Showing posts with label up. Show all posts
Showing posts with label up. Show all posts

Monday, 3 April 2017

योगी आदित्यनाथ ने खोला वो राज जिसे जानने के लिए हर कोई बेताब है !


उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में लोगों की जिज्ञासा इस बात को जानने में है कि आखिर गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कैसे बने.

इधर उधर के तमाम कयासों के बीच स्वयं योगी आदित्यनाथ ने खुलासा किया है कि उनकी मुख्यमंत्री बनने की कोई योजना नहीं थी.

वे तो अमेरिका जाने वाले थे. लेकिन अचानक एक फोन काल ने उनका विदेश जाने का पूरा कार्यक्रम ही नहीं बल्कि राजनीति जीवन की दिशा भी बदल दी.

दरअसल, बतौर योगी वे चुनाव खत्म होने के बाद थके हुए थे. इस बीच उनको पता चला कि सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका जाने वाला है. तो वे भी इसमें अपना नाम लिखाने के लिए दिल्ली चले गए और नाम लिखाकर वापस लौट आए.

लेकिन जैसे ही वो वापस गोरखपुर लौटे इसी बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का फोन उनके पास आया और उन्होंने योगी से पूछा कि आप कहां हो. मैंने कहा कि अभी मैं दिल्ली से लौटा हूं.

तो उन्होंने कहा कि आपको यूपी जाना है. मैंने कहा मैं यूपी में ही हूं तो इस पर अमित शाह ने योगी सेे कहा कि आपको यूपी संभालना है. यानी आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेंदारी दी जाती है.

योगी ने आगे बताया कि उन्हें जब दिल्ली बुला लिया गया तो जब वे दिल्ली पहुंचे उनके पास सिर्फ एक जोड़ी कपड़े थे।

अर्थात इस पूरे वाक्य से एक बात तो साफ हो गई कि योगी के नाम पर मुहर दिल्ली से लगी और योगी को यूपी की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका थी.

एक सामान्य छात्र से गोरक्षपीठ के महंत के उत्तराधिकारी बनने के साथ सांसद और फिर गोरक्षपीठ के महंत तथा अब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने की यात्रा करीब ढाई दशक लंबी है.

इस यात्रा में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री ने कई उतार-चढ़ाव देखे. उन तमाम अनुभवों को मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने खुद ही साझा किया. पहले योग शिविर और फिर पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास में कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए योगी ने अपने जीवन से जुड़े कई राज बताए।

इसके जरिए योगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीन से जुड़े होने का संदेश भी दिया.

सरकार और संगठन के बीच समन्वय की मंशा से योगी ने जब कहानी सुनाई तब एक सामान्य व्यक्ति के सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने का भाव पूरी तरह झलक रहा था.

ऐसा करके वह कार्यकर्ताओं को उनकी अहमियत बता रहे थे. वह यही कहना चाह रहे थे कि कार्यकर्ता खुद को कम नहीं आंके. यदि वो मेहनत करेगा तो उसका उस तपस्या का फल जरूर मिलेगा.

Thursday, 30 March 2017

CM योगी ने किया बड़ा खुलासा...


अखिलेश सरकार के जाते ही प्रदेश में घोटाले और हेराफेरी के मामले सामने आने लगे हैं. अखिलेश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट रही समाजवादी एंबुलेंस 102 और 108 में सरकार को किस तरह से करोड़ों का चूना लगया गया है

इसकी बानगी मेरठ में देखने को मिली यहां विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से मेरठ स्वास्थ विभाग में खड़ी एंबुलेंस 160 की स्पीड़ पर दौड़ रही है. शायद ये सुनकर आपको यकीन न आए, लेकिन ये सच है जिसे देख और सुनकर अधिकारी भी हैरान हैं.

महज कागजों में दौड़ रहीं एंबुलेंस में फर्जी आईडी का खेल चल रहा गया है. इस खेल को जब ईटीवी/न्यूज़18 ने पकड़ा तो सरकार की योजना को पलीता लगाने वाले अधिकारी बगले झांकने लगे. कैमरे पर आने की बात तो दूर उन्होंने फोन पर बात करने से भी मना कर दिया

मामला सामने आने पर जब सीएमओ ने स्वास्थ विभाग की एंबुलेंस में चले आईडी के खेल की जांच कराई तो मामला सही पाया गया. जिसके बाद से स्वास्थ महमके में हडकंप मचा हुआ है

समाजवादी पार्टी की सरकार में गरीब आदमी को समय पर स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराने के लिए 108 और 102 एंबुलेंस चलाई गई थी, ताकि आम आदमी को समय पर चिकित्सा सेवा मिल सके और कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में दम न तोड़े.

