Showing posts with label delhi. Show all posts
Showing posts with label delhi. Show all posts

Friday, 7 April 2017

रजत शर्मा ने केजरीवाल की लगा दी क्लास, मुंह छुपाना पड़ा केजरी को !



प्रसिद्ध पत्रकार रजत शर्मा, जो अपने फेमस शो आप की अदालत में मशहूर हस्तियां को बुलाकर उनसे तीखे-सवाल जवाब करने के लिए मशहूर हैं, उन्होंने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है।

रजत शर्मा IIT कानपुर के छात्रों को संबोधित करने पहुंचे थे, उन्होंने छात्रों से इंटरैक्शन किया और उन्हें प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि वे उन तकनीशियनों और इंजीनियरों के आभारी हैं जिन्होंने IIT में पढ़ाई की है और जो लोग यहां से पढ़कर अपने काम के जरिए देश की सेवा कर रहे हैं।

रजत शर्मा ने एक ओर तो IIT के छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनकी प्रशंसा की तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने केजरीवाल के जमकर मजे भी लिये। रजत शर्मा ने कहा IIT में कुछ अपवाद भी रहे हैं! अरविंद केजरीवाल जैसे अपवाद, जिन्होंने IIT की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि कैसे मैने अरविंद केजरीवाल को जब आप की अदालत में आमंत्रित किया गया था, तो केजरीवाल मुझसे नाराज हो गए थे।

लेकिन इस बार रजत शर्मा ने न केवल केजरीवाल पर कुछ कठोर टिप्पणियां कीं, बल्कि उन्हें IIT का ‘मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट’ भी कहा। रजत शर्मा की बात सुनकर संगोष्ठी में उपस्थित IIT के छात्रों ने ताली और सीटी बजाकर उनकी सराहना की।

आपने कभी भी रजत शर्मा को इस तरह के तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए नहीं देखा होगा। लेकिन जैसे दिल्ली और देश का हर वो नागरिक जो केजरीवाल की आदतों और हरकतों से परेशान हो गया है

शायद वैसे ही रजत शर्मा भी केजरीवाल से परेशान हो गए हैं। रजत शर्मा को हमने उनके आप की अदालत शो में कभी भी ऐसी बात करते नहीं देखा, लेकिन यहां पर उन्होंने जो भी कहा वो पूरी तरह से उनके स्वभाव के विपरीत था।

Thursday, 16 March 2017

यूपी में बम्पर जीत के बाद मोदी के इस ऐलान ने मचाई पूरे देश में खलबली


नई दिल्ली : यूपी और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के साथ जीतने के बाद आज पीएम मोदी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने देशभर में खलबली मचा दी है. पीएम मोदी के इस बयान को सुन देश की जनता की ख़ुशी का भी कोई ठिकाना ही नहीं है.

न्यू इंडिया के लिए पीएम मोदी का नारा !
दरअसल आज बीजेपी के संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा है कि, “अब ना ही वो खुद बैठेंगे और ना ही दूसरों को बैठने देंगे.” यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को चुनने के लिए बीजेपी ने संसदीय दल की बैठक बुलाई थी जिसमे पीएम मोदी ने ये बयान देकर सभी को चौंका दिया.

गौरतलब है कि इससे पहले भी पीएम मोदी भ्रष्टाचार मिटाने के लिए “ना खाउंगा , ना खाने दूंगा” का बयान दे चुके हैं. जिसका मतलब था कि ना तो वो खुद कोई भ्रष्टाचार करेंगे और ना ही किसी और को भ्रष्टाचार करने देंगे. इसी के बाद उन्होंने नोटबंदी और बेनामी संपत्ति के मामलों में अहम् फैसले लिए थे.

