Showing posts with label drama. Show all posts
Showing posts with label drama. Show all posts

Friday, 7 April 2017

रजत शर्मा ने केजरीवाल की लगा दी क्लास, मुंह छुपाना पड़ा केजरी को !



प्रसिद्ध पत्रकार रजत शर्मा, जो अपने फेमस शो आप की अदालत में मशहूर हस्तियां को बुलाकर उनसे तीखे-सवाल जवाब करने के लिए मशहूर हैं, उन्होंने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है।

रजत शर्मा IIT कानपुर के छात्रों को संबोधित करने पहुंचे थे, उन्होंने छात्रों से इंटरैक्शन किया और उन्हें प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि वे उन तकनीशियनों और इंजीनियरों के आभारी हैं जिन्होंने IIT में पढ़ाई की है और जो लोग यहां से पढ़कर अपने काम के जरिए देश की सेवा कर रहे हैं।

रजत शर्मा ने एक ओर तो IIT के छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनकी प्रशंसा की तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने केजरीवाल के जमकर मजे भी लिये। रजत शर्मा ने कहा IIT में कुछ अपवाद भी रहे हैं! अरविंद केजरीवाल जैसे अपवाद, जिन्होंने IIT की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि कैसे मैने अरविंद केजरीवाल को जब आप की अदालत में आमंत्रित किया गया था, तो केजरीवाल मुझसे नाराज हो गए थे।

लेकिन इस बार रजत शर्मा ने न केवल केजरीवाल पर कुछ कठोर टिप्पणियां कीं, बल्कि उन्हें IIT का ‘मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट’ भी कहा। रजत शर्मा की बात सुनकर संगोष्ठी में उपस्थित IIT के छात्रों ने ताली और सीटी बजाकर उनकी सराहना की।

आपने कभी भी रजत शर्मा को इस तरह के तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए नहीं देखा होगा। लेकिन जैसे दिल्ली और देश का हर वो नागरिक जो केजरीवाल की आदतों और हरकतों से परेशान हो गया है

शायद वैसे ही रजत शर्मा भी केजरीवाल से परेशान हो गए हैं। रजत शर्मा को हमने उनके आप की अदालत शो में कभी भी ऐसी बात करते नहीं देखा, लेकिन यहां पर उन्होंने जो भी कहा वो पूरी तरह से उनके स्वभाव के विपरीत था।

Thursday, 6 April 2017

तो ये है अक्षय और ट्विंकल के बीच लड़ाई की बड़ी वजह !


अक्षय कुमार के बारे में सभी जानते हैं कि वह जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही अच्छे पति और पापा भी हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी पत्नी ट्विंकल को बेशुमार प्यार करने वाले अक्षय को ट्विंकल की एक आदत कतई रास नहीं आती।

वही आदत है जिसके कारण अक्सर उनके घर में कलेश होता रहता है और वह है ट्विंकल का बड़बोलापन जो अक्की को कतई पसंद नहीं है। ट्विंकल का बड़बोलापन जिससे अक्की परेशां है।

खुद एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने कहा कि अक्षय बहुत ही शांत और सोच समझकर बोलने वाले इंसान हैं।

वह गुस्से में भी आपा नहीं खोते और बहुत सोझ समझकर बात करते हैं जबकि मैं उनका उल्टा करती हूं जिस पर अक्षय नाराज हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि जब भी वह किसी के बारे में कोई बयान देती हैं तो अक्षय उनसे गुस्सा हो जाते हैं और उसके बाद उन दोनों की खूब बहस होती है।

अक्की हमेशा उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं किसी के बारे में बोलकर कुछ नहीं होगा। वह कभी भी विवादों में नहीं पड़ते और कोशिश करते हैं कि उनका परिवार भी विवादों से दूर रहे, लेकिन मैं तो अपनी आदत से मजबूर हूं।

ट्विंकल ने बताया कि जब भी कोई मुझसे कुछ पूछता है तो मैं उससे वही बोलती हूं जो मेरे दिल में होता है फिर चाहे उसके लिए लड़ाई हो या फिर वार। मैं साफ-साफ बोलना पसंद करती हूं और मेरी तरह मेरी बेटी भी साफ-साफ अपने मन की बात करती है।

जबकि मेरा बेटा आरव हूबहू अपने पापा की कॉपी है। वह भी उनकी तरह शांत और सोझ समझकर बात करने वाला है। वह अक्सर मुझे समझाता है कि मैं बोलने से पहले सोचूं और फिर बोला करूं, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता।

मुझे लगता है कि अपने मन की बात करने से मन हल्का हो जाता है। कभी-कभार तो हमारा घर दो गुट में बंट जाता है जिसमें एक तरफ मैं और नितारा होते हैं और दूसरी तरफ अक्षय और आरव।