लेकिन स्वास्थ विभाग में खड़ी 102 और 108 एंबुलेंस खड़े-खड़े ही 160 की स्पीड़ पर दौड़ रही है. एंबुलेंस ड्राइवर और अधिकारियों की साठगांठ से इन गाड़ियों में ऐसी डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है जिसे देखकर हम खुद हैरान रह गये क्योंकि खड़ी गाड़ी 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफतार से दौड़ रही थी.

खड़ी गाड़ियों के दौड़ने के इस पूरे खेल में स्वास्थ विभाग की 108 और 102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर याकूब अली और इमजेंसी मेडिकल एग्जीक्यूटिव राहुल त्यागी की मिली भगत सामने आई. इन दोनों अधिकारियों ने व्हाट्सएप पर सभी ड्राइवर का ग्रुप बना रखा है.

ये दोनों अधिकारी एंबुलेंस ड्राइवर और अन्य स्टाफ कैसे काम करना है और उन्हें क्या आदेश देना है ये सब पूरे दिशानिर्देश व्हाट्सएप पर ही देते थे. जो ड्राइवर जितनी आईडी देता उतना ही उसे सराहा जाता और जिसकी आईडी कम रहती उसे उतनी फटकार झेलनी पड़ती. आईडी का मतलब फर्जी फोन कॉल के जरिए खड़ी एंबुलेंस को दौड़ाना हैं.

जब ये पूरा मामला ईटीवी/न्यूज़18 द्वारा सीएमओ वीपी सिंह के संज्ञान में लाया गया तो खड़ी गाड़ियों का चलता मीटर, व्हट्सएप चैट देख वह भी हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि इस माह ही 108 और 102 एंबुलेंस में लगी आईडी की जांच कराई थी. दोनो एंबुलेंस में 246 आईडी दिखाई गई.

जब इन आईडी की जांच कराई गई तो महज 33 आईडी ही सही पायी गईं, बाकि फर्जी निकली. ऐसे में अंदाजा लगाना सहज है कि किस तरह से स्वास्थ महकमें के अधिकारी ही विभाग को हर माह लाखों रुपए की चपत लगा रहे हैं.

अगर एंबुलेंस का कोई ड्राइवर 108 और 102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर याकूब अली और इमरजेंसी मेडिकल एग्जीक्यूटिव राहुल त्यागी की बात नहीं मानता तो उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ता है. चार दिन पहले ही इन दोनो अधिकारियों ने 108 एंबुलेंस के ईएमटी को हटा दिया.

बताया जा रहा है कि ईएमटी अतर सिंह ने इन दोनो अधिकारियों की शिकायत इनके ही शिकायत प्रकोष्ठ ‘‘वीकेयर‘‘ पर की थी. जिसके बाद उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. कुल मिलाकर का जा सकता है इस योजना से जुड़े मात्र दो लोगों के कारण सरकार को न सिर्फ लाखो-करोड़ो का चूना लग रहा है बल्कि सरकारी योजनाएं आम जन तक नहीं पहुच पा रही हैं.

सूबे में 5 साल रही अखिलेश सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों में ही आम आदमी को 108 और 102 एंबुलेंस का तोहफा दिया था. लेकिन इस तोहफे के जरिये अधिकारियों ने किस तरह करोड़ों की हेरा-फेरी की इसकी 5 साल तक किसी को भनक तक भी नहीं लगी.

लेकिन अब इस मामला के खुलने के बाद स्वास्थ महकमें में हड़कप मचा हुआ है, क्योंकि यह केवल अभी मेरठ में ही सामने आया है अगर ऐसी स्थिति सूबे के अन्य जिलों में भी रही होगी तो ये घोटाला करोड़ों की जगह अरबों में पहुंच सकता है. देखना ये है कि सूबे की योगी सरकार इस मामले का संज्ञान लेकर भ्रष्टाचारियों पर कुछ कार्रवाई कर पायेगी या नहीं.

Tuesday, 21 March 2017

बड़ी खबर: राम मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला, जानें क्‍या कहा


देश और प्रदेश में भाजपा सरकार बन जाने से सालों से लंबित राम मंदिर विवाद का हल हर कोई चाहता है, इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम मंदिर विवाद का कोर्ट के बाहर निपटारा करने पर जोर दिया है।

बता दें की, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि इस पर सभी संबंधित पक्ष मिलकर बैठें और आम राय बनाएं। कोर्ट ने कहा कि अगर इस मामले पर होने वाली बातचीत नाकाम रहती है तो हम दखल देंगे और इस मुद्दे का हल निकालने के लिए मीडिएटर अप्वाइंट करेंगे।

