-दूसरे की पनह में सुकून मिला और फिल्म ‘बंटी और बबली’ में पहली बार दोनों ने दर्शकों के सामने अपनी रोमांटिक कैमेस्ट्री को ‘कजरारे-कजरारे’ आइटम सॉन्ग के साथ रखा था। बताया जाता है इसी गाने में दोनों के बीच नजदीकियों की शुरूआत हुई और यह नजदीकियां फिल्म गुरू की शूटिंग के दौरान गहरे प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ सगाई और फिर शादी का एलान कर दिया।

हालांकि कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय को बच्चन परिवार बतौर बहू के रूप में अपनाने को तैयार नहीं था और इसकी वजह ऐश की कुछेक आदतें है जो आज भी बच्चन परिवार को पसंद नहीं।

खैर, जब ‘मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी’ की तर्ज पर दोनों की शादी हजार अड़चनों के बाद भी हो ही गई,लेकिन आप यह जानकर हैरत में रह जाएंगे कि अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के पहले पति नहीं है।

जी हां! बताया जाता है कि अभिषेक के साथ सात फेरे लेने से पहले ऐश्वर्या ने किसी और के साथ भी शादी की थी।

दरअसल, ऐश्वर्या की कुंडली में मांगलिक दोष था और उसके निवारण के लिए अभिषेक से पहले ऐश्वर्या की शादी पीपल के पेड़ से कराई गई थी। पीपड़ के पेड़ से शादी के बाद ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी हो सकी। वैसे बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि ऐश्वर्या राय के पहले पति अभिषेक बच्चन नहीं बल्कि पीपल के पेड़ महोदय है।

Friday, 3 February 2017

हॉस्पिटल में एडमिट मनवीर गुर्जर ने तोड़ी शादी पर चुप्पी, जानिए क्या कहा...



मुंबई. शादी को लेकर 'बिग बॉस-10' विनर मनवीर गुर्जर काफी सुर्खियों हैं। हाल ही में मनवीर ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।
मनवीर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर फैन्स के सामने अपनी बात रखी है। मनवीर ने इस वीडियो में एक्सेप्ट किया है कि उनकी शादी हुई थी लेकिन उन्होंने अपनी शादी की बात नहीं छुपाई थी। उनकी ऐसी कोई स्ट्रेटजी नहीं थी।

शादी की बात छुपाने पर बोले मनवीर...
वीडियो में मनवीर ने कहा, "मैंने कभी शादी को छुपाया नहीं, साल 2014 में फैमिली और कुछ इमोशनल रीजन की वजह से शादी हुई थी। लेकिन 4-5 महीनो बाद ही उनकी(पत्नी) तरफ से रिलेशन खराब हुए और हम अगल हो गए।
मेरी शो में जाकर शादी की बात छुपाने की कोई स्ट्रैटजी नहीं थी। ना ही मैंने शो में कभी इसे अपने फायदे के लिए आजमाने का सोचा। मैंने शो में किसी का कोई फायदा नहीं उठाया, ना ही कभी कोई ऐसी कोशिश की है।"

हॉस्पिटल में एडमिट हैं मनवीर
मनवीर को फिलहाल तेज फीवर के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हाल ही में मनवीर ने अपने इंस्टग्राम पर फोटो पोस्ट कर बताया कि उन्हें फूड प्वाइजनिंग के चलते एडमिट कराया गया है। बात दें, मनवीर ने शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए जो वीडियो शेयर किया है वो हॉस्पिटल में एडमिट फोटो के सामने आने के 3 घंटे बाद ही शेयर किया है।

मनवीर पर दर्ज हुआ केस
मनवीर पर हाल ही में IPC के सेक्शन 341 के तहत एक केस भी दर्ज हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनवीर के फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स ने नोएडा के सेक्टर 46 स्थित पार्क में सम्मान समारोह रखा था और यही सम्मान समारोह उनके लिए नया विवाद लेकर आया।
दरअसल नोएडा पुलिस ने इस समारोह के लिए 40 वाहनों की इजाजत दी थी। लेकिन मनवीर के फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स इससे 25 गुना ज्यादा वाहनों के साथ वहां पहुंचे। पार्क के आसपास 1000 से ज्यादा वाहन होने की वजह से लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा और हंगामे के बाद पुलिस ने मनवीर गुर्जर के खिलाफ IPC के सेक्शन 341 के तहत FIR दर्ज की।

शादी को लेकर चर्चा में मनवीर
पिछले दिनों मीडिया में मनवीर गुर्जर की शादी का वीडियो वायरल हुआ। इसमें उन्हें फैमिली मेंबर्स और रिलेटिव्स की मौजूदगी में घोड़ी चढ़ते देखा जा सकता है।
रिपोर्ट्स में उनकी तीन साल की बेटी होने का दावा भी किया गया।

