Showing posts with label Property. Show all posts
Showing posts with label Property. Show all posts

Friday, 17 March 2017

देश के विकास के लिए मोदी सरकार ने उठाया नोटबंदी से भी बड़ा कदम, हैरान रह गए सोनिया-मनमोहन


नई दिल्ली : देश से कालेधन को ख़त्म करने के लिए पीएम मोदी ने नोटबंदी जैसा बड़ा फैसला करके सबको चौंका दिया था. नोटबंदी से काफी हद तक कालेधन पर लगाम लगी भी, जिससे देश का काफी फायदा हुआ.

अब वित्तीय घाटे पर नियंत्रण पाने के लिए मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है जिससे देश को सीधे 1 लाख करोड़ रुपए तक का मुनाफा प्राप्त होगा. जो काम 60 सालों में कांग्रेस नहीं कर पायी वो काम केवल ढाई साल में मोदी सरकार ने कर दिखाया.

हालांकि इस फैसले से देश में सियासी हलचलें बढ़ गयी हैं और कई नेताओं ने विरोध करना भी शुरू कर दिया है.

शत्रु संपत्ति बेचेगी सरकार !
ऐसा शत्रु संपत्ति विधेयक 2016 के पारित होने से होगा. बताया जा रहा है कि इससे भारत सरकार को तकरीबन 1 लाख करोड़ रुपए का फायदा मिलेगा. आपको बता दें कि वो भारतीय नागरिक जिनके रिश्तेदार देश के बंटवारे के बाद या फिर 1965 या 1971 की लड़ाई के बाद भारत को छोड़ कर पाकिस्तान के नागरिक हो गए थे या 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद देश छोड़कर चले गए थे, भारत में मौजूद उनकी अचल संपत्ति अब “शत्रु’ संपत्ति” के दायरे में आ गई है.

1968 के एनिमी प्रॉपर्टी ऐक्ट के तहत गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कस्टोडियन ऑफ एनिमी प्रॉपर्टी के ऑफिस को शत्रु संपत्तियों की रखवाली, प्रबंधन और प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन इसके पास इनके निपटारे की या बेचने की शक्ति नहीं थी. लेकिन अब शत्रु संपत्ति विधेयक 2016 के पारित होने से इस ऑफिस के पास शत्रु संपत्ति को बेचने की शक्ति भी आ जायेगी

यानी अब सरकार भारत में मौजूद शत्रु संपत्ति को बेच पायेगी, जिससे 1 लाख करोड़ रुपए तक का फायदा मिलेगा. संसद की सिलेक्ट कमिटी की रिपोर्ट से मिले आंकड़ों के मुताबिक़ भारत में पाकिस्तानी नागरिकों की 11,882 एकड़ में फैली 9,280 अचल संपत्तियां हैं जिनकी कीमत तकरीबन एक लाख करोड़ है

अब कोई नहीं रोक सकता देश का विकास !
इसके अलावा कस्टोडियन ऑफिस के पास मौजूद चल संपत्तियों में 266 लिस्टेड कंपनियों में तकरीबन ढाई हज़ार करोड़ रुपये की वैल्यू के शेयर्स के साथ-साथ 318 अनलिस्टेड कंपनियों में 24 करोड़ रुपये की वैल्यू के शेयर्स भी हैं. इसके अलावा इन चल संपत्तियों में सैकड़ों करोड़ो रुपये का सोना, ज्वैलरी, बैंक बैलेंस के साथ-साथ गवर्नमेंट सिक्यॉरिटीज में डेढ़ सौ करोड़ रुपये और फिक्स्ड डिपॉजिट्स में 160 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल है

इसके अलावा कस्टोडियन ऑफिस के पास पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और दिल्ली में मौजूद 149 अचल संपत्तियां उन लोगों की भी हैं जो 1962 भारत-चीन युद्ध के बाद चीनी नागरिक बन गए थे. अब शत्रु संपत्ति विधेयक के पारित होने से ‘कस्टोडियन ऑफिस को शत्रु संपत्ति को बेचने के साथ-साथ इन सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों को निकालने की भी शक्ति मिल गयी है

