Showing posts with label food. Show all posts
Showing posts with label food. Show all posts

Wednesday, 1 February 2017

रोटी की जंग छेड़ने वाले BSF जवान तेज बहादुर को बड़ा झटका, पत्नी चिंतित




सेना में रोटी की जंग छेड़ने वाले तेज बहादुर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सेना की तरफ से अब उन्हे बड़ा झटका मिला है।
सेना में भोजन ठीक न मिलने का आरोप लगाने वाले जम्मू कश्मीर में तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला की मानें तो तेज बहादुर को 31 जनवरी 2017 को मिलने वाला वीआरएस कैंसल हो गया है।
रेवाड़ी के शांति विहार में किराए पर रही शर्मिला ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे पति से बात हुई। पति तेज बहादुर ने बताया कि पहले सोमवार दोपहर 12 बजे वीआरएस स्वीकार होने की बात बीएसएफ अधिकारियों ने की।
इसके बाद अचानक एक बजकर पांच मिनट पर कहा कि वीआरएस कैंसल कर दिया गया है। इस संबंध में पत्र भी उनको थमा दिया गया। वीआरएस कैंसल होने की वजह भी नहीं बताई गई।
बता दें कि तेजबहादुर जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सरहद पर तैनात थे। खराब खाने के वीडियो वायरल करने के बाद उन्हें वहां से हटाकर हेडक्वार्टर में लगा दिया गया था।
मोबाइल जब्त, सरकारी फोन से होती है बात
शर्मीला के अनुसारपहले तेज बहादुर चोरी-छुपकर किसी तरह बात कर लेते थे। अब सरकारी फोन से रोजाना चंद मिनट की बातचीत हो जाती है। उनके पति का मोबाइल फोन अभी तक अधिकारियों के ही पास है।

Sunday, 11 December 2016

क्या आप जानते हैं लंच और टी ब्रेक में क्या खाते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी

किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी फिटनेस को बनाए रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। टेस्ट क्रिकेट आपकी फिटनेस का कड़ा इम्तिहान लेता है। 5 दिन तक चलने वाला इस खेल में प्रतिदिन 3 सत्र होते हैं। इन सत्रों को खिलाड़ियों के आराम के लिए रखा गया है।

टेस्ट के पहले 2 घंटे के खेल के बाद खिलाड़ियों को लंच ब्रेक मिलता है। इसके बाद खिलाड़ी फिर 2 घंटे खेलते हैं, जिसके बाद खिलाड़ी चाय के लिए जाते हैं। इसके बाद फिर करीब ढाई घंटे का खेल होता है। इतनी देर तक मैदान में लगातार बने रहने के लिए जरूरी है कि खिलाड़ी क्या खाते हैं।



लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कि खिलाड़ी क्या खाकर सुबह मैदान पर उतरते हैं। ब्रेकफास्ट टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता। पूरे दिन तरोताजा और स्फूर्ति के रखने के लिए खिलाड़ी सुबह दूध के साथ सीरियल, पास्ता और फल लेते हैं। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी मीट, सलाद, जैम या पीनट बटर के साथ सैंडविच भी खाते हैं।

पहले सत्र के बाद खिलाड़ी लंच के लिए जाते हैं। लंच में खिलाड़ियों को 3 से 5 व्यंजन परोसे जाते हैं। इसमें विभिन्न तरह की रोटियों के साथ हरी सब्जियां, भूने हुए आलू, दाल प्रमुख होते हैं। जो खिलाड़ी मांस खाना पसंद करते हैं उनके लिए चिकन, लैम्ब और फिश भी होती है। इसके अलावा ज्यादातर खिलाड़ियों की पसंदीदा आइसक्रीम भी सर्व की जाती है।

पूर्व क्रिकेटर नयन मोंगिया ने एक इंटरव्यू में कहा, यह खिलाड़ी तय करता है कि उसे क्या खाना है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि अगल सत्र में खिलाड़ी मैदान में जाएगा या नहीं। जो खिलाड़ी उस सत्र में बल्लेबाजी करते हैं, वो ज्यादातर फल या प्रोटीन बार खाते हैं। खिलाड़ी जो भी खाते हैं, उसमें फैट कम और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है।

इसके बाद खिलाड़ी चाय के लिए जाते हैं। क्रिकेट के शुरुआती दिनों में खिलाड़ियों को मैदान में ही जाए परोसी जाती थी, मगर फिर नियम बदल गए। लंच के बाद 2 घंटे के खेल के पश्चात खिलाड़ी एक बार फिर फ्रेश होने के लिए मैदान से बाहरे जाते हैं।

इस ब्रेक में ज्यादातर खिलाड़ी चाय या कॉफी के कप के साथ हल्का-फुल्का नाश्ता करते हैं, जिसे पचाना आसान होता है। खिलाड़ियों को जो भी चीज परोसी जाती है, वो विशेषज्ञ शेफ ही बनाते हैं। कई खिलाड़ी अपना शेफ भी रखते हैं।

ऐसा नहीं है कि दिन का खेल खत्म होने के बाद खिलाड़ी अपने खाने को लेकर लापरवाही बरतने लगते हैं। डिनर में भी खिलाड़ी एनर्जी प्रदान करने वाला खाना ही खाते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी अगले दिन के लिए स्पा, मालिश और जकूजी का भी प्रयोग करते हैं।