इसे लेकर खूब कानाफूसी हुई। लोगों ने यह सवाल उठाने शुरू कर दिए कि मनवीर ने अपनी शादी की बात छुपाई है। ऐसा करके उन्होंने फैन्स के साथ धोखा किया है।

हालांकि, सच्चाई यह है कि 'बिग बॉस सीजन 10' के चौथे दिन टेलिकास्ट हुए एपिसोड 'Day 4: Om Baba Gets Jailed' में मनवीर ने वीजे बानी को अपनी शादीशुदा होने की बात बताई थी।

मनवीर बानी को बताते हैं कि 22 साल की उम्र में उन्होंने शादी की थी।
इसपर बानी पूछती हैं कि आपके यहां आने पर वाइफ ने क्या कहा? तो मनवीर ने कहा कि मां और पत्नी के सिवाए उन्होंने किसी को भी बिग बॉस में आने की बात नहीं बताई।

मनवीर आगे कहते हैं कि उनकी एक 3 साल की बेटी है, जिसका नाम विविशा है।

Tuesday, 13 December 2016

विवादों में आई युवराज सिंह की शादी, पिता ने खोला राज, क्यों नही गए?

'सिक्सर ​किंग' युवराज सिंह की शादी विवादों में आ गई है। पिता योगराज ने बताया कि आखिर वे क्यों बेटे की शादी में शिरकत करने के लिए नहीं गए?

बेटे युवराज की शादी में शामिल न होने का गम पिता योगराज सिंह की बातों में झलकता है। शनिवार रात को चंडीगढ़ में उनसे बात हुई तो वे इस बारे में खुलकर बोले। साथ ही उन्होंने युवराज के एक बाबा के पास जाकर शादी के लिए आशीर्वाद लेने वाली बात पर भी जमकर नाराजगी जाहिर की।

बता दें कि क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने इसी हफ्ते शादी रचाई है। इस पर पिता योगराज बोले- भले मैं युवराज की शादी में नहीं गया, लेकिन मेरा प्यार और आशीर्वाद हमेशा से उसके साथ है और रहेगा। ऐसा नहीं है कि शादी में शामिल न होने से हमारे रिश्तों में दरार आ गई हो। युवराज मेरा बेटा है और हेजल मेरी बहू। दोनों मेरा दिल से सम्मान करते हैं।

योगराज सिंह के मुताबिक, मैंने शादी में न जाने का फैसला लिया। ये मेरा पर्सनल मैटर है। बस दोनों की शादी राजी खुशी हो गई, मेरे लिए यही काफी है। मैंने बाबा दीप सिंह जी से प्रार्थना की थी कि मुझे हिम्मत देना। कहीं मेरे कदम भावनाओं में बहकर युवी की शादी तक न पहुंच जाए। बाबा के आशीर्वाद से सब ठीक हुआ।

वहीं डेरे वाले बाबाओं को लेकर वे बोले कि मैं हैरान हूं कि आजकल के पढ़े-लिखे लोग ही डेरे वाले बाबाओं के चक्कर में घूमते रहते हैं। पता नहीं उनकी सोचने-समझने की शक्ति कहां गई है। इनसे सही तो अनपढ़ लोग हैं, जिन्हें सही और गलत के बारे में तो पता है। मैं दूसरों को क्या कहूं, मैं तो खुद ही इस चीज को भुगत रहा हूं। मेरी फैमली तो खुद ही इन चक्करों में पड़ी है।

योगराज सिंह ने कहा कि जिस युवराज को मैंने अपने हाथों से खाना खिलाया, गोद में खिलाया और 16 साल तक क्रिकेट खेलना सिखाया। उसने कभी मुझे एक कुर्ता पायजामा नहीं दिलाया और डेरे में उसने चार-चार गाड़ियों की लाइन लगा रखी है। मेरा मानना है कि दिखावा करने में कुछ भी नहीं रखा है। अगर भक्ति करनी है तो दिल से करो।

योगराज बोले- मैं जानना चाहता हूं कि जिस बाबा के पास वो जाता है, क्या उसने उसे किक्रेट खेलना सिखाया? क्या उस बाबा ने उसके कैंसर को ठीक किया? युवराज कहता है कि मैं बाबा के आशीर्वाद से खेल रहा हूं। मैं लोगों से ये पूछना चाहता हूं कि जो ज्ञान उन्हें इन ग्रंथों से नहीं मिल पाया, जो संस्कार वो इन ग्रंथों से नहीं सीख पाए, वो बाबाओं के पास जाकर क्या सीखते होंगे। मैं बाबाओं के बारे में जानता हूं कि ये कितने सही हैं कितने गलत।


Monday, 5 December 2016

एक ही गौत्र में शादी करने से होते हैं ये भयंकर नुकसान, इसलिए शास्त्रों ने बताया है वर्जित