सिर्फ विकास और कुछ नहीं !
अब पीएम मोदी के इस नए बयान से ये बात साफ़ हो चुकी है कि वो पूरी निष्ठा के साथ देश के विकास में रात-दिन जी-तोड़ मेहनत करेंगे और अपने सहयोगियों से भी मेहनत करवाएंगे. यानी एक तरह से पीएम मोदी ने 2019 तक का अपना एजेंडा लोगों के सामने रख दिया है. पीएम मोदी 2019 का लोकसभा चुनाव सिर्फ विकास के मुद्दे पर लड़ना चाहते हैं इसीलिए वो खुद कठिन मेहनत करने के लिए तो सज्ज हैं ही और साथ ही अपने सहयोगियों से भी इसकी उम्मीद कर रहे हैं.

इस बैठक में शामिल सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनंत कुमार के मुताबिक़ पीएम मोदी ने सांसदों से कहा है कि सभी सांसद 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक अपने-अपने इलाकों में जाकर सरकार के कामकाज का प्रचार-प्रसार करें. उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने अच्छे कामों का एंबेसडर बनाकर उनके जरिये से सरकार के कामों को दूर-दूर तक ले जाएं.

अनंत कुमार ने बताया कि बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कहा कि बीजेपी के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव बेहद अहम हैं और सभी को इसके लिए तैयार रहना चाहिए. अमित शाह ने कहा कि यूपी में मिली इस जीत को देश के हर राज्य तक पहुचाने की ज़रुरत है.

बड़बोले नेताओं का अभिनन्दन !
वहीँ इस बैठक में पीएम मोदी ने बीजेपी के बड़बोले नेताओं पर भी तंज कसते हुए चुटकी ली. पीएम मोदी बोले कि इस जीत पर मुंह के उन लालों का भी मेरा अभिनन्दन जो चुनाव के दौरान चुप रहे. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी का इशारा विवादित बयानबाजी करने वाले कुछ बीजेपी नेताओं जैसे साक्षी महाराज, गिरीराज सिंह और विनय कटियार की तरफ था.

लगभग हर बार चुनाव से ठीक पहले या चुनाव के दौरान बीजेपी के कुछ नेता ऐसी बयानबाजी करते आये थे जिससे पीएम मोदी की मुश्किलें बढ़ जाती थी लेकिन यूपी चुनाव के दौरान इन नेताओं ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया जिसे आधार बनाकर विरोधी बीजेपी की ओर कीचड उछाल सकें. इसके लिए पीएम मोदी ने उन्हें धन्यवाद किया.

वहीँ सोशल मीडिया में पीएम मोदी के इस बयान की चर्चा जोरों से की जाने लगी. लोगों ने ट्वीट करके लिखा कि पीएम मोदी ने आज एक बार फिर देश का दिल जीत लिया. कई लोगों ने ट्वीट किया कि मोदी जी, आप एक ही दिल को कितनी बार जीतेंगे. कुल मिलाकर कहा जा रहा है कि आने-वाले दिनों में पीएम मोदी देश में पूरी ताकत के साथ जबदस्त विकास कार्य करेंगे.

Monday, 27 February 2017

आपके मोबाइल-PC को सेफ रखेंगे सरकार के ये 5 एप, ऐसे करें फ्री डाउनलोड


नई दिल्ली। भारत सरकार ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को सेफ और सिक्योर बनाने के उद्देश्य से 5 एप लॉन्च किए हैं, जिनके जरिए आप अपने डेस्कटॉप, लैपटॉप, मोबाइल को सुरक्षित रख सकते हैं।

ये एप लॉन्च करने का सरकार का उद्देश्य डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना है। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने 'साइबर स्वच्छता केंद्र' नाम की वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट से एप डाउनलोड किए जा सकते हैं।

सरकार की इस वेबसाइट में सॉल्युशन के तौर पर सिक्युरिटी टूल्स का विकल्प दिया गया है। इसमें फ्री बोट रिमूवल टूल के रूप में क्विक हील का लिंक दिया गया। इस लिंक पर क्लिक करके एप को डाउनलोड किया जा सकता है।
इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें एप- http://www.quickheal.co.in/bot-removal-tool