कहा जा रहा है कि एक ओर तो बीजेपी के पास लोकसभा में बहुमत है और अब पांच राज्यों के चुनाव के बाद बीजेपी की राज्य सभा में भी स्थिति काफी मजबूत हो जायेगी. जिसके बाद अब इतना अधिक पैसा सरकार के पास आने से सरकार की “पाँचों उंगलियां घी में और सर कढ़ाई में” होगा. संख्या बल और भरपूर पैसे के मिलने से पीएम मोदी देश में विकास कार्यों की झड़ी लगा देंगे
इस न्यूज़ को अपने मित्रों के साथ शेयर करना न भूलें।

Tuesday, 14 March 2017

करन जौहर की “वसीयत” में शाहरुख़ खान के बच्चे !




करन जौहर की वसीयत में शाहरुख़ खान के बच्चे ! ये जानकार कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना !

अभी हाल ही में सरोगेसी से दो जुड़वाँ बच्चों के पिता बने करन जौहर एक बार फिर खबरों में है।

वैसे तो करन जौहर कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते है कि आये दिन उनके बारे में मीडिया में ख़बरें देखने सुनने को मिल जाती है। लेकिन इस बार वे अपनी वसीयत को लेकर चर्चा में है।

दरअसल फिल्म मेकर करन जौहर ने अपनी एक वसीयत तैयार की है। करन जौहर की वसीयत में कई चौकाने वाली बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि करन जौहर की वसीयत के अनुसार उनकी सारी संपत्ति उनके दोनों बच्चो के अलावा शाहरुख़ खान के बच्चो में बराबर बांटी जायेगी।

बताया जा रहा है कि मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार करन और शाहरुख़ बेहद करीबी दोस्त है और शाहरुख़-गौरी के बच्चों सुहाना, आर्यन और अबराम को वे अपने बच्चों की तरह ही मानते है। अक्सर वो कहते भी रहे है कि आर्यन उनका बेटा ही है. इसी आधार पर कहा जा रहा है शाहरुख़ खान के बच्चों को भी करन जौहर ने अपनी वसीयत में हक़दार बनाया है।

इस खबर की मानें तो करन ने कहा है कि आर्यन और सुहाना उनकी वसीयत के दो गोल्डन मेम्बर्स की तरह है। हालांकि इनके बाद करन की जिंदगी में ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ के स्टार आलिया, वरुण और सिद्धार्थ को भी वे अपने बच्चो की तरह ही मानते है। और उनकी सफलता पर एक पेरेंट की तरह खुशी जाहिर करते है।

अब आगे जाकर देखते है कि करन जौहर की वसीयत का क्या होता है।

क्या करन सच में अपनी वसीयत का आधा हिस्सा शाहरुख़ के बच्चो को देंगे?

क्या शाहरुख़ खान की संपत्ति में भी करन के हाल ही में हुए बच्चों का हिस्सा बनता है?

फिलहाल इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन अगर भविष्य में ऐसा होता है तो करन बॉलीवुड के बड़े दिल वाले व्यक्ति बन जायेंगे।

Thursday, 2 March 2017

टैक्स अधिकारी के घर छापा, मिलीं करोड़ों की संपत्ति, गिनने में लगे 6 घंटे


मंगलवार को जब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कर्नाटक के हुबली में कमर्शियल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर के यहां छापा मारा तो वह सन्न रह गए। उन्हें छापेमारी में मिले सामान को जानने में 6 घंटे लगे। उन्हें अलमारी से 7 हजार साड़ियां मिलीं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है।

सूत्रों ने बताया कि पूरा कमरा अधिकारी करियप्पा एन. की पत्नी की साड़ियों से भरा हुआ था। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो पहले उन्होंने कहा कि वह एक बिजनेस चलाती हैं, लेकिन पूछताछ करने पर वह इसके पक्ष में कोई सबूत पेश नहीं कर पाईं।

एसीबी के एक अफसर ने टाइम्स अॉफ इंडिया से कहा कि हमें साड़ियां गिनने में ही 6 घंटे का समय लग गया। एक कमर्शियल टैक्स विभाग के अफसर की पत्नी की पास इतनी महंगी साड़ियां होने पर विश्वास नहीं हो रहा। यह भी मुमकिन हो सकता है कि उसने साड़ी की दुकानों पर रेड डाली हो और कपड़ों को रख लिया हो।

