Showing posts with label amit shah. Show all posts
Showing posts with label amit shah. Show all posts

Sunday, 19 March 2017

जानिए क्यों यूपी में IAS अधिकारी अब दिन रात मोदी घोषणाओं को पढ़ रहें हैं !


उत्तर प्रदेश में इन दिनों IAS अधिकारी दिन रात एक करके भाजपा का संकल्प पत्र पढ़ने में जुटे हुए हैं.

ये अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों की रिकार्डिंग निकलवा कर उनकी घोषणाओं को नोट करने में लगे हुए हैं.

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत का असर प्रदेश के नौकरशाहों और उसके आकाओं पर साफ नजर आने लगा है. यही वजह है कि नौकरशाह पार्टी कार्यालय से भाजपा का संकल्प पत्र यानी घोषणा पत्र मंगाकर उसको पढ़ रहे हैं.

ये हाल तो तब है जब अभी मुख्यमंत्री का चुनाव भी नहीं हुआ है.

लेकिन जिस प्रकार नौकरशाहों में भाजपा का संकल्प पत्र जिसकी मांग बढ़ गई है उसको देखते हुए साफ है कि ये लोग समझ गए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर प्रदेश में विशेष फोकस रहने वाला है.

विकास योजनाओं को समय से पूरा करने का दवाब अभी से ही अधिकारियों पर नजर आने लगा है. यही वजह यह है कि वे भाजपा का संकल्प पत्र पढ़कर उसमें शामिल सभी योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करवाने के लिए अभी से ही उनका ब्ल्यू प्रिंट तैयार करने में जुट गए हैं.

खबर है कि अलग-अलग सरकारी विभागों ने लखनऊ भाजपा कार्यालय से भाजपा का संकल्प पत्र की अतिरिक्त प्रतियां मंगवाई हैं.

सूत्रों के हवाले से मीडिया में जो खबर आई है उसके अनुसार मुख्य सचिव को अभी से ही विकास योजनाओं की तैयारी में जुट जाने के आदेश मिलें हैं.

लेकिन ये आदेश कहां से मिले हैं इसको लेकर कोई भी अभी खुलकर बात नहीं कर रहा है. लेकिन इसको लेकर मुख्य सचिव अधिकारीयों की बैठक कर उनको नई सरकार की प्राथमिकताओं को पहले से ही समझने के लिए कह चुके हैं.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा जिस भारी बहुमत से चुनाव जीत कर आई है उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनता की अपेक्षाओं का संकेत मिलता है. लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत उम्मीदें है.

यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भलीभांति समझ रहे हैं. और ब्यूरोंक्रेसी को इस बात का अंदाजा तो दिल्ली में बैंठे अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मिल ही गया होगा कि नरेंद्र मोदी के काम करने का स्टाइल क्या है.

Thursday, 16 March 2017

यूपी में बम्पर जीत के बाद मोदी के इस ऐलान ने मचाई पूरे देश में खलबली


नई दिल्ली : यूपी और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के साथ जीतने के बाद आज पीएम मोदी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने देशभर में खलबली मचा दी है. पीएम मोदी के इस बयान को सुन देश की जनता की ख़ुशी का भी कोई ठिकाना ही नहीं है.

न्यू इंडिया के लिए पीएम मोदी का नारा !
दरअसल आज बीजेपी के संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा है कि, “अब ना ही वो खुद बैठेंगे और ना ही दूसरों को बैठने देंगे.” यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को चुनने के लिए बीजेपी ने संसदीय दल की बैठक बुलाई थी जिसमे पीएम मोदी ने ये बयान देकर सभी को चौंका दिया.

गौरतलब है कि इससे पहले भी पीएम मोदी भ्रष्टाचार मिटाने के लिए “ना खाउंगा , ना खाने दूंगा” का बयान दे चुके हैं. जिसका मतलब था कि ना तो वो खुद कोई भ्रष्टाचार करेंगे और ना ही किसी और को भ्रष्टाचार करने देंगे. इसी के बाद उन्होंने नोटबंदी और बेनामी संपत्ति के मामलों में अहम् फैसले लिए थे.

सिर्फ विकास और कुछ नहीं !
अब पीएम मोदी के इस नए बयान से ये बात साफ़ हो चुकी है कि वो पूरी निष्ठा के साथ देश के विकास में रात-दिन जी-तोड़ मेहनत करेंगे और अपने सहयोगियों से भी मेहनत करवाएंगे. यानी एक तरह से पीएम मोदी ने 2019 तक का अपना एजेंडा लोगों के सामने रख दिया है. पीएम मोदी 2019 का लोकसभा चुनाव सिर्फ विकास के मुद्दे पर लड़ना चाहते हैं इसीलिए वो खुद कठिन मेहनत करने के लिए तो सज्ज हैं ही और साथ ही अपने सहयोगियों से भी इसकी उम्मीद कर रहे हैं.