इस मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने अर्जेंट हियरिंग की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यह संवेदनशील मुद्दा है और इस पर तुरंत सुनवाई की जरूरत है। इसी पर कोर्ट ने कहा कि इस विवाद का बातचीत के जरिए ऐसा हल निकालें, जिस पर सारे पिटीशनर्स और रिस्पॉन्डेंट्स राजी हों।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी पक्ष इस मसले को सुलझाने की नई कोशिशों के लिए मीडिएटर्स को चुन लें। अगर जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी एक प्रिंसिपल मीडिएटर चुन सकता है।

चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा कि अगर सभी संबंधित पक्ष ये चाहेंगे कि वे इस मुद्दे पर मीडिएट करें तो वे मध्यस्थ बनने को तैयार हैं। बेंच ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा सेंसिटिव और सेंटिमेंटल है। बेहतर यही होगा कि इसका आपसी रजामंदी से हल निकले।

सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी से कहा कि वे इस मुद्दे पर संबंधित पक्षों से सलाह-मशविरा करें और बातचीत शुरू करने को लेकर होने वाले फैसले के बारे में कोर्ट को 31 मार्च तक सूचित करें। यूपी असेंबली इलेक्शन में बीजेपी को मिली बड़ी जीत को आरएसएस नेता एमजी वैद्य ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मैन्डेट बताया था।

चुनाव नतीजों के बाद वैद्य ने कहा था- बीजेपी के मैनिफेस्टो में भी अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे का जिक्र है। इसलिए ये माना जाना चाहिए कि राम मंदिर बनाने को लेकर जनता ने अपनी मंजूरी दे दी है।

Sunday, 19 March 2017

जानिए क्यों यूपी में IAS अधिकारी अब दिन रात मोदी घोषणाओं को पढ़ रहें हैं !


उत्तर प्रदेश में इन दिनों IAS अधिकारी दिन रात एक करके भाजपा का संकल्प पत्र पढ़ने में जुटे हुए हैं.

ये अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों की रिकार्डिंग निकलवा कर उनकी घोषणाओं को नोट करने में लगे हुए हैं.

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत का असर प्रदेश के नौकरशाहों और उसके आकाओं पर साफ नजर आने लगा है. यही वजह है कि नौकरशाह पार्टी कार्यालय से भाजपा का संकल्प पत्र यानी घोषणा पत्र मंगाकर उसको पढ़ रहे हैं.

ये हाल तो तब है जब अभी मुख्यमंत्री का चुनाव भी नहीं हुआ है.

लेकिन जिस प्रकार नौकरशाहों में भाजपा का संकल्प पत्र जिसकी मांग बढ़ गई है उसको देखते हुए साफ है कि ये लोग समझ गए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर प्रदेश में विशेष फोकस रहने वाला है.

विकास योजनाओं को समय से पूरा करने का दवाब अभी से ही अधिकारियों पर नजर आने लगा है. यही वजह यह है कि वे भाजपा का संकल्प पत्र पढ़कर उसमें शामिल सभी योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करवाने के लिए अभी से ही उनका ब्ल्यू प्रिंट तैयार करने में जुट गए हैं.

खबर है कि अलग-अलग सरकारी विभागों ने लखनऊ भाजपा कार्यालय से भाजपा का संकल्प पत्र की अतिरिक्त प्रतियां मंगवाई हैं.

सूत्रों के हवाले से मीडिया में जो खबर आई है उसके अनुसार मुख्य सचिव को अभी से ही विकास योजनाओं की तैयारी में जुट जाने के आदेश मिलें हैं.

लेकिन ये आदेश कहां से मिले हैं इसको लेकर कोई भी अभी खुलकर बात नहीं कर रहा है. लेकिन इसको लेकर मुख्य सचिव अधिकारीयों की बैठक कर उनको नई सरकार की प्राथमिकताओं को पहले से ही समझने के लिए कह चुके हैं.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा जिस भारी बहुमत से चुनाव जीत कर आई है उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनता की अपेक्षाओं का संकेत मिलता है. लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत उम्मीदें है.

यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भलीभांति समझ रहे हैं. और ब्यूरोंक्रेसी को इस बात का अंदाजा तो दिल्ली में बैंठे अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मिल ही गया होगा कि नरेंद्र मोदी के काम करने का स्टाइल क्या है.

