Showing posts with label Investment. Show all posts
Showing posts with label Investment. Show all posts

Tuesday, 14 February 2017

31 मार्च से पहले पूरे कर लें ये 5 काम, वरना होगा नुकसान


नई दिल्‍ली। 31 मार्च वित्‍त वर्ष 2016-17 का आखिरी दिन होगा। ऐसे में आपको 31 मार्च से पहले 5 काम जरूर कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते तों आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। 

फाइल करें इनकम टैक्‍स रिटर्न 
31 मार्च, 2017 असेसमेंट ईयर 2015-16 के लिए इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने की आखिरी डेट है। अगर आप इस डेडलाइन के अंदर रिटर्न फाइल नहीं करते हैं तो इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट 2014- 15 के लिए आपका रिटर्न स्‍वीकार करने से मना कर सकता है। 

टैक्‍स बचाने के लिए करें निवेश 
आपको 2016- 17 असेसमेंट ईयर के लिए टैक्‍स बचाने के लिए निवेश और खर्च 31 मार्च, 2017 से पहले करना होगा। 31 मार्च के बाद अगर आप कोई निवेश करते हैं तो इस पर 2016-17 के लिए टैक्‍स छूट नहीं मिलेगी।
बदल लें पुराने नोट 
500 रुपए और 1,000 रुपए के पुराने नोट 31 मार्च तक रिजर्व बैंक के कार्यालयों पर बदले जा सकते हैं। 31 मार्च के बाद आप पुराने नोट नहीं बदल पाएंगे।

पीपीएफ में जमा कराएं पैसा 
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड में हर फाइनेंशियल ईयर में मिनिमम 500 रुपए जमा कराना जरूरी होता है। ऐसे में आपको पीपीएफ अकाउंट में 31 मार्च से पहले पैसा जरूर जमा करा देना चाहिए। वरना आपको 50 रुपए पेनल्‍टी देनी होगी। 

एनपीएस में जमा कराएं पैसा 
इसी तरह से एनपीएस टियर 1 अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए मिमिनम 1,000 रुपए का कंट्रीक्‍यूशन जरूरी है। अगर आप 31 मार्च तक एनपीएस अकाउंट में पैसा नहीं कराते हैं तो आपका अकाउंट फ्रीज हो जाएगा।

Tuesday, 7 February 2017

50 हजार रुपए में शुरू करें ये 5 बिजनेस, सरकार भी करती है मदद...



नई दिल्‍ली. यदि आप अपना बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन इन्‍वेस्‍टमेंट के लिए ज्‍यादा पैसे नहीं हैं, तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे कई छोटे-छोटे बिजनेस हैं, जिन्‍हें शुरू करने के लिए आपको भारी-भरकम इन्‍वेस्‍टमेंट की जरूरत नहीं होती है।

स्‍मॉल स्‍केल पर शुरू करने वाले कई ऐसे बिजनेस हैं, जिनके लिए राज्‍य और केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट्स से भी मदद मिलती है। आइए ऐसे 5 बिजनेस के बारे में जानते हैं, जिन्‍हें 30 से 50 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है।

गैजेट शॉप
देश में स्‍मार्टफोन और इंटरनेट के एक्‍सपेंशन के चलते कस्‍टमर्स के लिए रोजमर्रा के लिए जरूरी गैजेट्स और एक्‍सेसरीज की डिमांड बढ़ी है। युवाओं में इनका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। यदि आपके पास 50 हजार रुपए तक की कैपिटल है तो आप लो-कॉस्‍ट गैजेट शॉप शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस के जरिए आप हर महीने अच्‍छी इनकम कर सकते हैं।

वीडियोग्राफी
यदि आपके पास 30-35 हजार रुपए की कैपिटल है तो आप छोटे स्‍केल पर वीडियोग्राफी का बिजनेस कर सकते हैं। हैंडीकैम और अफोर्डेबल कैमरे के जरिए वीडियोग्राफी का बिजनेस शुरू करने में आपको 30 से 40 हजार रुपए तक की जरूरत होगी।