Wednesday, 5 April 2017

कपिल के शो में पैसे के लिए नहीं, बल्कि किसी और वजह से लौट रहे हैं सुनील ग्रोवर


सुनील ग्रोवर के 'द कपिल शर्मा शो' पर लौटने से उनके फैंस काफी खुश हैं। पिछले कई एपिसोड्स से दर्शकों को उनकी कमी खल रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

वो जल्द ही शो की शूटिंग शुरू करेंगे लेकिन शो में लौटने से पहले सुनील ने एक बात साफ कर दी है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखते हुए कहा कि वो ऐसा पैसों के लिए नहीं कर रहे हैं।

दरअसल सुनने में आया था कि शो में लौटने के लिए उन्होंने अपनी फीस डबल कर दी है। इन खबरों को लेकर सुनील ने अपनी सफाई रखी है।

सुनील ने लिखा, 'मेरा इरादा इज्जत के साथ लोगों का मनोरंजन करने का है। मेरे लिए पैसा कभी भी कुछ करने या ना करने का कारण नहीं रहा है।'

My intentions are to act and to entertain with dignity. For me, money can't be the only reason to do something, or not to do something.
🙏 — Sunil Grover (@WhoSunilGrover)

इस ट्वीट से साफ हो गया है कि सुनील पैसों के लिए कपिल का शो ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। वैसे सुनील की शो में वापसी का एक बड़ा कारण शो का कॉन्ट्रैक्ट भी है।

सुनील ने चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रखा है जो 23 अप्रैल को खत्म होगा। इसलिए सुनील चाहें भी तो शो नहीं छोड़ सकते।

Monday, 3 April 2017

जाने क्या है मुलायम की बहू का दर्द


लखनऊ.मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने यूपी इलेक्शन में हार का जिम्मेदार अपने करीबियों को बताया है।

उन्होंने कहा, "हार ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से नहीं, बल्कि करीबियों की वजह से हुई है। अगर ईवीएम में गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ है तो चुनाव रद्द होने चाहिए।"

बता दें, अपर्णा लखनऊ की कैंट से कैंडिडेट थीं। उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था। मेरी कश्ती वहां डूब गई जहां साहिल करीब था...

- अपर्णा यादव रविवार को लखनऊ के कैंट में एक धन्यवाद समारोह में पहुंची थीं। उन्होंने कहा- ''अपनों से जब चोट लगती है तो घाव बहुत ही गंभीर होता है।

मुझे अपनों से बहुत चोट मिली है।'' - अपर्णा के मुताबिक, ''हार कभी-कभी आपको बहुत कुछ सिखा जाती है। इस हार से मुझे भी वह चश्मा मिल गया, जिससे मैं अपने और पराए की पहचान कर सकती हूं।''

- साथ ही शायराना अंदाज में अपर्णा ने कहा, ''मेरी कश्ती वहां आकर डूब गई, जहां साहिल करीब था।''
'हार और जीत जीवन का क्रम'

- अपर्णा ने कहा, ''आप लोग एक बार महाभारत उठा कर देखिए। भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी थे, वे संपूर्ण त्रिलोक के स्वामी थे। वह जब अर्जुन के सारथी बनकर साथ दे सकते थे तो कैंट के बड़े नेता भी श्रीकृष्ण बनकर मेरा साथ दे सकते थे।''

- ''शायद मेरी किस्मत में लोहिया जी जैसे उन बड़े नामों से जुड़ना लिखा है, जो पहली बार हारने के बाद देश के बड़े नेता बनकर उभरे और उनका नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया। हार और जीत जीवन का क्रम है और हार से सीखकर हमें आगे बढ़ने की जरूरत है।''

अपर्णा के लिए मुलायम-अखिलेश ने किया था प्रचार
- अपर्णा यादव सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में थीं।

- उनके लिए मुलायम सिंह और अखिलेश यादव ने भी प्रचार किया था। डिंपल यादव भी कैम्पेन करने पहुंची थीं। इन सबके बावजूद भी वह अपनी सीट नहीं बचा सकीं और बीजेपी कैंडिडेट रीता बहुगुणा से करीब 34 हजार वोटों से हार गईं।

Thursday, 30 March 2017

CM योगी ने किया बड़ा खुलासा...


अखिलेश सरकार के जाते ही प्रदेश में घोटाले और हेराफेरी के मामले सामने आने लगे हैं. अखिलेश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट रही समाजवादी एंबुलेंस 102 और 108 में सरकार को किस तरह से करोड़ों का चूना लगया गया है

इसकी बानगी मेरठ में देखने को मिली यहां विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से मेरठ स्वास्थ विभाग में खड़ी एंबुलेंस 160 की स्पीड़ पर दौड़ रही है. शायद ये सुनकर आपको यकीन न आए, लेकिन ये सच है जिसे देख और सुनकर अधिकारी भी हैरान हैं.