एसीबी को करियप्पा के घर से संपत्ति के कई दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर हैं। इसमें तीन घर, बेंगलुरु में एक फ्लैट, कृषि भूमि और प्लॉट शामिल हैं। उनके यहां से जूलरी, जूते, घड़ियां और अन्य सामान भी मिला है। इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं जो विदेश में पढ़ रहे हैं।

ये है करियप्पा की प्रॉपर्टी : यशवंतपुर में एक 10 हजार स्क्वेयर फुट का प्लॉट, हुबली में एक करोड़ का डुप्लेक्स घर, हेसाराघट्टा में एक फ्लैट, हुबली में दो फ्लैट, मंजूनाथ नगर में को प्लॉट, कोलीवाड़ा गांव में 20 एकड़ की कृषि भूमि, नवलगुंड में 4 एकड़ की जमीन।

वहीं एक अन्य अफसर केटी नागराज के यहां भी एसीबी ने मंगलवार सुबह छापेमारी की। वह बेंगलुरु महानगरपालिका में चीफ इंजीनियर है। जांचकर्ताओं को उसके घर से कई किलो सोने के आभूषण और प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं।

एक वरिष्ठ एसीबी अफसर ने कहा कि उनके पास सकलेशपुर और हासन जिले में 150 एकड़ का एक कॉफी एस्टेट मिला है, जो उसकी पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर है। एसीबी अधिकारी ने बताया कि उसके यहां से 7 लाख कैश, 10 किलो का सोना, 5 आधुनिक कारें, 4 प्लॉट के कागज, 2 घर और एक कमर्शियल कॉम्पलेक्स के दस्तावेज मिले हैं। 2 लॉकरों को चेक किया जाना अभी बाकी है।

Tuesday, 7 February 2017

5-6 लाख रुपए सस्ता पड़ेगा घर, मोदी सरकार की इस स्की‍म का उठाएं फायदा


नई दिल्‍ली। अगर आप घर लेना चाहते हैं तो आपकी थोड़ी सी समझदारी से आपका होने वाला घर 5 से 6 लाख रुपए सस्‍ता हो सकता है। दरअसल, मोदी सरकार की एक स्‍कीम की वजह से ऐसा संभव हो गया है। शहरों में 2 करोड़ और गांवों में 4 करोड़ सस्‍ते घर उपलब्‍ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में हाउसिंग फॉर आल मिशन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना लॉन्‍च की थी।
नोटबंदी के बाद इस स्‍कीम में हुए संशोधन के बाद आपके लिए घर खरीदना सस्‍ता हो गया है। अब आपको घर खरीदने के लिए 5 से 6 लाख रुपए कम देने होंगे। इस स्‍कीम को लेकर आम बजट में भी कई घोषणाएं की गई हैं, जिससे आपके लिए घर खरीदना और आसान हो गया है। आज हम आपको इस पूरी योजना के साथ-साथ यह भी बताएंगे कि आप इस स्‍कीम का फायदा कैसे उठा सकते हैं।

क्‍या है यह स्‍कीम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून 2015 को 2022 तक हाउसिंग फॉर मिशन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना लॉन्‍च की थी। इस स्‍कीम के चार कंपोनेंट हैं। पहली- स्‍लम बस्तियों की जगह अपार्टमेंट्स, यहां स्‍लम में रह रहे लोगों को फ्लैट्स दिए जाएंगे। दूसरे – क्रेडिट से जुड़ी सब्सिडी के माध्‍यम से सस्‍ते घर, इसमें ईडब्‍ल्‍यूएस और एलआईजी कैटेगिरी के फ्लैट्स बनेंगे, जिसमें खरीददार को सब्सिडी दी जाएगी। तीसरे – पीपीपी के तहत सस्‍ते घर, इसमें डेवलपर्स को 35 फीसदी सस्‍ते घर बनाने के लिए कहा जाएगा और डेवलपर्स को केंद्रीय सहायता मिलेगी। चौथे – अपने घर के कंस्‍ट्रक्‍शन पर सब्सिडी।