ट्रैवल एजेंसी
आजकल छोटे शहरों में भी ट्रैवल और ट्रांसपोर्टेशन की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में रेल, बस, टैक्‍सी की बुकिंग का बिजनेस तेजी से बढ़ा है। आप रेल, बस रिजर्वेशन और शहर के भीतर टैक्सी बुक करने का बिजनेस महज 50 हजार से कम रकम में शुरू कर सकते हैं। बुकिंग का काम अपने घर से कर सकते हैं। इसके लिए शॉप लेना जरूरी नहीं है। इस बिजनेस में बुकिंग कमीशन के जरिए हर महीने अच्‍छी इनकम कर सकते हैं।

डिजिटल स्टूडियो
डिजिटाइजेशन के दौर में लो स्‍केल पर डिजिटल स्‍टूडियो का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह बिजनेस 50 हजार रुपए से शुरू किया जा सकता है। इसमें हर महीने अच्‍छी इनकम हो सकती है। कंप्यूटर, यूपीएस, फोटो क्वालिटी प्रिंटर आदि की बिक्री और मरम्मत का बिजनेस बेहतर विकल्प है।

फास्ट फूड शॉप
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में फास्‍ट फूड की डिमांड काफी ज्‍यादा है। इसे देखते हुए कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड फूड, चिप्स, बिस्किट,साल्डेट स्नैक्स, आइसक्रीम आदि का बिजनेस 20-50 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है। इस बिजनेस में अच्‍छी इनकम होती है।

सरकारें देती हैं सुविधा
स्‍माल स्‍केल पर बिजनेस शुरू करने में वैसे तो ज्यादा परेशानी नहीं होती, लेकिन फिर भी केंद्र और राज्य सरकारें कई स्कीमों के तहत छूट और लोन देती हैं। कई बिजनेस ऐसे हैं, जिनके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। ऐसे में निशुल्क सरकारी हेल्पलाइन पर कॉल कर जानकारी जुटाई जा सकती है। इस हेल्‍पलाइन नंबर 1800-180-6763 पर आप कोई भी राय ले सकते हैं।

Thursday, 29 December 2016

कम पैसे में बिजनेस शुरू करने के 6 बेस्ट आइडिया, मोटी कमाई का मौका

नई दिल्ली। अगर आप नौकरी की बजाय अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो कई ऐसे  बिजनेस हैं जिन्‍हें कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है। इस तरह के कारोबार को आप 3 से 4 लाख रुपए में शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको हर महीने 40 हजार से 50 हजार रुपए की इनकम होगी। 
हम आपको ऐसे ही 6 बेहतरीन बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं


क्या करना होगा आपको
अपना करोबार शुरू करने से पहले आपके लिए यह तय करना जरूरी है कि आपकी रुचि किस बिजनेस में है। अपने शौक को बिजनेस बनाकर आप मोटी कमाई कर सकते हैं। इसके बाद आपको ये ये देखना होगा कि बिजनेस शुरू करने में कितनी रकम लग रही है। इन्‍हीं दोनों चीजों को ध्‍यान में रखकर आप अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।
पार्टी मैनेजमेंट बिजनेस
बिजनेस इनवेस्‍टमेंट :- 3 लाख से 4 लाख रुपए हर 
महीने  इनकम :- 45 हजार से 50 हजार रुपए
आजकल मेट्रो सिटी में पार्टी कल्‍चर तेजी के साथ बढ़ रहा है। खासकर शादी की सालगिरह, बच्‍चे का बर्थडे और बिजनेस पार्टी लोग खुद एरेंज करने की बजाय पार्टी मैनेज करने वाले को कांट्रेक्‍ट दे देते हैं। यही वजह है कि इस बिजनेस की काफी डिमांड है। इसके लिए आपके पास एक छोटा ऑफिस काफी है। दरअसल ये बिजनेस कॉन्‍टेक्‍ट पर डिपेंड करता है। इसके लिए आपको बैंक्वेट हॉल, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों के साथ कॉन्‍टेक्‍ट डेवलप करना होगा। इसके अलावा वाट्स ऐप, फेसबुक को बिजनेस का जरिया बना सकते हैं। इस बिजनेस को आप घर से भी शुरू कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपका बिजनेस बढ़ता जाए, आप अपना दायरा बढ़ा सकते हैं।
पैकर्स एंड मूर्वस सर्विस
बिजनेस इनवेस्‍टमेंट :- 3.5 लाख से 4 लाख रुपए
हर महीने  इनकम :- 40 हजार से 50 हजार रुपए
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास विशेष तौर पर कुशल मजदूरों की जरूरत होगी, ताकि वह घर के समान को कुछ बक्‍सों में पैक कर सकें। दरअसल मेट्रो शहरों में जॉब करने वाले एक जगह से दूसरी जगह और एक शहर से दूसरे शहर अपने समान को जॉब चेंज होने या ट्रांस्‍फर होने पर ले जाते हैं। ऐसे लोग घर का समान खुद से पैक करने की बजाय इस काम के लिए पैसा देने को तैयार रहते हैं। ऐसे में पैकर्स एंड मूर्वस का बिजनेस भी एक बेहतरीन बिजनेस है जिसको आप ट्रांस्‍पोटर्स से कांटेक्‍ट करके और कुछ लेबर को रखकर शुरू कर सकते हैं।
सोशल मीडिया सर्विस
बिजनेस इनवेस्‍टमेंट :- 3 लाख से 3.5 लाख रुपए
हर महीने  इनकम :- 40 हजार से 45 हजार रुपए
किसी भी बिजनेस को सफल बनाने में सोशल मीडिया भी बड़ी भूमिका होती है। यही वजह है कि बहुत सारी कंपनियां सोशल मीडिया सर्विस प्रोवाइडर और एक्‍सपर्ट की तलाश में रहती है। इस क्षेत्र में बिजनेस की अपार संभावनाओं को देखते हुए आप भी अपनी एक कंपनी शुरू कर सकते हैं, जो बिजनेस को बढ़ावा देने वाली स्क्रिप्‍ट लिखता हो, आप ब्‍लॉग भी पोस्‍ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिजनेस को प्रमोट करने वाला फेसबुक, लिंकडेन, ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पेज भी बना सकते हैं। यह बिजनेस बहुत कम पूंजी में ज्‍यादा कमाई वाला बिजनेस आइडिया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस एंड बोर्ड रूम फै‍सलिटीज
बिजनेस इनवेस्‍टमेंट :- 3 लाख से 3.5 लाख रुपए
हर महीने  इनकम :- 35 हजार से 40 हजार रुपए
आमतौर पर बहुत सारे छोटे और मझोले कारोबारियों के पास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और बोर्ड रूम की सुविधा नहीं होती है। ऐसे में आप बोर्ड रूम और वीडियो कॉन्फ्रेंस सर्विस प्रोवाइडर का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आपके पास छोटा ऑफिस स्पेस और वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़े इक्वीपमेंट्स होने चाहिए। जिनके जरिए यह सर्विस आर रेंटल बेसिस पर शुरू कर सकते हैं।
मोटर ड्राइविंग स्‍कूल
बिजनेस इनवेस्‍टमेंट :- 2.5 लाख से 3 लाख रुपए
हर महीने  इनकम :- 35 हजार से 40 हजार रुपए
मेट्रो शहरों में कारों की संख्‍या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। ऐसे में मोटर-कार ड्राइविंग सीखाने के लिए स्‍कूल खोलना भी एक सदाबहार बिजनेस है। दरअसल हाउसवाइफ से लेकर नौकरी करने वाले लोग कार चलाना सीखना चाहते हैं। ऐसे में आप मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग देने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू लिए आपको एक ऑफिस, कुछ कार के साथ कुशल ड्राइवरों की जरूरत होगी जो कार चलाने की बेहतर ट्रेनिंग दे सकें।
मोबाइल फूड सर्विस
बिजनेस इनवेस्‍टमेंट :- 2 लाख से 3 लाख रुपए हर महीने  इनकम :- 30 हजार से 40 हजार रुपए रेडी टू ईट एवं फास्‍ट फूड की बढ़ती डिमांड ने मोबाइल फूड सर्विस के क्षेत्र में भी कारोबार की संभावना बढ़ा दी है। टेस्‍टी फूड ऑन डिमांड की वजह से मोबाइल फूड सर्विस भी एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया में से एक है, जिसे आप चलती-फिरती फूड सर्विस यानी मोबाइल वैन के जरिए जरूरत मंद वर्किंग लोगों को उपलब्‍ध करा सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बड़ी पूंजी की जरूरत नहीं होगी।