महज कागजों में दौड़ रहीं एंबुलेंस में फर्जी आईडी का खेल चल रहा गया है. इस खेल को जब ईटीवी/न्यूज़18 ने पकड़ा तो सरकार की योजना को पलीता लगाने वाले अधिकारी बगले झांकने लगे. कैमरे पर आने की बात तो दूर उन्होंने फोन पर बात करने से भी मना कर दिया

मामला सामने आने पर जब सीएमओ ने स्वास्थ विभाग की एंबुलेंस में चले आईडी के खेल की जांच कराई तो मामला सही पाया गया. जिसके बाद से स्वास्थ महमके में हडकंप मचा हुआ है

समाजवादी पार्टी की सरकार में गरीब आदमी को समय पर स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराने के लिए 108 और 102 एंबुलेंस चलाई गई थी, ताकि आम आदमी को समय पर चिकित्सा सेवा मिल सके और कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में दम न तोड़े.

लेकिन स्वास्थ विभाग में खड़ी 102 और 108 एंबुलेंस खड़े-खड़े ही 160 की स्पीड़ पर दौड़ रही है. एंबुलेंस ड्राइवर और अधिकारियों की साठगांठ से इन गाड़ियों में ऐसी डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है जिसे देखकर हम खुद हैरान रह गये क्योंकि खड़ी गाड़ी 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफतार से दौड़ रही थी.

खड़ी गाड़ियों के दौड़ने के इस पूरे खेल में स्वास्थ विभाग की 108 और 102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर याकूब अली और इमजेंसी मेडिकल एग्जीक्यूटिव राहुल त्यागी की मिली भगत सामने आई. इन दोनों अधिकारियों ने व्हाट्सएप पर सभी ड्राइवर का ग्रुप बना रखा है.

ये दोनों अधिकारी एंबुलेंस ड्राइवर और अन्य स्टाफ कैसे काम करना है और उन्हें क्या आदेश देना है ये सब पूरे दिशानिर्देश व्हाट्सएप पर ही देते थे. जो ड्राइवर जितनी आईडी देता उतना ही उसे सराहा जाता और जिसकी आईडी कम रहती उसे उतनी फटकार झेलनी पड़ती. आईडी का मतलब फर्जी फोन कॉल के जरिए खड़ी एंबुलेंस को दौड़ाना हैं.

जब ये पूरा मामला ईटीवी/न्यूज़18 द्वारा सीएमओ वीपी सिंह के संज्ञान में लाया गया तो खड़ी गाड़ियों का चलता मीटर, व्हट्सएप चैट देख वह भी हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि इस माह ही 108 और 102 एंबुलेंस में लगी आईडी की जांच कराई थी. दोनो एंबुलेंस में 246 आईडी दिखाई गई.

जब इन आईडी की जांच कराई गई तो महज 33 आईडी ही सही पायी गईं, बाकि फर्जी निकली. ऐसे में अंदाजा लगाना सहज है कि किस तरह से स्वास्थ महकमें के अधिकारी ही विभाग को हर माह लाखों रुपए की चपत लगा रहे हैं.

अगर एंबुलेंस का कोई ड्राइवर 108 और 102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर याकूब अली और इमरजेंसी मेडिकल एग्जीक्यूटिव राहुल त्यागी की बात नहीं मानता तो उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ता है. चार दिन पहले ही इन दोनो अधिकारियों ने 108 एंबुलेंस के ईएमटी को हटा दिया.

बताया जा रहा है कि ईएमटी अतर सिंह ने इन दोनो अधिकारियों की शिकायत इनके ही शिकायत प्रकोष्ठ ‘‘वीकेयर‘‘ पर की थी. जिसके बाद उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. कुल मिलाकर का जा सकता है इस योजना से जुड़े मात्र दो लोगों के कारण सरकार को न सिर्फ लाखो-करोड़ो का चूना लग रहा है बल्कि सरकारी योजनाएं आम जन तक नहीं पहुच पा रही हैं.

सूबे में 5 साल रही अखिलेश सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों में ही आम आदमी को 108 और 102 एंबुलेंस का तोहफा दिया था. लेकिन इस तोहफे के जरिये अधिकारियों ने किस तरह करोड़ों की हेरा-फेरी की इसकी 5 साल तक किसी को भनक तक भी नहीं लगी.

लेकिन अब इस मामला के खुलने के बाद स्वास्थ महकमें में हड़कप मचा हुआ है, क्योंकि यह केवल अभी मेरठ में ही सामने आया है अगर ऐसी स्थिति सूबे के अन्य जिलों में भी रही होगी तो ये घोटाला करोड़ों की जगह अरबों में पहुंच सकता है. देखना ये है कि सूबे की योगी सरकार इस मामले का संज्ञान लेकर भ्रष्टाचारियों पर कुछ कार्रवाई कर पायेगी या नहीं.