Tuesday, 14 March 2017

अखिलेश तो नहीं बता पाए लेकिन मुलायम सिंह ने बता दी हार की वजह


अखिलेश यादव और राहुल गांधी का साथ न तो यूपी की जनता को पसंद आया और न ही मुलायम सिंह यादव को। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को ही हार का जिम्मेदार बताया है।

अंग्रेजी समाचार पत्र इकनॉमिक टाइम्स से बातचीत में मुलायम सिंह ने कहा,गठबंधन नहीं होता तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनती। अगर कोई कहता है कि मैंने गठबंधन का समर्थन किया तो यह झूठ है। मैंने सार्वजनिक रूप से इसका विरोध किया था।

कांग्रेस को यहां कोई पसंद नहीं करता। क्या जरूरत थी। 2012 में हम पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आए थे। तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम ने कहा,मेरे निकट के सारे जीत गए।

इसमें उनके छोटे भाई शिवपाल यादव भी शामिल हैं। सपा की हार के कारणों पर मुलायम ने शिवपाल यादव के बयान(अखिलेश यादव का घमंड)की ओर इशारा करते हुए कहा,गठबंधन का अहंकार जिम्मेदार है। क्या कहें अगर आप टीवी पर एक ठेले वाले का बयान सुनते हो कि मैंने हमेशा सपा को वोट दिया लेकिन इस बार नहीं क्योंकि नेताजी का अपमान हुआ है।

यह संदेश दूर तक गया। मैं क्या कर सकता था? पीएम ने कन्नौज की रैली में कहा था,जो लड़का अपने बाप का नहीं हो सकता वह आपका क्या होगा। भाजपा की प्रचंड जीत पर मुलायम सिंह ने कहा,यह बड़ी जीत है। भाजपा के लिए बड़ा दिन है।

बसपा का वोट शेयर भले ही बढ़ा है लेकिन पार्टी के तौर पर उसकी पकड़ ढीली हो रही है। विचित्र जीत है और हार भी। बहू अपर्णा यादव की हार पर कहा, कैंस बेकार सीट है। वहां की जनसांख्यिकी को देखो। हम वहां केवल एक बार जीते हैं।

वह चुनाव लडऩे के लिए उत्सुक थी और कड़ी मेहनत भी की लेकिन 3 लाख वोटर्स वाली एक सीट जिसमें केवल 6 हजार यादव वोटर्स हों,यह बहुत कठिन था।

चलो कोई बात नहीं। वह अभी लड़की है। अनुभव तो हो गया होगा। साधना गुप्ता के बयान पर मुलायम सिंह ने कहा,बहुत सादगी से उनसे ये कहा कि नेताजी का सम्मान होना चाहिए था। जब नेताजी से पूछा गया कि नतीजों के बाद क्या अखिलेश यादव ने फोन किया तो उन्होंने कहा,फोन करता रहता है। अब क्या बोलेगा?

भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर मुलायम सिंह ने कहा,काम करना पड़ेगा। मैंने मेहनत करके पार्टी बनाई है। हार का दुख ना मना के चिंतन करो तो समझो सफलता ही सफलता है जीवन में। यह केवल बदलाव का नहीं बल्कि मेकओवर का वक्त है।

Thursday, 12 January 2017

क्या है वजह जो ‌स‌िर्फ एक द‌िन में द‌िल्ली-एनसीआर में पकड़ गए 4.12 करोड़ के नए नोट

बृहस्पत‌िवार (12 जनवरी) का द‌िन द‌िल्ली और गाज‌ियाबाद के ल‌िए लगभग एक जैसा रहा। जहां एक ओर यहां कड़ाके की ठंड पड़ी तो करोड़ों के नए नोट लेकर चलने वाले भी खूब धरे गए।

गौरतलब है क‌ि द‌िल्ली पुल‌िस ने गांधी नगर इलाके से 2000 के नोट में 12 लाख की करेंसी बरामद की है।
वहीं दूसरी ओर गाज‌ियाबाद के ‌इंद‌िरापुरम में तीन वैन और गाड़ी में नए नोटों में कुल चार करोड़ रुपए पुल‌िस ने पकड़े।

पहला वाकया सुबह गाजियाबाद में इंदिरापुरम के यूपी गेट इलाके में हुआ जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन करोड रुपए की नई करेंसी पकड़ी।

पुलिस ने करेंसी लेकर जा रहे 4 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो ये पैसा उत्तर प्रदेश चुनावों में खपाने लेकर जाया जा रहा था। पुलिस और आयकर विभाग की टीम इस जांच में जुटी है कि पैसा किस राजनीतिक पार्टी का है। हालांक‌ि हिरासत में लिए गए युवकों का कहना है कि पैसा बैंक का है और वो उसे दिल्ली से ग़ज़ियाबाद लेकर आ रहे थे। पुलिस ने पैसे के कागजात मंगवाकर जांच शुरू कर दी है।

बृहस्पत‌िवार दोपहर में भी इंद‌िरापुरम पुल‌िस ने तीन और कैश वैन पकड़ी ज‌िसमें से 1 करोड़ की नकदी नए नोटों में बरामद हुई। पकड़े गए लोगों से पुल‌िस की पूछताछ जारी है। माना जा रहा है ‌क‌ि यह रुपए इलेक्शन में खपाने के ‌ल‌िए ले जाए रहे थे।