इस एप से यूएसबी की करें सफाई
‘यूएसबी प्रतिरोध’ एप से आप रिमूवल स्टोरेज मीडिया जैसे- पेन ड्राइव्स, एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव्स, मोबाइल फोन और अन्य यूएसबी मास स्टोरेज डिवाइस को सुरक्षित कर सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें एप- https://cdac.in/usbpratirodh

एपसमविद से विंडोज सिस्टम को बचाएं
'एपसमविद' टूल डेस्कटॉप आधारित एप्लीकेशन है, जिससे आप अपने विंडोज ऑपरेटिंग डेस्कटॉप सिस्टम को साइबर अटैक से बचा सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें एप- https://cdac.in/appsamvid

यह एप करेगा मोबाइल को सिक्योर
'एम-कवच' ऐप वाई-फाई, ब्लू-टूथ, मोबाइल डिवाइस की चोरी, एसएमएस स्पैम आदि से जुड़े अटैक में कारगर साबित हो सकता है। सरकारी साइट पर मौजूद सारे सॉल्युशन फ्री है। इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें एप- https://cdac.in/mkavach

ब्राउजर जेएसगार्ड से बचाएं वेब पेज
एचटीएमएल और जावास्क्रिप्ट के अटैक से बचने के लिए वेब ब्राउजर जेएसगार्ड एप को डाउनलोड करें। यह एप यूजर्स को मैलिसियस वेब पेज विजिट करने पर अलर्ट करता है और साथ ही उस वेब पेज का डिटेल एनालिसिस प्रोवाइड कराता है। इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें एप- 

फायरफॉक्स वेब ब्राउजर के लिए :
https://addons.mozilla.org/en-US/firefox/addon/browser-jsguard/

Monday, 20 February 2017

मेट्रो के सामने कूदी महिला लेकिन ट्रेन ने ही उसे बचा लिया..कैसे ? जानेंगे तो होश उड़ जाएंगे...


गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर एक 24 वर्षीय महिला ने मेट्रो के आगे कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया.
पुलिस ने यह जानकारी दी. महिला की पहचान फराद निषाद के रूप की गई है. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है. महिला एक निजी बीमा कंपनी में चिकित्सा सलाहकार है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने बताया, “महिला 7 बजकर 45 मिनट पर जहांगीर पुरी की ओर जा रही मेट्रो के आगे कूद गई. इस घटना से मेट्रो प्रभावित नहीं हुई.”

आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. 16 फरवरी को ऐसे ही दो व्यक्तियों ने मेट्रो के आगे कूद आत्महत्या का प्रयास किया था.
जिसमें एक की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था. मेट्रो में आत्महत्याओं को देखते हुए प्रशासन की ओर से कई इंतजाम भी किए गए हैं.

Wednesday, 14 December 2016

हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत

नई दिल्ली: हवाई यात्रा को और ज्यादा आसान बनाने के लिए सीआईएसएफ कल से एक पायलट परियोजना शुरु कर रही है. इसके तहत अब देश के छह बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को अपने हैंडबैग पर स्टैंप यानि सुरक्षा मुहर नहीं लगवानी होगी.

पायलट परियोजना दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरू हवाईअड्डों पर शुरू की जाएगी. मौजूदा नियमों के अनुसार, घरेलू या अंतरराष्ट्रीय कोई भी उड़ान भरने से पहले यात्री को अपने हैंडबैग पर टैग और सुरक्षा मुहर लगवानी होती है. उसके बाद ही वे विमान में सवार हो सकते हैं.

मुहर ये सुनिश्चित करती है कि बैग की अच्छी तरह जांच की गयी है और वो विमान में ले जाने के लिए सुरक्षित है, परियोजना से मिले फीडबैक के आधार पर इसे अन्य हवाईअड्डों पर भी लागू किया जाएगा.