कौन सी स्‍कीम आपके मतलब की है
अगर आप मिडल क्‍लास से हैं और एलआईजी फ्लैट लेना चाहते हैं तो दूसरी स्‍कीम आपके मतलब की है। यानी कि आप एलआईजी फ्लैट ले सकते हैं। इसके अलावा आप अपने खाली प्‍लॉट पर घर बनाने के लिए भी लोन ले सकते हैं, जिसमें आपको सब्सिडी मिल जाएगी। आमदनी और परिवार छोटा होने पर आप तीसरे स्‍कीम यानी कि डेवलपर्स द्वारा बनाए जा रहे ईडब्‍ल्‍यूएस कैटेगिरी के लिए भी अप्‍लाई कर सकते हैं।

जानें, आप योग्‍य हैं या नहीं
अगर आप सस्‍ता घर लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि क्‍या आप अपनी आमदनी के हिसाब से स्‍कीम में शामिल होने के योग्‍य हैं या नहीं।

  • अगर सालाना आमदनी 3 लाख (25 हजार महीना) रुपए हैं तो आप ईडब्‍ल्‍यूएस कैटेगिरी के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं।
  • अगर सालाना आपकी आमदनी 5 लाख (50 हजार महीना) रुपए है तो आप एलआईजी कैटेगिरी के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं।

क्‍या है फ्लैट का साइज
-अगर आप ईडब्‍ल्‍यूएस के लिए अप्‍लाई करते हैं तो आपको 30 वर्ग मीटर ( लगभग 323 वर्ग फुट) का फ्लैट मिलेगा
-अगर आप एलआईजी के लिए अप्‍लाई करते हैं तो आपको 60 वर्ग मीटर ( 645 वर्ग फुट) का फ्लैट मिलेगा।

-बजट लागू होने के बाद आपको यह फ्लैट कारपेट एरिया के हिसाब से मिलेगा। यानी कि आप 645 वर्ग फुट के कारपेट एरिया वाले फ्लैट में रहेंगे। ध्‍यान रहे कि वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने अफोर्डेबल हाउसिंग की गणना बिल्‍ट अप एरिया की बजाय कारपेट एरिया से होगी, जिससे सस्‍ते घर का साइज लगभग 30 फीसदी बढ़ जाएगा।

जानें, कैसे 5 से 6 लाख रुपए होगा सस्‍ता
नोटबंदी के बाद नववर्ष की पूर्व संध्‍या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 9 लाख रुपए लोन वालों को 4 फीसदी और 12 लाख रुपए लोन लेने वालों को 3 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। आइए जानते हैं कि कैसे आपका घर सस्‍ता हो जाएगा।

अगर आप 9 लाख रुपए का होम लोन लेते हैं तो आपको इन दिनों 9 फीसदी ब्‍याज दर पर मिलेगा और 20 साल बाद आपको 19 लाख 43 हजार रुपए का भुगतान करना होगा, लेकिन अगर आप प्रधानमंत्री आवास स्‍कीम के तहत चुने गए प्रोजेक्‍ट्स में अप्‍लाई करते हैं तो आपको 4 फीसदी सब्सिडी मिलती है और आपको 20 साल में 14 लाख 25 हजार रुपए भरने होंगे। यानि कि
आपके लिए यह घर 5 लाख 18 हजार रुपए सस्‍ता हो जाएगा।
अगर आप 12 लाख रुपए का होम लोन लेते हैं तो 9 फीसदी ब्‍याज दर के हिसाब से 20 साल में आपको 25 लाख 92 हजार रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आपको 20 लाख 63 हजार रुपए का भुगतान करना होगा। यानी कि यह घर आपको 5 लाख 19 हजार रुपए सस्‍ता हो जाएगा।

जानें, क्‍या बरतनी होगी सावधानी
अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको कुछ सावधानी बरतनी होगी। आपको अथॉरिटी से यह पता करना होगा कि जिस प्रोजेक्‍ट में आप अप्‍लाई कर रहे हैं, वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कवर हो रहा है या नहीं। जो प्रोजेक्‍ट पीएमएवाई में कवर हो रहा है, उसके लिए ही अप्‍लाई करना होगा। तब ही आपको ब्‍याज सब्सिडी मिलेगी।

