Showing posts with label accident. Show all posts
Showing posts with label accident. Show all posts

Saturday, 25 February 2017

ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया तो अब ये बात भी जान लीजिए, किसी ने बताई नहीं होगी

अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया है तो वाहन लेकर मस्ती मारने के लिए निकलने से पहले यह बात जरूर जान लीजिए, शायद ही किसी ने बताई हो आपको।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस चालान काटने के साथ साथ ड्राइवर का लाइसेंस भी रद्द किया करेगी। पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग और ट्रैफिक पुलिस को इस आदेश का नोटिफिकेशन पहुंचा तो इस बात का खुलासा हुआ। विभाग ने अब यह आदेश प्रदेश के सभी पुलिस प्रमुखों और ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों को जारी कर दिए हैं, साथ ही जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एडीसीपी ट्रैफिक ध्रुव दहिया ने बताया कि इस आदेश के तहत सभी लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द किए जाएंगे। नोटिफिकेशन के तहत पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत ओवरस्पीड, ड्रंक एंड ड्राइव, वाहन चलाते समय मोबाइल सुनना और ओवरलोड के पहले चालान के बाद ही चालक का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। उनका कहना है कि यह रूल तोड़ने वाले लोगों का चालान और पूरी डिटेल ट्रांसपोर्ट विभाग को लेटर लिख भेज दिया जाएगा।
ध्रुव दाहिया का कहना है कि शुरूआत में तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द किया जाएगा। उसके बाद भी चालक नियम तोड़ता है तो नियमों के मुताबिक उसका लाइसेंस पूरी तरह रद्द करने के लिए लिख कर भेजा जाएगा। जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी लवजीत कौर कलसी का कहना है कि नोटिफिकेशन की कॉपी आ गई है। ट्रैफिक पुलिस उन्हें जो लाइसेंस रद्द करने के लिए भेजेगी। कानूनी नियमों के मुताबिक उन ड्राइविंग लाइसेंसों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया जाएगा।
ध्रुव दाहिया ने बताया कि देश में आए दिन हो रहे सड़क हादसों को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए इस पर रोक लगाने चार बिंदु तय किए हैं। निर्धारित बिंदुओं का उल्लंघन करने वाले चालकों से पुलिस वाहन और लाइसेंस जब्त करके मामला तैयार करेगी। इसके बाद परिवहन विभाग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई करेगा। इससे पहले तत्काल लाइसेंस को निलंबित कर दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, मालवाहक पर सवारी नहीं बैठाई जा सकती। नशे में वाहन चलाने पर प्रतिबंध है। इसी तरह मोबाइल पर बात करते वाहन चलाने व रेड सिग्नल तोड़ने वाले को पुलिस पकड़ेगी और चालक का लाइसेंस जब्त करेगी। लाइसेंस नहीं होने पर वाहन की जब्ती की जाएगी। साथ ही एक मामला तैयार कर इसे परिवहन विभाग को सौंप दिया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा संबंधित का लाइसेंस तीन माह के लिए रद्द कर दिया जाएगा।

Monday, 20 February 2017

मेट्रो के सामने कूदी महिला लेकिन ट्रेन ने ही उसे बचा लिया..कैसे ? जानेंगे तो होश उड़ जाएंगे...


गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर एक 24 वर्षीय महिला ने मेट्रो के आगे कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया.
पुलिस ने यह जानकारी दी. महिला की पहचान फराद निषाद के रूप की गई है. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है. महिला एक निजी बीमा कंपनी में चिकित्सा सलाहकार है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने बताया, “महिला 7 बजकर 45 मिनट पर जहांगीर पुरी की ओर जा रही मेट्रो के आगे कूद गई. इस घटना से मेट्रो प्रभावित नहीं हुई.”

आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. 16 फरवरी को ऐसे ही दो व्यक्तियों ने मेट्रो के आगे कूद आत्महत्या का प्रयास किया था.
जिसमें एक की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था. मेट्रो में आत्महत्याओं को देखते हुए प्रशासन की ओर से कई इंतजाम भी किए गए हैं.

Saturday, 3 December 2016

जयपुर में दीवार तोड़कर टिकट विंडों तक आई ट्रेन, बड़ा हादसा टला



जयपुर। जयुपर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर कर दीवार तोड़ते हुए टिकट विंडों तक आ पहुंचा। गनीमत रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे से किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।


बताया जा रहा है कि जयपुर-सिंकदराबाद ट्रेन के इंजन से डिब्बा अलग हो गया तथा वह दीवार तोड़कर सड़क पर आ गया। सबसे अच्छी बात ये रही कि वहां उस समय कोई मौजूद नही था। जिसकी वजह से बाहर बड़ा हादसा टल गया।


ये हादसा ट्रेन के एक डिब्बे की सर्विसिंग के दौरान स्टल डाउन हो जाने की वजह से हुआ। रेलवे अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद डिब्बे को वहां से हटा दिया गया, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर किस स्तर पर कमी रही, जिसके कारण डिब्बा तोड़कर बाहर आ गया।


अगर हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता। बहरहाल अब देखना है कि रेल प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई करता है।