जयपुर. हिंदुओं में विवाह पद्धति के संबंध में कई प्राचीन परंपराएं मौजूद हैं। इनमें से एक है अपने गौत्र में शादी न करना। इसके अलावा मां, नानी और दादी का गौत्र भी टाला जाता है। ऐसा क्यों किया जाता है? वास्तव में इसके पीछे भी ऋषियों द्वारा विकसित किया गया वैज्ञानिक चिंतन और गौत्र परंपरा है।


गौत्र का तात्पर्य है कि अमुक व्यक्ति किस ऋषि का वंशज रहा है। विश्वामित्र, जमदग्नि, भारद्वाज, गौतम, अत्रि, वशिष्ठ, कश्यप और अगस्त्य महान ऋषि हुए हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी ऋषि का वंशज है तो वह उसी ऋषि के गौत्र में उत्पन्न कन्या से विवाह नहीं कर सकता।


शास्त्रों में भी ऐसे विवाह को वर्जित माना गया है। एक ही वंश में उत्पन्न लोगों का विवाह करना हिंदू धर्म में पाप माना जाता है। ऋषियों के अनुसार, गौत्र परंपरा का उल्लंघन कर विवाह करने से उनकी संतान में कई अवगुण और रोग उत्पन्न होते हैं।


इनमें प्रमुख हैं - शारीरिक विकृति, चर्म रोग, कुष्ठ, मस्तिष्क रोग, फेफड़ाें से संबंधित रोग, चंचलता, सत्कार्य से विमुख होना, उपद्रवी मनोवृत्ति आदि।


गौत्र परंपरा का संबंध मूलतः रक्त संबंधों से है। अन्य ग्रंथों में भी सगौत्र विवाह के दोष बताए गए हैं। आपस्तंब धर्मसूत्र के अनुसार, एक ही गौत्र में विवाह करने से संतान में अनेक दोष पैदा होते हैं। ये दोष सिर्फ शारीरिक नहीं होते, बल्कि चरित्र और मन से संबंधित दोष भी संतान में प्रविष्ट हो जाते हैं।


गौत्र को लेकर भी विभिन्न प्रांतों व जातियों में अलग-अलग मान्यताएं हैं। कहीं 4 गौत्र टाले जाते हैं तो किसी वंश में 3 गौत्र टालने का भी नियम है। इनके पीछे सदियों से चली आ रही परंपरा और ऋषियों का चिंतन है।

Tuesday, 29 November 2016

युवराज-हेजल की शादी आज; संगीत में पहुंची टीम इंडिया ने दी स्पेशल डांस परफॉर्मेंस(yuvraj singh sangeet)

मंगलवार रात युवराज सिंह और हेजल कीच की संगीत सेरेमनी हुई। इसमें कोहली, पार्थिव पटेल और कोच अनिल कुंबले के साथ टीम इंडिया के कई खिलाड़ी नजर आए। संगीत सेरेमनी का आयोजन होटल ललित में रखा गया। इसी होटल में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम भी रुकी है। लेकिन वो फंक्शन में शामिल नहीं हुई। वहीं दूसरी तरफ इंडियन क्रिकेट टीम ने एक स्पेशल डांस भी तैयार किया था, जिसे उन्होंने नए जोड़े के लिए किया। टीम के कप्तान कोहली ने यहां भी सभी का नेतृत्व किया। बता दें कि युवराज बुधवार को हेजल से शादी करेंगे। शादी की सारी रस्में चंडीगढ़ के होटल 'द ललित' में होंगी। 

इन प्रोग्राम में युवी के परिवार के बहुत खास लोगों को ही बुलाया गया है।




डबल हुआ टीम इंडिया का जश्न
- मोहाली के तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया। ऐसा कहा जा रहा है कि प्लेयर्स को डबल जशन मनाने का मौका मिल गया है।
- मैच खत्म होने के बाद विराट ने बताया कि पूरी टीम युवी के वेडिंग प्रोग्राम का हिस्सा होगी।
- एक दिन पहले मैच खत्म होने से टीम इंडिया शादी और ज्यादा इन्जॉय करेगी।
शादी के बाद बाबा जी के खास दर्शन
- चंडीगढ़ में वेडिंग सेरेमनी के बाद युवी-हेजल सबसे पहले बाबा जी से मिलने जाएंगे। युवी की मां ने बताया कि दोनों सबसे पहले बाबा राम सिंह का आशीर्वाद लेंगे।
- ये वही धर्मगुरु हैं जिन्होंने युवराज को कहा था कि हेजल उनकी होकर रहेंगी।
टीम इंडिया देगी युवी-हेजल को डांस परफॉर्मेंस
- मेंहदी और संगीत में टीम इंडिया खास सरप्राइज दे सकती है। टीम के कुछ प्लेयर्स ने यहां युवी-हेजल के लिए डांस करने का प्लान बनाया है।
- माना जा रहा है कि ये प्लान खुद कप्तान विराट कोहली का है।