Thursday, 19 January 2017

मोदी सरकार की नई योजना: बेनाम संपत्तियों की नीलामी कर, गरीबो को देगी ये सुविधा

नई दिल्ली:   गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय लोगों को सस्ते घर मुहैया कराने के लिए मोदी सरकार 'बेनामी' संपत्तियों की नीलामी कर सकती है। सचिवों के समूह ने केंद्र सरकार को सौंपी अपनी सिफारिशों में यह सुझाव दिया है। बेनामी संपत्तियों को बेचने की सलाह सरकार को ऐसे वक्त पर दी गई है, जब वह काले धन के खिलाफ कदम उठाने में जुटी है।इसके अतिरक्त  मार्च, 2018 तक देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10 गुना तक बढ़ाने और जेनेरिक दवाएं न लिखने वाले डॉक्टरों पर पेनल्टी लगाने जैसे सुझाव भी दिए गए हैं।
केंद्र की और से की गई सिफारिश में  कहा गया है कि यह खुला तथ्य है कि ब्लैक मनी का बड़ा हिस्सा बेनामी प्रॉपर्टीज की खरीद में निवेश किया जाता है। ऐसी संपत्तियों को बेचकर हासिल की गई राशि को अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में खर्च किया जा सकता है। इससे गरीबों के लिए घर की कीमत कम की जा सकेगी।हेल्थ, सेनिटेशन ऐंड अर्बन डिवेलपमेंट से जुड़े समूह ने सरकार को सुझाव दिया था  कि लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि स्टोर्स की संख्या को 683 से बढ़ाकर 6,000 तक किया जाना चाहिए।ग्रुप ऑफ सेक्रटरीज ने अपनी सिफारिश में कहा कि 90 फीसदी ब्रैंडेड दवाएं जेनेरिक दवाइयों के मुकाबले 5 गुना तक महंगी मिलती हैं।  यही नहीं जून तक ई-फार्मेसी पॉलिसी तैयार करने का भी सुझाव दिया गया है।
बुधवार को केमिकल ऐंड फर्टिलाइजर्स मिनिस्टर अनंत कुमार ने ऐलान किया कि सरकार ने देश के हर ब्लॉक और ग्राम पंचायत में जन औषधि केंद्र खोलने का फैसला किया है। इसके अतिरिक्त प्रति टन 1,500 रुपये मार्केट डिवेलपमेंट असिस्टेंस भी मुहैया कराई जाएगी।सचिवों के समूह की कुछ सिफारिशों पर सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। जैसे, उर्वरक मंत्रालय ने शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर सिटी कंपोस्ट के लिए ऑपरेशनल गाइडलाइंस जारी की हैं। इनमें नगर निकायों को सीधे तौर पर किसानों को खाद बेचने की अनुमति दी गई है। 

Tuesday, 27 December 2016

जाने कौन था तैमूर और उससे जुड़े अहम फैक्ट्स

नई दिल्‍ली। इन दिनों एक नाम चर्चा में है तैमूर। तैमूर करीना कपूर और सैफ अली खान के नवजात बेटे का नाम रखा गया है। यह नाम दुनिया के एक बड़े हिस्से में लूटपाट करने वाले आक्रमणकारी तैमूर लंग के नाम पर है। तैमूर लंग ने भारत में भी लूटपाट की थी।
जब तैमूर ने 1398 में भारत पर आक्रमण किया तब उत्तर भारत में तुगलक वंश का शासन था। तैमूर मंगोलों की फौज लेकर आया और दिल्ली में वह 15 दिन रहा। तैमूर ने दिल्ली में जमकर लूटपाट की। इसी के साथ तुगलकों का शासन भी खत्म हो गया। भारत को लूटने वालों में तैमूर ही नहीं, कई और भी बड़े लुटेरे शामिल हैं।
इन लूटेरों में कइयों का ध्‍यान भारत में खासतौर से मंदिरों में मौजूद अपार सोने, चांदी और हीरे-जवाहरात पर गया। इसयके अलावा वे यहां से कोहिनूर हीरे से लेकर हांथी और घोड़े भी अपने साथ ले गए। इनका दुनिया की बड़ी दौलत पर भी राज था।