इस बैठक में शामिल सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनंत कुमार के मुताबिक़ पीएम मोदी ने सांसदों से कहा है कि सभी सांसद 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक अपने-अपने इलाकों में जाकर सरकार के कामकाज का प्रचार-प्रसार करें. उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने अच्छे कामों का एंबेसडर बनाकर उनके जरिये से सरकार के कामों को दूर-दूर तक ले जाएं.

अनंत कुमार ने बताया कि बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कहा कि बीजेपी के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव बेहद अहम हैं और सभी को इसके लिए तैयार रहना चाहिए. अमित शाह ने कहा कि यूपी में मिली इस जीत को देश के हर राज्य तक पहुचाने की ज़रुरत है.

बड़बोले नेताओं का अभिनन्दन !
वहीँ इस बैठक में पीएम मोदी ने बीजेपी के बड़बोले नेताओं पर भी तंज कसते हुए चुटकी ली. पीएम मोदी बोले कि इस जीत पर मुंह के उन लालों का भी मेरा अभिनन्दन जो चुनाव के दौरान चुप रहे. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी का इशारा विवादित बयानबाजी करने वाले कुछ बीजेपी नेताओं जैसे साक्षी महाराज, गिरीराज सिंह और विनय कटियार की तरफ था.

लगभग हर बार चुनाव से ठीक पहले या चुनाव के दौरान बीजेपी के कुछ नेता ऐसी बयानबाजी करते आये थे जिससे पीएम मोदी की मुश्किलें बढ़ जाती थी लेकिन यूपी चुनाव के दौरान इन नेताओं ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया जिसे आधार बनाकर विरोधी बीजेपी की ओर कीचड उछाल सकें. इसके लिए पीएम मोदी ने उन्हें धन्यवाद किया.

वहीँ सोशल मीडिया में पीएम मोदी के इस बयान की चर्चा जोरों से की जाने लगी. लोगों ने ट्वीट करके लिखा कि पीएम मोदी ने आज एक बार फिर देश का दिल जीत लिया. कई लोगों ने ट्वीट किया कि मोदी जी, आप एक ही दिल को कितनी बार जीतेंगे. कुल मिलाकर कहा जा रहा है कि आने-वाले दिनों में पीएम मोदी देश में पूरी ताकत के साथ जबदस्त विकास कार्य करेंगे.

Thursday, 2 February 2017

अमित शाह ने राहुल गांधी का असली चेहरा दिखाया



यहां गोवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उन पर जमकर निशाना साधा है।

एक चुनावी सभा में बोलते हुए शाह ने राहुल गांधी पर एक के बाद एक कई आरोप लगाएं। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष ने उत्तरी गोवा के बीचोलिम शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता को केन्द्र में रही यूपीए सरकार और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के दौरान सीमा पार से जारी आतंकवाद पर भारतीय सेना की ओर से की जाने वाली कार्रवाई की समझ नहीं है।

साथ ही अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को केन्द्र की पूर्व संप्रग सरकार और मौजूदा मोदी सरकार के बीच अंतर नहीं पता है। उन्होंने कहा कि अब राहुल बाबा मोदी जी से पूछते हैं आपकी सरकार के दौरान सीमा पार से आतंकवाद जारी है और यह हमारी सरकार के दौरान भी होता था। इसमें क्या अंतर है।

रैली में राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए शाह ने कहा कि आप नहीं जान पाओगे राहुल बाबा आपने अपनी आंखों पर इटली का चश्मा पहन रखा है। भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि जब आपकी सरकार सत्ता में थी तब सीमा पार से गोलीबारी पाकिस्तान की ओर से शुरू की जाती थी और खत्म भी पाकिस्तान की ओर से की जाती थी।

उन्होंने कहा कि अब केन्द्र में भाजपा की सरकार है और नरेन्द्र मोदी उसके प्रधानमंत्री हैं और मनोहर पर्रिकर उसके रक्षा मंत्री इसलिए अब सीमा पार से गोलीबारी पाकिस्तान की ओर से ही शुरू की जाती है लेकिन उसे खत्म भारतीय सेना करती है। वे एक गोली चलाते हैं हम उसका जवाब गोले से देते हैं। अब किसी में साहस नहीं कि हमारे सैनिक का सिर काट सके।